फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 20 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 20-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:23 PM, 20-Jan-2025

MP News: मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर पुणे में 22 जनवरी को इंटरेक्टिव सत्र, CM निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री पुणे में 'मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर' पर आयोजित इंटरेक्टिव सत्र में निवेशकों और उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे। यह सत्र न केवल मध्यप्रदेश के निवेश अवसरों को प्रदर्शित करेगा। और पढ़ें

11:23 PM, 20-Jan-2025

Bhopal: बैंक में गिरबी 110 करोड़ की जमीन की पुणे की कंपनी ने फर्जी एनओसी लगाई, एफआईआर

कोलार थाना क्षेत्र में 110 करोड़ की बैंक में गिरवी जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का मामला उजागर हुआ। पुणे की कंपनी ने नामांतरण के लिए फर्जी एनओसी पेश की। शिकायत पर पुलिस ने राधिका जैन, राजेश जैन और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। और पढ़ें

11:13 PM, 20-Jan-2025

Ujjain News: बीमार गाय का इलाज नहीं करने के कारण पशुचिकित्सक को आधा दर्जन ने पीटा, जानिए क्या है मामला

उज्जैन में पशु चिकित्सक डॉ. रिकेश वर्मा पर हमला करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। श्वान के समय पर इलाज न होने से नाराज आरोपियों ने डॉक्टर को बुलाकर मारपीट की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर आरोपियों को पकड़कर घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त की। और पढ़ें

विज्ञापन
11:08 PM, 20-Jan-2025

Sidhi News: गड्ढे में डालकर व्यक्ति के साथ जूते से की मारपीट, थाना प्रभारी ने कहा- जांच के बाद करेंगे केस दर्ज

सीधी में साइड न देने पर हुए विवाद में 7-8 लोगों ने आदित्य पति त्रिपाठी को गड्ढे में डालकर जूते, चप्पलों और पत्थरों से पीटा। घटना का वीडियो वायरल हुआ। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 4 घंटे बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। पुलिस जांच कर रही है। और पढ़ें

11:05 PM, 20-Jan-2025

Bhopal: प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ रही भीड़, फ्लाइट का किराया 17 हजार, स्पेशल ट्रेनों का सहारा

भोपाल से प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सख्या बढ़ने लगी है। भोपाल से प्रयागराज तक फ्लाइट का किराया 17 से ज्यादा है। लोग स्पेशल ट्रेनों और बसों से यात्रा कर रहें हैं। आने वाले समय में भीड़ और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:49 PM, 20-Jan-2025

Mandsaur News: प्राचीन मंदिर को करवाया अतिक्रमण मुक्त, तीन दिनों से लगातार की जा रही कार्रवाई

मंदसौर जिले के सीतामऊ में प्रशासन ने तीन दिन के अतिक्रमण विरोधी अभियान में करोड़ों की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाई। प्राचीन भोलेनाथ मंदिर का रास्ता साफ किया गया और बाउंड्री वॉल बनाई गई। जनता ने अभियान की सराहना की, वहीं मंदसौर में भी अतिक्रमण हटाने की मांग तेज हो रही है। और पढ़ें

10:29 PM, 20-Jan-2025

MP News: सौरभ शर्मा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में 12 लाख नकद, 9.9 किलो चांदी और डिजिटल डिवाइस बरामद

ईडी ने सौरभ शर्मा से जुड़े करीबियों के यहां छापेमारी की थी। इसमें भोपाल में नवोदय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. श्याम अग्रवाल के घर सहित चार जगहों और ग्वालियर के मुरार कॉलोनी में भी ईडी ने चार ठिकानों पर दबिश दी। और पढ़ें

09:25 PM, 20-Jan-2025

Shahdol News: जिसे लावारिस समझ पुलिस ने दफनाया, वह पड़ोस थाने से हुआ था लापता, पुलिस की लापरवाही आई सामने

शहडोल जिले में गुमशुदा युवक भोला बर्मन का शव लावारिस समझकर दफना दिया गया। धनपुरी थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से दर्ज थी, लेकिन बुढार और धनपुरी थानों की आपसी तालमेल की कमी के कारण यह पहचान नहीं हो सकी। घटना ने पुलिस की लापरवाही उजागर कर दी। 

और पढ़ें

09:20 PM, 20-Jan-2025

Mp Weather Today: प्रदेश के 14 से ज्यादा जिलों में सुबह से छाया कोहरा, दिन में 30 डिग्री पार पहुंचा पारा

Mp Weather Today:प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को दिन का तापमान 30 डिग्री पार रहा। वहीं रात का तापमान भी बढ़ा है। अगले 3 दिन प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट है। और पढ़ें

09:10 PM, 20-Jan-2025

Ujjain News: पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कलाकारों ने महिषासुर-देवी दुर्गा के बीच के संघर्ष के साथ किया छाऊ नृत्य

पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध छाऊ नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें कलाकार तारा पद रजक और उनकी टीम ने अपनी अनूठी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से वह क्षण अविस्मरणीय था, जब देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया।  और पढ़ें

09:06 PM, 20-Jan-2025

Ratlam News: शादी वाले घर में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, नौकर ही निकला मास्टर माइंड

रतलाम में व्यापारी सुनील मूणत के घर 50 लाख से अधिक की चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में नौकर पवन और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया। चोरों ने क्राइम शो देखकर योजना बनाई थी। पुलिस ने 65 लाख का सामान, जेवर, नकदी और दो आईफोन बरामद किए।  और पढ़ें

08:51 PM, 20-Jan-2025

Indore News: अमोनिया के डर से घरों में बंद रहे लोग, बच्चों को भी खेलने नहीं दिया, टैंकर हादसे का ड्राइवर फरार

इंदौर के तेजाजी नगर बायपास पर अमोनिया गैस से भरे टैंकर का वाल्व टूटने से बड़ा हादसा टला। गैस रिसाव के कारण अभी भी डरे हुए हैं लोग। बचाव दलों ने सड़कों और नालियों में बहाया केमिकल। और पढ़ें

08:38 PM, 20-Jan-2025

MP News: BJP विधायक रीति पाठक का डिप्टी सीएम से सवाल- सात करोड़ कहां है? मेरे पत्रों का जवाब क्यों नहीं देते?

सीधी विधायक रीति पाठक ने सीधी अस्पताल के शुभारंभ पर मंच से उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पर निशाना साधा। उन्होंने 6-7 पत्रों के अनुत्तरित रहने और 7 करोड़ रुपए की अस्पताल विकास राशि के उपयोग का पता न होने पर सवाल उठाए। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिना जवाब दिए चलते बने। और पढ़ें

08:27 PM, 20-Jan-2025

Bhopal: एम्स में सिकल सेल पीड़ित मां ने समय से 2 महीने पहले जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, नानी-दादी बनीं सहारा

राजधानी भोपाल स्थित एम्स में एक सिकल सेल से पड़ीत महिला ने समय से दो माह पूर्व दो बच्चों को जन्म दिया है। बच्चे और मां पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।  नानी और दादी ने नवजात शिशुओं की समर्पित देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाईं। और पढ़ें

08:05 PM, 20-Jan-2025

Bhopal: कांग्रेस में गुटबाजी कैंसर की तरह पटवारी के बयान पर चढ़ा सियासी पारा,सारंग-बोले दिल की बात जुबां पर आई

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बयान कांग्रेस में गुटबाजी कैंसर की तरह पर, सियासी पारा चढ़ गया है। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि दिल की बात जुबां पर आ गई। वहीं कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं। और पढ़ें

07:54 PM, 20-Jan-2025

Indore News: 499 का पोहा, 190 की चाय, ग्राहक बोले सोना चांदी मिलाया क्या

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर मिलने वाले चाय-नाश्ते के आसमान छूते दामों पर यात्रियों ने नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर वायरल मैन्यू ने एयरपोर्ट के महंगे खानपान को लेकर बहस छेड़ दी है।   और पढ़ें

07:48 PM, 20-Jan-2025

Indore: ढाई माह की मासूम फांसी के फंदे से बच गई , मां और बेटे की जान गई

घटना महू के बडगौंदा ग्रामीण क्षेत्र की है। यहां रहने वाली डिंपल गिरवाल ने अपने चार साल के बेटे काव्यांश और ढाई माह की बेटी के साथ कमरे में फांसी लगाई। बच्चों का फंदा डिंपल ने झूले पर बांधा। एक फंदा बेटे के गले में और दूसरा बेटी के गले में डाला था। और पढ़ें

07:36 PM, 20-Jan-2025

Damoh News: वन कर्मियों के वाहन से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, रेंजर और डिप्टी रेंजर थे सवार

देहात थाना क्षेत्र में आने वाले नरसिंहगढ़ चौकी के पास दमोह छतरपुर हाइवे पर सोमवार शाम वन कर्मियों के बुलेरो वाहन से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद बुलेरो चालक ही घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया था। और पढ़ें

07:35 PM, 20-Jan-2025

Khandwa News:घोड़ी पर बैठी दुल्हन और बारात लेकर पहुंच गई दूल्हे के घर, किसान पिता का सपना किया पूरा

खंडवा में अनोखी शादी हुई।यहां दुल्हन को घोड़ी पर चढ़ाया गया। इसके बाद दुल्हन दूल्हे के घर पहुंची। खास बात ये है कि दुल्हन के घोड़ी पर चढ़ने का सपना उसके किसान पिता ने देखा था। जो पूरा हुआ।  और पढ़ें

07:34 PM, 20-Jan-2025

Indore News: मां ने किया देहदान, कनाडा में था बेटा, वीडियो कॉल से किए मां के अंतिम दर्शन

Indore News: इंदौर की वंदना वाधवानी ने पति जवाहरलाल वाधवानी की तरह अपनी देह मेडिकल कॉलेज को दान कर इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश की। परिवार ने सनातन परंपराओं के साथ विधि-विधान से अंतिम रस्में पूरी कीं।  और पढ़ें

07:23 PM, 20-Jan-2025

Indore: मंत्री विजयवर्गीय बोले- डाॅ. आंबेडकर की प्रतिभा से जलते थे नेहरू, हमेशा उन्हें रोकने के षड़यंत्र रचे

विजयवर्गीय ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू बाबा साहब की प्रतिभा से जलते थे इसलिए उन्होंने हर जगह बाबा साहब को रोकने के षडयंत्र रचे। उन्होंने शुरुआत में बाबा साहब को संविधान सभा का सदस्य बनने नहीं दिया था। और पढ़ें

07:16 PM, 20-Jan-2025

Khandwa: सूने मकान से उड़ाए लाखों के जेवरात-नगदी; एक गलती पड़ गई भारी, जिससे नकबजन चढ़ गए पुलिस के हत्थे

खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि, फरियादी पवन अग्रवाल 12 जनवरी को जब राजस्थान के नाथ द्वारा गए थे तभी उनके घर एक बड़ी चोरी हो गई । जिस पर चोरों ने उनके घर से सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया था और पढ़ें

05:09 PM, 20-Jan-2025

Ujjain News: प्रयागराज पहुंचे उज्जैन कलेक्टर-एसपी, अखाड़ों के संतों से चर्चा कर जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व एसपी प्रदीप शर्मा ने प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संतों से चर्चा की और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए आवश्यक नोट्स बनाए। निरीक्षण में आपातकालीन प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, तकनीकी निगरानी, बिजली व चिकित्सा सेवाओं की सूक्ष्म समीक्षा की गई।  और पढ़ें

04:45 PM, 20-Jan-2025

Baba Bageshwar: बाबा बागेश्वर ने कहा, ‘अपने मकसद से भटक रहा महाकुंभ’; हर्षा, मोनालिसा और IIT बाबा पर भी बोले

Baba Bageshwar: बागेश्वरधाम के बाबा ने कहा कि कुंभ अपने मुख्य मकसद से भटक रहा है। वहां रील नहीं रियल होना चाहिए। वहां इस बात पर बहस होनी चाहिए कि किस तरह देश हिंदू राष्ट्र बनेगा, कैसे हिंदू धर्म छोड़ चुके मुसलमान व इसाईयों को सनातन धर्म में वापसी करवानी है, इसकी चर्चा होनी चाहिए। और पढ़ें

04:44 PM, 20-Jan-2025

Viral Monalisa: इंदौर की नहीं, महेश्वर की रहने वाली है हसीन आंखों वाली मोनालिसा, कुंभ से लौटने की बात भी झूठी

वायरल गर्ल मोनालिसा महेश्वर की रहने वाली है। मोनालिसा का पूरा परिवार कई सालों से यहां रह रहा है। फिलहाल तो सभी लोग महाकुंभ में गए हैं, पर घर पर उसके दादा रहते हैं।  और पढ़ें

04:41 PM, 20-Jan-2025

Gwalior: व्यापमं कांड उजागर करने वाले RTI कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी पर केस दर्ज, सुरक्षा जवानों ने लगाए आरोप

झांसी रोड थाना क्षेत्र में SAF जवानों से गाली-गलौज और जिंदा जलाने की धमकी देने पर आरटीआई कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। जवानों ने सार्वजनिक अपमान, धमकी और प्रताड़ना की शिकायत की। पुलिस ने ऑडियो क्लिप के आधार पर IPC की धाराओं 353, 506, 294 के तहत मामला दर्ज किया। और पढ़ें

04:23 PM, 20-Jan-2025

Satna: 50 रुपये को लेकर भिड़े दुकानदार और ग्राहक, बात हाथापाई से चाकू तक पहुंची, जानिए पूरा मामला

सतना जिले के पुरुसवानी मोहल्ले में साइकिल पंचर बनाने वाले भरत चौधरी पर 50 रुपये मजदूरी मांगने पर अमन बसोर नामक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। भरत मामूली रूप से घायल हुए। घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें

04:19 PM, 20-Jan-2025

Umaria News: जंगल से काट कर ला रहे थे सागौन, वन विभाग ने पकड़ा, 49 लट्ठे जब्त

उमरिया के जंगलों में सागौन के पेड़ बहुत अधिक हैं। इन पेड़ों पर तस्करों की नजर हमेशा रहती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें अवैध तरीके से सागौन के पेड़ों की कटाई की गई। वन विभाग ने ऐसे तस्करों को लकड़ी के साथ पकड़ा है।  और पढ़ें

04:01 PM, 20-Jan-2025

Bhopal News: चार दिन का नाट्य मेला, मंच पर बिखरेगी कई कहानियां, जानें क्या है पूरा आयोजन

भोपाल में 22 से 25 जनवरी तक रंगश्री लिटिल बैलेट ट्रूप में चार दिवसीय नाट्य मेले का आयोजन होगा। विभिन्न रंग संस्थाएं प्रसिद्ध लेखकों जैसे श्रीशांति वर्धन, मानव कौल, सआदत हसन मंटो और एंटोन चेखव की रचनाओं का मंचन करेंगी। यह आयोजन भारत सरकार के संस्कृति विभाग के सहयोग से होगा। और पढ़ें

03:44 PM, 20-Jan-2025

Maihar: जमीन को लेकर सगे भाइयों के बीच चल गए लाठी-डंडे, आधा दर्जन लोग हुए लहूलुहान

मैहर जिले के अमरपाटन में जमीन विवाद के चलते दो भाइयों के बीच झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया। घटना में छह लोग घायल हुए, जिनमें देवर-भाभी की हालत गंभीर है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज जारी है। और पढ़ें

03:15 PM, 20-Jan-2025

MPPCS: किराना दुकानदार की बेटी सहायक संचालक, स्टेशनरी दुकानदार की बेटी भी बनीं अफसर; दमोह में हर तरफ चर्चा

Damoh: एमपीपीएससी परीक्षा में दमोह की बेटियों ने बाजी मारी है। अपने पिता के साथ उनके कारोबार में हाथ बटाने वाली बेटियों ने अधिकारी बनकर परिवार के साथ जिले का नाम रोशन किया है। इन बेटियों का कहना है कि लगातार अभ्यास, कड़ी मेहनत व धैर्य से सफलता जरूर मिलती है। और पढ़ें

03:10 PM, 20-Jan-2025

Bhopal: CM बोले-आयुर्वेद की दवाई ने ऐसा असर किया, शिक्षा मंत्री से बन गया सीएम, आयुर्वेद पर्व का हुआ शुभारंभ

खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक संस्थान में तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व का सीएम ने शुभारंभ किया। इस दौरन उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि आयुर्वेद की दवाई देर से असर करती है लेकिन मुझे आयुर्वेद की दवाई ने तेजी से असर किया, मै शिक्षा मंत्री से सीएम बन गया।  और पढ़ें

02:49 PM, 20-Jan-2025

Indore: बहू की वर्जिनिटी पर उठाया सवाल, मृत बेटी के डीएनए टेस्ट का भी बनाया दबाव,घरेलूू हिंसा का केस दर्ज

महिला ने आरोप लगाया कि तीसरी बार उसने बच्ची को जन्म दिया तो उसे घर से निकाल दिया,क्योकि सास और पति लड़का चाहते थे। एक दिन सास ने विवाहिता को देवर के साथ इंदौर भेज दिया। सालभर से उसे व बच्ची को लेने पति नहीं आया। और पढ़ें

02:27 PM, 20-Jan-2025

Ujjain: महाकाल मंदिर की सुरक्षा में चूक, गर्भगृह में घुसा युवक…गर्भगृह निरीक्षक और नंदी हॉल प्रभारी को नोटिस

Baba Mahakal: मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने गर्भगृह निरीक्षक कमल जोशी और नंदी हॉल प्रभारी प्रहलाद भास्कर को लापरवाही के लिए नोटिस जारी किया है। वहीं क्रिस्टल कंपनी के गार्ड्स सोहन डाबी और अंकित को सेवा से बर्खास्त करने के लिए पत्र लिखा है।  और पढ़ें

02:17 PM, 20-Jan-2025

Sagar News: कोयला चोरों के हमले में RPF के दो उपनिरीक्षक घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

Sagar: मालगाड़ियों से कोयला चोरी करने वालों ने उन्हें पकड़ने गए आरपीएफ के दो उपनिरीक्षकों पर हमला कर घायल कर दिया है। इतना ही नहीं उनकी बाइक में तोड़फोड़ कर उसमें आग भी लगा दी। घटना में  घायल आरपीएफ उपनिरीक्षकों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

01:28 PM, 20-Jan-2025

MP: धर्मांतरण मामले में धीरेंद्र शास्त्री सख्त, जल्द बनाएंगे बागेश्वर सेना; बोले- इसमें आदिवासियों को जोड़ेंगे

MP News: हिंदुस्तान में धर्म परिवर्तन रोकने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमान चालीसा बागेश्वर सेना बनाएंगे। इस सेना के माध्यम से देशभर के आदिवासियों को जोड़ा जायेगा। उन्हें सेना के माध्यम से सनातन का पाठ पढ़ाया जायेगा। और पढ़ें

01:05 PM, 20-Jan-2025

Indore News: डंपर ने बाइक सवार को 15 फीट तक घसीटा, बस में लगी आग और गाड़ियों में तोड़फोड़

Indore News: इंदौर में तीन बड़ी घटनाओं ने शहर को हिला दिया। विजयनगर में डंपर ने बाइक सवार को 15 फीट तक घसीटा, चंदन नगर में सिटी बस में आग लगी और एमआईजी इलाके में गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।  
  और पढ़ें

12:39 PM, 20-Jan-2025

जिजीविषा: धनुष से छोड़े गए तीर की तरह है 'प्रारब्ध', हवा में रोक नहीं सकते…गति नियंत्रित कर नहीं सकते

प्रारब्ध कुम्हार के चाक के समान है। पहिया घूमता है, ऐसी गति से जिसे आप रोक नहीं सकते। लेकिन पहिये पर लगी हुई मिट्टी? आप अभी भी इसे आकार दे सकते हैं। आपकी स्वतंत्र इच्छा, आकांक्षा, उम्मीद कुम्हार के हाथ की तरह है।  और पढ़ें

12:12 PM, 20-Jan-2025

Indore News: पार्षद कालरा हमले के आरोपी नेपाल में छिपे, जीतू भी उनके साथ, अब तक 16 गिरफ्तार

पुलिस को पता चला है कि जीतू यादव के साथ अवि और अन्य आरोपी नेपाल में फरारी काट रहे है, हालांकि अभी इस केस में जीतू आरोपी नहीं बना है, लेकिन वह भी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शहर से गायब हो गया था।  और पढ़ें

12:01 PM, 20-Jan-2025

MP: जमीन पर पटका, लात मारी...राज्यपाल के काफिले के पास खड़े युवक से बर्बरता; ट्रैफिक कांस्टेबल हुआ सस्पेंड

Bhopal News: भोपाल में ट्रैफिक पुलिस की बेरहमी से युवक की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह घटना आनंद नगर चौराहे की है, जहां राज्यपाल के काफिले के पास एक युवक खड़ा था। ट्रैफिक पुलिस के जवान ने उसे सड़क पर गिरा दिया और पिटाई की। और पढ़ें

11:34 AM, 20-Jan-2025

Shahdol News: रिश्तेदारी में घूमने आए बालक की नदी में डूबने से मौत, नहाते समय हुआ हादसा; दूसरे दिन मिला शव

Shahdol: अमलाई थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि बालक अपने एक साथी के साथ नदी में नहाने गया, तभी यह घटना घटी है। मामले पर मर्ग कायम कर शव को बाहर निकाल लिया गया है। और पढ़ें

11:27 AM, 20-Jan-2025

Damoh News: ट्रांसफार्मर सुधारने गए बिजली कर्मचारी पर कुल्हाड़ी से हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने; मामला दर्ज

Damoh: ट्रांसफार्मर सुधारने गए बिजली विभाग के कर्मचारी पर एक सनकी युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कर्मचारी ने कुल्हाड़ी पकड़ ली, जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  और पढ़ें

11:06 AM, 20-Jan-2025

Shahdol Crime: रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, अवैध कारोबार जारी; परिवहन करते एक ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त

Shahdol News: कसेड़ नदी की तरफ रेत का अवैध उत्खन्न कर परिवहन करने की सूचना पर पुलिस द्वारा दबिश दी गई। ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के उक्त स्थान पर रेत लोड पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है।  और पढ़ें

10:39 AM, 20-Jan-2025

MPPSC: नायाब है एमपी की ये बेटियां, ऑटो ड्राइवर की बेटी डिप्टी कलेक्टर...तो किराना दुकानदार की बेटी बनीं अफसर

MPPSC: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 (MPPSC Result 2022) का आखिरी रिजल्ट जारी कर दिया है। 2022 में आयोजित हुई इस परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है।
  और पढ़ें

10:25 AM, 20-Jan-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 20 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

सागर की पूजा जैन ने 5वें अटेम्प्ट में सफलता हासिल कर ली। खास बात ये कि पूजा को रिजल्ट का पता तब चला जब उनकी सगाई हो रही थी। इस खबर ने परिवार की खुशी को दोगुना कर दिया।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें