भोपाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया। यह प्रतियोगिता 7 जनवरी तक चलेगी। इसमें देशभऱ के 1391 प्रतिभागी शामिल होंगे। और पढ़ें
एमपीपीएससी के छात्रों ने फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है, सरकार को आज शाम तक का समय दिया है। और पढ़ें
प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया 15 जनवरी तक पूरी की जाएगी। इसे लेकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर समय सीमा में प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। और पढ़ें
सीहोर के पैरा-जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पैरालंपिक में कांस्य और एशियाई खेलों में रजत जीतने वाले कपिल दृष्टिबाधित खिलाड़ियों की जे1 श्रेणी में खेलते हैं। 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। और पढ़ें
सागर जिले में शिक्षक जैसे शब्द को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक सरकारी स्कूल के अध्यापक ने छात्रा से ही छेड़छाड़ कर दी। पुलिस अध्यापक को तलाश रही है। और पढ़ें
जबलपुर प्रशासन ने तीन स्कूलों पर 33.78 करोड़ रुपये अतिरिक्त फीस वसूली का आरोप लगाकर 30 दिनों में राशि लौटाने और 2-2 लाख रुपये जुर्माना लगाने का आदेश दिया। 28 अन्य स्कूलों पर भी 219 करोड़ की वसूली जारी है। और पढ़ें
छिंदवाड़ा में मां की बीमारी से परेशान होकर एक युवक द्वारा फांसी लगाए जाने का मामला सामने आया है। उसने खेत में जाकर फांसी से लटककर जान दे दी। और पढ़ें
जबलपुर के गोराबाजार में नशे में धुत दो युवकों ने तेज रफ्तार कार से चार लोगों को टक्कर मारी, जिससे एक वृद्धा की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। और पढ़ें
पेट्रोल डलवाकर रुपए नही दिए, कर्मचारी को चाकू दिखाकर धमकाया, सीसीटीवी वीडियो आया सामने और पढ़ें
बांध की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सहायक कमांडेड दर्शन सिंह का कहना है कि ओंकारेश्वर प्रांगण में सैलानियों की बढ़ती हुई संख्या के मद्देनजर सीआईएसएफ इकाई ओकेपीएस खण्डवा ने बांध परिक्षेत्र में सीआईएसएफ के मरीन कमाडों को तैनात किया है । और पढ़ें
प्रदेश में आयकर विभाग ने 18 दिसंबर को त्रिशूल कंस्ट्रक्शन, ईशान और क्वालिटी बिल्डर्स के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान आयकर विभाग को यह जानकारी मिली कि राजेश शर्मा और अन्य प्रॉपर्टी डीलरों से बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। साथ ही 10 करोड़ रुपये नकद और 25 से ज्यादा लॉकर की जानकारी मिली थी। और पढ़ें
उच्च शिक्षा विभाग की भर्ती में अतिथि विद्वानों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसको लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने मध्य प्रदेश शैक्षणिक सेवा महाविद्यालयीन शाखा सेवा भर्ती नियमों में संशोधन कर दिया है। अतिथियों को इस आरक्षण का लाभ अगली तीन भर्तियों तक ही मिलेगा।
और पढ़ें
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन पर्व को लेकर भोपाल कार्यालय में गुरुवार को जिलावार वन-टू-वन चर्चा हुई। इस बीच कई नेताओं ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओ से मुलाकात की और अपनी बात रखी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निर्वाचन अधिकारियों से चर्चा के बाद एक-दो दिन में जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। और पढ़ें
मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन समिति द्वारा उज्जैन के पं. सूर्यनारायण व्यास सभागृह में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। और पढ़ें
जबलपुर के हनुमानताल क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद में सैफू ने समीर मंसूरी (27) को गोली मारकर हत्या कर दी। आबकारी एक्ट में गवाह होने के कारण सैफू को समीर से धमकी मिल रही थी। पुलिस ने सैफू को गिरफ्तार किया, दूसरा आरोपी फरार है। और पढ़ें
बीते 18 सितम्बर 2022 को रोहणी नक्षत्र में चोला श्रंगार के दौरान भी इसी तरह हनुमानजी की मूर्ति के पलक झपकाने का एक वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था । और पढ़ें
नए साल में जम्मू और हिमाचल में बर्फबारी के असर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। दिन में शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान में गिरावट आ रही है। अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
और पढ़ें
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन की ठोकर से 6 माह के तेंदुआ शावक की मौत हो गई। वन विभाग ने जांच शुरू कर वाहन की पहचान और सुरक्षा उपायों की योजना बनाई है। और पढ़ें
प्रदेश सरकार ने एक जनवरी को खुले बाजार में दो चरणों में पांच हजार करोड रुपए का कर्ज ले लिया है। इसकी प्रक्रिया भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मुंबई शाखा के ई-कुबेर सिस्टम के माध्यम से पूरी की गई। राज्य पर कुल कर्ज का आंकड़ा अब 3.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश सरकार ने आज एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को पद से हटा दिया। उनकी जगह अब ADG विवेक शर्मा को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है। और पढ़ें
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुशासन के जरिए लोक कल्याण ही सरकार का मूल ध्येय है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हमारे प्रयासों का अधिकतम लाभ जनता को ही मिले। हमारी सरकार इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। जनता के कल्याण के लिए हम दिन-रात काम करेंगे। और पढ़ें
सरकार को बने 1 साल हो गया है इसके बाद भी विधानसभा उपाध्यक्ष का पद खाली। विपक्ष लगातार इसे लेकर मांग कर रही है। एक बार फिर से उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है। और पढ़ें
रतलाम जिले में नामांतरण के नाम पर रिश्वत लेने वाला लिपिक रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ है। उसे 15 हजार रुपये लेते पकड़ा गया है। वह आवेदक से 50 हजार रुपयों की मांग कर रहा था। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर संभाग की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि जन समसस्याओं के निराकरण जन संवाद से करें। विधानसभावार समीक्षा करें और जन समस्याओं के निराकरण के लिए जन-संवाद करें। और पढ़ें
राजधानी भोपाल के सभी निजी स्कूलों को किताबों की सूची सार्वजनिक करनी होगी। और प्रवेश की जानकारी भी देनी होगी। इसे लेकर भोपाल कलेक्टर कौशलनेन्द्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।
और पढ़ें
पन्ना के उत्तर वन मंडल में तेंदुए का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। जांच में आपसी संघर्ष से मौत की आशंका जताई गई। पहले भी एक टाइगर घायल मिला था। वन विभाग ने पोस्टमार्टम और अन्य वन्यजीवों की तलाश शुरू कर दी है। इन घटनाओं ने वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती प्रवृत्ति को उजागर किया। और पढ़ें
शताब्दी वर्ष के अन्य आयोजन फरवरी से दूसरे शहरों में भी होंगे। मावला प्रांत के स्वयंसेवको का शिविर भी शहर में जारी है। इस शिविर का नाम स्वर शतकम् दिया गया है।इस शिविर में मालवा प्रांत के 28 जिलों के 800 स्वयंसेवक शिविर में शामिल हुए है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के सतना जिले में पुलिस को नए साल के दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार दोपहर सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि एक कंटेनर नो एंट्री में शहर में घुस गया है। चेकिंग के दौरान पाया गया कि कंटेनर शराब से लोड था। और पढ़ें
हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के आरोप से दोषमुक्त किए जाने के फैसले को सही ठहराया है। हाईकोर्ट ने माना कि डीएनए रिपोर्ट मैच नहीं होने पर उसे दोषी नहीं माना जाएगा। आरोपी को पीड़िता के घर में जबरन प्रवेश करने पर IPC धारा 448 के तहत दोषी ठहराया। आरोपी के 92 दिन जेल में बिताने को पर्याप्त सजा माना गया। पीड़िता की अपील खारिज कर अदालत ने पाया कि दुश्मनी के चलते आरोप लगाए गए थे। और पढ़ें
उज्जैन के महिदपुर रोड थाने के आरक्षक रणवीर सिंह का पुष्पा फिल्म के किरदार शेखावत पर आधारित रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वर्दी में बनाए गए इस वीडियो पर एसपी ने जवाब तलब किया है और असंतोषजनक जवाब मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। और पढ़ें
Indore News: युवक युवती को हिन्दू संगठनों ने पुलिस को सौंप दिया, युवती के परिजन को भी मामले की सूचना कर दी गई।
और पढ़ें
संविदा नीति का लाभ नहीं मिलने से नाराज कुक्कुट विकास निगम के कर्मचारी नया साल शुरू होते ही धरने पर बैठ गए हैं। खास बात यह है कि इस विरोध प्रदर्शन में कर्मचारी पूरे परिवार समेत जिसमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। और पढ़ें
Indore News: भोपाल की टीम आज इंदौर के जनप्रतिनिधियों से बात करेगी, रीगल पर शाम 4 बजे धरना और आंदोलन होगा। जनप्रतिनिधि सीएम से मुलाकात करेंगे।
और पढ़ें
Indore News: इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों के तहत नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग और एनजीओ के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। आयुक्त ने स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वार्डों की एनजीओ टीमों को सम्मानित करने की घोषणा की। और पढ़ें
भोपाल गैस कांड के बाद यूनियन कार्बाइड के विषैले कचरे का निपटान इंदौर के पास पीथमपुर में किया जाना है। इसका विरोध शुरू हो रहा है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसे लेकर बैठक आयोजित की, जिसमें शहर के लोगों के सवालों के जवाब जिम्मेदारों ने दिए हैं। और पढ़ें
जीतू पटवारी पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से मुलाकात कर पीथमपुर के रामकी कंपनी में डंप लिए गए यूनियन कार्बाइड के कचरे इंदौर, धार, पीथमपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में पड़ने वाले दुष्प्रभाव को लेकर चर्चा की। और पढ़ें
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली सरकार पर किसानों की योजनाओं को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र योजनाओं के लिए तैयार है, लेकिन दिल्ली सरकार ने प्रपोजल नहीं भेजे। योजनाओं में बाधा किसानों के कल्याण पर असर डाल रही है। शिवराज ने इस पर पत्र भी लिखा। और पढ़ें
दमोह जिला कृषि उपज मंडी के गल्ला व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र बजाज के साथ गुरुवार दोपहर खरीदी के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने अभद्रता कर दी। उनके बुलाने पर अनाज खरीदने पहुंचे अन्य सभी व्यापारी एकत्रित हो गए और उन्होंने कुछ देर के लिए डाक बंद कर दी। और पढ़ें
जिले में पुलिसकर्मियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य, शाजापुर एसपी ने जारी किए निर्देश और पढ़ें
MPPSC State Service Exam 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग जल्द ही राज्य सेवा (राज्य सेवा परीक्षा) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू करेगा। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 150 से अधिक पदों को भरना है। और पढ़ें
MP News: भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्टरी के कचरे के निष्पादन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में प्रेस कांफ्रेंस कर पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वैज्ञानिक मार्गदर्शन में तय हुई प्रक्रिया के आधार पर ही कचरे का निष्पादन हो रहा है। और पढ़ें
Shahdol: जिले में ठंड बढ़ते ही मौसमी बीमारी भी बढ़ गई है। बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कत हो रही है। जिला अस्पताल में पर्ची कटवाने के लिए अब लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। बचाव के तरीके विशेषज्ञों ने बताएं है। और पढ़ें
Damoh: बुधवार रात तेंदूखेड़ा ब्लाक में चार सड़क हादसे घटित हो गए और एक के बाद एक घायल सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचे। इन सड़क हादसों में चार लोगों की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया। वहीं एक युवक की मौत हो गई। और पढ़ें
Katni: कटनी जिले में अवैध रेत उत्खनन को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसे लेकर संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा ने जांच करवाने की बात कही है। वहीं गलती पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। और पढ़ें
Rajgarh: राजगढ़ में शहर के गली मोहल्ले और बाजारों में सड़क पर घूमने वाले गौवशों को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए अलाव जलाए जा रहे, लेकिन वो भी उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रखने के लिए नकाफी साबित हो रहे है। और पढ़ें