या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रबी फसल की कटाई के साथ मनाया जाने वाला लोहड़ी पर्व धरती मां की उदारता को नमन करने और किसान भाइयों के परिश्रम को प्रणाम करने का त्योहार है। हमारे देश में मनाया जाने वाला एक-एक त्योहार आनंद और उत्साह भर देता है। और पढ़ें
मुख्यमंत्री ने युवा कंटेंट क्रिएटर्स की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकारते हुए कहा कि राज्य शासन ऐसे क्रिएटर्स को प्रोत्साहित और पुरस्कृत करेगा। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा श्रेष्ठ सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को विभिन्न श्रेणियों में अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। और पढ़ें
कटनी जिले के डुंगरिया में 11 बच्चे अरंडी के फल खाने से बीमार हो गए। उल्टी, दस्त और चक्कर आने के बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन बच्चों की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखकर इलाज जारी रखा है, जबकि बाकी बच्चों की स्थिति में सुधार है। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शहडोल खनिज संसाधनों के लिए प्रसिद्ध है और यहां स्थित सोहागपुर कोलफील्ड और ऊर्जा हब सिंगरौली क्षेत्र को ऊर्जा आधारित उद्योगों के लिए आदर्श बना रहे हैं। अमलाई औद्योगिक क्षेत्र कागज उद्योग और खनिज प्रसंस्करण के लिए महत्वपूर्ण है। और पढ़ें
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी संजय अग्रवाल उज्जैन नगर और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज के करीबी महाराज सिंह दांगी विदिशा के अध्यक्ष बने हैं। इसी तरह अब अलग-अलग जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा होने के बाद एक साथ प्रदेश स्तर से सूची जारी की जाएगी।
और पढ़ें
भोपाल के बगरौदा में स्थित फैक्टरी से 1814 करोड़ रुपये की 900 किलोग्राम एमडी ड्रग बरामद होने के बाद, शासन ने फैक्टरी की लीज निरस्त कर दी। साथ ही, 30 अन्य कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनकी लीज भी रद्द की जाएगी। और पढ़ें
भोपाल के नए कलेक्टर कार्यालय के विरोध में सांसद आलोक शर्मा खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा- किसी भी शहर का पुराना शहर उसकी हृदय स्थली होती है। शर्मा ने कहा है सीएम से मिल कर मामले में बाद करूंगा। और पढ़ें
बड़े इंतजार के बाद भाजपा ने उज्जैन जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। भाजपा ने संजय अग्रवाल को इस पद पर नियुक्त किया है। अग्रवाल राजनीति की लंबी पारी खेल चुके हैं। और पढ़ें
छिंदवाड़ा पुलिस ने मोबाइल बंद कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के शातिर चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों के जेवर चोरी किए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 लाख रुपये के जेवर बरामद किए। गिरोह साइबर ट्रेसिंग से बचता था। और पढ़ें
रविवार को बैतूल, दमोह, रीवा, सतना और उमरिया में बारिश हुई। दमोह में सबसे ज्यादा 7 मिमी पानी गिरा। जबकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। वहीं दिन के तापमान में गिरावट हुई। एक-दो दिन में कड़ाके की ठंड पडे़गी। और पढ़ें
अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में शराब पीने से नाराज पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि पत्नी के नशे में मिलने पर उसने गुस्से में यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और पढ़ें
दमोह जिले के असलाना, करैया भदौली, रीठी एवं सलैया स्टेशन के आसपास जमीन को देखा गया है। दमोह जिले के पथरिया व घटेरा रेलवे स्टेशन के बीच जमीन उपलब्ध हो जाती है तो यह दमोह जिले के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि हो सकती है। और पढ़ें
सोलो साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए 28 राज्यों में 42,000 किमी साइकिल यात्रा पूरी की। मैहर में पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने उनका सम्मान किया। आशा ने इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए युवाओं में देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की बात कही। और पढ़ें
बिलखिरिया पुलिस ने आयुष विभाग की आउटसोर्स कर्मचारी प्रगति श्रीवास्तव पर ठेकेदार धर्मवीर सेंगर से 60 करोड़ रुपये के टेंडर दिलाने के नाम पर सवा करोड़ रुपये ठगने का मामला दर्ज किया। टेंडर निरस्त होने पर प्रगति ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मामला पुलिस में पहुंचा। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 614.53 करोड़ की सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का भूमिपूजन करेंगे, जिससे शिप्रा नदी निरंतर प्रवाहमान होगी। परियोजना से उज्जैन को पेयजल व सिंचाई सुविधा मिलेगी। कान्ह डायवर्जन क्लोज डक्ट परियोजना के तहत कान्ह नदी का दूषित जल शिप्रा में मिलने से रोका जाएगा। और पढ़ें
मोहन नगर क्षेत्र में रविवार शाम बालूरेती से भरे डंपर ने लापरवाहीपूर्वक चलते हुए 7 वर्षीय मिहिर बिलोनिया को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्रवासियों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
युवा दिवस पर सतना की डॉ. स्वप्ना वर्मा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की। डॉ वर्मा "बीमारी मुक्त भारत" के लक्ष्य को साकार करने के लिए काम कर रही हैं
और पढ़ें
ब्यौहारी फॉरेस्ट एसडीओ रेशम सिंह धुर्वे से जब इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि एक जंगली हाथी का मूवमेंट कोठिया जंगल में मिला है। निगरानी के लिए टीम का गठन किया गया है, आसपास के सटे गांव में मुनादी करवाई गई है। और पढ़ें
पंडित गया प्रसाद एलिया का रविवार को गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया। पंडित गया प्रसाद एलिया 89 वर्ष के थे। उनकी अंत्येष्टि सोमवार 13 जनवरी को विदिशा के गृहनगर गंजबासौदा में वेत्रवती (वेतवा नदी) के तट पर होगी। और पढ़ें
आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव आनलाइन जुड़ने वाले थे, लेकिन थोड़ी देर हो गई। भाषण देने के बाद सिलावट योग करने के लिए नहीं रुके और कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मकर संक्रांति से पूर्व ही सजे पतंग के बाजार लोगो को अपनी और आकर्षित कर रहे है,क्योंकि बाजारों में पीएम मोदी की तस्वीर लगी और पुष्पा के डायलॉग लिखी पतंगों की ज्यादा डिमांड है। और पढ़ें
सागर जिले के बीना तहसील के ग्राम देवल में 15,000 गोवंशों के लिए अत्याधुनिक गौ अभ्यारण्य का निर्माण प्रस्तावित है। यह अभ्यारण्य 4,000 एकड़ भूमि पर बनेगा और क्षेत्र के जलस्रोतों के संरक्षण में मदद करेगा। इससे गोवंशों की सुरक्षा और किसानों को राहत मिलेगी। और पढ़ें
सोहागपुर थाना क्षेत्र में कैंसर से पीड़ित 25 वर्षीय नवविवाहिता सावित्री बैगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति और बेटी की गैरमौजूदगी में उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने बताया कि बीमारी से वह परेशान थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
कालापीपल में मुख्यमंत्री ने की 11 गांव के नाम बदलने की घोषणा। लाडली बहन के खाते में डाली राशि और पढ़ें
छतरपुर में बीएससी माइक्रोबायोलॉजी की छात्रा दीक्षा गुप्ता ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सिंचाई कॉलोनी के जैन बिल्डिंग में हुई। छात्रा उत्तरप्रदेश के राठ की निवासी थी और पढ़ाई के लिए छतरपुर में अकेली रह रही थी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है, पुलिस जांच जारी है। और पढ़ें
गर्भगृह के सामने के हिस्से का उपयोग विवाह के लिए करने के कारण भक्तों को परेशानी हुई। उन्होंने इसे लेकर आपत्ति भी दर्ज कराई। यह मंदिर संभागायुक्त कार्यालय के अधीन आता है। मैनेजर ने कहा कि अफसरों के तरफ से आए निर्देश के बाद ही रसीद काटी गई थी। और पढ़ें
Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच और पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। 12 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की गई, जबकि एक मामले में 14 साल के नाबालिग से ब्राउन शुगर बिकवाई जा रही थी। और पढ़ें
Indore News: प्लास्ट पैक 2025 का समापन हुआ, आयोजन में आए लगभग 80 हजार विजिटर्स, 400 से अधिक एग्जीबिटर्स ने लिया था हिस्सा, कृषि रोबोटिक और रीसाइक्लिंग मुख्य आकर्षण बना।
और पढ़ें
हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल ने पीड़िता की मार्कशीट पर जन्म से एक साल पहले की फोटो चस्पा होने की जांच के आदेश पुलिस अधीक्षक मऊगंज को दिए। मामला पास्को और बलात्कार के आरोपी मेहंदी हसन की जमानत याचिका के दौरान सामने आया। अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी। और पढ़ें
Indore News: प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग के अनुसार बारिश हो सकती है। अगले दो दिन इंदौर में भी बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी की संभावना है।
और पढ़ें
पटवारी ने कहा कि 27 जनवरी को बाबा साहेब आंबेडकर की जन्मस्थली महू में कांग्रेस का बड़ा आयोजन होगा। इसमें कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे। देश का संविधान खतरे में है। दस साल में 600 से ज्यादा विधायकों की खरीद फरोख्त की गई। और पढ़ें
कांस्टेबल (ड्राइवर) पद पर नियुक्ति के लिए 12 साल की कानूनी लड़ाई के बाद, हाईकोर्ट ने रत्नेश कुमार सिंह के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट ने आपराधिक मामले में समझौते से दोषमुक्ति को अयोग्यता न मानते हुए नियुक्ति के आदेश दिए। हालांकि, वरिष्ठता और पूर्व वेतन का अधिकार नहीं होगा।
और पढ़ेंश्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर बडऩगर में भव्य प्रभात फेरी संगम आयोजित हुआ। जय-जय श्रीराम के उद्घोष और भजनों से नगर राममय हो गया। भक्तों ने झांकियों, आतिशबाजी और कीर्तन के साथ उत्सव मनाया। स्वामीजी और गणमान्यजनों ने भक्त मंडलों का सम्मान किया। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र में कचरे के ढेर में मिली घायल अवस्था में एक नवजात बालिका के लिए महिला पुलिसकर्मी फरिश्ता बनकर पहुंची,जिसे वक्त रहते हुए अस्पताल पहुंचा दिया गया।जिससे उसकी जान बच गई और उसका भोपाल में उपचार चल रहा है। और पढ़ें
राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में बीते दिनो हुई चोरी की घटना का शनिवार को जहां राजगढ़ एसपी आदित्य कुमार मिश्रा ने खुलासा किया है,वही प्रेसवार्ता के दौरान फरियादी ने भी अपनी बात एसपी के समक्ष रखी और पढ़ें
मप्र हाईकोर्ट ने दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग मां और उसके परिवार को नवजात की देखभाल की अनुमति दी। अदालत ने प्राकृतिक स्तनपान की व्यवस्था और सरकारी सहायता का आदेश दिया। नवजात और मां के सभी चिकित्सा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। परिवार बच्चे की सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित करेगा। और पढ़ें
नीमच जिले के रामपुरा क्षेत्र में ग्रीनको प्राइवेट लिमिटेड पावर प्लांट की निर्माणाधीन टनल में मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत और एक घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि पावर प्लांट पर पहले भी दुर्घटनाओं के आरोप लगते रहे हैं। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। आज सिर्फ डिग्री लेने से काम नहीं चलेगा। हम युवाओं को आत्मनिर्भर भी बनाएंगे। आज शिक्षा के साथ कौशल भी जरूरी है। सीएम ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा हर संभव योगदान दें। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में आयोजित होने वाली रामलीला का शनिवार की देर रात समापन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार के मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। और पढ़ें
MP: शिवपुरी जिले में सहरिया बाहुल्य गांवों में आदिवासी समुदाय की विभिन्न बीमारियों की चपेट में आकर, समय पर उपचार न कराने के कारण बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के बावजूद मृत्युदर में कमी नहीं आ रही है। और पढ़ें
रविवार को ब्रिज की भुजा से सुपर काॅरिडोर की तरफ से सुखलिया ग्राम की तरफ आने वाला ट्रैफिक आसानी से गुजरा। अभी तक वाहन ब्रिज के नीचे से जाते थे। इस कारण ट्रैफिक जाम होता था। इस चौराहे पर भारी वाहनों की आवाजाही भी ज्यादा रहती है। और पढ़ें
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सौरभ शर्मा मामले में कहा कि है इस केस की तीन एजेंसियां जांच कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जांच एजेंसियों पर सवाल खड़े किए हैं। शर्मा की डायरी पब्लिक डोमेन में आनी चाहिए। और पढ़ें
Damoh: कलेक्टर और एसपी करीब डेढ़ किमी सड़क पर पैदल चले और पुराना थाना से सीता बावड़ी रोड तक पैदल मार्च किया। इस बीच उन्होंने सड़क के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण हटाने और नजूल की जमीन का रिकॉर्ड जांचने के आदेश दिए। और पढ़ें
Damoh: तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरभ गंधर्व का कहना है कि कर्मचारी किसी भी विभाग का हो कार्रवाई होगी। जमीन राजस्व विभाग की है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। वहीं वन कर्मियों पर पैसे लेने के आरोप लगे हैं, इसलिए उपवन मंडल अधिकारी के द्वारा भी जांच कराई जा रही है। और पढ़ें
Shivpuri News: शिवपुरी में एक पिता की मौत के बाद उनकी छोटी बेटी द्वारा पूरी रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दृश्य को जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गई। इन बेटियों ने समाज की रूढ़िवादिता को तोड़कर उदाहरण पेश किया है।
और पढ़ें