फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 26 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 26-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:28 PM, 26-Feb-2025

Mandsaur News: शिवरात्रि पर पशुपतिनाथ का किया अर्धनारेश्वर शृंगार, 50 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

महाशिवरात्रि पर मंदसौर के अष्टमुखी पशुपतिनाथ मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ा। विशेष अर्धनारीश्वर श्रृंगार, चारों पहर में अभिषेक और आरती हुई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 11 क्विंटल खीर और 51 क्विंटल खिचड़ी का प्रसाद वितरण हुआ। मंदिर की आकर्षक विद्युत सज्जा ने भक्तों को मंत्रमुग्ध किया।  और पढ़ें

11:21 PM, 26-Feb-2025

विक्रमोत्सव का श्री गणेश: सीएम बोले- विक्रमादित्य हमारे जननायक, हंसराज रघुवंशी-पद्मश्री शिवमणि ने दी प्रस्तुति

विक्रमोत्सव 2025 का उज्जैन में भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्राट विक्रमादित्य और प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की घोषणा की गई। क्षिप्रा नदी संरक्षण, मेट्रो रेल, व्यापार मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे।  और पढ़ें

11:20 PM, 26-Feb-2025

Damoh News: दमोह के अजब धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, बोले- युवाओं को रोजगार दिलाने अभियान चला रही एमपी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अजब धाम में 'जै जै सरकार' के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को रोजगार, सीतानगर डैम में नौकायन, पथरिया में बाईपास निर्माण, उद्योग और गोपालन को बढ़ावा देने की घोषणाएं कीं। धार्मिक आयोजन में महायज्ञ, रामचरितमानस पाठ और भागवत कथा का आयोजन हुआ।  और पढ़ें

विज्ञापन
11:09 PM, 26-Feb-2025

Raisen News: रायसेन के इस शिव मंदिर में साल में केवल एक बार 12 घंटे के लिए भक्तों को मिलता है पूजा का समय

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में स्थित शिव भगवान का एक ऐसा अनोखा मंदिर है,जहां भक्तों को पूजा पाठ करने के लिए केवल वर्ष में एक बार ही 12 घंटे का समय मिलता है। और पढ़ें

10:58 PM, 26-Feb-2025

Kota News : रीट परीक्षा को लेकर पुलिस ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, रोडवेज बसों की किल्लत

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए दो डीएसपी के साथ जो थानों की पुलिस, होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:58 PM, 26-Feb-2025

Chhindwara News: छिंदवाड़ा जेल में मनी महाशिवरात्रि, कैदियों को महाकुंभ के पवित्र जल से कराया स्नान

छिंदवाड़ा जेल में कैदियों को महाशिवरात्रि पर्व पर महाकुंभ के पवित्र जल से कराया स्नान और पढ़ें

10:25 PM, 26-Feb-2025

Ujjain News: महाशिवरात्रि महापर्व पर चार लाख से अधिक भक्तों ने किए महाकाल के दर्शन, आज यह भी रहा खास

चलित भस्मार्ती में लगभग 20 हजार दर्शनार्थियों ने दर्शन किए। बुधवार रात 10 बजे तक भक्तों का आंकड़ा 4 लाख से अधिक हो गया था। देर रात तक दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला जारी था। महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन हेतु पट गुरुवार 27 फरवरी की शयन आरती तक खुले रहेंगे। और पढ़ें

10:23 PM, 26-Feb-2025

Bageshwar Baba: ग्वालियर के युवक ने धीरेंद्र कुमार शास्त्री को कहे अपशब्द, लोग भड़के, जानें क्या कर रही पुलिस

ग्वालियर में आदिल हुसैन नामक युवक ने सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपशब्द कहे। वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों ने आक्रोश जताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है।  और पढ़ें

10:18 PM, 26-Feb-2025

Kota News: छात्र से परेशान छात्रा ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

इटावा थाने के थाना अधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि 8 फरवरी को इलाके में एक छात्रा ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली थी। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई है।   और पढ़ें

10:02 PM, 26-Feb-2025

Khargone: पंजाब से हथियार खरीदने आए तस्कर श्मशान के पास चढ़े पुलिस के हत्थे, सात पिस्टल जब्त

थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया । इस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान ग्राम अम्बा में सर्चिंग शुरू की । जिसके बाद वहां स्थित शमशान घाट पर लगे हैंडपंप के पास दो संदेही व्यक्ति दिखाई दिए । और पढ़ें

09:56 PM, 26-Feb-2025

Jabalpur News: क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल मैच में चीयर्स गर्ल्स के सामने थिरके BJP विधायक, कांग्रेस ने ली चुटकी

BJP MLA danced in front of cheers girls in the final match of cricket competition और पढ़ें

09:51 PM, 26-Feb-2025

Mahashivratri: कुबेरेश्वरधाम में रुद्राक्ष महोत्सव में उमड़े हजारों भक्त, प्रदीप मिश्रा ने बताई शिव की महिमा

महाशिवरात्रि पर कुबेरेश्वरधाम में भव्य रुद्राक्ष महोत्सव में लाखों श्रद्धालु पहुंचे। पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिवरात्रि का महत्व बताया। भंडारे में फलाहार व छाछ वितरित हुए। देशभर से आए सेवादार सेवा में जुटे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण अतिरिक्त टेंट व पंडाल लगाए गए।  और पढ़ें

09:26 PM, 26-Feb-2025

Harsha Richhariya: महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा ने कही आत्महत्या करने की बात, जानें कौन है इसके पीछे की वजह

महाकुंभ वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया ने आत्महत्या की धमकी देकर चौंका दिया है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि किसी भी सुबह यह पता चलता है कि हर्ष रिछारिया ने आत्महत्या कर या सुसाइड कर लिया। तो मेरे पास सभी नाम है, जिनको मैं लिख कर जाऊंगी।  और पढ़ें

09:19 PM, 26-Feb-2025

Bhopal: हमीदिया में 400 आउटसोर्स कर्मचारी को निकालने से अस्पताल में बढ़ी परेशानी, दोबारा भर्ती करने की तैयारी

Outsourced Employees: हमीदिया में 400 आउटसोर्स कर्मचारी को निकालने के बाद से अस्पताल में परेशानी बढ़ गई है। वार्डों से आई रिपोर्ट के बाद जीएमसी प्रबंधन एक बार फिर से आउटसोर्स कर्मचारियों की भार्ती करने की तैयारी कर रहा है।  और पढ़ें

09:19 PM, 26-Feb-2025

Jabalpur News: शादी पक्की करने जा रहे थे, पिकअप का स्टेयरिंग फेल हुआ तो गिरे खाई में, दो दर्जन लोग घायल

जबलपुर के बरेला क्षेत्र में स्टेयरिंग फेल होने से पिकअप खाई में गिर गई, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक महिला की मौत की आशंका है। परिवार शादी पक्की करने जा रहा था।  और पढ़ें

09:08 PM, 26-Feb-2025

Neemuch News: युवक-युवती के घर से भागने पर बंजारा समाज के दो पक्षों के बीच विवाद, जमकर चले पत्थर और लाठियां

नीमच के मालखेड़ा गांव में युवक-युवती के भागने पर बंजारा समाज के दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति स्थापित की। पंचायत द्वारा मामले के समाधान की कोशिश जारी है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई होगी।  और पढ़ें

09:04 PM, 26-Feb-2025

Shivpuri News: आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, एक लाख की अवैध मदिरा जब्त

शिवपुरी में अवैध मदिरा की बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग ने छापामारी कर 44.1 लीटर देशी शराब जब्त की और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत 12 प्रकरण दर्ज किए गए। कलेक्टर के निर्देश पर अभियान जारी रहेगा।  और पढ़ें

08:56 PM, 26-Feb-2025

जिजीविषा: जिस क्षण हम वास्तविकता पर सवाल उठाना शुरू करते हैं, हम द्रव्य के गहन ज्ञान में कदम रखते हैं

Survival: हम संपत्ति, रिश्तों और उपलब्धियों के पीछे भागते हैं, यह मानते हुए कि वे हमें परिभाषित करते हैं, इस बात से अनजान कि वे द्रव्य के क्षणभंगुर स्वरूप मात्र हैं। जब हम इस अहसास को समझ लेते हैं तो हम भौतिकता से परे देखना शुरू करते हैं। और पढ़ें

08:50 PM, 26-Feb-2025

Bhopal:कांग्रेस का आरोप-पूर्व मंत्री के बेटे ने मंडी की जमीन का किया दुरुपयोग,पेट्रोल पंप के लिए हासिल की जमीन

कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष  प्रदीप अहिरवार ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के बेटे संदीप पटेल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में आई है। और पढ़ें

08:31 PM, 26-Feb-2025

Damoh News: पथरी का दर्द बताकर भर्ती हुई नाबालिग ने जन्मा बच्चा, पिता की जानकारी न देने पर नहीं जाने दिया घर

दमोह के तेंदूखेड़ा अस्पताल में नाबालिग ने नवजात को जन्म दिया, लेकिन पिता का नाम बताने से इनकार किया। अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी और एफिडेविट मांगा है। पिता का नाम न होने से जन्म प्रमाण पत्र और कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  और पढ़ें

08:29 PM, 26-Feb-2025

Bhopal: नेता प्रतिपक्ष बोले- नर्सिंग कॉलेज को मान्यता के नाम पर फर्जीवाड़ा को क्या मिल रहा है सरकारी संरक्षण

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि नर्सिंग कॉलेज को मान्यता के नाम पर फर्जीवाड़ा को क्या सरकारी संरक्षण मिल रहा है! सरकार इस मामले में जिस तरह की लचर कार्यवाही कर रही और लीपापोती करने की कोशिश कर रही, वह बेहद गंभीर मामला है। और पढ़ें

07:50 PM, 26-Feb-2025

Indore News: एबीवीपी ने 2 को निकाला, होलकर कॉलेज के बवाल में आरोपी छात्रों पर कार्रवाई तेज

Indore News: होलकर साइंस कॉलेज में होली के पोस्टर हटाने को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। जांच में दोषी पाए जाने के बाद एबीवीपी ने दो छात्रों को संगठन से निष्कासित कर दिया है। कॉलेज प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है। और पढ़ें

07:48 PM, 26-Feb-2025

Jabalpur News: हिन्दू किशोरी से इंस्टाग्राम पर मुस्लिम युवक ने की दोस्ती, अपहरण कर ले जाते समय पुलिस ने दबोचा

Muslim youth befriends Hindu teenager on Instagram और पढ़ें

07:43 PM, 26-Feb-2025

Sagar News: बीमार बुजुर्ग महिला को अस्पताल में छोड़कर भागा बेटा, निधन के बाद डॉक्टरों ने निभाई अंतिम रस्में

सागर के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दो साल तक सेवा की, जिन्हें उनका बेटा अस्पताल में छोड़ गया था। निधन के बाद परिवार ने अंतिम संस्कार से इंकार किया, तो स्टाफ ने दिव्यांग बेटे को बुलाकर अंतिम संस्कार कराया और आत्मा की शांति के लिए कन्या भोज आयोजित किया।  और पढ़ें

07:36 PM, 26-Feb-2025

Indore News: चोरी की गाड़ी के साथ धराया चोर, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, अब पीटने वालों को भी तलाश रही पुलिस

Indore News: अन्नपूर्णा थाना में अनोखी घटना सामने आई जब एक चोर चोरी की बाइक को सर्विसिंग के लिए उसी शो-रूम पर ले गया जहां से वह खरीदी गई थी। शो-रूम कर्मचारियों ने बाइक पहचानकर मालिक को बुला लिया, जिसने गुस्से में आकर चोर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। और पढ़ें

07:23 PM, 26-Feb-2025

Bhind News: दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास, सोने की चेन के लिए जलाया था जिंदा

भिंड में 19 साल पुराने दहेज हत्याकांड में आरोपी पति को आजीवन कारावास और 20,000 रुपये जुर्माने की सजा हुई। आरोपी ने दहेज न मिलने पर पत्नी रीता को जलाकर मार डाला था। अदालत ने 10 गवाहों के बयानों के आधार पर फैसला सुनाया।  और पढ़ें

06:39 PM, 26-Feb-2025

Ujjain News: दर्द के बाद भी आराध्य बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं उमा भारती, नंदी के कानों में कही मनोकामना

महाशिवरात्रि पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का जलाभिषेक और पूजा की। अस्वस्थ होने के बावजूद कमर में पट्टा बांधकर पहुंचीं और नंदी हॉल में मनोकामना व्यक्त की। उनकी अगाध श्रद्धा और भक्ति ने सबका ध्यान खींचा।  और पढ़ें

06:35 PM, 26-Feb-2025

Indore: ज्योर्तिलिंगों पर बढ़ी भीड़, इंदौर से ट्रैफिक व्यवस्था में करना पड़ा बदलाव

आमतौर पर रात साढ़े आठ बजे भोपाल से इंदौर आने वाली वंदेभारत ट्रेन में ज्यादा भीड़ नहीं रहती,लेकिन मंगलवार और बुधवार को ट्रेन में बुकिंग आसानी से नहीं मिली। इंदौर से भोपाल जाने वाली ट्रेनों के स्टाॅपेज भी दो मिनट के लिए सिहोर स्टेशन पर रखे गए थे। और पढ़ें

06:26 PM, 26-Feb-2025

Umaria News: नगर पालिका परिषद के भवन निर्माण में गुणवत्ता पर उठे सवाल, 95 लाख की लागत से बन रहा कार्यालय भवन

नगर पालिका परिषद पाली में 95 लाख रुपये की लागत से बन रहे कार्यालय भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। नेता प्रतिपक्ष संजीव खंडेलवाल ने निम्न स्तर की सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। जांच की मांग की गई है। स्थानीय लोग भी निर्माण की गुणवत्ता से असंतुष्ट हैं। और पढ़ें

06:10 PM, 26-Feb-2025

Indore: इंदौर में शराब पीकर गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद सोशल मीडिया पर निजी तस्वीरें की अपलोड, केस दर्ज

युवती ने उससे फिर भी बात करने के लिए इनकार कर दिया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। रात को उसने युवती के साथ की तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर अपलोड कर दी। जब युवती ने फोटो देखे तो विजय नगर थाने पहुंचकर रितेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। और पढ़ें

05:12 PM, 26-Feb-2025

Mahashivratri: महेश्वर में शिवभक्ति का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी

महाशिवरात्रि पर महेश्वर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने नर्मदा में डुबकी लगाकर काशी विश्वनाथ और राजराजेश्वर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। विभिन्न मंदिरों में विशेष आरती, भव्य श्रृंगार और भजन हुए। नगर में सेवा और प्रसाद वितरण के साथ प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। शिवभक्ति से महेश्वर शिवमय हो गया। और पढ़ें

04:52 PM, 26-Feb-2025

विक्रमोत्सव: भारत छोड़ो आंदोलन के पहले हो चुकी थी इस उत्सव की शुरुआत, 114 रियासतों के राजा होते थे शामिल

पंडित सूर्यनारायण व्यास 114 रियासतों के राज ज्योतिषी थे, उन्होंने वर्ष 1940 में मासिक पत्रिका विक्रम का प्रकाशन किया था। इसके दो वर्षों के बाद विक्रम महोत्सव की शुरुआत 114 रियासतों के राजा महाराजाओं के माध्यम से हुई थी। उज्जैन से शुरू हुए इस आयोजन की शुरुआत में ही लोकप्रियता इतनी थी कि उज्जैन से लेकर मुंबई तक इस उत्सव को न सिर्फ राजा महाराजाओं ने स्वीकार किया बल्कि इस उत्सव को धूमधाम से मनाया जाने लगा। और पढ़ें

04:35 PM, 26-Feb-2025

Jabalpur News: सर्वे के बाद जारी हुआ था वक्फ संपत्ति का गजट नोटिफिकेशन, सरकार को नहीं है अधिग्रहण का अधिकार

Gazette notification of Waqf property was issued after the survey और पढ़ें

04:23 PM, 26-Feb-2025

Mahashivratri Celebration in indore: इंदौर में शिवजी बने दूल्हा, मंदिरों में शिवरात्रि पर हुई विशेष आरती

मंदिर मेें बुधवार को शिवजी ने दूल्हे के रुप में भक्तों को दर्शन दिए। नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ मंदिर में भक्तों को साबूदाने की खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। बंगाल के कलाकारों ने विवाह मंडप तैयार किया। जिसमें शिव-पार्वती विवाह की झांकी सजाई गई। और पढ़ें

04:19 PM, 26-Feb-2025

Sagar News: सागर जिले के कण-कण में विराजमान हैं शंकर, पाली गांव के मंदिर में हैं शिव के अनेक स्वरूप

Shankar is present in every corner of Sagar district. There are many forms of Shiva in the temple of Pali village और पढ़ें

04:08 PM, 26-Feb-2025

विक्रमोत्सव: उज्जैन सम्राट विक्रमादित्य ने की थी विक्रम संवत की शुरुआत, 2080 साल पुराना है इनका इतिहास

उज्जैन में राजा विक्रमादित्य का सिंहासन उनकी कुलदेवी हरसिद्धि माता के सामने स्थित था, जिसके अवशेषों की रोज पूजा होती है। विक्रम टीले को सिंहासन स्थल माना जाता है। 32 मुखों वाला सिंहासन न्याय का प्रतीक था, जिस पर राजा भोज बैठना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हुए।  और पढ़ें

03:59 PM, 26-Feb-2025

Jabalpur News: ससुराल पक्ष को 38 लाख और 300 ग्राम सोने की चपत लगाने वाली महिला गिरफ्तार, पुरुष दोस्त भी धराया

जबलपुर में महिला ने पुरुष दोस्त संग मिलकर पति के परिवार से 38 लाख रुपये और 300 ग्राम सोना ठग लिया। दोनों को नरसिंहपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उन्होंने गोल्ड लोन लेकर नकली जेवरात दिए थे। पुलिस ने 6 तोला सोना, 1 लाख नगद, और वेन्यू कार जब्त की।  और पढ़ें

03:49 PM, 26-Feb-2025

Sehore news: सीहोर में प्रसिद्ध है भगोरिया मेला, इस बार शराब पीकर शामिल नहीं हो सकेंगे समाजजन, जानें वजह

सीहोर के भगोरिया मेलों में शराब बंदी होगी, क्योंकि बारेला आदिवासी समाज ने शांतिपूर्ण आयोजन और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए कलेक्टर से शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। सामाजिक एकता और समाजहित में यह निर्णय लिया गया, जिसे ग्राम पंचायतों और जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिला।
  और पढ़ें

03:43 PM, 26-Feb-2025

Shivpuri News: महिलाओं ने सीखी साइबर सुरक्षा की बारीकियां, वित्तीय समझदारी समृद्ध नारी कार्यक्रम में प्रशिक्षण

शिवपुरी में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें साइबर फ्रॉड से बचाव, सुरक्षित बैंक लेनदेन और आर्थिक सशक्तिकरण की जानकारी दी गई। लीड बैंक और आजीविका मिशन के अधिकारियों ने महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा और वित्तीय प्रबंधन के गुर सिखाए।  और पढ़ें

03:04 PM, 26-Feb-2025

Morena News: अनियंत्रित होकर एंबुलेंस मिट्टी के ढेर पर चढ़ी, मरीज की मौत, एक महिला घायल...मची चीख पुकार

जानकारी के अनुसार, 108 एंबुलेंस का चालक कैलारस से एक बीमार मरीज और उसके परिजनों को लेकर मुरैना जिला अस्पताल की ओर जा रहा था। तभी मुंगावली के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क पर रखे मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। और पढ़ें

02:57 PM, 26-Feb-2025

Ujjain News: महाशिवरात्रि पर नहीं करेंगे बाबा महाकाल विश्राम, अगले दिन दोपहर में होगी भस्म आरती; जानें

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती शिव भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। इसमें शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। प्रतिदिन लगभग ढाई हजार भक्तों को भस्म आरती में सम्मिलित होने की अनुमति मिलती है, जबकि चलित भस्म आरती के दर्शन 10,000 से अधिक श्रद्धालु करते हैं। और पढ़ें

02:47 PM, 26-Feb-2025

Umaria News: धान का भुगतान न मिलने से किसानों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी; जानें मामला

ज्ञापन लेने पहुंचे नायब तहसीलदार राघवेंद्र पटेल ने कहा कि किसानों की चार सूत्री मांगों वाला ज्ञापन कलेक्टर तक पहुंचाया जाएगा, जिसे मुख्यमंत्री तक भेजा जाएगा। गौरतलब है कि उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और बैतूल में एनसीसीएफ द्वारा धान खरीदी की गई, जबकि अन्य जिलों में नागरिक आपूर्ति निगम ने खरीदी की। और पढ़ें

02:41 PM, 26-Feb-2025

Sehore: चाकू से गोदकर दो लोगों की कर दी थी हत्या, ढाई साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

मामले में आष्टा पुलिस ने मारपीट, हत्या एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत की। अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और तर्कों से सहमत होते हुए न्यायालय ने छगनलाल को दोषी करार दिया और उसे दोहरे आजीवन कारावास तथा दो हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई। और पढ़ें

02:28 PM, 26-Feb-2025

Bageshwar Dham: महामहिम ने 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, कहा- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना चाहिए

Bageshwar Dham: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छतरपुर के बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, पं. धीरेंद्र शास्त्री, सोनू निगम, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। और पढ़ें

02:23 PM, 26-Feb-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 26 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

दौर में छह बार इन्वेस्टर्स समिट हो चुकी है। अगली इन्वेस्टर्स समिट भी इंदौर के अलावा दूसरे शहर में हो सकती है, लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में आईटी समिट कराने की योजना तैयार करने के लिए अफसरों को कहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें