फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 16 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 16-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:05 PM, 16-Jan-2025

Khandwa: स्कूल न जाना पड़े, इसलिए गढ़ दी बालिकाओं ने अपहरण की झूठी कहानी, दिनभर उलझी रही पुलिस

खंडवा के पदम् नगर थाना क्षेत्र में दूसरी और सातवीं में पढ़ने वाली दो सगी बहनों ने स्कूल जाते समय अपने आप का अपहरण होने का ड्रामा किया। उन्होंने बताया था कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका और धमकाया था। यही नहीं, बच्चियों ने बताया था कि उन्हें जान से मारने और बोरे में भरकर ले जाने की कोशिश की गई थी।  और पढ़ें

10:52 PM, 16-Jan-2025

MP BJP: भाजपा ने अब नौ जिला अध्यक्षों का किया ऐलान, अब तक 56 नाम आए सामने; इंदौर फिर अटका, देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश में भाजपा ने गुरुवार को पाढूंना, खरगौन, ग्वालियर ग्रामीण, सीहोर, सतना ..समेत अन्य जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की। ग्वालियर ग्रामीण में प्रेमसिंह राजपूत को अध्यक्ष बनाया गया है।   और पढ़ें

10:19 PM, 16-Jan-2025

Jabalpur: तिलवारा में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, आमने-सामने आ रही मोटरसाइकिलें भिड़ीं

जबलपुर में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक भी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। हादसे के बाद दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। और पढ़ें

विज्ञापन
09:55 PM, 16-Jan-2025

Damoh News: दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर ब्लैक कोबरा ने रोका राहगीरों का काफिला, 20 मिनट फन फैलाए बैठा रहा

टाइगर रिजर्व के दानीताल और धवा लाइन के पास यह कोबरा सांप बैठा था। फुसकार सुनकर किसी यात्री ने सांप के पास जाने की हिम्मत नहीं की। लोगों ने सांप को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जगह से नहीं हिला और ठंड में धूप सेंकता रहा। और पढ़ें

09:45 PM, 16-Jan-2025

Bhopal: EOW में एफआईआर के बाद उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, शिवशक्ति महाविद्यालय की मान्यता रद्द,आदेश जारी

जीवाजी यूनिवर्सिटी फर्जीवाड़ा मामले में EOW में एफआईआर के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। गुरुवार को शिवशक्ति महाविद्यालय की मान्यता रद्द कर दिया है और पढ़ें

विज्ञापन
09:37 PM, 16-Jan-2025

Damoh News: तेंदूखेड़ा में मिले दो युवकों के शव, चरवाहे की मौत पर परिजन लगा रहे हत्या के आरोप

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक युवक की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई, जबकि दूसरा शव जंगल में मिला। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

09:27 PM, 16-Jan-2025

Guna News: अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराई 900 बीघा जमीन, 60 JCB, 600 अधिकारी और कर्मचारियों ने एक साथ बोला धावा

मध्यप्रदेश के गुना जिले में फॉरेस्ट और जिला प्रशासन सहित पुलिस विभाग ने अतिक्रमण कारियो पर सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लगभग 900 बीघा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। और पढ़ें

09:27 PM, 16-Jan-2025

Indore News: आसाराम के बेटे नारायण सांई के खिलाफ इंदौर की फैमेली कोर्ट में चल रहा केस, सुनवाई 29 जनवरी को

फैमिली कोर्ट ने 2018 में नारायण को आदेश दिया था कि वह अपनी पत्नी जानकी हरपलानी को हर महीने पचास हजार रुपये का भरण-पोषण खर्च दें,लेकिन सांई ने राशि नहीं दी। जानकी के वकील का कहना है कि साईं ने पिछले सात सालों से भरण-पोषण का पैसा नहीं दिया। और पढ़ें

09:20 PM, 16-Jan-2025

Mp Weather: मुरैना श्योपुर में हुई बारिश, छाए बादल, दिन में 15 डिग्री रहा पारा, स्कूल में 2 दिन की छुट्टी

प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को मुरैना श्योपुर में सुबह बारिश हुई, कई जिलों में दिन के तापमान में गिरावट आई है।भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। कुछ जिलों में स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
  और पढ़ें

09:14 PM, 16-Jan-2025

MP News: सबसे बड़े ग्रेड सेपरेटर में 2.5 घंटे में रखा 76.20 मीटर ओपन वेब गर्डर, रेलमंत्री ने पोस्ट किया वीडियो

मध्यप्रदेश के कटनी में 34 किमी लंबे एशिया के सबसे बड़े ग्रेड सेपरेटर प्रोजेक्ट के तहत 76.2 मीटर ओपन वेब गर्डर 2.5 घंटे में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे साझा करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया। यह प्रोजेक्ट मार्च 2025 तक पूरा होगा, जिससे रेल यातायात सुगम होगा।  और पढ़ें

08:58 PM, 16-Jan-2025

Indore News:इंदौर के एमओजी लाइन क्षेत्र से 35 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए

गुरुवार को टीम एमओजी लाइन स्थित स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को आवंटित सरकारी जमीन पर पहुंची। गंगवाल बस स्टैंड से महू नाका चौराहा के बीच 35 से अधिक कच्चे-पक्के गैरेज मालिकों ने अतिक्रमण कर रखा था। इन सभी को जेसीबी की मदद से हटाया गया। और पढ़ें

08:52 PM, 16-Jan-2025

Shivpuri News: मां-बेटी कच्चे मकान में अलाव ताप रहे थे तभी ट्रक आकर घर पर पलटा, दबने से दोनों की मौत

शिवपुरी के लुधावली बाईपास पर लहसुन से भरा ट्रक तेज गति से बेकाबू होकर कच्चे मकान पर पलट गया, जिससे मां-बेटी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए। आईटीबीपी और पुलिस ने राहत कार्य किया। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  और पढ़ें

08:43 PM, 16-Jan-2025

Bhopal: हमीदिया के 400 आउटसोर्स कर्मचारियों को निकालने की तैयारी,20 तारीख से सेवा हो जाएगी समाप्त,धरने पर बैठे

मीदिया अस्पताल में 400 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।इनमें वार्ड बॉय, लैब टेक्नीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं। 20 जनवरी को सेवा समाप्ति का लेटर कर्मचारियों को थमाया गया है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने दिन भर विरोध प्रदर्शन किया। और पढ़ें

08:40 PM, 16-Jan-2025

Tikamgarh News: शीतलहर के चलते कलेक्टर ने दो दिन की स्कूलों में की छुट्टी, एक दिन में तीन डिग्री तक गिरा पारा

टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा ने शीत लहर के चलते टीकमगढ़ जिले के कक्षा 1 से लेकर 8 तक के स्कूलों में दो दिन की छुट्टी कर दी है और पढ़ें

07:54 PM, 16-Jan-2025

Mandsaur News: अघोरी बाबा का चार दिन बाद भी सुराग नहीं, चौमहेला के संजीत पोरवाल से भी ठगे 2 लाख रुपए

ग्राम बैलारा के अघोरी बाबा मंगलनाथ पर तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का आरोप है। प्रयागराज निवासी निलेश द्विवेदी और राजस्थान के संजीत पोरवाल समेत अन्य लोगों से लाखों रुपए ठगे गए। आत्मदाह की चेतावनी के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया, पर आरोपी फरार हैं।  और पढ़ें

07:40 PM, 16-Jan-2025

Damoh News: अस्थाई परमिट बंद हुए तो तीर्थ यात्रा-शादी के नाम पर चल रही बसें, संचालक बोले-सात साल से परमिट नहीं

परिवहन विभाग ने अस्थायी परमिट रद्द कर दिए हैं, जिससे ग्रामीण और प्राइम रूट की 60 बसों का संचालन बाधित हो सकता है। बस संचालक विशेष परमिट पर दोगुनी लागत से बसें चला रहे हैं। स्थायी परमिट 7 साल से जारी नहीं हुए, जिससे हड़ताल की तैयारी हो रही है।  और पढ़ें

07:30 PM, 16-Jan-2025

Ujjain: उज्जैन में शराबबंदी पर बोले पटवारी-अभी जो पैसा सरकार की जेब में जाता है अब वो नेताजी की जेब में जाएगा

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर शराबबंदी की आड़ में भ्रष्टाचार की योजना और भाजपा पर संविधान, आरक्षण व स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के महू दौरे की तैयारियों के लिए उज्जैन में बैठक की।  और पढ़ें

07:10 PM, 16-Jan-2025

Regional Industry Conclave: शहडोल में मिले 32 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 30000 से अधिक को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शहडोल क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना की अपार संभावनाएं हैं। शहडोल, खनिज संसाधनों से समृद्ध है।  इसमें कोयला, बॉक्साइट, फायर क्ले और ग्रेनाइट प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। यहां की वन संपदा और जैव विविधता इसे वन आधारित उद्योगों और औषधीय उत्पादों का प्रमुख केंद्र बनाती है।  और पढ़ें

06:54 PM, 16-Jan-2025

Bhopal: उपनेता प्रतिपक्ष का आरोप पूर्व मंत्री की नोटशीट पर सौरभ शर्मा की नियुक्ति,भूपेंद्र सिंह ने किया पलटवार

उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को निशाने पर लिया है उन्होंने कहा है कि सौरभ की अनुकम्पा नियुक्ति भूपेंद्र सिंह ने करवाई थी। कटारे के बयान के बाद भूपेन्द्र सिंह ने पटलवार किया है। उन्होंने कहा कि कटारे के आरोप झूठे हैं। और पढ़ें

06:41 PM, 16-Jan-2025

Indore News: इंदौर में फिर चमकी ठंड, पांच डिग्री लुढ़का पारा, ठंडी हवाएं चली

गुरुवार शाम को शहर में कोहरा भी छाया रहा। इंदौर के बायपास पर इस कारण वाहनों की रफ्तार कम रही। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई थी। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक तापमान कम रहेगा और बर्फीली हवाएं चलेगी। और पढ़ें

05:52 PM, 16-Jan-2025

Jabalpur: सड़क निर्माण के दौरान गड्ढे में मिला टिफिन बम, कर्मचारियों व लोगों में फैली दहशत

जबलपुर के पाटन क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान गड्ढे से टिफिन बम जैसा संदिग्ध वस्तु मिलने से दहशत फैल गई। पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने जांच में पाया कि टिफिन में मिट्टी, ट्रांजिस्टर पार्ट और वायर जैसी रस्सी थी, जिसे शरारती तत्वों ने रखा था।  और पढ़ें

05:21 PM, 16-Jan-2025

Indore News: भागवत के बयान पर उबल रही सियासत, अब सीएम मोहन यादव की एंट्री, राहुल गांधी पर किया पलटवार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी भूल गए है कि वे लोकतंत्र के दूसरे सबसे बड़े पद पर बैठे हुए है। उन्हें अपने बयान के लिए खेद व्यक्त करना चाहिए। लोकतंत्र में नीतियों पर बोला जा सकता है, लेकिन देश विरोधी मानसिकता जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।  और पढ़ें

05:17 PM, 16-Jan-2025

Gwalior: तहसीलदार शत्रुघन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला, 17 साल से पत्नी बनाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप

ग्वालियर के तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर 17 साल तक शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगा। महिला ने बताया कि चौहान ने शादीशुदा होने की बात छिपाकर सिंदूर भरकर विवाह किया। शिकायत पर चौहान का तबादला भू-राजस्व कार्यालय किया गया।  और पढ़ें

04:03 PM, 16-Jan-2025

Harsha Richhariya: महाकुंभ की वायरल हर्षा की होने वाली है शादी, लड़के के परिवार से चल रही बात, क्या बोले पिता?

Harsha Richhariya: महाकुंभ 2025 में सुंदर साध्वी के नाम से वायरल हुई हर्षा रिझारिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हर्षा के माता-पिता उसके लिए लड़का देख रहे हैं। कुछ जगह रिश्ते की बात भी चल रही है।  और पढ़ें

03:24 PM, 16-Jan-2025

Katni Crime: पति की प्रेमिका की हत्या करने वाली महिला को आजीवन कारावास, खाई में मिला था कंकाल

कटनी के ढीमरखेड़ा में पति की प्रेमिका रुक्मिणी बाई की हत्या करने पर सम्मोबाई को आजीवन कारावास और ₹1,000 जुर्माने की सजा हुई। 2021 में खाई में कंकाल मिला था। हत्या का कारण पति के प्रेम संबंध थे। वैज्ञानिक साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने दोषी ठहराया। 

और पढ़ें

03:11 PM, 16-Jan-2025

Bhopal News: रील बनाते समय अचानक नहर में गिरी कार, दो युवकों की मौत और एक घायल, कोलार इलाके में हादसा

भोपाल के कोलार इलाके में तीनों युवक चलती कार में मोबाइल से रील बना रहे थे, इस दौरान उनकी कार इनायतपुर नहर में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

03:06 PM, 16-Jan-2025

MP News: एक और जश्न की तैयारी, उर्दू के मंच पर सराहे जाएंगे हिंदी के गुरु सत्तन, जानिए क्या है खास आयोजन

दुनिया में अपनी खास शैली और मजाहिया अंदाज के कारण पहचाने जाने वाले प्रसिद्ध कवि सत्तन गुरु को समर्पित जश्न ए सत्तन का आयोजन किया जा रहा है।  और पढ़ें

02:58 PM, 16-Jan-2025

MP News: काजी जी! न्याय करो, नहीं तो थाना बदल लो... जीतू पटवारी ने टीआई की लगा दी क्लास, जानें मामला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और थाना प्रभारी तहजीब काजी के बीच फोन पर हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जीतू पटवारी थाना प्रभारी को फटकार लगाते हुए उनके खिलाफ धरने की बात करते हुए नजर आ रहे हैं।   और पढ़ें

01:33 PM, 16-Jan-2025

MP News: शहडोल में 7वां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, सीएम यादव पहुंचे, 30 हजार करोड़ के प्रस्तावों पर चर्चा होगी

शहडोल के इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित हो रहे इस कॉन्क्लेव में विशेष रूप से खनिज उद्योग, सौर ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। कॉन्क्लेव में 30 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।  और पढ़ें

01:09 PM, 16-Jan-2025

Ujjain: 'अफसर हमें कहते हैं कूड़ा-कचरा', महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने कलेक्टर से शिकायत कर बताई समस्याएं

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात निजी सुरक्षा कंपनी की महिला कर्मियों ने आवेदन दिया है। महिलाओं ने निजी सुरक्षा एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

12:54 PM, 16-Jan-2025

Ratlam News: रतलाम मंडल के तीन अधिकारियों समेत 17 रेलकर्मी विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित

पुरस्कार मिलने पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने उपरोक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही सभी से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के कार्यों को पूरी तन्मयता और कर्मठता के साथ करें। और पढ़ें

12:36 PM, 16-Jan-2025

Sagar News: कुशीनगर एक्सप्रेस के कोच में गड़बड़ी, बीना रेलवे स्टेशन पर करीब दो घंटे खड़ी रही ट्रेन, फिर हटाया

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस (22538) के एसी कोच में बुधवार देर शाम गंभीर तकनीकी खराबी का पता चला। विदिशा स्टेशन पर ट्रेन के बी-5 कोच का एक्सल बॉक्स टूट गया। और पढ़ें

12:23 PM, 16-Jan-2025

Sehore: जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा का फर्जी पत्र जारी, ऐसा करने वाले पर कानूनी कार्रवाई करेगी पार्टी

सोशल मीडिया पर नसरुल्लागंज क्षेत्र की महिला नेत्री निर्मला बारेला का सीहोर भाजपा जिला अध्यक्ष बनने का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके चलते कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई भी दी। इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय को इसे लेकर बयान जारी करना पड़ा। और पढ़ें

11:40 AM, 16-Jan-2025

Mandsaur News: उपमुख्यमंत्री देवड़ा के समर्थक माने जाने वाले राजेश बने भाजपा जिलाध्यक्ष, लंबे मंथन के बाद एलान

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की विधानसभा मल्हारगढ़ के निवासी राजेश दीक्षित उनके करीबी माने जाते हैं। पूर्व में वे नगर परिषद के अध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा के जिला महामंत्री रह चुके हैं। और पढ़ें

11:24 AM, 16-Jan-2025

Jabalpur News: स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, संचालिका महिला समेत छह युवती और तीन युवक गिरफ्तार

दबिश के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर में संचालिका, उसकी असिस्टेंट और पांच युवतियां मिलीं। इनमें से तीन युवतियां और तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

11:17 AM, 16-Jan-2025

Jabalpur News: हाईकोर्ट ने दिए नाबालिग बेटियों के पासपोर्ट नवीनीकरण करने आदेश, अभिनेता पिता की आपत्ति खारिज

हाईकोर्ट ने  सुनवाई करते हुए कहा कि विदेश यात्रा का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। पासपोर्ट अधिनियम के तहत पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए दोनों माता-पिता की सहमति आवश्यक नहीं है, जब तक कि कोई न्यायालय इस संबंध में रोक न लगाए। और पढ़ें

11:05 AM, 16-Jan-2025

Damoh News: दो साल पहले हुए गोलीकांड की दोबारा हुई जांच, पेड़ में मिला कारतूस, चिटफंड कंपनी से जुड़ा है मामला

हरियाणा के कुछ लोगों द्वारा दमोह में फ्यूचर मेकर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी संचालित की जा रही थी। इस कंपनी ने दमोह के करीब 400 लोगों से 15 करोड़ रुपये जमा कराए और उसके बाद कंपनी भाग गई थी। इसी मामले में दो साल पहले गोली चलाई गई थी।  और पढ़ें

10:52 AM, 16-Jan-2025

Ujjain News: 'प्रतिकल्पा' शहर की पहली ऐसी संस्था जिसने राष्ट्रपति भवन में दी प्रस्तुति, सात दिन चला कार्यक्रम

प्रतिकल्पा" शहर की पहली ऐसी संस्था है जिसे सतत 7 दिनों तक अपनी संस्कृति को राष्ट्रपति भवन में प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ। संस्था के कलाकारों ने डॉ. पल्लवी किशन के निर्देशन में मालवा की लोक संस्कृति को राष्ट्रपति निलयम में प्रस्तुत किया। और पढ़ें

10:35 AM, 16-Jan-2025

Neemuch News: नीमच एडीएम लक्ष्मी गामड़ की शिकायत, कार्यालय में बैठकर रील बनाने का आरोप

नीमच एडीएम लक्ष्मी गामड़ सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य माध्यमों पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह पहले भी सोशल मीडिया पर रील डालने और बनाने को लेकर विवादों में आ चुकी हैं।  और पढ़ें

10:27 AM, 16-Jan-2025

Bhopal:ACS के निर्देश का नहीं हुआ पालन,सभी कलेक्टरों को 15 दिन के भीतर निजी कॉलेजों में जांच के दिए थे निर्देश

उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने 23 दिसंबर 2024 को प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र लिख कर निर्देश दिए थे कि 15 दिन के भीतर जांच करें। 22 दिन बाद भी कोई जांच नहीं हुई है। और पढ़ें

09:55 AM, 16-Jan-2025

Sagar News: छात्र की पिटाई से आहत होकर किशोन ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने बताया कि छात्र या उनके परिजनों द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है। अगर शिकायत आती है तो मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

09:45 AM, 16-Jan-2025

Damoh News: मावठे से गेहूं को फायदा, चना, मटर को नुकसान, सब्जियों में कीट का खतरा, कृषि वैज्ञानिकों ने दी सलाह

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश से गेहूं की फसल में ग्रोथ होगी, जबकि चना, मसूर और मटर को नुकसान पहुंच सकता है। चना और मसूर में फंगस रोग के बढ़ने की संभावना है, जिससे फलियां कम बनने और पैदावार पर असर पड़ता है। और पढ़ें

09:36 AM, 16-Jan-2025

Ujjain News: भांग से सजे महाकाल, केंद्रीय मंत्री मेघवाल और नवागत जिला अध्यक्ष ने किए बाबा के दर्शन

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तृतीया तिथि पर सुबह हुई भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल का भांग से आकर्षक श्रृंगार किया गया। सुबह 4 बजे भगवान महाकाल जागे, जिनका पंचामृत स्नान और पूजन के बाद भांग से अलौकिक श्रृंगार किया गया। और पढ़ें

09:29 AM, 16-Jan-2025

Gwalior News: देह व्यापार कराने के लिए रुपये लेती थी 'पुलिस', मसाज पार्लर के मालिक का खुलासा, दो पर गिरी गाज

मसाज पार्लर में देह व्यापार चलाने वाले आरोपियों ने आरोप लगाया कि मसाज का काम तो सिर्फ दिखावा था। असली धंधा वेश्यावृत्ति का था। इसी से कमाई होती थी। पार्लर खुलने के कुछ दिन बाद से वह पुलिस को पैसा दे रहे थे। और पढ़ें

09:24 AM, 16-Jan-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 16 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

पुलिस ने कालरा के घर पर हुए हमले के मामले में 40 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए है। बुधवार रात इस मामले में शैलेंद्र उर्फ पिंटू,विशाल गोस्वामी,गोलू उर्फ अभिजीत,धीरज पिता शिवजीत शिंदे और संतोष को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें