फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 20 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 20-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:17 PM, 20-Feb-2025

Jabalpur News: पत्नी की घरेलू हिंसा शिकायत निरस्त करने की याचिका खारिज, जानें हाईकोर्ट ने आदेश में क्या कहा

हाईकोर्ट ने सीआरपीसी की धारा 482 के तहत पत्नी की घरेलू हिंसा शिकायत निरस्त करने की याचिका खारिज की। अदालत ने कहा कि यह धारा केवल एफआईआर निरस्त करने की अनुमति देती है, घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत दायर शिकायत की समीक्षा नहीं की जा सकती।  और पढ़ें

11:08 PM, 20-Feb-2025

Shivpuri News: भेड़ चराने वाले निकले स्मगलर, दो लाख की अफीम के साथ दो राजस्थानी तस्कर गिरफ्तार

शिवपुरी में भेड़ पालक बनकर अफीम तस्करी करने वाले दो राजस्थानियों को पुलिस ने 2 लाख की अफीम के साथ गिरफ्तार किया। वे ग्रामीण इलाकों में नशा बेचते थे। राजस्थान सीमा से सटे होने के कारण तस्करी में आसानी होती थी। पुलिस उनसे पूछताछ कर गिरोह का पता लगा रही है। और पढ़ें

11:02 PM, 20-Feb-2025

Jabalpur News: स्कूल की मान्यता के लिए बीआरसी मांग रहा था दस हजार की रिश्वत, चढ़ा ईओडब्ल्यू के हत्थे

जबलपुर में स्कूल की मान्यता के लिए दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए बीआरसी मनोज गुप्ता को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता राघवेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:57 PM, 20-Feb-2025

Chhindwara News: तेज रफ्तार कार टैंकर में घुसी, वॉक कर रहे दो बुजुर्ग सहित तीन की मौत

छिंदवाड़ा में तेज रफ्तार कार ने दो बुजुर्गों को कुचलकर टैंकर से टकरा गई, जिससे दोनों बुजुर्गों और कार चालक की मौत हो गई। हादसा जुन्नारदेव-छिंदवाड़ा रोड पर हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है।  और पढ़ें

10:52 PM, 20-Feb-2025

Sagar News: गर्भवती महिला के पेट में ही मर गया था बच्चा, निजी अस्पताल वाले करते रहे इलाज, पुलिस कर रही जांच

सागर के मनोकामना नर्सिंग होम की डॉक्टर ऊषा सैनी पर प्रसूता के मृत शिशु को लेकर लापरवाही के आरोप लगे हैं। परिजनों का दावा है कि गर्भ में बच्चे की मौत दो दिन पहले हो गई थी, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें जानकारी नहीं दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:47 PM, 20-Feb-2025

Agar Malwa News: आगर मालवा जिले में गरीबों के हक पर डाका, जानिए कैसे हुआ खुलासा

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में गरीबों को वितरित किए जाने वाले सरकारी चावल के मामले में हेरफेर का बड़ा मामला सामने आया है,जिसकी जांच की जा रही है। और पढ़ें

10:44 PM, 20-Feb-2025

Jabalpur News: हत्या कर लाश को रेत में दफन करने वाले तीन को आजीवन कारावास, सात-सात हजार का जुर्माना भी लगाया

भेड़ाघाट में युवक ऋषभ जैन की हत्या कर लाश रेत में दफनाने के मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा हुई। अदालत ने उन्हें हत्या और साक्ष्य छिपाने का दोषी पाया। आरोपियों ने विवाद के बाद पत्थर से वार कर हत्या की थी।  और पढ़ें

10:40 PM, 20-Feb-2025

Jabalpur News: आशा कार्यकर्ता से मांग रहा था प्रतिमाह 3300 की रिश्वत, लोकायुक्त ने बाबू पर कसा शिकंजा

मोतीलाल शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाबू रवि बोहत को आशा कार्यकर्ता से 3300 रुपये रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा। वह विभिन्न सरकारी योजनाओं की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

और पढ़ें

10:32 PM, 20-Feb-2025

MP News: पीएम मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में डेढ़ घंटे रहेंगे, अदाणी, कुमारमंगलम बिड़ला भी रहेंगे मौजूद

राजधानी भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 24 फरवरी से ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। समिट में देश-विदेश के बड़े उद्योगपतियों की उपस्थिति होगी, जिनमें गौतम अदाणी, कुमारमंगलम बिड़ला, और अन्य प्रमुख उद्योगपति शामिल हैं। और पढ़ें

10:32 PM, 20-Feb-2025

Betul News: बैतूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

बैतूल में नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने 1 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए। अफीम और डोडाचूरा के साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने जनता से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।  और पढ़ें

10:27 PM, 20-Feb-2025

MP News: 24 घंटे 9 मिनट 26 सेकंड तक 139 नृत्य कलाकारों ने वृहद शास्त्रीय नृत्य मैराथन से बनाया गिनीज रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 51वें खजुराहो नृत्य समारोह का शुभारंभ किया। पहले दिन कथकली, मोहिनीअट्टम और ओडिसी नृत्य का सौंदर्य बिखरा।  और पढ़ें

10:12 PM, 20-Feb-2025

MP News: जीआईएस 2025 के डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर में प्रदेश की परंपरा, परिवर्तन और प्रौद्योगिकी की दिखेगी झलक

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) 2025 के दौरान एक अत्याधुनिक डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर स्थापित होगा,  जो मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और तकनीकी भविष्य का अनूठा संगम पेश करेगा।  और पढ़ें

10:05 PM, 20-Feb-2025

MP News: एमपी में मुठभेड़ में ढेर चार महिला नक्सलियों पर था 62 लाख का इनाम, 30 साल बाद मिली बड़ी कामयाबी

मध्यप्रदेश पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को बालाघाट जिले के सूपखार जंगल में हुई मुठभेड़ में चार महिला नक्सलियों को ढेर किया गया, जिन पर 62 लाख रुपये का इनाम घोषित था। और पढ़ें

09:56 PM, 20-Feb-2025

MP News: CM मोहन यादव बोले- प्रधानमंत्री मोदी के "LiFE" विजन के अनुरूप है प्रदेश की बॉयो फ्यूल योजना-2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “बॉयो फ्यूल योजना-2025” की घोषणा करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट" (LiFE) अभियान के सिद्धांतों के अनुरूप बताया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में हरित ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। और पढ़ें

09:44 PM, 20-Feb-2025

Indore: 50 साल पुरानी बावड़ी पर बना ली थी दुकानें, निगम ने निर्माण तोड़ मुक्त कराई

मामले की गंभीरता को समझते हुए निगमायुक्त शिवम वर्मा ने जोन के संबंधित भवन अधिकारी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। सुबह रिमूवल गैंग पहुंची और बावड़ी से दुकानों को जेसीबी से तोड़ दिया। अब बावड़ी के चारों तरफ तारों की बाउंड्री बनाई गई है। और पढ़ें

09:42 PM, 20-Feb-2025

Indore News: रेवती रेंज में 13 करोड़ की टंकी, हरियाली बचाने के लिए बड़ा कदम

Indore News: रेवती रेंज में 12 लाख से ज्यादा पौधों की देखभाल के लिए 13 करोड़ की लागत से पानी की टंकी बनाई जाएगी। इसके अलावा, गजीबो, पाथवे, वॉच टॉवर और अन्य सौंदर्यीकरण कार्य भी किए जाएंगे।   और पढ़ें

08:41 PM, 20-Feb-2025

Bhopal: पहली बार भोपाल पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी चौधरी, बोले- मिशन एमपी पर करूंगा काम, राजनीतिक समझ शून्य

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी गुरुवार को पहली बार भोपाल पहुंचे। कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होने कहा कि यहां पर सहयोगी की भूमिका में रहकर मिशन एमपी पर काम करूंगा। मेरी राजनीतिक समझ शून्य है। और पढ़ें

08:26 PM, 20-Feb-2025

Bhopal Crime: रिसेप्शन से पहले दूल्हे के सामने प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल में रिसेप्शन के दौरान गंजबासौदा निवासी दुल्हन अपने प्रेमी के साथ कार से फरार हो गई। दूल्हा देखता रह गया। पुलिस जांच में पता चला कि वह पड़ोसी अनिकेत मालवीय के साथ गई है। उसकी अंतिम लोकेशन विदिशा में मिली। पुलिस विदिशा, गंजबासौदा और सागर में तलाश कर रही है। और पढ़ें

08:22 PM, 20-Feb-2025

Sagar News: आधी रात में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने DJ जब्त कर किया मामला दर्ज

सागर में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कलेक्टर के निर्देशों के बावजूद रात 2 बजे तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने कपिल मौर्य पर कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और डीजे समेत अन्य सामग्री जब्त की।   और पढ़ें

08:16 PM, 20-Feb-2025

Bhopal: प्रदेश भर के 15 हजार से ज्यादा चिकित्सकों का विरोध शुरू, काली पट्टी बांधकर किया काम, उग्र होगा आंदोलन

doctors Protest: प्रदेश भर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और निजी मेडिकल कॉलेज के 15000 से ज्यादा डॉक्टर विरोध करना शुरू कर दिया है पहले दिन कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर काम किया। हमीदिया अस्पताल परिसर में भी डॉक्टर्स ने विरोध प्रदर्शन कियाऔर पढ़ें

08:06 PM, 20-Feb-2025

Indore Weather: फरवरी में ही महसूस हुई गर्मी, रात में भी नहीं लौट रही ठंड

Indore Weather: इंदौर में तापमान लगातार 31 डिग्री से ऊपर बना हुआ था, हालांकि बीते 24 घंटों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान भी बढ़ने से ठंड पूरी तरह गायब हो गई है, जिससे गर्मी का एहसास तेज हो गया है। और पढ़ें

08:06 PM, 20-Feb-2025

Khandwa: शिवराज के वादे पर भरोसा कर बनाया आशियाना तोड़ रही मोहन सरकार, 350 घरों पर बुलडोजर एक्शन से मचा हाहाकार

पूर्व सीएम ने कहा था कि साल 2020 की स्थिति में वर्ष 2014 तक जो परिवार जहां शासकीय भूमि पर रह रहा है, उसे वहां का पट्टा दिया जाएगा । बावजूद इसके अब तक पट्टे जारी नहीं किए गए हैं, और बुलडोजर चलाकर यहां से भी हटाया जा रहा है और पढ़ें

08:01 PM, 20-Feb-2025

Indore: आठ साल के मासूम का कराया जबरन धर्म परिवर्तन, मां सहित तीन आरोपियों को दस साल की सजा

वर्ष 2018 में अनाज व्यापारी महेश नाहटा अपनी पत्नी और बच्चे को शाजापुर में एक समारोह में लेकर आया था। लौटते समय पत्नी और बेटा बस से लापता हो गए। महेश ने रतलाम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थना इंदौर निवासी इलियास के साथ गई है। और पढ़ें

07:56 PM, 20-Feb-2025

Shivpuri News: नामांतरण के बदले 23 हजार मांगने वाले पटवारी को लोकायुक्त ने पकड़ा, रिश्वत लेते ही टीम ने दबोचा

शिवपुरी के पिछोर में लोकायुक्त ने पटवारी दिग्विजय सिंह को जमीन नामांतरण के बदले 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। रिश्वत का लेन-देन सहयोगी पटवारी प्रहलाद वर्मा के घर पर हुआ, जिसे भी आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ।  और पढ़ें

07:54 PM, 20-Feb-2025

Bhopal: अब निजी अस्पतालों के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध,NSUI ने उठाई थी मांग

अब मध्यप्रदेश में सभी नर्सिंग होम (अस्पतालों) के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर सार्वजनिक कर दी गई है।  NSU ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की जानकारी ऑनलाइन करने की मांग उठाई थी जिसे विभाग ने मान ली है।
  और पढ़ें

07:54 PM, 20-Feb-2025

GIS: पर्यटक स्थलों पर खास तैयारी, एयरपोर्ट को स्टैंडबाय पर रखा

Indore News: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के लिए इंदौर में तैयारियां जोरों पर हैं। वीआईपी मेहमानों की आवाजाही, हेलीकॉप्टर लैंडिंग और एयरपोर्ट पर पार्किंग से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है।   और पढ़ें

07:48 PM, 20-Feb-2025

Umaria News: बांधवगढ़ में है दो सैकड़ा से अधिक गिद्धों की आबादी, तीन दिवसीय गिद्ध गणना पूर्ण

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तीन दिवसीय गणना में 267 गिद्ध पाए गए, जिनमें 245 वयस्क और 22 अवयस्क हैं। ताला जोन में सबसे अधिक गिद्ध देखे गए। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में गिद्धों की अहम भूमिका है। रिजर्व प्रबंधन इनके संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।  और पढ़ें

07:43 PM, 20-Feb-2025

MP News: रिश्तखोर पर EOW ने कंसा शिकंजा, 10 हजार लेते बीआरसी को किया गिरफ्तार

कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड के बीआरसी मनोज गुप्ता को स्कूल का पंजीयन और मान्यता देने के नाम पर 10हजार की रिश्वत लेते जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने रंगेहाथों गिरफ्तार करते हुए भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। और पढ़ें

07:38 PM, 20-Feb-2025

Indore News: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का उग्र विरोध, काली पट्टी से आंदोलन तक

Indore News: कोर्ट और कैबिनेट के फैसलों की अनदेखी के चलते मेडिकल कॉलेज के टीचर डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध शुरू किया। अगर 24 फरवरी तक मांगे नहीं मानी गईं, तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन होगा।   और पढ़ें

07:38 PM, 20-Feb-2025

Bhopal: धीरेंद्र शास्त्री पर बयान देने के बाद अकेल पड़े नायक,जैयवर्धन बोले-निजी आस्था का विषय,पहले से है परिचय

मुकेश नायक ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर विवादित बयान देकर अकेल पड़ गए हैं। पूर्व मंत्री कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने गुरुवार को पीसीसी में मीडिया के सवाल पर कहा कि यह निजी आस्था का विषय है। मेरी महराज जी से पुरानी पहचान है।  और पढ़ें

07:30 PM, 20-Feb-2025

Bageshwar Dham: आखिर रात 3:30 बजे बाइक चलाकर क्या देखने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, शिवराजसिंह चौहान ने की चर्चा

Dheerendra Shastri: बागेश्वर धाम में 19-26 फरवरी तक बुंदेलखंड महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। 23 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी कैंसर हॉस्पिटल का भूमि पूजन करेंगे, और 26 फरवरी को राष्ट्रपति मुर्मू 251 जोड़ों को आशीर्वाद देंगी। बागेश्वर महाराज ने तैयारियों का निरीक्षण कर भक्तों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। और पढ़ें

06:53 PM, 20-Feb-2025

Bhopal: GI समिट में मेहमानों को वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य सुविधाएं, 300 से ज्यादा डॉक्टर, पैरामेडिकल रहेंगे तैनात

भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाली जीआई समिट में वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा किया जा रहा है। इस दौरान 300 से ज्यादा डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ रहेंगे तैनात रहेंगे। किसी प्रकार जांच के लिए पैथोलॉजी लैब रहेगी।
 
और पढ़ें

06:52 PM, 20-Feb-2025

Anuppur News: कोयले से भरी मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरा, घंटों बाधित रहा रेल यातायात

बिजुरी रेलवे स्टेशन पर कोयले से भरी मालगाड़ी का गार्ड डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे ट्रैक पर कोयला फैल गया और तीन यात्री गाड़ियां प्रभावित हुईं। लापरवाही और अप्रशिक्षित ठेका मजदूरों द्वारा डिब्बों के गेट सही से बंद न करने के कारण यह दुर्घटना हुई। रेलवे जांच कर रहा है।  और पढ़ें

06:32 PM, 20-Feb-2025

Indore: मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि यदि शिवाजी महाराज नहीं होते तो उनका नाम कैलाश की जगह कलीमुद्दीन होता

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा कि मुगलों ने देश के कई हिस्सों में आक्रमण किए और हिन्दू परिवारों पर अत्याचार किए, लेकिन मालवा व उसके आसपास के क्षेत्र में मुगल प्रवेश नहीं कर पाए। और पढ़ें

05:25 PM, 20-Feb-2025

Sehore news: नपा की अनूठी पहल, हर घर पहुंचेगा प्रयागराज महाकुंभ का पानी, घर पर ही कर सकेंगे गंगाजल से स्नान

प्रयागराज से 108 कलशों से गंगा का जल लेकर श्रद्धालु आए हैं। इसे शहर के पेयजल सप्लाई जल स्रोतों में प्रवाहित किया जाएगा। मान्यता है कि गंगाजल के सम्पर्क में आने वाला साधारण जल भी गंगा जल की तरह पवित्र और पावन हो जाता है।  और पढ़ें

04:58 PM, 20-Feb-2025

Ujjain News: स्क्रैच और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर बच्चों ने बनाए ऐसे प्रोजेक्ट कि दंग रह गए अधिकारी

उज्जैन में जिला प्रशासन, मुस्कान ड्रीम फाउंडेशन और डेल टेक्नोलॉजी के सहयोग से हैकथॉन आयोजित हुआ, जिसमें 32 सरकारी स्कूलों के 100 से अधिक छात्रों ने स्क्रैच और एआई प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। बच्चों ने तकनीकी समाधान पेश किए, जिन्हें प्रशासनिक अधिकारियों ने सराहा, जिससे नवाचार और तार्किक सोच को बढ़ावा मिला।  और पढ़ें

04:48 PM, 20-Feb-2025

Damoh News: बिल जमा होने के बाद भी कर्मचारियों ने काट दी चार गांव की बिजली, सैकड़ों किसानों ने किया प्रदर्शन

बिजली बिल जमा होने के बाद भी कर्मचारियों ने काट दी चार गांव की बिजली, सैकड़ों किसानों ने कार्यालय में किया प्रदर्शन और पढ़ें

04:40 PM, 20-Feb-2025

Sidhi News: सीधी में खौफनाक वारदात, जादू-टोने के शक में महिला की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, परिवार पर भी हमला

जादू टोने के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या, परिवार पर भी हमला, मामला हुआ दर्ज,जाँच कर रही पुलिस और पढ़ें

04:36 PM, 20-Feb-2025

Damoh News: स्कूल में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मधुमक्खियों का हमला, पुरोहित सहित दो अस्पताल में भर्ती

दमोह के सरस्वती स्कूल में शिव प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हवन के धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं और उन्होंने हमला कर दिया। घटना में एक पुरोहित सहित दो लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ छात्रों को मामूली चोटें आईं, जिनका स्कूल में ही प्राथमिक उपचार किया गया।  और पढ़ें

03:58 PM, 20-Feb-2025

Shahdol News: जिसकी उखड़ सकती थी सांसे, वो बच गई, समय पूर्व जन्मी नवजात की अनौखी कहानी

शहडोल जिला अस्पताल में एक नवजात का जन्म दो माह पहले हुआ था। जन्म के समय उसका वजन मात्र 850 ग्राम था। उसके जीने की उम्मीद नहीं थी। फिर ऐसा चमत्कार हुआ कि उसका वजन भी बढ़ा और वो पूरी तरह ठीक भी हो गई।  और पढ़ें

03:03 PM, 20-Feb-2025

Bhopal News: मदरसा शिक्षकों को राहत, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने दिए तीन माह में फंड रिलीज करने के आदेश

याचिकाकर्ताओं ने बताया कि 2017 से फंड की अनुपलब्धता के कारण मदरसों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। केंद्र सरकार की ‘स्कीम फॉर प्रोवाइडिंग क्वालिटी एजुकेशन इन मदरसा’ (SPQEM) योजना के तहत 60% फंड केंद्र और 40% फंड राज्य सरकार द्वारा दिया जाना था, लेकिन यह फंड कई वर्षों से जारी नहीं हुआ। और पढ़ें

02:34 PM, 20-Feb-2025

Indore: इंदौर में अब अप्रैल में बढ़ेगी संपत्ति की गाइड लाइन, डेढ़ सौ नए इलाके जुड़ेंगे

इंदौर में बीते साल सांवेर-उज्जैन रोड, खंडवा रोड, सुपर काॅरिडोर, पालाखेड़ी, एरोड्रम रोड की तरफ ज्यादा जमीनों के सौदे हुए है। इन क्षेत्रों में नई टाउनशिपों का निर्माण भी हुआ है। इंदौर-खंडवा और इंदौर उज्जैन मार्ग को छहलेन किया जा रहा है। और पढ़ें

02:02 PM, 20-Feb-2025

Sehore news: गिद्धों को रास आ रहा सीहोर, एक साल में संख्या 227 से बढ़कर हो गई 519

वन विभाग के अनुसार, सबसे अधिक सफेद गिद्ध पाए गए हैं, जो मृत जानवरों और कीड़ों को खाकर जीवित रहते हैं। इन्हें प्रकृति के सफाई कर्मी भी कहा जाता है। गिद्धों के संरक्षण के लिए नेस्टिंग साइट्स की पहचान और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। आगामी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 29 अप्रैल 2025 को की जाएगी। और पढ़ें

12:37 PM, 20-Feb-2025

Satna: आपस में टकराकर पलटी कुंभ श्रद्धालुओं की कार, नींद आने से गलत लेन में घुसने से हुआ हादसा, 14 लोग घायल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां इलाज जारी है। हादसे में सुरक्षित बचे एक पीड़ित ने बताया कि वह सो रहा था और टक्कर से अचानक जागा तो दोस्तों को खून से लथपथ देखकर होश उड़ गए। पुलिस के अनुसार हादसे की वजह चालक को आई नींद की झपकी थी, जिससे कार गलत साइड में चली गई। और पढ़ें

12:01 PM, 20-Feb-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 20 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Rajgarh News: मूकबधिर से दुष्कर्म कर आरोपी भागा कुंभ, लौटा तो पुलिस ने किया गिरफ्तार और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें