जोशी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में क्रांति ला रहा है और भारत इस क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया के क्षेत्रों में भारत की प्रगति पर भी प्रकाश डाला। और पढ़ें
भोपाल के गौहर महल में मप्र उर्दू अकादमी के तत्वावधान में तीन दिवसीय 'जश्न-ए-उर्दू' का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन की थीम 'वसुधैव कुटुंबकम' पर आधारित है। पहले दिन उर्दू गान, साहित्यिक बैतबाज़ी और चारबैत जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को रंगीन बना दिया। और पढ़ें
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'राइडर्स इन द वाइल्ड-2025' का आयोजन किया जा रहा है। देश और प्रदेश के 25 सुपर बाइकर्स मध्य प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थलों जैसे गांधीसागर, चंदेरी, खजुराहो, पन्ना और भेड़ाघाट का भ्रमण करेंगे। और पढ़ें
नववर्ष मिलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में मंत्री कंषाना ने भगवान श्रीदेवनारायण की पूजा अर्चना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया और समाज की मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। और पढ़ें
छिंदवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए शेषराव यादव, गरिमा दामोदर और नितिन तिवारी के नामों का पैनल दिल्ली भेजा गया है। पार्टी इनमें से किसी एक नाम पर अंतिम निर्णय लेकर अध्यक्ष की घोषणा करेगी। और पढ़ें
बालाघाट जिले के लांजी थाना अंतर्गत धारमारा के जंगल में हाक फोर्स और सशस्त्र नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से 15 से 18 राउंड फायरिंग के बाद नक्सली जंगल में फरार हो गए। हाक फोर्स को मौके से नक्सलियों का दैनिक उपयोग का सामान मिला है। और पढ़ें
सागर के बड़ा बाजार स्थित एक धार्मिक स्थल पर शनिवार को नकाबपोश बदमाशों ने तोड़फोड़ की, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। घटना में अनुज जड़िया और बाबू जड़िया घायल हुए। गुस्साए लोगों ने दोषियों पर नामजद एफआईआर और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली थाने के सामने चक्काजाम किया। और पढ़ें
भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्टरी के जहरीले कचरे को धार जिले के पीथमपुर में विनष्ट करने की प्रक्रिया सरकार द्वारा शुरू की गई है। इसके पर्यावरणीय और स्वास्थ्य पर प्रभावों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में याचिका दायर की गई है, जिसमें वैज्ञानिक रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की गई है। और पढ़ें
Pithampur Protest: पीथमपुर में भोपाल गैस कांड का कचरा जलाने पर हो रहे विवाद पर भाजपा नेताओं ने की प्रेस वार्ता, बोले भ्रम फैलाया जा रहा, कचरा पूरी तरह से सुरक्षित।
और पढ़ें
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। 3 दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि पूरे जनवरी माह में ठंड का असर रहेगा।
और पढ़ें
प्रसिद्ध अभिनेता, कवि और लेखक शैलेश लोढ़ा ने बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर का दौरा किया। उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल का पूजन अर्चन किया और नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना व्यक्त की। दो साल बाद महाकाल मंदिर पहुंचे शैलेश लोढ़ा ने बदली हुई व्यवस्थाओं और महाकाल लोक की भव्यता की प्रशंसा की। और पढ़ें
मध्य प्रदेश भाजपा में जिला अध्यक्षों के नामों की सूची जल्द जारी हो सकती है। प्रदेश कार्यालय पर वन टू वन चर्चा के बाद अब 60 प्रतिशत से ज्यादा नामों पर सहमति बन गई है। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदिशा जिले के लटेरी में आयोजित कार्यक्रम में 132 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश बनने की दिशा में अग्रसर है। प्रदेश में कृषि, सिंचाई, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, और उद्योग के क्षेत्र में व्यापक प्रगति हो रही है। और पढ़ें
नवनीत सोनी ने हाल ही में सिलेक्शन मैच में 150 रन बनाए थे, जबकि अराव मसीह ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से सबका ध्यान आकर्षित किया है। अराव मसीह ने 222 रन की शानदार पारी खेली थी और साथ ही नेशनल अंडर-18 टीम में भी चयनित हो चुके हैं। और पढ़ें
दोनो पार्षदों के विवाद का मामला संगठन तक पहुंचा है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा से भी इस मामले में शिकायत की है। हमले के विरोध में सिंधी काॅलोनी की दुकानें बंद रखी गई। और पढ़ें
Indore News: इंदौर आईआईटी के बीटेक छात्र ने ऑनलाइन सट्टेबाजी में हुए भारी नुकसान के चलते हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, जिसमें आर्थिक लेन-देन और मोबाइल ऐप्स की पड़ताल भी शामिल है। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को समाज-कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों पर ब्रेल लिपि में विकसित पुस्तक का विमोचन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कुल 47 अस्थि बाधित दिव्यांगजन को ई-साइकिल वितरित की। और पढ़ें
Indore News: इंदौर पुलिस ने 20 वर्षीय युवती 'लेडी डॉन' श्रुति निषाद और निलंबित जेल प्रहरी दीपक यादव को ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। उनके पास से 10 लाख की ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और एक कार बरामद की गई। और पढ़ें
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये लोग नए वर्ष पर पार्टी मनाने आए थे, और उनकी हत्या किए जाने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। और पढ़ें
Khandwa: ओंकारेश्वर सोलर प्लांट का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण, बोले- बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार और पढ़ें
उपनगरीय बसों की आवाजाही भी स्टैंड पर शुरू हो गई। यहां पुलिस बल जरूर तैनात रहा, लेकिन हालत सामान्य दिखे। आपको बता दे कि पीथमपुर बंद के दौरान शुक्रवार को भीड़ ने जगह जगह पथराव किए और चक्का जाम हुआ। पूरा पीथमपुर बंद रहा। और पढ़ें
सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छतवई में एक मजदूर के घर में चोरी की वारदात हुई। जब मजदूर काम से लौटकर घर आया, तो उसने पाया कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन फेस टू फेस वर्कशॉप और स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट्स पर फोकस रहा। हैंड्स ऑन एक्टिविटीज पर भीड़ रही।
और पढ़ें
यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुर की रामकी कंपनी में जलाया जाना है। इस कंपनी से 200 मीटर दूर तारापुर गांव है। यहां कचरा पहुंच गया है, पर लोग पलायन कर गए हैं। कुछ घरों की चौखटों पर ताला लटका हुआ है, कुछ पर लगने वाला है। कारण है जहरीले कचरे की दहशत। गांव वाले मन में ये सवाल लेकर पलायन कर गए हैं कि जहरीले वातावरण में जिंदगी कटेगी कैसे ? यहां इनको समझाने वाला कोई नहीं है। और पढ़ें
प्रदेश के नर्सिंग कॉलेज की मान्यता जारी की गई 666 कालेजों में केवल 294 को मान्यता दी गई है। मान्यता केवल उन्हीं कॉलेजों को दी गई है जिन्हें सीबीआई की दोनों जांच और हाईकोर्ट द्वारा गठित समिति ने सूटेबल (उपयुक्त) पाया है। और पढ़ें
कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में पिकनिक के दौरान खाने को लेकर विवाद में अनुज सिंह नामक युवक ने अपने दोस्तों आशुतोष चतुर्वेदी और अभिलाष द्विवेदी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। और पढ़ें
भोपाल जेल के पूर्व डीआईजी दिवंगत उमेश कुमार गांधी की अटैच की गई संपत्तियों की कुल कीमत 4.68 करोड़ रुपये है, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों जैसे सागर, कटनी, सीहोर, भोपाल और इंदौर में स्थित 20 अचल संपत्तियां शामिल हैं। और पढ़ें
दमोह के देहात थाना क्षेत्र में ठगों ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए एक महिला को ठगी का निशाना बनाने का प्रयास किया। व्हाट्सएप कॉल और नकली पुलिस अधिकारी बनकर महिला को डराया गया और उसके दस्तावेज मांगे गए। महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया, लेकिन परिजनों ने समय रहते साइबर सेल टीम के सदस्य राकेश अठ्या को सूचित किया। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के पांढुर्णा तहसील के हिवरा पृथ्वीराम गांव में चरित्र संदेह के कारण पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। 46 वर्षीय राजू पाटिल ने शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी पद्मा पाटिल (42) पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार किया। घटना के वक्त उनकी 17 वर्षीय बेटी भी वहां मौजूद थी। और पढ़ें
यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर पहुंच चुका है। अब इस कचरे को जलाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार कोर्ट से समय मांगेगी। ऐसा करके सरकार लोगों की भ्रांतियां दूर करना चाहती है। कचरे को सबकी सहमति के बाद वैज्ञानिक मार्गदर्शन में जलाया जाएगा। और पढ़ें
कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रवक्ताओं की नई लिस्ट जारी होने के बाद विरोध शुरू हो गया और एक घंटे के भीतर लिस्ट को निरस्त कर दिया गया। अब संशोधित लिस्ट तैयार की जा रही है। कुछ पुराने लोगों को लिस्ट में शामिल नहीं किया गया था। और पढ़ें
ईडी की कार्रवाई में कुर्क की गई संपत्तियों में 20 अचल संपत्तियां शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश के सागर, कटनी, सीहोर, भोपाल और इंदौर जिलों में स्थित हैं। और पढ़ें
सरकोहा निवासी लच्छी पाल की निजी जमीन पर हीरा खदान में 30 दिसंबर को यह चमकीला पत्थर अजय सिंह यादव को मिला। हीरा पारखी के निरीक्षण और प्रक्रिया पूरी करने के बाद हीरा कार्यालय में इसे जमा कर लिया गया। यह कीमती हीरा आगामी नीलामी में रखा जाएगा। और पढ़ें
टीवी अभिनेत्री मदिराक्षी मुंडले ने भगवान महाकाल की दिव्य आरती में दो घंटे तक भाग लिया और चांदी द्वारा दर्शन भी किए। मदिराक्षी ने मंदिर की व्यवस्थित दर्शन प्रणाली की सराहना की और प्रबंध समिति को धन्यवाद दिया। और पढ़ें
Gwalior News: ग्वालियर निगम मुख्यालय में स्थित संबल शाखा में शनिवार को अचनाक आग लग गई। आग का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। और पढ़ें
Baba Bageshawar: अभिनेता संजय दत्त ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लिए लिखा कि ‘मेरे घर आकर हम सब को आशीर्वाद देने के लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।’ और पढ़ें
MP: जून माह में होने वाले हज 2025 के लिए चयनित आवेदकों से हज कमेटी ऑफ इंडिया ने खर्च की दूसरी किस्त का तगादा किया है। इससे पहले एक किस्त पिछले माह जमा करा दी गई थी। 30 दिसंबर तक तय की गई दूसरी किस्त की अवधि को हज कमेटी ने 6 जनवरी तक बढ़ाया है।
और पढ़ें
MP: मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज (शनिवार) विदिशा जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री ने व्यवस्था का जायजा लिया। और पढ़ें
MP Metro Recruitment 2025: मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती अभियान का उद्देश्य 26 रिक्त पदों को भरना है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। और पढ़ें
Pithampur News: यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां शनिवार की सुबह शांति से बाजार खुलने की खबर आई, लेकिन 11 बजते ही एक बार फिर हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि रामकी एनवायरो इंडस्ट्री की फैक्टरी पर लोगों ने पथराव किया है। और पढ़ें
थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल ने बताया कि मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 18 जेड एफ 7722 के चालक अंजनी कुमार उपाध्याय एवं मलिक प्रकाश नारायण शर्मा के विरुद्ध खनिज अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। और पढ़ें
Shahdol: सरवाही गांव में एक 18 वर्षीय युवती की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतका अपने घर में स्थित कुएं से पानी निकाल रही थी, तभी उसका पर फिसल गया और वो कुएं के अंदर चली गई। और पढ़ें
Pithampur Incident: यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर पीथमपुर में विरोध की आग देख सीएम मोहन यादव ने देर रात ली बैठक। सीएम ने कहा, ‘प्रयास करेंगे कि कोर्ट के आदेश का पालन भी हो और जनता का नुकसान भी न हो’... और पढ़ें
Ujjain: चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र स्थित फाजलपुरा में रहने वाले परिवार के चार लोगों को फूड पॉइजनिंग का शिकार होने के बाद शुक्रवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल में उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर हुई, इसके बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। और पढ़ें
Kumbh Train Flight: इंदौर से प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट 11 जनवरी से शुरू होगी, जो कुंभ मेले के मद्देनजर संचालित की जा रही है। तीन किराया श्रेणियों में बुकिंग शुरू हो चुकी है। इंदौर से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन भी शुरू हो रही है। और पढ़ें