फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 13 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 13-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:45 PM, 13-Jan-2025

MP Crime: नाजायज संबंध के शक में दो सगे भाइयों ने की पड़ोसी की हत्या, जंगल के नाले में मिला शव

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सीधी थाना क्षेत्र के मीठी गांव में सोमवार को दो सगे भाइयों ने चरित्र संदेह के चलते नाई की हत्या कर दी। आरोपी आरिफ और छोटू को संदेह था कि मृतक चोखेलाल नापित (52) उनके घर की किसी महिला से अवैध संबंध रखता है। और पढ़ें

10:31 PM, 13-Jan-2025

Jiwaji University Gwalior: फर्जी दस्तावेज, मान्यता और एडमिशन से स्कॉलरशिप, कुलगुरु का कारनामा देख EOW भी हैरान

मध्यप्रदेश के ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुलगुरु के कारनामे देखकर EOW भी हैरान रह गया। एक आवेदक की शिकायत के आधार पर जब EOW ने जांच शुरू की बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। अब EOW ने मामला दर्ज कर लिया है। और पढ़ें

10:30 PM, 13-Jan-2025

Love Jihad: प्यार किया राहुल से निकला जाहिद खान, मोबाइल के वीडियो देखकर पुलिस भी हैरान

Love Jihad: हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जाहिद खान नाम के युवक को पकड़ा। वह राहुल सिंह के नाम से लड़कियों को फंसाकर उनका शोषण करता था। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
10:28 PM, 13-Jan-2025

MP News: भाजपा भोपाल नगर के जिलाध्यक्ष बने रविंद्र यति, ग्रामीण की कमान तीरथ सिंह मीणा को

भारतीय जनता पार्टी के भोपाल के नए जिलाध्यक्ष के रूप में रविंद्र यति की नियुक्ति की घोषणा की है। जिला चुनाव अधिकारी कविता पाटीदार ने उनके नाम की घोषणा की। वहीं, भोपाल ग्रामीण का अध्यक्ष तीरथ सिंह मीणा को बनाया गया है।    और पढ़ें

10:17 PM, 13-Jan-2025

MP News: क्या महात्मा गांधी और बाबा साहब से बड़े हैं राहुल-खरगे, वीडी शर्मा ने जीतू पटवारी और कांग्रेस से पूछा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संगठन पर्व को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जिलाध्यक्षों की सभी नियुक्तियां दो-तीन दिनों में पूरी हो जाएंगी। उन्होंने धार्मिक नगरों में शराबबंदी के मुख्यमंत्री के कदम का समर्थन किया और कांग्रेस पर तुष्टीकरण व हिंदुत्व विरोधी राजनीति का आरोप लगाया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:06 PM, 13-Jan-2025

MP News: टीकमगढ़ में शिक्षकों ने किताबों से जलाया अलाव, वीडियो वायरल होने पर बोले- कचरे से जलाई थी आग

MP News Teachers lit bonfire with books in Tikamgarh video went viral they said fire was lit with garbage
MP News: टीकमगढ़ में शिक्षकों ने किताबों से जलाया अलाव, वीडियो वायरल होने पर बोले- कचरे से जलाई थी आग
  और पढ़ें

09:51 PM, 13-Jan-2025

Betul News: सोहागपुर शुगर मिल में मजदूर और किसानों में विवाद, चार लोग घायल, मामला दर्ज

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में स्थित सोहागपुर शुगर मिल में मजदूर और किसानों के बीच विवाद हो गया। वहीं, चार किसान घायल हुए हैं। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और पढ़ें

09:41 PM, 13-Jan-2025

MP BJP: भाजपा ने 18 जिलाध्यक्षों के नाम किए घोषित, देवास से रायसिंह सेंधव तो रविंद्र यति को भोपाल नगर की कमान

मध्य प्रदेश भाजपा ने सोमवार शाम कई जिलों के अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया। भोपाल नगर से रविंद्र यति तो देवास से रायसिंह सेंधव को जिम्मेदारी दी गई है। यहां पढ़ें पूरी लिस्ट और पढ़ें

09:40 PM, 13-Jan-2025

MP News: रायसेन में जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी बोले- कुंभ में जरूर जाएं सभी हिंदू

MP News Jagadguru Ramanandacharya Swami said in Raisen all Hindus must visit Kumbh और पढ़ें

09:34 PM, 13-Jan-2025

Umaria News: कशेरू गांव में प्राथमिक विद्यालय का संचालन हो रहा कच्चे मकान में, जान जोखिम में डाल हो रही पढ़ाई

यहां चारो तरफ बांधवगढ़ का खूंखार जंगल है। जहां बाघ जैसे खतरनाक जानवर हैं। इन सबके बावजूद कच्चे मकान में लगभग 10 वर्षों से प्राथमिक शाला चल रही है, जहां छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। और पढ़ें

09:26 PM, 13-Jan-2025

Chhindwara: करेली में राम मंदिर की जमीन पर 10 करोड़ से बना अस्पताल, मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर जिले में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात मिली है। करेली में सनातनी धर्मार्थ राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से दान की गई दो एकड़ भूमि पर 10 करोड़ रुपये की लागत से बने 50 बिस्तरीय नए सिविल अस्पताल का सोमवार को लोकार्पण किया गया। और पढ़ें

09:17 PM, 13-Jan-2025

Damoh News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत, 2 गंभीर घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

एसआई शेष कुमार दुबे ने बताया कि तीन लोग बाइक पर सादपुर की तरफ जा रहे थे। तभी सादपुर की ओर से बटियागढ़ की ओर आ रहे दो बाइक सवारों की नीमखेड़ा गांव के पास आमने-सामने की टक्कर में रूप सिंह और गोविंद सिंह मौके पर मौत हो गई। और पढ़ें

09:07 PM, 13-Jan-2025

Bhopal: विधानसभा में जंगल सत्याग्रह फिल्म का शो,दिग्विजय के बुलाने पर नहीं पहुंचे BJP के नेता,कांग्रेसी पहुंचे

विधानसभा में सोमवार को फिल्म 'जंगल सत्याग्रह' का प्रीमियर शो रखा गया। यह फिल्म दिखाने का निर्णय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लिया था। दिग्विजय सिंह के निमंत्रण पर बीजेपी के एक भी नेता नहीं पहुंचे, हालांकि कांग्रेसी नेता इस दौरान मौजूद रहे। और पढ़ें

08:54 PM, 13-Jan-2025

Mp Weather: बर्फीली हवाओं से दिन में रही ठुठुरन, छाए रहे बादल, 5 डिग्री तक लुढ़का पारा, कल बूंदाबांदी के आसार

 प्रदेश में सोमवार को सुबह से कई जिलों बादल छाए रहे। बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट देखी गई। अगले तीन दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा उसके बाद मौसम साफ होगा। कल कुछ जगह बूंदाबांदी होगी। और पढ़ें

08:36 PM, 13-Jan-2025

Indore News: चंपत राय को देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार, भागवत ने बताई राम मंदिर आंदोलन शुरू करने की वजह

इंदौर में सोमवार को देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार श्री रामभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने दिया। और पढ़ें

08:29 PM, 13-Jan-2025

Bhopal: 5वीं,8वीं परीक्षा सेंटर के लिए पानी, फर्नीचर,शौचालय जरूरी, 24 फरवरी से परीक्षा,5 फरवरी से बनेगें सेंटर

प्रदेश के स्कूलों में 5वीं 8वीं की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। जिन स्कूलों में पानी, बिजली, फर्नीचर, शौचालय की व्यवस्था नहीं होगी वहां परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया जाएगा। 5 फरवरी से सेंटर बनाने का काम शुरू होगा
  और पढ़ें

08:02 PM, 13-Jan-2025

Sidhi News: सीधी में खौफनाक हादसा, झोपड़ी में सो रहा था मजदूर, अचानक लगी आग से जिंदा जला

सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र के ग्राम बमुरी के धान उपार्जन केंद्र में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लगने से बिहार निवासी मजदूर पंचू कुमार महतो की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना प्रथम दृष्टि में दुर्घटना लग रही है।  और पढ़ें

07:54 PM, 13-Jan-2025

Indore Weather: तेज सर्द हवाओं और गिरते तापमान ने बढ़ाई कंपकपी, मकर संक्रांति पर बरस सकती हैं बूंदें

Indore Weather: उत्तर भारत से चल रही बर्फीली हवाओं ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। इंदौर में दिन-रात के तापमान में गिरावट जारी है, मकर संक्रांति पर बूंदाबांदी और बादलों के चलते पतंगबाजी पर असर पड़ सकता है। और पढ़ें

07:52 PM, 13-Jan-2025

Jabalpur News: नहीं हुआ था सोना चोरी, फर्जी लोन के जरिए हुआ फर्जीवाड़ा; सहायक प्रबंधक को हाईकोर्ट ने दी जमानत

भोपाल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में साढ़े चार करोड़ के फर्जीवाड़ा मामले में सहायक प्रबंधक अजय पाल सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दी। याचिकाकर्ता ने अपनी भूमिका से इनकार किया, जबकि प्रबंधक संजय सैनी पर फर्जी लोन जारी कर राशि के दुरुपयोग का आरोप है।  और पढ़ें

07:39 PM, 13-Jan-2025

Indore News: इंदौर में स्थानीय अवकाश- मकर संक्रांति, रंगपंचमी और दशहरे पर छुट्टियां

Indore News: इंदौर जिले में मकर संक्रांति, रंगपंचमी और दशहरे जैसे त्योहारों पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। इन आयोजनों में इंदौर की सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं की झलक देखने को मिलती है। और पढ़ें

07:38 PM, 13-Jan-2025

Indore News: इंदौर और महू में तेंदुए का आतंक, आर्मी वॉर कॉलेज और सुपर कॉरिडोर पर दहशत

Indore News: महू और इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी ने हड़कंप मचा दिया है। वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए पूरी तरह अलर्ट पर है और सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।  और पढ़ें

07:37 PM, 13-Jan-2025

Sagar News: जानें सागर के इस मठ की अद्भुत गज परंपरा, यहां किसी संत की तरह नियमों का पालन करती है ये हथनी

Know the amazing Gaj tradition of this monastery of Sagar. This elephant here follows the rules like a saint. और पढ़ें

07:30 PM, 13-Jan-2025

Dhirendra Shastri: जगन्नाथ पुरी में धीरेंद्र शास्त्री बोले- कुंभ की जमीन अब्बा की नहीं, हमारे बब्बा की है

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जगन्नाथ पुरी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुंभ की भूमि को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, कुंभ की जमीन किसी के अब्बा की नहीं, बल्कि हमारे बब्बा की है। और पढ़ें

07:27 PM, 13-Jan-2025

Bhopal: MP के धार्मिक शहरों में शराबबंदी पर नेता प्रतिपक्ष और पटवारी ने सरकार घेरा, बोले-सभी जगह बंद हो शराब

एमपी में सरकार द्वारा धार्मिक नगरों में शराबबंदी के फैसले पर सियासत शुरू हो गई है। पटवारी और उमंग सिंघाऱ ने सरकार को घेरा है। सिंघार ने कहा सभी जगह हो बंद, जबकि पटवारी ने कहा कि धार्मिक नगरियों में यदि शराब बंद करना था तो सबसे पहले उज्जैन में करते। और पढ़ें

07:26 PM, 13-Jan-2025

Makar Sankranti: बुंदेलखंड की देशी मिठाई है गड़िया घुल्ला, संक्रांति पर शक्कर से बनी इस मिठास का अलग है जलवा

Gadiya Ghulla is the native sweet of Bundelkhand: This sweet made of sugar has a different flavor on Makar Sankranti. और पढ़ें

07:23 PM, 13-Jan-2025

Chhindwara News: कर्ज से परेशान दंपती ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी अपनी मौत की वजह

तामिया के पांडू पिपरिया में कर्ज के बोझ से परेशान दंपती रामलखन और भूमिलता रघुवंशी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में कर्ज चुकाने में असमर्थता का उल्लेख किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों के दो बेटे इंदौर में पढ़ाई कर रहे हैं।  और पढ़ें

07:20 PM, 13-Jan-2025

Sagar News: झील पर बना एलिवेटेड कॉरिडोर बना सुसाइड पॉइंट, झील में छलांग लगाकर एक युवती ने की आत्महत्या

सागर की लाखा बंजारा झील पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण यह सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है। सोमवार को 28 वर्षीय युवती ने झील में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जनवरी में यह दूसरी घटना है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की है।  और पढ़ें

07:10 PM, 13-Jan-2025

Neemuch News: परिवार के साथ दूधाखेड़ी माताजी दर्शन करने जा रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

ग्राम जवासा के पास सड़क पर इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। वहीं कार खाई में जा गिरी। सूचना पर सीटी थाना पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। और पढ़ें

06:55 PM, 13-Jan-2025

Shahdol: बड्डे जैन के ठीहा से लोडकर अवैध कबाड़ जा रहा था जबलपुर, अमलाई पुलिस ने पहले ही ट्रक को किया जब्त

अमलाई थाना प्रभारी जीपी शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कबाड़ से लोड एक मिनी ट्रक जब्त किया गया है। चालक ने पूछताछ के दौरान उक्त ट्रक ग्राम बटुरा स्थित बड्डे जैन के ठीहा से लोड किया जाना बताया है। और पढ़ें

06:50 PM, 13-Jan-2025

Sagar News: जानें इस मठ की अद्भुत गज परंपरा, यहां किसी संत की तरह नियमों का पालन करती है ये हथिनी

Sagar Know amazing elephant tradition of this monastery here this female elephant follows rules like saint
  और पढ़ें

06:35 PM, 13-Jan-2025

Khargone: गांव से दूर जमीन में गाड़ रखे थे अवैध हथियार, पुलिस ने मेटल डिटेक्टर से खोज निकाला, बरामद हुए हथियार

Khargone Illegal weapons were buried in ground away from village police discovered them with metal detector और पढ़ें

06:15 PM, 13-Jan-2025

Sevarkhedi-Silarkhedi Project Inauguration: CM मोहन बोले- सिंहस्थ में शिप्रा के जल से ऋषि-मुनि करेंगे स्नान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान रतनखेड़ी से आते समय सदावल हेलीपैड पर उतरे और उन्होंने सदावल हेलीपैड की कार्य योजना को भी देखा। और पढ़ें

05:50 PM, 13-Jan-2025

Mahakumbh 2025: जुपिटर-सूर्य की स्थिति से तय होता है महाकुंभ, जानें हर 12 साल में कुंभ के आयोजन का विज्ञान

कुंभ का आयोजन बृहस्पति और सूर्य की स्थिति पर निर्भर होता है। बृहस्पति 12 साल में लगभग 50 दिन पहले अपने तारामंडल में लौट आता है, जिससे कभी-कभी 11वें वर्ष में भी कुंभ आयोजित हो सकता है। यह "आकाशीय घड़ी" पर आधारित प्रक्रिया है। और पढ़ें

05:49 PM, 13-Jan-2025

Mandsaur: ठग तांत्रिक से परेशान युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस ने छीना बोतल

ठग तांत्रिक से परेशान युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया है। फिलहाल, पुलिस ने पेट्रोल से भरी बोतल छीन ली। और पढ़ें

05:38 PM, 13-Jan-2025

Anuppur News: हाथियों के डर से खाने-पीने के सामान पेड़ पर टांगे, परेशान हो चुके हैं बैगा जाति के लोग

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में हाथियों ने आतंक मचा रखा है। हाथियों के डर से बैगा जाति के लोग अपने खाने-पीने के सामान को पेड़ पर टांग दिए हैं। और पढ़ें

04:56 PM, 13-Jan-2025

Chattarpur Grave Mongoose Video: सर्वभक्षी जानवर ने शहर में मचाई दहशत, डीएफओ दफ्तर के पीछे झुंड में दिखे

Chattarpur Grave Mongoose Video Omnivorous animal created panic seen in herd behind DFO office
Chattarpur Grave Mongoose Video: सर्वभक्षी जानवर ने शहर में मचाई दहशत, डीएफओ दफ्तर के पीछे झुंड में दिखे 
  और पढ़ें

04:38 PM, 13-Jan-2025

Sehore News: वन विकास निगम कार्यालय के समीप स्थित सागौन के पेड़ कटे, अफसरों को भनक तक नहीं लगी

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में सागौन के पेड़ों को काटकर जंगल साफ किया जा रहा है। दूसरी ओर जंगलों को साफ कर अतिक्रमण किए जाने का सिलसिला भी तेजी के साथ बढ़ने लगा है। और पढ़ें

03:32 PM, 13-Jan-2025

Sehore News: प्रदीप मिश्रा बोले- वर्तमान समय में एकता बेहद जरूरी, सम्मेलन में युवक-युवतियों ने दिया अपना परिचय

सर्व ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में बेझिझक होकर युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। इस दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा बोले, वर्तमान समय में एकता बेहद जरूरी है। और पढ़ें

03:31 PM, 13-Jan-2025

MP News: बजट से किसानों को उम्मीदें, मटर की एमएसपी तय करने की मांग, कहा-निश्चित दाम नहीं होने से हो रहा नुकसान

जबलपुर के किसानों ने केंद्रीय बजट 2025-26 से मटर की एमएसपी तय करने और जिले में प्रसंस्करण यूनिट स्थापित करने की मांग की है। उनका कहना है कि उचित मूल्य और सुविधाएं न मिलने से नुकसान हो रहा है। किसान नेताओं ने कृषि क्षेत्र के लिए बजट आवंटन बढ़ाने की भी अपील की है।  और पढ़ें

02:45 PM, 13-Jan-2025

Sehore: गुस्साया युवक रतनजोत के बीज खाकर और कफन लेकर पहुंच गया थाने, जानें क्या थी इसके पीछे की वजह

चाणक्यपुरी निवासी जानी सोनकर ने झूठा केस दर्ज होने से नाराज होकर रतनजोत के बीज खा लिए और कफन लेकर थाने पहुंच गया। उसने महिला द्वारा धमकी और 50 हजार की मांग का झूठा आरोप लगाने का दावा किया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह खतरे से बाहर है। और पढ़ें

02:33 PM, 13-Jan-2025

Shahdol: काजू, बादाम, गुटका, सिगरेट….सब उठा ले गए चोर; मंदिर में रखी दान पेटी से नगद रुपये भी किए गायब

MP: एलआईसी ऑफिस के बगल में उत्कर्ष केसरी की किरना की थोक दुकान है, जिसमें चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है। दुकान में रखी दाल की बोरी, काजू, बादाम एवं नगद रुपए के साथ सरसों तेल के दस जार एवं राजश्री के साथ सिगरेट की चोरी चोरों ने कर ली है। और पढ़ें

02:23 PM, 13-Jan-2025

Indore News: 4 बच्चे पैदा करें ब्राह्मण, एक लाख रुपए इनाम मिलेगा, सनातन की रक्षा के लिए यह जरूरी

Indore News: इंदौर में परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने की घोषणा, बोले सनातन की रक्षा तभी होगी जब ब्राह्मणों की संख्या पर्याप्त होगी।
  और पढ़ें

02:16 PM, 13-Jan-2025

Sagar News: कड़ाके की ठंड में भी कम नहीं हुआ युवाओं का हौसला, अग्निवीर बनने के लिए दिखा रहे उत्साह

Sagar News: अग्निवीर भर्ती का 12 जनवरी 2025 को सातवां और शारीरिक प्रवीणता का अंतिम दिन था। ऐसे में 7023 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दी और 2477 उम्मीदवारों दौड़ में सफल रहे। दौड़ में सफल उम्मीदवार इसके बाद शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्रवाई और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। और पढ़ें

01:50 PM, 13-Jan-2025

Indore News: नेता एक दूसरे को नंगा कर रहे, उनके बच्चे सुरक्षित नहीं, हमारा क्या होगा?

Indore News: भाजपा पार्षद कमलेश कालरा और जीतू यादव के विवाद के बाद डरे शहरवासी, बोले- जिन लोगों को शहरहित के लिए वोट दिया वह खुद लड़ रहे। 
  और पढ़ें

01:37 PM, 13-Jan-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 13 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

विवाह आयोजन का मामला तूल पकड़ने के बाद सोमवार सुबह टेंट-तंबू तो सुबह ही गायब हो गए, लेकिन परिसर में जगह-जगह कचरा फैला हुुआ था। इससे सुबह दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को परेशानी हुई। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें