बरखा महाजन ने बताया कि आज हमने अपने यहां गाय की गोद भराई का प्रोग्राम रखा था, और इसके पहले हमने शादी भी रखी थी । इस तरह के प्रोग्राम हम लोग करते ही रहते हैं । और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि के लिए बाबा महादेव से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सतपुड़ा पर्वत की चौरागढ़ पहाड़ी पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में बड़ा महादेव गुफा मंदिर में स्थित गुफाएं काफी प्राचीन हैं और पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र हैं। और पढ़ें
ग्वालियर में जितेंद्र गोस्वामी, जो वर्षों से PM आवास योजना के लिए आवेदन कर रहा था, कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर रुचिका चौहान ने उसकी समस्या सुनी। आवेदन में लगातार अनसुनी होने के बावजूद, कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई की और उसे योजना में शामिल किया, जिससे जितेंद्र को नया साल अपने घर के साथ उम्मीद है। और पढ़ें
16 वर्ष का हरशुल बागोरा कैट रोड स्थित गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 11 वीं में पढ़ता था। उसकी मृत्यु से पिता हेमेंद्र और मां करुणा बागोरा तथा दो बड़ी बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। हरशुल की छोटी बहन नोएडा में और बड़ी इलाहाबाद में जॉब करती हैं। और पढ़ें
मध्य प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही ई-ऑफिस की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास से ई-ऑफिस क्रियान्वयन प्रणाली का शुभारंभ किया। और पढ़ें
उज्जैन में गेस्यूटाइट दिवस के मौके पर आस्ट्रेलिया, जर्मनी और नार्वे सहित देश-विदेश से 100 से अधिक पूर्व छात्र आए। और पढ़ें
नए साल के पहले दिन बुधवार को गणेशजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया था। दोपहर 12 बजे महाआरती हुई। मंदिर परिसर में लोगों की आधा किमी से ज्यादा लंबी कतार लगी हुई थी। यहां सीहोर सहित आसपास की जिलों के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा—अर्चना की और नए साले पहले दिन का श्रीगणेश किया। और पढ़ें
इंदौर में डॉ. राहत इंदौरी की याद में "जश्न ए राहत" आयोजन हुआ, जिसमें शायरी, साहित्य और संगीत का संगम रहा। कार्यक्रम में उनके जीवन और शायरी पर चर्चा, किताबों का विमोचन, दास्तानगोई, सूफियाना महफिल और गजलें पेश की गईं। यह आयोजन सोशल मीडिया पर भी वायरल रहा। और पढ़ें
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने अपने अहम आदेश में कहा है कि सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत लोक सेवकों के वेतन की जानकारी देना अनिवार्य है। यह जानकारी सार्वजनिक महत्व की है। और पढ़ें
मामला तमिलनाडु के सीताकड़ी निवासी बाबूलाल उर्फ बबलू की ओर से दायर किया गया था, जिसे भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने शिवम शर्मा की शिकायत पर 30 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया गया था। और पढ़ें
छिंदवाड़ा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से 46 लाख 81 हजार रुपये कीमत के 251 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने इन मोबाइलों को उनके मालिकों को कंट्रोल रूम में लौटाया। प्राप्तकर्ताओं ने पुलिस का धन्यवाद किया और आभार व्यक्त करते हुए गुलदस्ता भेंट किया। और पढ़ें
यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के जहरीले कचरे का 40 साल बाद निपटान करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। भोपाल से 12 कंटेनर 337 मिट्रिक टन कचरा लेकर पीथमपुर के लिए रात 9 बजे रवाना हुए। इसके लिए 250 किमी का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। और पढ़ें
हटा ब्लॉक में आने वाले मडियादो-वर्धा मार्ग पर पाली गांव के पास बुधवार शाम दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें
अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में महिला विनीता धुर्वे की हत्या उसके प्रेमी संतोष यादव ने लाठी-डंडे से पीटकर की। पांच साल से प्रेम संबंध रखने वाली महिला उसे साथ रहने का दबाव बना रही थी। आरोपी ने हत्या के बाद महिला का मोबाइल लेकर फरार हो गया। और पढ़ें
शहडोल के भटीगवा गांव में अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर के नीचे दबकर मजदूर धुनु बर्मन की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की मदद से अवैध रेत का कारोबार चल रहा है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। और पढ़ें
नववर्ष की पूर्व संध्या पर मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल ने उज्जैन के सेवाधाम आश्रम का दौरा कर दिव्यांगजनों और बुजुर्गों से मुलाकात की। उन्होंने खुशी का असली स्रोत भीतर बताया और आश्रम परिवार को अपना परिवार कहा। इस प्रेरक पहल से मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की गई। और पढ़ें
रतलाम मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक के रूप में पदस्थ होने से पहले कुमार मुख्य वाणिज्य प्रबंधक(यात्री प्रबंधन) के पद पर पूर्व तटीय रेलवे भुवनेश्वर में पदस्थ थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उनका पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अधिकारियों ने स्वागत किया। और पढ़ें
Chhatarpur Husband had to celebrate new year with his wife she wanted to stay parents house
Chhatarpur: पति को पत्नी के साथ मनाना था नया साल, वह मायके में रहना चाहती थी, बात बिगड़ी और पहुंच गए अस्पताल
और पढ़ें
आरोप है कि छतरपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह, ऑफिस के बाबू और ठेकेदार मिलकर बड़े घोटाले को अंजाम देते हुए रकम का बंदरबांट कर रहे हैं। और पढ़ें
Indore News: भक्ति और सेवा के साथ नए साल की शुरुआत हुई, देर रात जश्न के साथ शुरू हुआ उत्साह एक जनवरी को देर रात तक जारी रहा।
और पढ़ें
Indore News: पब में न्यू ईयर पार्टी के दौरान नाबालिग लड़के-लड़कियां शामिल हुए, जहां देर रात नशे में झूमते युवाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
और पढ़ें
भावगढ़ में 27 दिसंबर को झाड़ियों में मिली नाबालिग की अर्धनग्न लाश के मामले में पुलिस अब तक मृतिका की पहचान और जांच में नाकाम रही है। पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म के संकेत हैं, लेकिन आरोप लग रहे हैं कि पुलिस तथ्य छिपा रही है। पहचान के प्रयास जारी हैं, पर मामले में उदासीनता बनी हुई है। और पढ़ें
Tiger injured in Panna Tiger Reserve Tiger 243 has head injury
MP News: पन्ना टाइगर रिजर्व में टाइगर हुआ घायल, बाघ 243 के सिर में लगी चोट
और पढ़ें
विजय नगर चौराहा से रेडिसन चौराहा तक यातायात बाधित रहा। यहां मेट्रो ट्रेक के नीचे खुदाई की जा रही है। इस कारण सड़क का एक हिस्सा बंद है। यहां रात तक वाहन रेंगते नजर आए। इसी तरह बांबे अस्पताल से सत्यसांई चौराहा तक भी ट्रैफिक बार-बार बाधित होता रहा। और पढ़ें
साल के पहले दिन मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिली। प्रदेश की ज्यादातर हिस्सों में सुबह से कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी माह में 22 दिन शीतलहर चलेगी। और पढ़ें
आरोपी योगेश का चार साल पहले विवाह हुआ था, लेकिन अनबन के बाद पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद योगेश नशे का आदि हो गया था। वह ड्रग खरीदने के लिए कर्ज लेता था। खुद भी नशा करता था और बाकी मादक पदार्थों के बेचकर कमाई करता था। और पढ़ें
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी साल के पहले दिन ट्रैक्टर चलाया और आलू निकाले। इस दौरान पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह से मिलने का 100 मंगलवार इंतजार करूंगा। पटवरी हर मंगलवार उनसे मिलने का समय मांग रहे हैं। और पढ़ें
ग्वालियर के मुरार में आवारा कुत्तों ने दो साल के मासूम पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जयारोग्य अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी है। शहर में आवारा कुत्तों के हमले बढ़ रहे हैं, मंगलवार को डॉग बाइट के 169 मामले दर्ज हुए, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग प्रमुख शिकार हैं। और पढ़ें
भोपाल में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 3 से 6 जनवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से अधिक 700 से अधिक विद्यार्थी और 200 से अधिक शिक्षक शामिल होंगे। और पढ़ें
दमोह जिले के बांदकपुर स्थित भगवान जागेश्वरनाथ मंदिर में नए साल पर 50,000 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। कुंडलपुर जैन तीर्थ, मड़कोले धाम और जटाशंकर धाम में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने व्यवस्था संभाली, भक्तों ने पूजा-अर्चना कर नए साल की शुरुआत की। और पढ़ें
नागदा में 18 जनवरी से पहली बार महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा गिरी नागर के सानिध्य में सात दिवसीय श्रीराम कथा आयोजित होगी। श्रीराम राज्य यात्रा से कथा का शुभारंभ होगा। अंतिम दिन 108 कुंडीय बगलामुखी महायज्ञ होगा। नगर को भगवामय सजावट से संवारा जाएगा। हजारों श्रद्धालु आयोजन में भाग लेंगे। और पढ़ें
एसडीओ रेशम सिंह धुर्वे ने बताया कि बेडरा जंगल में दो बाघ देखे गए हैं। हमारी टीम में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं गांव में मुनादी कर लोगों को समझाइस दी गई है, की लोग जंगल की ओर ना जाए। और पढ़ें
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को गुनगा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी से 2 डॉक्टर गायब मिले। दोनों को नोटिस देने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। और पढ़ें
40 साल पहले भोपाल में 1984 को 2-3 दिसंबर की रात यूनियर कार्बाइड फैक्टरी से गैस रिसने लगी थी। मिथाइल आईसोसाइनाइड गैस से दम घुटने के कारण पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और इस गैस त्रास्दी का असर बाद में पैदा होने वाली संतानों पर भी देखा गया। और पढ़ें
सीधी जिले के कुचवाही गांव में शॉर्ट सर्किट से खड़ी बोलेरो वाहन में आग लग गई, जिससे 12 लाख रुपए की गाड़ी जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड की देरी से नुकसान बढ़ा। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस और बिजली विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नए साल में जनता दरबार की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री जनता से सीधे मिलेंगे और उनकी शिकायतें सुनेंगे। सीएम महीने में एक बार जनता से मुलाकात करेंगे।
और पढ़ेंअमरकंटक में नए साल पर 6000 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जहां नर्मदा घाटों पर स्नान और पूजा-अर्चना की। पर्यटकों ने प्राकृतिक सौंदर्य, कपिलधारा और सोनमुड़ा जैसे स्थलों का आनंद लिया। जिलेभर में नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। पुलिस ने सुरक्षा सुनिश्चित की, जबकि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। और पढ़ें
MPPSC: छात्रों ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो डालकर बताया कि राधे जाट और रंजीत सर को पुलिस ने पकड़ लिया है। डीडी पार्क में स्टूडेंट्स के साथ मीटिंग करने वाले थे लीडर्स, पहले ही आ गई पुलिस।
और पढ़ें
नववर्ष के मौके पर कई भक्त महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। बाबा महाकाल के दर्शन के साथ ही उन्हें भेंट चढ़ाई गई तो कोई बाबा को धन्यवाद कहने आया था। और पढ़ें
Ujjain News: नववर्ष की सुबह लाखों भक्त विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां रात 3 बजे से ही महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लेने के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध नजर आ रहे थे। और पढ़ें
गैस पीड़ितों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाला संभावना ट्रस्ट क्लिनिक के कर्मचारी और लाभार्थी 1 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग संभावना ट्रस्ट के एफसीआरए रजिस्ट्रेशन पर लगी पाबंदी को हटाना है। और पढ़ें
सागर में दो करोड़ दो लाख 59 हजार की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली भागने की फिराक में था। उसने सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर पीड़ित को फंसाया था। और पढ़ें
युवक की मौत के बाद परिजन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाने की मांग को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से न्याय की मांग की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। और पढ़ें
Indore News: परिजन की मांग बुलडोजर कार्रवाई हो, दोनों ही आरोपी नाबालिग हैं। एक को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा। पुलिस बोली वैधानिक तरीके से ही होगी कार्रवाई।
और पढ़ें
प्रवर्तन निदेशालय ने सौरभ शर्मा के मामले में एक नया बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को सौरभ शर्मा और सहयोगियों के ठिकानों से 23 करोड़ रुपए की नगदी जब्त की गई है। और पढ़ें