फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 24 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:55 PM, 24-Dec-2024

Mahakal Temple Ujjain: बाबा महाकाल मंदिर में लाखों की चपत लगाने वाले आरोपी गिरफ्तार, दो दिन की पुलिस रिमांड पर

बाबा महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर लाखों रुपये की चपत लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। और पढ़ें

10:46 PM, 24-Dec-2024

Rewa News: प्रेमी जोड़े की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार, कहानी सुन चौंक जाएंगे

प्रेमी जोड़े की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। कहानी सुनकर कोई भी चौंक सकता है। और पढ़ें

10:36 PM, 24-Dec-2024

Dhar News: कार में आग लगने से जिंदा जलकर चालक की मौत, हादसे के दौरान गाड़ी में फंसा था ड्राइवर

मध्यप्रदेश के धार जिले में हादसा हुआ है। एक कार में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:29 PM, 24-Dec-2024

Dhirendra Shastri: क्रिसमस पर धीरेंद्र शास्त्री बोले- इस देश में रहने वाले ईसाई और मुस्लिम भी हिंदू हैं

क्रिसमस-डे के एक दिन पहले बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, इस देश में रहने वाले ईसाई और मुस्लिम भी हिंदू हैं। और पढ़ें

10:28 PM, 24-Dec-2024

Indore News: क्रिसमस पर जगमग हुए चर्च, शांति और स्वास्थ्य के लिए हुई विशेष प्रार्थनाएं

Indore News: 24 दिसंबर की मध्यरात्रि को शहर के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की गई। प्रभु ईसा मसीह के जन्म के प्रसंगों को नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया गया।
  और पढ़ें

विज्ञापन
10:15 PM, 24-Dec-2024

Gwalior: सौतेले पिता ने 15 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, हैवानियत के बाद जान से मारने की दे रहा था धमकी

सौतेले पिता ने 15 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। वहीं, हैवानियत के बाद बच्ची और उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। और पढ़ें

10:09 PM, 24-Dec-2024

Betul News: पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा के पिता को सात साल की सजा, बैंक गबन मामले में चार दोषियों को सजा

पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा के पिता को सात साल की सजा हुई है। मामला बैंक गबन से जुड़ा हुआ है, जिसमें चार दोषियों को सजा हुई। और पढ़ें

10:03 PM, 24-Dec-2024

Mandsaur News: जनसुनवाई के दौरान महिला ने खाया जहर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक महिला ने जनसुनवाई के दौरान जहर खा लिया। गंभीर हालात में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। और पढ़ें

09:01 PM, 24-Dec-2024

Indore News: पूरे प्रदेश में भगवान कृष्ण के संदेशों को पहुंचाएगी सरकार, दूध की खरीदी पर मिलेगा बोनस

Indore News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चित्तौडा में श्रीमद भागवत कथा में हुए सम्मिलित, चित्तौड़ा गौशाला की भूमि होगी श्रीमद् भागवत गौशाला के नाम
  और पढ़ें

08:49 PM, 24-Dec-2024

Weather Indore: दो दिन से जमे हुए हैं बादल, मावठा गिरेगा, तेज ठंड पड़ेगी

Indore Weather: देश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और राजस्थान के ऊपर लो प्रेशर एरिया की सक्रियता के कारण यह बदलाव हो रहा है। 
  और पढ़ें

08:32 PM, 24-Dec-2024

DM के पास लोटते हुए गया: मां का फर्जी हस्ताक्षर करवाया, नपती के पैसे न देने पर आधा बीघा जमीन दूसरे के नाम किया

मामले में सामने आया कि पटवारी ने जमीन सीमांकन के नाम पर रिश्वत की मांग की। न देने पर किसी अन्य के नाम आधा बीघा जमीन बढ़ाकर दर्ज कर दी।  और पढ़ें

08:27 PM, 24-Dec-2024

Mp weather: प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश, दिन के तापमान में गिरावट रात का बढ़ा, चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भिंड और सिहोर में रिमझिम बारिश हुइ। बारिश से दिन के तापमान में गिरावट आई जबकि रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। अगले चार दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। और पढ़ें

08:09 PM, 24-Dec-2024

Damoh News:वन विभाग मुनादी करने में व्यस्त, तेेंदुआ घूम रहा गांव में ! पूरे इलाके में दहशत

दमोह  के पास एक तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। ये तेंदुआ सेलवाडा-दोनी सड़क पर  घूम रहा है। इससे आसपास के गांवों में पिछले एक माह से दहशत फैली हुई है। वहीं वन विभाग सिर्फ मुनादी कर रहा है। वन विभाग की तरफ से तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई खास उपाय नहीं किए गए हैं। और पढ़ें

08:07 PM, 24-Dec-2024

Damoh News: स्कूल गए भाई-बहन लापता, तलाश करने पर शिक्षक के घर सोते मिले, बच्चों को देख रो पड़े माता पिता

चौकी प्रभारी ने बताया कि देर रात गांव में ही स्कूल के एक शिक्षक के घर दोनों बच्चे सोते हुए मिले। मासूम बच्चों को देखकर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। और पढ़ें

07:57 PM, 24-Dec-2024

MP News: कटनी में चलती बस से निकला धुआं तो यात्रियों में मचा हड़कंप, ट्रैफिक पुलिस ने बस जब्त कर की कार्रवाई

घटना के वक्त बस में करीब 25 लोग मौजूद थे। एक महिला यात्री ने बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ कटनी से इंदौर जा रही थीं। जैसे ही बस चांडक चौक ब्रिज पर पहुंची, लाइट बंद हो गई और पूरे कैबिन में धुआं फैल गया। और पढ़ें

07:55 PM, 24-Dec-2024

Vidisha News: बाइकों के साइलेंसर पर चला रोलर, सीएसपी बोले- अभी जारी रहेगी कार्रवाई

Vidisha News Roller ran on silencers of bikes CSP said action will continue और पढ़ें

07:48 PM, 24-Dec-2024

Bhopal: प्रदेश प्रवक्ताओं को जीतू पटवारी में दिया मंत्र, बताया कैसे रखें अपना पक्ष, जनहित के मुद्दों को उठाएं

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रदेश प्रवक्ताओं को मजबूती से अपना पक्ष रखने और मुद्दों को उठाने की कला बताई है। मंगलवार को पीसीसी में कांग्रेस प्रदेश मीडिया विभाग की बैठक आयोजित की गई। और पढ़ें

07:44 PM, 24-Dec-2024

Umaria News: 10 हजार की रिश्वत लेते धराया सचिव, बिल भुगतान करने के लिए मांगा था रिश्वत

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में सचिव 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि बिल भुगतान करने के लिए यह रिश्वत मांगी गई थी। और पढ़ें

07:42 PM, 24-Dec-2024

Khargone News: खरगोन में पुलिस ने पकड़ा पंजाब का तस्कर, 11 अवैध हथियार बरामद, बनाने वालों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि हथियार तस्करी के नेटवर्क की पूरी जांच की जा रही है। पुलिस की टीम फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस सतर्क है। और पढ़ें

07:39 PM, 24-Dec-2024

Ujjain News: प्रेम विवाह के बाद हताश महिला ने लगाई फांसी, पुलिस को शव के पास मिली मृतका की डायरी

चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला ने खुद से हताश होकर फांसी लगा ली। घटना क्रम के बाद पुलिस ने डायरी बरामद की है, जिसमें तीन दिनों के दौरान अपनी हताशा के बारे में लिखा गया है। महिला डेढ़ वर्षीय बेटी भी है। और पढ़ें

07:36 PM, 24-Dec-2024

Shahdol: डॉ. रामटेके बोले- शासन के उच्चतम मापदंडों का अनुकरण करना सबका उत्तरदायित्व, GMC में ली सुशासन की शपथ

एक दिवस पूर्व सुशासन दिवस मनाया गया। बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. जीबी रामटेके ने समस्त चिकित्सक अधिकारी, प्रबंधन संवर्ग, नर्सिंग ऑफिसर एवं अन्य कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। और पढ़ें

07:33 PM, 24-Dec-2024

Damoh News: 20 हजार की रिश्वत लेते पटेरा जनपद सीईओ गिरफ्तार, बिल भुगतान के लिए सरपंच से मांगे थे रुपये

सीईओ भूर सिंह रावत के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार सीईओ रावत पटेरा के अलावा हटा जनपद सीईओ का भी प्रभार संभाल रहे थे। और पढ़ें

07:33 PM, 24-Dec-2024

Bhopal: भोपाल में छापेमारी पर दिग्विजय ने पुलिस पर खड़े किए सवाल, लोकायुक्त को हटाने की मांग,PM को लिखा पत्र

भोपाल में छापेमारी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रेसवार्ता कर कई खुलासे किए। उन्होने मामले में पुलिस पर भी सवाल खडे़ किए। पीएम मोदी को पत्र लिखा है। मामले से लोकायुक्त को हटाने की मांग की है। और पढ़ें

07:31 PM, 24-Dec-2024

Ujjain News: चार दिनों से फरार हत्या के आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, अब पुलिस लेगी दो दिन रिमांड

ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों ने चार दिन बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपियों के कोर्ट में होने की खबर मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची। दोनों को दो दिनों की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। और पढ़ें

07:22 PM, 24-Dec-2024

Damoh News: पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों को लेने आ रही बस की ऑटो से टक्कर, जीजा और साला घायल

तेंदूखेड़ा टीआई विजय अहिरवार ने बताया कि बस और ऑटो की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। इस हादसे में दो मवेशियों की भी मौत हो गई है। और पढ़ें

07:19 PM, 24-Dec-2024

Rajgarh: नवजातों को ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली पाइप लाइन चुराने और खरीदने वाले आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Rajgarh Accused arrested for stealing and buying pipelines supplying oxygen to newborns know whole case और पढ़ें

07:14 PM, 24-Dec-2024

Damoh: अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान आमने-सामने हुए BJP-कांग्रेस समर्थक, विवाद से पहले पहुंची पुलिस

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पहले माल्यार्पण करने का मौका दिया और उन्हें वहां से हटाया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुलिस की तत्परता से विवाद टल गया और स्थिति सामान्य हो गई। और पढ़ें

07:00 PM, 24-Dec-2024

Tikamgarh News: विधायक यादवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया विरोध, शाह के बयान को लेकर सौंपा ज्ञापन

मंगलवार की दोपहर टीकमगढ़ शहर के अंबेडकर चौराहे पर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया इसके बाद शांति मार्च निकालकर एक ज्ञापन सोपा और पढ़ें

06:52 PM, 24-Dec-2024

Guna News: गृहमंत्री अमित शाह की अंबेडकर पर टिप्पणी का कांग्रेस ने किया विरोध, पैदल मार्च निकालकर सौंपा ज्ञापन

मध्यप्रदेश के गुना में जिला गुना कांग्रेस कमेटी के द्वारा राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई और अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी की गई। और पढ़ें

06:41 PM, 24-Dec-2024

Ken-Betwa Link Project: PM मोदी कल रखेंगे देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना की नींव, अटलजी की जयंती पर कार्यक्रम

Ken-Betwa Link Project: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत-रत्न से सम्मानित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर मध्यप्रदेश को कई सौगात मिलेंगीं। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी कल खजुराहो आएंगे, जहां वे परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। और पढ़ें

06:35 PM, 24-Dec-2024

Bhopal:कांग्रेस ने निकाला अंबेडकर सम्मान मार्च,पटवारी बोल-BJP संविधान और अंबेडकर विरोधी,शाह का मांगा इस्तीफा

अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला। भोपाल में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, विधायक आरिफ मसूद, आतिफ अकील समेत कई नेता इसमें शामिल हुए। और पढ़ें

06:22 PM, 24-Dec-2024

Indore: हुकमचंद मिल की जमीन पर बनेगी ग्रीन सिटी, हरियाली रहेगी कायम

सम्मेलन के मुद्दों पर चर्चा शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने मेघदूत चौपाटी हटाने पर विरोध जताया। इस बात पर कांग्रेस पार्षदों ने कुछ देर तक हंगामा किया। बाद में बहुमत के आधार पर बीस से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी। और पढ़ें

05:45 PM, 24-Dec-2024

Indore News: इंदौर में युवती से छेड़छाड़ और पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Indore News: इंदौर के विजय नगर में 22 वर्षीय युवती ने अपने पूर्व सहकर्मी पर छेड़छाड़, पीछा करने और धमकाने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया। आरोपी को पुलिस ने पकड़कर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। और पढ़ें

05:33 PM, 24-Dec-2024

Indore News: हम भी लाड़ली बहनें लेकिन हम कमाकर देंगी, बस सीएम मोहन यादव यह काम कर दें

Indore News: तीन साल से अटका हुआ है मल्टी स्टोरी वुमन्स क्लस्टर का प्रोजेक्ट, शहर में जमीनों की कमी के कारण नहीं शुरू हो पा रहे उद्योग।
  और पढ़ें

03:24 PM, 24-Dec-2024

Gwalior News: खुद को शूटर बता सराफा कारोबारी से मांग रहे थे पांच लाख टेरर टैक्स, पुलिस ने हथियारों सहित दबोचा

खुद को शूटर बताकर सराफा कारोबारी से पांच लाख का टेरर टैक्स मांग रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को हथियारों सहित दबोच लिया। और पढ़ें

03:23 PM, 24-Dec-2024

Indore News: आंबेडकर पर राजनीति करना गलत, छात्रसंघ चुनाव शुरू करवाएं सरकारें- रविन्द्र सिंह भाटी

Indore News: राजस्थान की शिव विधानसभा के निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने अमर उजाला से कई विषयों पर बातचीत की। 
  और पढ़ें

03:12 PM, 24-Dec-2024

Anuppur News: अमरकंटक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जैन मंदिर के पास 12 दुकानें जलकर खाक

भीषण आग लगने से 12 दुकानें जलकर खाक हो गईं। आगजनी की वजह शॉर्टसर्किट बताई जा रही है। प्लास्टिक और कॉस्मेटिक सामान से भरी दुकानें आग की चपेट में आ गईं। और पढ़ें

03:00 PM, 24-Dec-2024

MP: निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल सील, नगरपालिका व जिला प्रशासन की कार्रवाई, अनुमति से अधिक जमीन पर निर्माण का आरोप

Damoh: नायब तहसीलदार ने बताया कि नगर पालिका के द्वारा बताया गया कि मॉल का निर्माण अनुमति से अधिक जमीन पर किया जा रहा है। शिकायत के बाद एसडीएम आरएल बागरी के निर्देश पर मैं यहां मॉल को सील करने आया हूं, ताकि निर्माणधीन मॉल का नाप किया जा सके। और पढ़ें

02:57 PM, 24-Dec-2024

Shahdol News: रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोयला लोड मालगाड़ी के डिब्बे से निकला धुआं, लोगों की सजगता से बचा हादसा

शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी के एक डिब्बे से अचानक धुआं निकलने लगा, जिससे हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की है। यात्रियों की सूचना पर रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। और पढ़ें

02:46 PM, 24-Dec-2024

Shahdol News: वन भूमि पर कब्जा हटाने पहुंची विभाग की टीम पर हमला, तीन पर मामला दर्ज, आरोपी फरार

जैतपुर थाना क्षेत्र के छिनमार गांव में वन विभाग की आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा रोकने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने समय लाल चौधरी, रामहित चौधरी, और संजय चौधरी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौज, और जान से मारने की धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया। और पढ़ें

02:42 PM, 24-Dec-2024

Bhopal News: पुरानी गल्ला मंडी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आपस में चली तलवारें, छह लोग घायल

भोपाल के जहांगीराबाद इलाके की पुरानी गल्ला मंडी में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मंगलवार सुबह पथराव की घटना सामने आई।इसमें लगभग छह लोग घायल हो गए हैं। घटना की मूल वजह दो दिन पहले हुई मारपीट को बताया जा रहा है।  और पढ़ें

01:58 PM, 24-Dec-2024

Shahdol News: देवलोंद पुलिस ने 11 पशुओं को तस्करों से कराया मुक्त, दो आरोपियों पर केस दर्ज

देवलोंद पुलिस ने गश्त के दौरान चंदोला फॉरेस्ट बैरियर के पास एक पिकअप वाहन में 6 भैंस और 5 पड़वों को निर्दयता से ठूंसकर ले जाते हुए पकड़ा। चालक आसीम खान और सहयोगी गुलामेरजा को हिरासत में लिया गया। वाहन और मवेशियों समेत 10 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। और पढ़ें

01:45 PM, 24-Dec-2024

Ujjain News: महाकाल मंदिर के सेवादारों की संपत्ति और खातों की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

उज्जैन महाकाल मंदिर के सभा मंडप प्रभारी राकेश श्रीवास्तव और सफाई प्रभारी विनोद चौकसे पर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली कर करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने का आरोप। जांच में खातों में संदिग्ध ट्रांजैक्शन मिले; दोनों बर्खास्त।  और पढ़ें

01:25 PM, 24-Dec-2024

Indore News: छात्र आंदोलन करने वालों पर एफआईआर, कोचिंग संचालक और सीएम से मिलने वालों के नाम भी शामिल

MPPSC- सीएम से मुलाकात के बाद आई इस खबर ने सभी को चौंका दिया है। छात्रों ने कहा है कि 15 दिन का समय है उसके बाद फिर से आंदोलन करेंगे।   
  और पढ़ें

01:10 PM, 24-Dec-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 24 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

ब्रिगेडियर सौरभ ने कहा कि पाकिस्तान और चीन की आर्मी भी बहादुरी में कम नहीं है।आपका शत्रु अच्छा है, यदि उससे जीतना है तो हमें भी मजबूत बनना होगा। सौरभ ने कहा कि उनके प्रिय अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं और उनकी पंसदीदा फिल्म शोले है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें