फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 10 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 10-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:16 PM, 10-Feb-2025

Bhopal: नरेला विधानसभा के हर घर में होगा प्रयागराज के गंगा जल का वितरण, टैंकर का मंत्री सारंग ने किया पूजन

 मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा के रहवासियों के लिए 'हर हर गंगे-हर घर गंगे' पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत प्रयागराज महाकुंभ का पवित्र गंगा जल हर घर तक निःशुल्क पहुंचाया जाएगा। इस गंगा जल को विशेष रूप से प्रयागराज से लाया गया है और इसे बोतलों में पैक कर वितरित किया जाएगा। और पढ़ें

11:09 PM, 10-Feb-2025

MP News: 38वें राष्ट्रीय खेलों में मध्य प्रदेश को अब तक मिले 51 पदक, सीएम ने खिलाड़ियों को दी बधाई

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने 51 पदक जीत कर देशभर में चौथा स्थान हासिल किया है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि और गौरवशाली क्षण है।  और पढ़ें

11:09 PM, 10-Feb-2025

MP News: जीतू पटवारी की कार्यकर्ताओं से अपील, जाम में फंसे श्रद्धालुओं की मदद और प्रशासन का सहयोग करें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे और वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से जाम में फंसे नागरिकों को राहत देने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है।

और पढ़ें

विज्ञापन
10:57 PM, 10-Feb-2025

MahaKumbh Traffic: तीन टोल टैक्स पर छह घंटे तक रोका गया ट्रैफिक, रीवा-सतना, मैहर और कटनी में लगा जाम

जबलपुर जिले में तीन टोल नाकों पर ट्रैफिक को लगभग छह घंटे तक रोका गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सोनाली दुबे ने बताया कि यातायात के बढ़ते दबाव के कारण कटनी पुलिस ने जबलपुर पुलिस से ट्रैफिक रोकने का आग्रह किया था। और पढ़ें

10:49 PM, 10-Feb-2025

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- महाकुंभ जा रहे यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं मेला जारी रहने तक बनाए रखें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धालुओं का पूरा ध्यान रखने के संबंध में रीवा, सीधी, मैहर, सतना, मऊगंज जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर आवश्यक प्रबंध रखने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी रीवा से चर्चा में शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा उपस्थित थे। और पढ़ें

विज्ञापन
10:40 PM, 10-Feb-2025

प्यार के बदले ले ली जान: रात में लड़की से मिलने पहुंचा लड़का, खुली भाइयों की नींद तो तोड़ी पसलियां, हुई मौत

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर चला गया। इस बीच युवती के घर वालों को इसकी भनक लग गई और युवक को पकड़कर खूब पीटा। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। और पढ़ें

10:30 PM, 10-Feb-2025

Umaria: महाकुंभ यात्रियों के लिए टोल टैक्स फ्री करने की मांग, हिंदू-मुस्लिम एकता मंच ने CM के नाम सौंपा ज्ञापन

महाकुंभ यात्रियों के लिए टोल टैक्स फ्री करने की मांग की गई है। हिंदू-मुस्लिम एकता मंच ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा है। और पढ़ें

10:25 PM, 10-Feb-2025

नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा: साइबर ब्रांच ने पेश की रिपोर्ट, CCTV फुटेज रिकवरी न होने के संबंध में पेश की जानकारी

नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा मामले में साइबर ब्रांच ने सील बंद लिफाफे में रिपोर्ट पेश की है।
सीसीटीवी फुटेज की रिकवरी नहीं होने के संबंध में जानकारी पेश की गई है।
  और पढ़ें

10:15 PM, 10-Feb-2025

छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू की दस्तक: सहमा चिकन और मटन मार्केट, पीपीई किट पहन पहुंचे सैंपल लेने, फैली दहशत

छिंदवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। बर्ड फ्लू के दस्तक से चिकन और मटन बेचने वाले सहम गए हैं। वहीं, पीपीई किट पहनकर सैंपल लेने पहुंचे। और पढ़ें

10:09 PM, 10-Feb-2025

Rewa News: महाकुंभ मार्ग पर ड्यूटी से गायब रहे अधिकारी, रीवा कलेक्टर ने चार को दिया नोटिस, वेतन वृद्धि पर रोक

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान ड्यूटी से नदारद रहने वाले चार अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों की वेतन वृद्धि भी रोक दी गई है। और पढ़ें

10:07 PM, 10-Feb-2025

Indore News: स्वच्छतम शहर की सड़कें ड्रेनेज के पानी से भरी, रोज गंदगी से गुजर रहे लाखों लोग

एक सप्ताह से ड्रेनेज लाइनें टूटी, मधुमिलन चौराहे से दवा बाजार और सरवटे तक पसरी गंदगी। नर्मदा लाइन में भी आ रहा गंदा पानी। 
  और पढ़ें

10:00 PM, 10-Feb-2025

Khandwa: ढोल धमाकों संग पालकी में सवार होकर भ्रमण पर निकले बाबा ओंकार, महाकुंभ के चलते हो रही भक्तों की भीड़

Khandwa Baba Omkar set out on tour riding palanquin with drum beats crowd of devotees gathering due Maha Kumbh और पढ़ें

09:52 PM, 10-Feb-2025

कुटुंब प्रधान कोर्ट का अहम फैसला: अपनी मर्जी से पति से अलग रहने वाली पत्नी को भरण पोषण मांगने का अधिकार नहीं

प्रकरण प्रचलन के दौरान सभी सबूतों का अवलोकन करने के बाद न्यायाधीश किरण सिंह द्वारा अधिवक्ता नितिशा पी पोखरना के तर्कों से सहमत होकर पत्नी द्वारा प्रस्तुत भरण पोषण का आवेदन पत्र आदेश पारित करते हुए निरस्त कर दिया है। और पढ़ें

09:45 PM, 10-Feb-2025

Damoh: घर के अंदर घुसने से बचा सब्जी से भरा मालवाहक, बाहर नाली में फंसने से बिखरी सब्जी, मारुति वैन में लगी आग

सब्जी से भरा पिकअप वाहन सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा घुसा। घटना की प्रत्यक्षदर्शी और पास के घर में रहने वाली बुजुर्ग महिला रूपरानी ने बताया कि पिकअप दमोह से जबलपुर की ओर जा रही थी। और पढ़ें

09:33 PM, 10-Feb-2025

Dhirendra Shastri: प्रेमानंद महाराज की यात्रा मामले पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, 'जिसके पेट में दर्द है वो...'

प्रेमानंद महाराज की यात्रा बंद होने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री उनके समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि जिसके पेट में दर्द है, वह वृदांवन छोड़कर दिल्ली चले जाएं। और पढ़ें

09:08 PM, 10-Feb-2025

Indore News: 400 से अधिक ठेलेवालों को बाजार से हटाया, हॉकर्स जोन में दुकान लगाने का कहा

Indore News: स्कीम नंबर 140 के रेहड़ी पटरी वालों को हॉकर्स जोन में विस्थापित किया गया, लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए सख्त कदम उठा रहा प्रशासन।
  और पढ़ें

08:56 PM, 10-Feb-2025

Indore News: BSF की 52वीं शूटिंग प्रतियोगिता: जबरदस्त मुकाबला, टॉप शूटर करेंगे ताकत का प्रदर्शन

Indore News: सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 52वीं इंटर-फ्रंटियर प्लाटून वेपन शूटिंग प्रतियोगिता इंदौर में शुरू हो चुकी है, जहां 11 फ्रंटियर की सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज टीमें मुकाबला कर रही हैं।  और पढ़ें

08:52 PM, 10-Feb-2025

Panna Tiger Reserve: मड़ला में पानी की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ, टीम ने दो घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाला

पन्ना टाइगर रिजर्व में एक और सफल वन्यजीव बचाव अभियान को अंजाम दिया गया। पर्यटन ग्राम मड़ला में सोमवार की सुबह एक तेंदुए को किसान के खेत में बने कुएं से सुरक्षित निकाला गया। और पढ़ें

08:43 PM, 10-Feb-2025

MahaKumbh Traffic: तस्वीरों में देखें महाकुंभ की भीड़ से हाइवे जाम, रीवा-चाकघाट के बीच 30 किमी तक थमे वाहन

प्रयागराज महाकुंभ में उमड़ी भीड़ से हाइवे जाम पर जाम लग गया है। रीवा और चाकघाट के बीच 30 किमी तक वाहनों के पहिए थम गए हैं और लोग परेशान हो रहे हैं। और पढ़ें

08:30 PM, 10-Feb-2025

Indore News: महाकुंभ 2025 का असर! अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस का बदला रूट, जानिए पूरी खबर

Indore News: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियों के कारण रेलवे ने 11 और 12 फरवरी को डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस को खजुराहो में ही शॉर्ट टर्मिनेट करने का फैसला लिया है। भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन का रूट बदल दिया है।  और पढ़ें

08:28 PM, 10-Feb-2025

MP High Court: EWS उम्मीदवारों को बड़ी राहत, आयु सीमा में मिलेगी पांच साल की छूट, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है। अब आयु सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी। माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 को लेकर हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश आया है। और पढ़ें

08:20 PM, 10-Feb-2025

MP News: राजगढ़ में भाजपा नेता और किसानों के बीच तू-तू मैं-मैं, देखे वायरल वीडियो

MP News Tu-tu main-main between BJP leader and farmers in Rajgarh see viral video और पढ़ें

08:15 PM, 10-Feb-2025

Khandwa News: मध्यप्रदेश में SUV लदी मालगाड़ी 147 किमी तक गलत ट्रैक पर दौड़ी, ऐसे टला बड़ा रेल हादसा

Khandwa Madhya Pradesh goods train loaded with SUV ran wrong track for 147 km major railway accident averted और पढ़ें

08:01 PM, 10-Feb-2025

Shahdol News: CCTV से खुला राज, महिला लूट नहीं बल्कि हिप्नोटाइज का हुई थी शिकार, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

Shahdol News CCTV reveals secret woman was not robbed but hypnotized you will be shocked to see video और पढ़ें

07:54 PM, 10-Feb-2025

Sagar News: महिला अधिवक्ता पर कसी थी फब्तियां, पुलिस ने आरोपियों से बीच चौराहे पर लगवाई उठक-बैठक, Video

Sagar Female advocate was reprimanded police made accused do sit-ups in middle of intersection Video और पढ़ें

07:50 PM, 10-Feb-2025

Tikamgarh News: शिक्षा के मंदिर में भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला

Tikamgarh News Video of dancing on Bhojpuri song in School goes viral know whole matter और पढ़ें

07:43 PM, 10-Feb-2025

MP News: सीहोर नगर पालिका कार्यालय से दिनदहाड़े 97 हजार रुपये की चोरी, मचा हड़कंप

आरआई संजय शुक्ला ने बताया कि आमदनी के पैसे रखे थे। फोन पर बात करने करने बाहर गए। इतनी ही देर में किसी ने 96 हजार 990 रुपये चुरा लिए। और पढ़ें

07:38 PM, 10-Feb-2025

Sidhi News: विद्युत समस्या को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन, पीड़ित किसानों के साथ सौंपा ज्ञापन

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में बिजली समस्या को लेकर शिवसेना ने प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द समस्या दूर करने की मांग को लेकर पीड़ित किसानों सहित शिवसेना के लोगों ने ज्ञापन सौंपा। और पढ़ें

07:30 PM, 10-Feb-2025

Guna News: जब 80 साल की बुजुर्ग महिला ने रोक लिया जयवर्धन का रास्ता, बोली- मेरी सुनकर जाओ

Guna News When an 80-year-old woman blocked Jayvardhan way she said listen to me and go और पढ़ें

07:25 PM, 10-Feb-2025

Chhindwara News: प्रयागराज के रास्ते पर लगा महाजाम, 15 किमी तक फंसे हजारों वाहन, लोग हो रहे परेशान

महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने का सपना आज हर सनातनी संजोए हुए है। प्रारंभिक क्षणों में भीड़ अधिक होने के कारण लोगों ने आखिरी के 15 दिनों में यहां जाने का प्लॉन बनाया था। लेकिन यदि आप आज-कल में महाकुंभ जा रहे हैं तो जरा थम जाएं। क्योंकि यहां भीड़ की वजह से कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग चुका है। और पढ़ें

07:11 PM, 10-Feb-2025

Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा मुंबई के लिए रवाना, डायरेक्टर साहब खुद लेने आए थे महेश्वर, इस मूवी में आएगी नजर

Monalisa Viral girl Monalisa left for Mumbai director himself came to Maheshwar to pick her up  और पढ़ें

06:53 PM, 10-Feb-2025

MahaKumbh Traffic: महाकुंभ के रास्ते एमपी में न लगे जाम, सीएम मोहन यादव ने अचानक बुलाई बैठक

अब मध्यप्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों में खास इंतजाम किए जा सकते हैं। इसके लिए मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने चार जिलों के अधिकारियों की बैठक बुला ली है। और पढ़ें

06:50 PM, 10-Feb-2025

Indore News: भाजपा का बड़ा कदम, इंदौर में 3 करोड़ रुपये जुटाने का महाअभियान शुरू

Indore News: भारतीय जनता पार्टी ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आजीवन सहयोग निधि अभियान की शुरुआत की है। इस बार इंदौर से 3 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसे संगठन के सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे।   और पढ़ें

06:47 PM, 10-Feb-2025

MP Train Accident: कटनी में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, एरिया मैनेजर बोले- 300 रेलकर्मियों ने रिकवर किया

कटनी रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे सीमेंट से लदी मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। दरअसल, सीमेंट से लदी मालगाड़ी मैनपुरी से बीना की ओर जा रही थी। हादसा कटनी-मुड़वारा स्टेशन के बीच गायत्री नगर पुलिया के पास का है। और पढ़ें

06:14 PM, 10-Feb-2025

MP News: सड़कों पर लंबा जाम, ट्रेनें भी फुल, सीएम की श्रद्धालुओं से अपील- एक-दो दिन बाद जाएं प्रयागराज

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है और मध्य प्रदेश से प्रयागराज जाने वाले रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यही स्थिति रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भी है। और पढ़ें

06:09 PM, 10-Feb-2025

MP News: सीहोर की दो लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में जमा हुई राशि, कार्यक्रम में शामिल हुए अधिकारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीहोर जिले के एनआईसी कक्ष के साथ ही अन्य स्थानों से लाइव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में कलेक्टर बालागुरु के तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रफुल्ल खत्री सहित लाड़ली बहनें वर्चुअली शामिल हुए। और पढ़ें

06:00 PM, 10-Feb-2025

MP News: हाथी पांव बीमारी को लेकर जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने ली बैठक, चलेगा दवा वितरण अभियान

एलिफैंटियासिस हाथी पांव बीमारी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बैठक ली। ग्वालियर से बैठक में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल शामिल हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नड्डा ने 13 राज्यों में लिम्फैटिक फाइलेरियासिस के उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय जन औषधि प्रशासन दौर का शुभारंभ किया। और पढ़ें

05:34 PM, 10-Feb-2025

MP News: ग्वालियर के चर्चित सरपंच हत्याकांड वाले गांव में फिर तनाव, लाठी-डंडे लेकर दिखाई दिए पुरुष और महिलाएं

मध्यप्रदेश में ग्वालियर के चर्चित सरपंच हत्याकांड वाले गांव में फिर तनाव की स्थिति बन गई है। लाठी और डंडे लेकर पुरुष व महिलाएं दिखाई दिए। और पढ़ें

05:02 PM, 10-Feb-2025

Mahakumbh Traffic: महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई जगह खानपान की व्यवस्था, जाम से बचने उठाया कदम

सीएम मोहन यादव के निर्देश के बाद मैहर जिला प्रशासन ने जनभागीदारी के सहयोग से अमरपाटन ग्राम पर्सवाही प्वाइंट पर तंबू लगाकर खिचड़ी का वितरण किया जा रहा है। प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक कर भोजन और पानी दिया जा रहा है। और पढ़ें

04:51 PM, 10-Feb-2025

MP News: बहनों के खातों में 1553 करोड़ ट्रांसफर,CM का ऐलान-अंगदान करने वाले के परिवार को मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोनकच्छ के पीपलरांवा गांव में हितग्राही सम्मेलन में लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रुपए और देवास में विकास कार्यों के लिए 145 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात दी। साथ ही सीएम ने एलान किया कि अंगदान करने वाले के परिवार को गार्ड ऑफ ऑनर मिलेगा। वहीं, उनका 26 जनवरी-15 अगस्त को सम्मान होगा।  और पढ़ें

04:41 PM, 10-Feb-2025

Tikamgarh: जैन धर्म के पपौराजी ट्रस्ट पदाधिकारी के खिलाफ न्यायालय ने दिए केस दर्ज करने के आदेश, जानें मामला

Tikamgarh Court orders to register case against Papauraji Trust official of Jain religion know matter और पढ़ें

04:29 PM, 10-Feb-2025

MP News: सागर में लाल पीले गोभी से महक रहा पोषण वाटिका, रंग के साथ-साथ मिनरल्स से भी है भरपूर

मध्यप्रदेश के सागर जिले में पोषक तत्वों से भरपूर ग्रीन ब्रोकली की जगह जल्द ही ऑरेंज और बैगनी फूल गोभी ले लेगी। यह रंगीन गोभी दिखने में जितनी आकर्षक है, उससे कहीं ज्यादा पौष्टिक है। और पढ़ें

03:46 PM, 10-Feb-2025

MP News: सीएम डॉ. यादव का बड़ा एलान, अंगदान, देहदान करने वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को अंगदान और देहदान करने वालों के लिए बड़ा एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगदान और देहदान करने वालों को राजकीय सम्मान मिलेगा। उन परिवारों को 26 जनवरी और 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। और पढ़ें

03:15 PM, 10-Feb-2025

Mahakumbh Traffic: एमपी से प्रयागराज जाने पर इन बैरिकेड्स पर रोका जा सकता है वाहन, निकलने से पहले जान लें

सोमवार दोपहर तक एमपी सीमा के अंदर जाम की स्थिति नहीं है। फिर भी करीब 30 मिनट का ठहराव जरूरी है। अगर आप जबलपुर से आगे बढ़ते हैं तो कटनी के पहले पिपरोद में पहला प्वाइंट पड़ता है। और पढ़ें

02:52 PM, 10-Feb-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 10 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Shivraj Singh Son’s Marriage: शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। इसे लेकर समारोह की शुरुआत हो गई है। जैत गांव में ग्रामीणों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। इस समारोह में उनके दोनों समधी भी पहुंचे थे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें