फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 24 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 24-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:09 PM, 24-Jan-2025

Jabalpur News: घाट फेस्टिवल कैंसिल होने पर मचे बवाल के बाद FIR, पुलिस ने किया आयोजकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

लम्हेटा बाईपास के एम्बियंस लॉज में आयोजित घाट फेस्टिवल में कलाकारों के न पहुंचने और कार्यक्रम रद्द होने से आक्रोशित भीड़ ने हंगामा और तोड़फोड़ की। आयोजकों पर टिकट के नाम पर धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें

11:02 PM, 24-Jan-2025

Jabalpur News: सिविल जज भर्ती परीक्षा-2022 पर हाईकोर्ट की रोक, अनावेदकों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

मप्र हाईकोर्ट ने सिविल जज भर्ती परीक्षा 2022 पर अंतरिम रोक लगाते हुए अनावेदकों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा। याचिका में आरक्षित वर्ग को अंक रियायत न देने और अनारक्षित बैकलॉग पदों को संविधानविरोधी बताते हुए चुनौती दी गई। विसंगतियों पर सरकार ने कोई सुधार नहीं किया।  और पढ़ें

09:37 PM, 24-Jan-2025

Maihar: शराबबंदी के फैसले से मैहर में खुशी का माहौल, विपक्ष ने दी सीएम को चुनौती, जानिए वजह

एमपी के 17 धार्मिक स्थलों में शराब बंदी के एलान के बाद मैंहर में खुसी देखी जा रही है इससे न सिर्फ महिलाएं बल्कि नवयुवक भी अपनी खुसी जाहिर कर रहा है सीएम के इस फैसले पर सियासत भी गरमाई है ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे सडयंत्र बताया है । और पढ़ें

विज्ञापन
09:30 PM, 24-Jan-2025

Shahdol News: मामा ने तीर चला कर की भांजे की हत्या, डॉक्टरों ने सीने में धंसे तीर को मशक्कत के बाद निकाला

शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र में मामा-भांजे के विवाद में मामा बिहारी बैगा ने धनुष-तीर से भांजे दलेश बैगा की हत्या कर दी। घटना जंगली क्षेत्र डोगरा टोला में हुई। विवाद के बाद मामा ने तीर चलाकर भांजे की जान ले ली। आरोपी फरार है, पुलिस जांच जारी है।  और पढ़ें

09:19 PM, 24-Jan-2025

Indore News: चार साल से रेप कर रहा सौतेला पिता, टीचर ने किया खुलासा, तिहरे आजीवन कारावास की सजा

Indore News: परीक्षा देने आई बालिका को उदास देखकर टीचर ने उससे बात की, बालिका ने बताया पिता चार साल से रेप कर रहा। कोर्ट ने कहा पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:19 PM, 24-Jan-2025

Betul School Bus Accident: बैतूल में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 12 मासूमों सहित दो महिलाएं घायल

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में स्कूल बस पलटने से 12 बच्चे और 2 महिलाएं घायल हो गए। बस में 30-40 बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। घायल छात्रों का इलाज जारी है। बस चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप है, और वह फरार है। और पढ़ें

09:02 PM, 24-Jan-2025

Indore: मुख्यमंत्री बोले- मुगल काल में कई बड़े राजाओं ने जनेऊ छिपाई, अहिल्या माता ने धर्म की ध्वजा फहराई

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अपने देश की पहचान मातृ सत्ता के आधार पर है। दुनिया में 200 से ज्यादा देश है, लेकिन हम भारत माता की जय करते है। कोई अमेरिका, इंग्लैंड माता नहीं बोलता। इसलिए नारी सशक्तिकरण को लेकर हमारी सरकार हमेशा काम करेगी। और पढ़ें

09:00 PM, 24-Jan-2025

Bhopal: एमपी बोर्ड ने परीक्षा के टाइम टेबल में किया संशोधन, 19 मार्च को होने वाली परीक्षाएं अब 21 मार्च को

एमपी बोर्ड ने  2025 परीक्षा के टाइम टेबल में संशोधन किया है। इस संशोधन के अनुसार, 12वीं की नेशनल स्कूल क्वालीफिकेशन फ्रेम वर्क (NSQF) और दसवीं के विज्ञान का पेपर अब 19 मार्च की जहब 21 मार्च को होगा।। और पढ़ें

08:58 PM, 24-Jan-2025

MP Excise Policy: शराब दुकानें बंद होने के बावजूद बढ़ेगी कमाई, लाइसेंस फीस 20% बढ़ाई, नई श्रेणी के बार खुलेंगे

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने 2025-26 की नई आबकारी नीति को मंजूदी दे दी। सरकार ने प्रदेश में धीरे—धीरे शराबबंदी की तरफ कदम बढ़ाए हैं। इसके पहले चरण में 17 धार्मिक नगरों में पूर्ण शराबबंदी लागू की गई है।  इसके साथ ही, शराब व्यवसाय में पारदर्शिता लाने और अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए हैं। और पढ़ें

08:53 PM, 24-Jan-2025

Shivpuri: देश का पहला PM जनमन आवास मिला, अब राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 26 जनवरी की परेड को देखने का मिलेगा मौका

शिवपुरी जिले में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) योजना के तहत जिन हितग्राहियों का सबसे पहले आवास बना, उन हितग्राहियों को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 26 जनवरी की परेड कार्यक्रम देखने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया है।  और पढ़ें

08:39 PM, 24-Jan-2025

Sagar News: नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, दो माह में तीसरी मौत

सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 44 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो महीने में यह तीसरी घटना है। आसपास के सघन जंगलों में अन्य तेंदुओं की मौजूदगी की आशंका है।  और पढ़ें

08:25 PM, 24-Jan-2025

MPBSE Board Exam 2025: एमपी बोर्ड ने किया 10वीं-12वीं के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव, यहां देखें नई डेटशीट

MPBSE Date Sheet 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया है। छात्र संशोधित परीक्षा कार्यक्रम नीचे देख सकते हैं। 
  और पढ़ें

08:24 PM, 24-Jan-2025

Mp Weather Today: हवाओं का रुख बदला, दिन का तापमान में 7 डिग्री तक लुढ़का, कल से कड़ाके की ठंड का एक और दौर

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने से दिन के तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को भोपाल समेत कई जिलों ठंडी हवाएं चलीं। कल से एक बार फिर से कड़ाके की ठंड शुरू होगी।  और पढ़ें

08:13 PM, 24-Jan-2025

MPPSC: नेताओं के बच्चों को अधिक नंबर देकर डिप्टी कलेक्टर बनाया, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

MPPSC में इंटरव्यू प्रक्रिया पर उठे सवाल, छात्रों ने कहा मुख्य परीक्षा के टापर्स को इंटरव्यू में कम नंबर दिए गए, वे तहसीलदार बनकर रह गए, नेताओं के बच्चों को इंटरव्यू में अधिक नंबर देकर डिप्टी कलेक्टर बनाया। और पढ़ें

07:51 PM, 24-Jan-2025

Bhopal: महू में भीड़ जुटाने बड़े नेताओं के बाद NSUI कॉलेज में बांट रही पीले चावल, छात्रों को कर रहे आमंत्रित

 27 जनवरी को महू में जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान में शामिल होने के लिए कांग्रेस के बड़े नेता प्रदेश भर में पहुंच रहे हैं। वहीं अब NSUI ने भोपाल के कॉलेजों में छात्रों को पीले चावल बांट कर आमंत्रित कर रही है।
  और पढ़ें

07:46 PM, 24-Jan-2025

Shahdol News: 65 साल की वृद्धा के साथ जंगल में दुष्कर्म, पुलिस ने चंद घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

ब्यौहारी में 65 वर्षीय महिला से जंगल में दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी संतोष साकेत ने बेटे का पता बताने के बहाने महिला को जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने भागकर मदद मांगी, पुलिस ने कुछ घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज कर जांच जारी है।  और पढ़ें

07:34 PM, 24-Jan-2025

Indore Weather: शुक्रवार को चार डिग्री गिरा पारा, 27 तक तेज ठंड पड़ेगी, तेजी से बदलेगा मौसम

Indore News: इंदौर में अचानक से फिर गिर गया तापमान, पिछले तीन दिन लगातार तापमान में उछाल के बाद शुक्रवार को तेज ठंडी हवाओं ने कंपकंपा दिया। 
  और पढ़ें

07:28 PM, 24-Jan-2025

Honeytrap: लखनऊ के अधेड़ के साथ उज्जैन की युवती ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 10 लाख रुपये ठगे

लखनऊ निवासी मनोज को उज्जैन की युवती और उसके साथियों ने हनीट्रैप में फंसाकर नशीला पदार्थ देकर अश्लील वीडियो बनाए और 10 लाख रुपये ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए। विरोध पर वीडियो पत्नी को भेज दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।  और पढ़ें

07:28 PM, 24-Jan-2025

Bhopal: MPT में FOA और रिसेप्शनिस्ट संविदा भर्ती में गड़बड़ी, 1 साल का अनुभव मांगा, कम वालों की कर ली भर्ती

एमपीटी मे संविदा भर्ती में गड़बड़ी सामने आई है। फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट और रिसेप्शनिस्ट की भर्ती में ऐसे अभ्यर्थियों की भर्ती कर ली गई जिनके पास पद के लिए मांगे गए अनुभव नहीं हैं। शिकायत के बाद अब जांच की जा रही है।  और पढ़ें

07:19 PM, 24-Jan-2025

Vidisha News: सिरोंज में कोचिंग शिक्षक ने छात्रों के साथ किया कुकर्म, पांच पीड़ित सामने आए, आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज क्षेत्र से एक कोचिंग के शिक्षक के द्वारा उसके पास पढ़ने आने वाले छात्रों के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है,जिसमे फिलहाल 4 से 5 बच्चे सामने आए है। और पढ़ें

07:15 PM, 24-Jan-2025

Indore News: इंदौर की फर्जी एडवाइजरी कंपनी का पर्दाफाश, ठगी के खेल में MBA और BE वाले भी शामिल

Indore News: इंदौर के विजयनगर इलाके में चल रही फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की। एमबीए, बीई और अन्य शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले लोग ठगी के इस खेल में शामिल पाए गए। और पढ़ें

07:02 PM, 24-Jan-2025

MP News: बुंदेलखंड की 'शेरनियां' बाघ के मुंह से खींच लाईं सहेली को, पंजे के नीचे दबा देख महिलाओं का खौला खून

Tiger Attack: पन्ना जिले के विक्रमपुर गांव में बाघ ने बकरी चराने गई महिला आशा पाल पर हमला कर दिया। साथ की महिलाओं ने पत्थर और लाठियां फेंककर बाघ को भगाया। महिला गंभीर रूप से घायल हुई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वन विभाग बाघ की तलाश और सुरक्षा में जुटा है। और पढ़ें

06:43 PM, 24-Jan-2025

Bhopal: गैस पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत,बीएमएचआरसी में 10 डॉक्टरों ने दी आमद, ICMR ने की डॉक्टरो नियुक्ति

भोपाल गैस पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। बीएमएचआरसी के विभिन्न विभागों में फैकल्टी के स्थायी पदों पर 7 डॉक्टरों ने जॉइन किया है। इसके अलावा स्पेशलिस्ट के स्थायी पदों पर 3 डॉक्टरों ने जॉइन किया है।  और पढ़ें

06:37 PM, 24-Jan-2025

Jabalpur News: ब्रेनडेड दिव्यांग पुजारी ने दिया दो व्यक्तियों को नया जीवन, हार्ट और लीवर किया दान

सड़क दुर्घटना में ब्रेन डेड हुए पुजारी बलिराम कुशवाह ने हार्ट और लीवर दान कर दो लोगों को नया जीवन दिया। जिला प्रशासन, डॉक्टरों और पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अंग भोपाल और इंदौर पहुंचाए। पुजारी की यह पहल अंगदान के प्रति जागरूकता का प्रेरक उदाहरण है।  और पढ़ें

05:31 PM, 24-Jan-2025

MP Liquor Ban: एमपी के 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी, एक अप्रैल से उज्जैन-अमरकंटक-दतिया में नहीं बिकेगी मदिरा

सीएम मोहन यादव ने डेस्टिनेशन कैबिनेट में प्रदेश के 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी के आबकारी विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। एक अप्रैल से उज्जैन, ओरछा समेत अन्य नगरों में शराब दुकानें बंद हो जाएंगी। इसके साथ ही मोहन कैबिनेट ने कई प्रस्तावों को मंजूरी दी है। वहीं, विशेष परिस्थिति में मंत्रियों को ट्रांसफर करने के अधिकार के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है।  और पढ़ें

04:57 PM, 24-Jan-2025

Mandsaur News: पशुपतिनाथ की पवित्र नगरी में शराब बंदी का एलान, जनप्रतिनिधियों ने कहा-बहुत अच्छा निर्णय

मध्यप्रदेश सरकार ने 17 धार्मिक नगरियों, जिनमें मंदसौर भी शामिल है, में शराबबंदी की घोषणा की। मंदसौर के अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के पवित्र महत्व को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इस कदम का स्वागत किया, जिससे धार्मिक पर्यटन और सामाजिक सुधार की उम्मीद है। 

और पढ़ें

04:45 PM, 24-Jan-2025

Sehore: 10 सहकारी समितियों में थे उर्वरकों के अमानक लॉट, क्रय-विक्रय पर लगाया प्रतिबंध, लाइसेंस निरस्त करेंगे

कृषि विभाग ने सीहोर जिले में उर्वरक व कीटनाशक सैंपलिंग के दौरान 10 सहकारी समितियों के अमानक उर्वरकों पर प्रतिबंध लगाया। 4 उर्वरक और 2 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द किए गए। रबी सीजन में किसानों तक सही सामग्री पहुंचाने हेतु सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।  और पढ़ें

04:35 PM, 24-Jan-2025

Chhindwara News: आवारा कुत्ते के काटने से 15 साल की किशोरी की मौत, भाई को बचाने में बनी शिकार

छिंदवाड़ा जिले के थावड़ी में 15 वर्षीय किशोरी की स्ट्रीट डॉग के काटने से मौत हो गई। 25 दिसंबर को भाई को बचाते हुए डॉग ने उसे गाल पर काट लिया था। गंभीर इन्फेक्शन के कारण गुरुवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 

और पढ़ें

04:14 PM, 24-Jan-2025

Katni: गणतंत्र दिवस की सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगी नि-क्षय मित्र मीनाक्षी, PM मोदी से करेंगी मुलाकात

कटनी जिल में नि:क्षय मित्र बनी मीनाक्षी क्षत्रिय को 76वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिल्ली से मिला है जहां वो सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगी आमंत्रण मिलने से क्षत्रिय परिवार में खुशी की लहर देखने मिली है। और पढ़ें

04:04 PM, 24-Jan-2025

Vidisha News: विदिशा में अपनी ही पार्टी के खिलाफ खड़े हो गए भाजपा नेता, जानिए क्यों

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में निजी वेयरहाउस किराए की राशि को लेकर भाजपा के नेताओं ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और से ज्ञापन देने से भी नही चूक रहे है। और पढ़ें

03:55 PM, 24-Jan-2025

Indore News: दिग्विजय बोले आम आदमी पार्टी को हमने जिताया, इंदौर में जीतू के आका मजबूत होंगे

Indore News: पूर्व मुख्यमंत्री ने कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी, आरएसएस को नफरत फैलाने वाला संगठन बताया। धार्मिक शहरों में जुआ, सट्टा और स्मैक भी बंद करने को कहा। 
  और पढ़ें

03:40 PM, 24-Jan-2025

Indore News: अंबेडकर प्रतिमा हटाकर पांव में रखी, भड़के लोग

Indore News: इंदौर में संत रविदास और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाएं हटाने को लेकर राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए तुरंत प्रतिमाओं को फिर से स्थापित करने की मांग की है। और पढ़ें

03:37 PM, 24-Jan-2025

MP News: भोपाल में बावड़ियां कलां से आशिमा मॉल तक बनेगा 733 मीटर लंबा रेलवे ओवर ब्रिज, कैबिनेट ने दी मंजूरी

राजधानी भोपाल में डॉ. मोहन यादव ने बावड़ियां कलां से आशिमा मॉल तक 733 मीटर लंबे रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की मंजूरी दी है। इस ब्रिज के निर्माण से होशंगाबाद रोड से रोहित नगर और कोलार आने जाने वाले लोगों को सुविधा होगी।  और पढ़ें

03:36 PM, 24-Jan-2025

Indore News: उधारी पर खजराना में चाकूबाजी, चंदन नगर में कुख्यात बदमाश ने पिस्टल की बट से किया हमला

Indore News: इंदौर के खजराना में उधारी विवाद के बाद मेडिकल स्टोर संचालक और उसके भाई पर चाकू से हमला किया गया। वहीं, चंदन नगर में कुख्यात बदमाश ने पिस्टल की बट से एक चूड़ी दुकान संचालक को घायल कर दिया।   और पढ़ें

02:33 PM, 24-Jan-2025

Mandla News: रिवाइल्डिंग में बाघ ने खुद को किया साबित, दिखाए शिकार और जीवित रहने के कौशल, जंगल में छोड़ा गया

बाघ की गतिविधियों पर निगरानी के लिए उसे सैटेलाइट कॉलर पहनाया गया है और 13 ट्रैकिंग टीमें उसकी 24/7 निगरानी कर रही हैं। यह कान्हा-घोरेला रिवाइल्डिंग सेंटर से 13वीं सफल रिवाइल्डिंग है, जो बाघ संरक्षण में कान्हा की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। और पढ़ें

11:55 AM, 24-Jan-2025

Shahdol News: ब्यौहारी में दो माह से जंगली हाथी का आतंक, जान जोखिम में डालकर अपने खेत बचाने में लगे किसान

Shahdol News: ब्यौहारी में दो माह से जंगली हाथी का आतंक, जान जोखिम में डालकर अपने खेत बचाने में लगे किसान और पढ़ें

11:30 AM, 24-Jan-2025

Gwalior News: जिद ने ले ली पुलिसकर्मी की पत्नी की जान, पति ने मना किया तो पांचवीं मंजिल से लगा दी छलांग

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में एक महिला को पति ने मायके जाने से मना किया तो महिला ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई। उसको तुरंत ही असपताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।  और पढ़ें

11:06 AM, 24-Jan-2025

दावत ने ली जान: पार्टी के बाद बिगड़ी परिवार की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत, पति-ससुर गंभीर

मध्य प्रदेश के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के छतौनी गांव में पार्टी में खाना खाने के बाद एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और ससुर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। और पढ़ें

10:49 AM, 24-Jan-2025

Damoh News: मेरी शादी करवाओ... कहता रहा पिता ने नहीं सुना, गुस्साए बेटे ने गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

दमोह जिले के हटा न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार कौशिक ने पिता की हत्या के दोषी बेटे पप्पू अहिरवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामला 2022 का है, जब मड़ियादो थाना क्षेत्र में पप्पू ने शादी न कराने के गुस्से में अपने पिता लुक्का अहिरवार की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। और पढ़ें

09:56 AM, 24-Jan-2025

Ujjain News: गौशाला से गायों के लापता होने पर संतों में आक्रोश, सिर मुंडवाकर प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

उज्जैन के खाचरोद स्थित श्री नंदराज गौशाला लेकोड़िया से 498 गायों के लापता होने का मामले में स्वामी कृष्णानंद महाराज ने अपने जन्मदिन पर इस मुद्दे पर गौमाता को श्रद्धांजलि दी और भक्तों ने सिर मुंडवाकर विरोध जताया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान पर तीखे आरोप लगाते हुए उन्हें आश्रम से प्रतिबंधित कर दिया। और पढ़ें

09:25 AM, 24-Jan-2025

Ujjain: फिल्म 'स्काई फोर्स' से डेब्यू कर रहे वीर पहाड़िया ने किए महाकाल के दर्शन, सफलता के लिए की प्रार्थना

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'स्काई फोर्स' में अभिनेता वीर पहाड़िया का डेब्यू चर्चा में है। वीर स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सारा अली खान उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। फिल्म के प्रमोशन के बीच वीर ने उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजन कर फिल्म की सफलता की कामना की। और पढ़ें

08:12 AM, 24-Jan-2025

Umaria News: सीएम हेल्पलाइन प्रदर्शन में लापरवाही करने वाले 37 अधिकारियों पर गिरी गाज, कलेक्टर ने की कार्रवाई

उमरिया जिले के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने सीएम हेल्पलाइन में संतोषजनक प्रदर्शन नहीं करने वाले 37 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश शामिल हैं। और पढ़ें

07:52 AM, 24-Jan-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 24 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार सुबह 4 बजे भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत स्नान और आकर्षक शृंगार किया गया।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें