फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 10 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 10-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:05 PM, 10-Jan-2025

MP News: लिव इन पार्टनर का पहले गला घोंटा फिर 11 महीने शव फ्रिज में छिपाकर रखा, हैरान कर देगा ये हत्याकांड

देवास के वृंदावन धाम कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक घर में फ्रिज के अंदर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस खौफनाक हत्याकांड को पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा लिया। पढ़ें चौंका देने वाली पूरी हकीकत और पढ़ें

11:00 PM, 10-Jan-2025

Gwalior News: एसएएफ के आरक्षक ने जहर खाकर दी जान, निलंबन के बाद था डिप्रेशन में

एसएएफ के आरक्षक देवेंद्र सिंह ने डिप्रेशन और विभागीय निलंबन के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वह शराब की लत और बार-बार ड्यूटी से गायब रहने के कारण निलंबित था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

10:51 PM, 10-Jan-2025

Anuppur News: अमरकंटक में बीते पांच दिनों से बाघिन ने उमर गोहान के जंगलों में डाला डेरा, निगरानी में लगी टीम

अमरकंटक के जंगलों में अचानकमार टाइगर रिजर्व से आई बाघिन पांच दिनों से डेरा डाले हुए है। कॉलर आईडी से ट्रेस करते हुए वन विभाग और रिजर्व की टीम उसकी निगरानी कर रही है। सकरा-जमुड़ी में बाघ की सूचना पर अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन पुष्टि नहीं हुई है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:46 PM, 10-Jan-2025

Sehore News: लव जिहाद के विरोध में सड़कों पर उतरा आक्रोशित हिंदू समाज, कहा- यह सब नहीं चलेगा

सीहोर के कोतवाली चौराहा पर सैकड़ों हिंदू समाज की माता-बहनें सड़क पर उतरीं। जो सलाउद्दीन जैसे जिहादियों का विरोध कर रही थीं और लव जिहाद नहीं चलेगा.. नारे लग रहे थीं। और पढ़ें

10:36 PM, 10-Jan-2025

Katni News : ATM ब्लास्ट से लगी भीषण आग, दोनों बिल्डिंग में फैलते ही बैंक और रेस्टोरेंट जले

कटनी के बरगवां इलाके में एटीएम शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसने चार मंजिला इमारत और पास की बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड ने 10 गाड़ियों से घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई। जनहानि नहीं हुई, लेकिन बैंक और होटल में भारी संपत्ति नुकसान हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन
10:24 PM, 10-Jan-2025

Tikamgarh News: अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम पर हमला, गांव में फैला तनाव

आबकारी टीम ने अवैध शराब पकड़ने के लिए वीरूऊ गांव में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब कारोबारियों ने टीम पर हमला कर दिया। उपनिरीक्षक विजय चंदौल पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए।  और पढ़ें

10:18 PM, 10-Jan-2025

Indore: इंदौर में गोदरेज समूह का बड़ा निवेश, 200 करोड़ की जमीन का सौदा किया, टाउनशिप लाएंगे

पिछले साल गोदरेज समूह ने इंदौर में अपने नए प्रोजेक्ट लाने की घोषणा की थी। इसके बाद पिछले साल ही किसान से सीधे कंपनी ने जमीन का सौदा किया था। इसकी रेरा से भी कंपनी ने अनुमति ले ली है।
  और पढ़ें

10:10 PM, 10-Jan-2025

Aiims bhopal: एम्स भोपाल में कोरियोनिक विलस सैंपलिंग का सफल टेस्ट,अब गर्भ में ही पता चल जाएगी अनुवांशिक बीमारी

 एम्स भोपाल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने कोरियोनिक विलस सैंपलिंग (सीवीएस) प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की है। यह प्रक्रिया भ्रूण में किसी भी आनुवांशिक विकार की पहचान करने में सहायता मिलेगी।

और पढ़ें

09:59 PM, 10-Jan-2025

Indore: कालरा के घर हमला करने वाले आरोपी निगम के कर्मचारी, छिन सकता है यादव का पद

पुलिस को यह भी पता चला है कि पार्षद के घर हमला करने वाले आरोपियों में से कई नगर निगम के मस्टर कर्मचारी है। पुलिस उनका रिकार्ड भी निकलवा रही है। इसके बाद उनकी नगर निगम से भी छुट्टी हो सकती है। 
  और पढ़ें

09:49 PM, 10-Jan-2025

Ujjain: शिवलिंग पर जल चढ़ाने पर राम शब्द की आकृति बनने के वीडियो वायरल, पुजारी बोले- यह तो चमत्कार है

त्र्यंबकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक के दौरान 'राम' शब्द की आकृति बनने का वीडियो वायरल हुआ। महाकाल के पुजारी इसे चमत्कार मानते हैं, जो भगवान की उपस्थिति का संकेत है। उन्होंने इसे आस्था का प्रतीक बताते हुए श्रद्धालुओं को इसे देखने और विश्वास बनाए रखने का संदेश दिया।  और पढ़ें

09:26 PM, 10-Jan-2025

Chhindwara News: प्रेमी निकला हत्यारा, साथ में रहने का बनाया दबाव तो होटल ले जाकर संबंध बनाए और फिर घोंटा गला

अमरवाड़ा की प्रिया होटल में हुई महिला संतकुमारी इनवाती (40) की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी हरीश चौधरी को बैतूल से गिरफ्तार किया। तीन साल से परिचित दोनों के बीच विवाद के बाद गुस्से में आरोपी ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया था। और पढ़ें

09:11 PM, 10-Jan-2025

Dhar News: जिस जगह जन्मे पत्रकार राजेंद्र माथुर, वहां लगी उनकी प्रतिमा, मंत्री बोले-अगली पीढ़ियां होंगी जागरूक

बदनावर में मूर्धन्य पत्रकार राजेंद्र माथुर की प्रतिमाओं के भव्य अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों ने कहा कि बदनावर के लिए यह गौरव की बात है कि पत्रकारिता के स्तंभ राजेंद्र माथुर यहीं के सपूत थे।  और पढ़ें

09:10 PM, 10-Jan-2025

Bhopal:कांग्रेस की बैठक में नेताओं ने निकाली भड़ास,अजय सिंह बोले- प्रभारी के ऊपर प्रभारी, नहीं पहुंचे कमलनाथ

महू में 26 जनवरी को कांग्रेस का बड़ा कार्याक्रम होने वाला है। इसमें बडे़ नेता पहुंचेंगे। इसे लेकर पीसीसी में दिन भर बैठक चली। इस दौरान नेताओंं ने अपनी भड़ास निकाली। जीतू पटवारी ने पार्टी नेताओं को अनुशासन रखने की नसीहत दी। कमलनाथ नहीं पहुंचे। और पढ़ें

08:48 PM, 10-Jan-2025

Indore News: मेघदूत चौपाटी पर धरने पर बैठे बच्चे महिलाएं, चौथे दिन भी नहीं आया कोई मिलने

Indore News: अमर उजाला ने मेघदूत चौपाटी के दुकानदारों का दर्द जाना, कोई कर्ज लेकर घर चला रहा तो किसी ने बच्चों की स्कूल की फीस नहीं भरी।  
  और पढ़ें

08:47 PM, 10-Jan-2025

Mp weather: सुबह छाया कोहरा दोपहर में खिली धूप, 2 दिन बढ़ेगा तापमान, कल से पांच संभागों में बूंदाबांदी के आसार

प्रदेश के मौसम में लगातार उच्चतर-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दो-तीन दिन कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। 11 और 12 जनवरी को ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी होने के आसार है। वहीं, कोहरा भी रहेगा। और पढ़ें

08:33 PM, 10-Jan-2025

Indore: 11 घंटे का ब्लाॅक लेकर लक्ष्मीबाई स्टेशन के दो ब्रिजों में नए गर्डर बिछाए, पुराने स्टील गर्डर हटाए

इस काम के लिए 11 घंटे का ब्लाॅक लिया गया था। कुछ ट्रेनों का समय भी इसके चलते बदला गया था, लेकिन तय समय से पहले ही काम पूूूरा कर लिया गया। अन्य ब्रिजों के स्टील गर्डर को भी जल्दी ही हटाया जाएगा।  और पढ़ें

08:20 PM, 10-Jan-2025

Indore Weather: इंदौर में ठंड ने लिया ब्रेक, जानें कब लौटेगी कड़ाके की सर्दी

Indore Weather: इंदौर में ठंड का असर अब कम हो गया है और तापमान में सुधार देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 जनवरी से कड़ाके की ठंड का दौर फिर से शुरू हो सकता है। और पढ़ें

08:05 PM, 10-Jan-2025

Indore News: युवाओं को सामाजिक सरोकार से जोड़ेगा अभ्यास मंडल, 12 फरवरी को कार्यशाला

Indore News: युवा उड़ान कार्यशाला का पोस्टर का विमोचन हुआ। कई विषयों के विद्वान व्यक्तियों से युवा विद्यार्थी जानकारी प्राप्त कर खुले मंच पर अपनी बात रखेंगे। युवा नेतृत्व उभारने के लिए आयोजित होगी "युवा उड़ान" कार्यशाला।
  और पढ़ें

07:17 PM, 10-Jan-2025

Bhopal: हमीदिया अस्तपाल में शुरू हुई पुलिस चौकी, 24 घंटे पुलिस रहेगी मौजूद, अपराधिक की घटनाओं पर लगेगी रोक

राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया अब अस्पताल में 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी रहेगी। अस्पताल परिसर में पुलिस की मौजूदगी से अपराधों पर  लगाम लगेगी। और पढ़ें

06:49 PM, 10-Jan-2025

Bhopal News: सेंट्रल जेल के बाद अब आरजीपीवी में भी मिला ड्रोन, जेल में मिला ड्रोन डॉक्टर का निकला

भोपाल की सेंट्रल जेल और आरजीपीवी कैंपस में दो दिन में दो ड्रोन बरामद हुए। जेल में मिला ड्रोन डॉक्टर स्वप्निल जैन का निकला, जो उड़ाने के दौरान संपर्क टूटने से गायब हो गया था। आरजीपीवी का ड्रोन खिलौना जैसा है। दोनों ड्रोन की फोरेंसिक जांच की जा रही है।  और पढ़ें

06:43 PM, 10-Jan-2025

Bhopal:भोपाल की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा हटाने की मंत्री सारंग में छेड़ी मुहिम,सामने खड़े होकर चलवाई जेसीबी

मंत्री विश्वास सारंग ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा हटाने की मुहिम छेड़ दी है। मंत्री सारंग लगातार दूसरे सामने खड़े होकर कार्रवाई करवाई। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  और पढ़ें

05:59 PM, 10-Jan-2025

Maihar News: चोरी के शक में दो नाबालिगों के साथ बर्बरता, नशे में डूबे युवकों ने जमकर बरसाए लात-घूंसे

मध्य प्रदेश के मैहर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दो नाबालिगों को नशे में धुत युवकों ने पहले तो जमकर पीटा फिर जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले में पुलिस केस दर्ज नहीं हो सका है।  और पढ़ें

05:41 PM, 10-Jan-2025

MP News: इस धंधे ने BJP नेता को बनाया धनकुबेर, प्रॉपर्टी पर कब्जा कर गाड़ियां भी छीन लेता था पूर्व पार्षद

भाजपा का पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी ब्याज पर पैसे देकर करोड़पति बना है। वह पैसे नहीं चुकाने वालों की गाड़ियां छीन लेता था और प्रापॅर्टी पर कब्जा कर लेता था। सागर में आयकर विभाग के छापे के बाद कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई थी।   और पढ़ें

05:37 PM, 10-Jan-2025

Damoh News: बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने वाला आरोपी 20 दिन बाद गिरफ्तार, पुलिस को बताया नशे में की थी घटना

दमोह जिले के कोटा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के आरोपी को 20 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। शराब के नशे में घटना को अंजाम देने वाला आरोपी बेड़ी लाल पटेल ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। घटना के बाद गांव में तनाव था, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है।  और पढ़ें

05:16 PM, 10-Jan-2025

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- MPPSC के पिछले तीन वर्ष के पद 2025 में भरे जाएंगे, अलग-अलग होंगी परीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव नियुक्त अधिकारी और कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र के साथ उनके उज्जवल भविष्य की शुभकमानाएं दी। साथ ही सीएम ने घोषणा की कि एमपीपीएससी के पिछले तीन वर्ष के पद 2025 में भरे जाएंगे। परीक्षाएं अलग-अलग होंगी।  और पढ़ें

05:13 PM, 10-Jan-2025

Sidhi News: लोकायुक्त ने सहायक आयुक्त को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, ट्रांसफर करने के नाम पर मांगी थी घूस

सीधी में सहायक आयुक्त ने ट्रांसफर के लिए 20,000 रुपये की मांग की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त ने सहायक आयुक्त को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। और पढ़ें

05:05 PM, 10-Jan-2025

Bhopal: MP ATS के इंस्पेक्टर सहित नौ पुलिसकर्मियों पर गुरुग्राम में हत्या का केस, विभागीय जांच में उलझी टीम

मध्यप्रदेश एटीएस की गुरुग्राम में टेरर फंडिंग जांच के दौरान हिरासत में संदिग्ध हिमांशु की मौत पर हरियाणा पुलिस ने एटीएस टीम पर हत्या का मामला दर्ज किया। बिना वारंट और स्थानीय पुलिस की सूचना के कार्रवाई पर विवाद गहराया। विभागीय जांच और न्यायिक जांच शुरू हो चुकी है।  और पढ़ें

04:56 PM, 10-Jan-2025

MP News: चंदनपुरा में मॉर्निंग वॉक करने वालों के सामने आए दो बाघ, बढ़ रहा है बाघ-मानव टकराव का खतरा

राजधानी भोपाल के चंदनपुरा में शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक करने वालों लोगों के सामने दो बाघ अचानक आ गए। बाघ ने एक गाय का भी शिकार किया। बाघ को सामने देख एक स्कॉर्पियों गाड़ी दुर्घटनाग्रसत भ्ज्ञी हो गई।  और पढ़ें

04:37 PM, 10-Jan-2025

MP: रियल एस्टेट रेग्यूलेटरी अथॉरिटी (रेरा) चेयरमैन अजीत श्रीवास्तव की शिकायतों की जांच करेंगे जस्टिस भट्टी

अजीत श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने रेरा में कई भर्तियां की  और बिल्डरों को परेशान किया। उनके खिलाफ कई बिल्डरों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिकायत की थी और उन्हें हटाने की मांग की थी। और पढ़ें

04:05 PM, 10-Jan-2025

MP News: एनएचएम की भर्ती में डिस्टेंस एजुकेशन के अभ्यर्थी पहले अपात्र, दो महीने बाद हो गए पात्र; क्या है मामला

MP NHM Recruitment: एनएचएम ने कुल 43 पदों के लिए भर्ती निकाली थी, इनमें 19 डीपीएम, 11 डीएएम और 13 डीसीएम के पद शामिल थे। 250 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी और 182 अभ्यर्थी पात्र पाए गए थे। हालांकि, अब तक भर्ती प्रक्रिया में कुछ पदों के चयन परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं। और पढ़ें

03:29 PM, 10-Jan-2025

MP News: लाड़ली बहनों के खाते में कब आएगी नए साल की पहली किस्त? इन्हें भी पांच हजार देगी सरकार, बन रही योजना

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि रेडीमेड गारमेंट समेत कई प्रकार के उद्योगों में महिला श्रम आधारित रोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रति महिला श्रमिक पांच हजार रुपये का इंसेटिव देने की योजना बनाई जा रही है।   और पढ़ें

03:10 PM, 10-Jan-2025

Indore News: 300 कर्मचारियों को रातोंरात निकाला, टास्कस पर करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप, इंदौर में हंगामा

Indore News: टास्कस कंपनी ने 300 से अधिक कर्मचारियों को प्रोजेक्ट बंद होने और फर्जीवाड़े के नाम पर नौकरी से निकाल दिया, जिससे कर्मचारी भड़क उठे। आरोप है कि प्रोजेक्ट में हुई गड़बड़ी के कारण निर्दोष कर्मचारियों को सजा दी जा रही है। और पढ़ें

02:46 PM, 10-Jan-2025

MP News: उज्जैन में मकर संक्रांति के लिए सजा बाजार, PM मोदी और कार्टून पतंग की मांग सबसे ज्यादा, इतने हैं दाम

उज्जैन के तोपखाना का बाजार रंग-बिरंगी पतंगों से सज गया है। इस बार फिल्मी सितारों की पतंगों से ज्यादा मांग मोदी पतंग की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली पतंगें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। और पढ़ें

02:40 PM, 10-Jan-2025

Indore: 25 साल बाद बनेगी इंदौर की नई रिंग, देवास, महू, पीथमपुर जैसे शहर जुड़ेंगे

यह मार्ग डकाच्या गांव से महू और पीथमपुर को जोड़ेगा। इसके निर्माण से महू, पीथमपुर और देवास के ग्रामीण क्षेत्र इंदौर के और करीब आ जाएंगे और मार्ग के आसपास बसाहट शुरू हो जाएगी। 70 किलोमीटर मार्ग के निर्माण पर चार हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। और पढ़ें

02:32 PM, 10-Jan-2025

MP News: 17वें जन्मदिन पर चाचा ने किया दुष्कर्म, फिर इतने साल तक करता रहा ज्यादती; गर्भपात की दवा भी खिलाई

उमरिया जिले में एक चाचा ने 17वें जन्मदिन पर भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी चाचा डरा-धमकाकर उसके साथ डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा।   और पढ़ें

01:46 PM, 10-Jan-2025

MP: तिब्बत को आजाद करो के नारे के साथ उज्जैन पहुंचे बाइकर्स, देश में निकाली जा रही रैली, दिल्ली में होगा समापन

युवा संगठन के अध्यक्ष कुतुबुद्दू ने बताया कि यह रैली मध्य प्रदेश से प्रस्थान कर महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। विभिन्न राज्यों से होती हुई यह रैली 12 जनवरी को दिल्ली पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
  और पढ़ें

01:34 PM, 10-Jan-2025

Shivpuri News: केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- महिलाओं के हाथों को मजबूत कर रही सरकार, MP में 10 लाख लखपति दीदी

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि महिलाएं घरों की चार दीवारी से बाहर निकलकर आ रही हैं। आज हमारी सरकार महिलाओं को समूहों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बना रही है। महिलाओं के हाथों को मजबूत किया जा रहा है। और पढ़ें

01:21 PM, 10-Jan-2025

MP News: सड़क किनारे लगे पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, मामा-भांजे की मौके पर मौत, चार लोग गंभीर घायल

Road Rccident In Bhind: भिंड-इटावा नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। हादसे में मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। और पढ़ें

01:20 PM, 10-Jan-2025

Damoh: पुलिस ड्यूटी प्वाइंट के सामने किराना दुकान में चोरी, जिला अस्पताल के प्रबंधक के घर मिला चोरी का सामान

दुकान के संचालक सुमित कुमार ने बताया कि घंटाघर पर उनकी राजकुमार किराना के नाम से थोक दुकान संचालित है। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने शटर के ऊपरी हिस्से को तोड़कर दुकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी का सामान जिला अस्पताल के प्रबंधक के घर से बरामद किया गया है। और पढ़ें

12:44 PM, 10-Jan-2025

Shahdol News: नवाचार को लेकर एक बार फिर चर्चा में एसपी श्रीवास्तव, व्हाट्सएप ग्रुप से लोगों को कर रहे जागरूक

एसपी रामजी श्रीवास्तव के निर्देश के बाद जिले के 15 थानों और तीन पुलिस चौकियों द्वारा अब तक 524 ग्रुप बनाए जा चुके हैं। इन ग्रुपों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, 256 मोबाइल नंबरों वाले इन ग्रुपों में संभ्रांतजनों को जोड़ा जा रहा है। और पढ़ें

12:33 PM, 10-Jan-2025

Indore News: बुर्का खुलते ही चौंक गई पुलिस, पति को छोड़ते ही यह काम किया

Indore News: पुलिस ने खजराना इलाके में बुर्का पहनी महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया। महिला उज्जैन से आई थी और पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थी। और पढ़ें

12:33 PM, 10-Jan-2025

Chhindwara News: भागवत कथा में जा रहे दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, पत्नी की मौके पर मौत, पति गंभीर घायल

छिंदवाड़ा जिले में एक दंपति को ट्रक चालक ने कुचल दिया। दोनों पति-पत्नी भागवत कथा सुनने के लिए घर से निकले थे। मुख्य सड़क पर पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।  और पढ़ें

11:03 AM, 10-Jan-2025

Shahdol News: बाघ के बाद अब भालू ने दी दस्तक, कालरी प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए जारी की एडवाइजरी

बुढार से करीब 15 से 20 किलोमीटर दूर ग्राम देवरी में भालुओं ने आमद दे दी है। बीती रात दो भालू चहलकदमी करते हुए ग्राम देवरी आ पहुंचे। वहां रिलायंस कंपनी के वेल में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने भालुओं को देखा तो उनके होश उड़ गए। और पढ़ें

10:54 AM, 10-Jan-2025

Shahdol News: काले हीरे का कारोबार शुरू, पुलिस ने एक ट्रैक्टर को किया जब्त, माफियाओ ने खोद दी खदान

स्थानीय लोगों का कहना है कि दो थानों की सीमा होने के बावजूद दिन-रात अवैध कोयले का उत्खनन किया जाता है। स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से माफिया यह काला कारोबार कर रहे हैं। और पढ़ें

10:48 AM, 10-Jan-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 10 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

जगदीश सिंह लोधी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि दोनी गांव में कुछ किसानों ने अपनी फसल को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए उनके पैरों में लोहे के कंटीले तार बांध दिए हैं। उनकी टीम ने गांव में पहुंचकर गायों के पैरों से कटीले तार हटाए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें