फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 19 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:41 PM, 19-Dec-2024

MP: कोविड-19 के प्रतिबंध का उल्लंघन करने मामले में भाजपा विधायक को राहत, पुलिस ने प्रस्तुत किया था आरोप-पत्र

भाजपा विधायक बिसाहू लाल साहू की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि उनके खिलाफ अनूपपुर कोतवाली में साल 2020 में कोविड 19 के प्रतिबंध नियम का उल्लंघन करने के मामले में आईपीसी की धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 के तहत अपराध दर्ज किया है। और पढ़ें

10:29 PM, 19-Dec-2024

Khandwa: बाबा साहब पर शाह की टिप्पणी के खिलाफ उतरी कांग्रेस, प्रतिमा के सामने पद से हटाने की हुई मांग

MP: खंडवा नगर के अंबेडकर तिराहे पर हुए इस पूरे विरोध प्रदर्शन को लेकर जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि देशभर में कांग्रेस का गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

और पढ़ें

10:19 PM, 19-Dec-2024

Bhopal: एमआरआई सेंटर के चेंजिंग रूम में हिडन कैमरे से बना रहे थे महिलाओं के वीडियो, वार्डबाॅय हिरासत में

Bhopal: आरोपी ने फाॅल्स सीलिंग के पास लगे बल्व के पास हिडन कैमरा लगा रखा था। कोई भी महिला जब वहां कपड़े बदलने जाती उसकी रिकॉडिंग हो जाती थी। मामला उजागर होने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
10:06 PM, 19-Dec-2024

MP: पन्ना पहुंचे सीएम मोहन यादव ने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात, राहुल गांधी पर दिया बड़ा बयान

MP News: पन्न प्रवास पर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने संसद परिसर में हुए भाजपा और कांग्रेस सांसदों के धक्का मुक्की प्रकरण पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तीखी आलोचना की। 
  और पढ़ें

09:33 PM, 19-Dec-2024

Maihar News: एमपी में दम तोड़ती पेय नल जल योजना, गंदे रपटे का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण…जानिए वजह

Maihar News: आज जहा देश चांद पर जाकर तरक्की के नए आयाम लिख रहा है वही एमपी के मैहर में आज भी ग्रामीण जल जीवन मिशन जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं सड़क किनारे  रपटे पर भरे गंदे पानी को पीकर आदिवासी अंचल के ग्रामीण जिंदगी जीने को मजबूर हैं। 

और पढ़ें

विज्ञापन
09:22 PM, 19-Dec-2024

Ujjain: महाकाल के गर्भगृह में पहुंचे तेलुगू देशम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, सोशल मीडिया पर अपलोड की फोटो

Ujjain: तेलुगु देशम पार्टी के प्रवक्ता द्वारा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में दर्शन करने के फोटो वायरल किए गए तो जमकर बवाल मच गया था, जिसके बाद कोम्मारेड्डी पट्टाभी राम ने इन फोटो को तुरंत अपने फेसबुक से हटा दिया था। और पढ़ें

09:09 PM, 19-Dec-2024

Bhopal News: भोपाल में एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में शामिल ताजुल मसाजिद, 110 साल में लिया था आकार

Bhopal News: नवाब बेगम शाहजहां ने 1844 में ताजुल मसाजिद का निर्माण काम शुरू कराया था। जो सन 1901 में रुक गया था। जिसे पूरा करवाने का श्रेय मौलाना मुहम्मद इमरान को जाता है। जिन्होंने सन 1970 में इसे मुकम्मल करवाया। आइये जानते है इसकी खासियत और पढ़ें

08:54 PM, 19-Dec-2024

MP: प्रदेश निजी विद्यालय फीस संशोधन विधेयक 2024 पास,मंत्री बोले-स्कूल मनमाने तरीके से फीस नहीं बढ़ा पाएंगे

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति का मध्य प्रदेश में पूरी तरह से पालन हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब निजी स्कूल मनमाने तरीके से स्कूल फीस नही बढ़ा पाएंगे। नियम के तहत जिला स्तर और विभाग स्तर पर बनाई समितियों से अनुमति लेनी होगी। और पढ़ें

08:47 PM, 19-Dec-2024

MP: 162 करोड़ के विकास कार्यों का सीएम ने किया लोकार्पण, शिलान्यास समारोह में पीएम के आगमन पर पहुंचने की अपील

MP News:  डॉ. मोहन यादव छतरपुर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम के स्वागत में कार्यक्रम के दौरान बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोकनृत्य दिवारी और बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई।
  और पढ़ें

08:41 PM, 19-Dec-2024

एमपी विधानसभा शीतकालीन सत्र: कांग्रेस ने अमित शाह के बयान का विरोध करते हुए अंबेडकर की तस्वीर लेकर नारेबाजी की

कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा कि बीजेपी सरकार ने संसद में बाबा साहब का अपमान किया है और यह बयान संविधान विरोधी है। और पढ़ें

08:38 PM, 19-Dec-2024

Mp weather:प्रदेश में दिन का पारा 31 डिग्री दर्ज,12 शहरों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे, 23 से बढ़ेगी ठंड

मध्य प्रदेश में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश के 12 शहरों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 23 दिसंबर से एक बार फिर कड़ाके की ठंड पडे़गी। और पढ़ें

08:37 PM, 19-Dec-2024

Indore News: सोशल मीडिया पर देशद्रोही पोस्ट, सेंट्रल एजेंसी के इनपुट के बाद इंदौर से तीन लिए गए हिरासत में

Indore News: सोशल मीडिया पर देशद्रोही पोस्ट करने पर तीन किशोरों पर नकेल कसी गई है। उक्त मामले के संबंध में सेंट्रल एजेंसी ने इंदौर पुलिस को इस बारे में इनपुट दिया। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने तीनों की कुंडली निकली और उन्हें घर से उठा लिया।  और पढ़ें

08:36 PM, 19-Dec-2024

Ujjain: महामंडलेश्वर को जान से मारने के लिए प्रयागराज से मिली धमकी, उर्दू में लिखा ‘सर तन से कर देंगे जुदा’

Ujjain: महामंडलेश्वर का कहना है कि सगीर अहमद पिता रिजवान नाम के व्यक्ति ने एक लिफाफे में उर्दू भाषा में धमकी भरा पत्र लिखकर इसे नवाब नगर, करेली जनपद इलाहाबाद उप्र से उज्जैन के हमारे आश्रम मोन तीर्थ पर भेजा है। आइये जानते है पूरा मामला और पढ़ें

08:31 PM, 19-Dec-2024

Sagar News: पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर हत्यारे हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी

भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढांड में पुरानी बुराई के चलते दो आरोपियों ने 38 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है। और पढ़ें

08:28 PM, 19-Dec-2024

MP News: विधानसभा में जन विश्वास संशोधन विधेयक पारित: जनता को मिलेगी राहत, जुर्माना वसूलने का मिलेगा अधिकार

जन विश्वास संशोधन विधेयक के तहत, सात विभागों जैसे नगरीय प्रशासन, ऊर्जा, सहकारिता, श्रम आदि में जुर्माने को पेनल्टी में बदलने का प्रावधान किया गया है। इससे पहले इन मामूली मामलों को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाता था, लेकिन अब अधिकारी मौके पर ही इनका समाधान कर सकेंगे, जिससे कोर्ट में मुकदमों की संख्या घटेगी। और पढ़ें

08:23 PM, 19-Dec-2024

Indore News: पुलिस ने बंद करवाए स्पीकर, छात्रों ने किया सुंदर कांड, कल से आमरण अनशन की तैयारी

MPPSC: दूसरे दिन भी जारी रहा आंदोलन, रातभर ठंड में बैठे छात्रों को मिल रहा पूरे प्रदेश के छात्रों का सपोर्ट। 
  और पढ़ें

08:21 PM, 19-Dec-2024

Ambedkar: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर किया प्रदर्शन, जूते चप्पल चले, पुलिस से झड़प

Baba Saheb Ambedkar: संसद की लड़ाई शहर की सड़कों तक पहुंची, पुलिस को भारी बल लगाना पड़ा। कांग्रेस बोली हम भी अब यही करेंगे। 
  और पढ़ें

08:19 PM, 19-Dec-2024

Guna: ‘हावर्ड-ऑक्सफोर्ड इसलिए फेल, क्योंकि वहां विद्यार्थी परिषद नहीं’…गुना में बोले सीएम मोहन यादव; जानें

गुरुवार को मध्यप्रदेश के गुना जिले में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 57वें अधिवेशन में शामिल हुए और अधिवेशन का शुभारंभ भी किया। और पढ़ें

08:10 PM, 19-Dec-2024

Mahakal Temple: कलेक्टर ने नंदी हॉल से दर्शन करवाने के नाम पर पकड़ी थी गड़बड़ी, अवैध वसूली करने पर 6 निलंबित

Mahakal Temple: कलेक्टर ने नंदी हॉल से दर्शन करवाने के नाम पर सुबह गड़बड़ी पकड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को निलंबित कर दिया है। आइये जानते है मामला विस्तार से… और पढ़ें

08:05 PM, 19-Dec-2024

Indore News: कल सीएम देंगे 1200 करोड़ की सौगात, सड़कें, एसटीपी और डिजिटल इंदौर में होगा खर्च

Indore News: गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जीएससीसी ग्राउंड पर तैयारियों का निरीक्षण किया। 15 हजार लोगों को संबोधित करेंगे सीएम।
  और पढ़ें

07:58 PM, 19-Dec-2024

MP News: CM डॉ. यादव ने 1 करोड़ से अधिक मध्यान्ह भोजन प्रदाय के अवसर पर भोजन वितरण वाहन को झंडी दिखा किया रवाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन 76 कर्मचारियों की टीम और 38 वाहनों के माध्यम से भोपाल के 645 स्कूलों को शुद्ध, पौष्टिक और गुणवत्तायुक्त मिड-डे मील उपलब्ध कराया जा रहा है। एक साथ 40 हजार रोटियां तैयार करना, दाल और सब्जी बनाने में भी मशीनीकृत प्रक्रियाएं अपनाना अभिभूत करने वाला है। और पढ़ें

07:56 PM, 19-Dec-2024

Bhopal: भोपाल में MRI सेंटर के चेंजिंग रूम में लगाया था हिडन कैमरा,कई महिलाओं के वीडियो मिले,सेंटर को किया सील

भोपाल के एक MIR सेंटर के चेंजिंग रूम में एक कैमरा मिला है। सेंटर में कई महिलाओं के वीडियो मिले हैं। पुलिस ने चेजिंग रूम को सील कर मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। चेंजिंग रूम में जांच से पहले महिलाए गाउन पहनने जाती थी। 
  और पढ़ें

07:45 PM, 19-Dec-2024

Ramadan: एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद ही नहीं, सबसे बड़ी ईदगाह भी है भोपाल में, पढ़ते हैं एक लाख लोग एकसाथ नमाज

Ramadhan: मस्जिदों के शहर भोपाल में एक मस्जिद ऐसी भी है, जो एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। इसे ताजुल मसाजिद के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही यहां मौजूद ईदगाह को भी सबसे बड़ी ईदगाह होने का गौरव हासिल है। इस ईदगाह में एक लाख दस हजार नमाजी तक एकसाथ नमाज अदा करते हैं। यहां साल में दो बार ईदुल फितर (मीठी ईद) और ईदुल अजहा (बकरीद) की नमाज अदा होती है। और पढ़ें

07:43 PM, 19-Dec-2024

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक के घर मारी रेड, 2.5 करोड़ कैश और 40 किलो चांदी बरामद

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग के पूर्व प्रधान आरक्षक सौरभ शर्मा के घर छापा मारा है। इस कार्रवाई में टीम को करीब ढाई करोड़ रुपये नकद और 40 किलो चांदी बरामद हुई है।   और पढ़ें

07:41 PM, 19-Dec-2024

Anuppur News: बाबा साहब आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर युवा कांग्रेस और NSUI में रोष, गृहमंत्री का फूंका पुतला

Anuppur: अनूपपुर में युवक कांग्रेस और एनएसयूआई ने गुरुवार को गृहमंत्री का पुतला दहन करते हुए आरोपित किया कि उन्होंने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है और कांग्रेस यह बर्दाश्त नहीं करेगी। और पढ़ें

07:34 PM, 19-Dec-2024

Agar Malwa News: पुलिस को चकमा दिया और फूंक दिया गया गृहमंत्री अमित शाह का पुतला, जानें फिर क्या हुआ?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा संसद में की गई आंबेडकर पर टिप्पणी का विरोध देश के अलग अलग हिस्से में किया जा रहा है, जिसको लेकर मध्यप्रदेश के आगर मालवा में अमित शाह का पुतला दहन किया गया। और पढ़ें

07:26 PM, 19-Dec-2024

Bhopal News: वक्फ के दागदारों पर अब बोर्ड की तिरछी नजर, थमाए कई को नोटिस; जानें क्या है मामला

Bhopal News: बरसों से वक्फ संपत्तियों के निगराह बने बैठे लोगों की नीयत में खोट समा गई है। बाबा आदम के जमाने के तय किराए से अब भी संचालन हो रहा है। हद यह है कि इस "चिंदी" किराए का हिसाब भी बोर्ड को नहीं दिया जा रहा है। आइये जानते है मामला…
  और पढ़ें

07:17 PM, 19-Dec-2024

Maihar News: आम बच्चों के साथ अब आंगनबाड़ी में पढ़ेगा SDM का बेटा, अब हर तरफ हो रही सराहना

Maihar News: मैहर जिले की रामनगर एसडीएम डॉ आरती सिंह की अनोखी पहल देखने को मिली है। एसडीएम ने अपने बेटे जैथविक पटेल का दाखिला आंगनबाड़ी केंद्र में कराया है।

और पढ़ें

07:01 PM, 19-Dec-2024

MP में डॉक्टर्स की बड़ी लापरवाही: मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद भिंड के 8 मरीजों की आंख की रोशनी गायब, सभी फरार

Gwalior: मोतियाबिंद के ऑपरेशन कराने के बाद मरीज अपने घर पहुंचे तो उनको आंखों से दिखाई देना बंद हो गया। क्योंकि उनकी आंखों की रोशनी गायब हो चुकी थी। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कालरा अस्पताल में पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

07:00 PM, 19-Dec-2024

Lit-चौक: चौथा सीजन कल से, बौद्धिक मंच पर दिग्गज हस्तियों से मिलने का मौका

lit Chowk: राजनीति, खेल, साहित्य, सिनेमा, पत्रकारिता के महारथी आएंगे। किताबों और फूड स्टॉल के अलावा कई आर्ट स्टॉल्स पर मिलेंगी बेहतरीन कलाकृतियां। और पढ़ें

06:44 PM, 19-Dec-2024

Jabalpur: पति की प्रेमिका का कत्ल करने वाली सतना से गिरफ्तार, चाकू से किये थे कई वार; पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई

Jabalpur: प्रेमिका व उसकी सहेली पर चाकू से हमला करने वाली आरोपी महिला को सतना से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि घटना के बाद आरोपी महिला महानगरी ट्रेन में सवार होकर कटनी की तरफ रवाना हुई थी, जिसके बाद कटनी व सतना जीआरपी से संपर्क किया। जीआरपी ने सतना स्टेशन में महिला को अभिरक्षा में लिया और पुलिस के पहुंचने पर उनके सुपुर्द कर दिया। और पढ़ें

06:40 PM, 19-Dec-2024

Indore News: रुचि सोया के पूर्व मालिक के घर ईडी की रेड, शादी की तैयारियों के बीच शुरू हुई जांच

Indore News: साल 2021 में 58 करोड़ रुपए के लोन घोटाले में हुई थी FIR, इसके पहले कोल आवंटन घोटाले में भी हो चुकी है पूछताछ। 
  और पढ़ें

06:26 PM, 19-Dec-2024

Bhopal: पीसीसी चीफ बोले-आठ साल में स्कूलों से 22 लाख बच्चे गायब,मोहन सरकार मौन,प्रदेश के बच्चों का भविष्य चौपट

जीतू पटवारी ने कहा है कि प्रदेश की कानून और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में चिंताजनक गिरावट दर्ज की गई है। स्कूल शिक्षा के हालात इतने बदतर है कि पिछले आठ साल से स्कूलों से 22 लाख बच्चे गायब हैं। और पढ़ें

06:24 PM, 19-Dec-2024

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष: 100वें वर्ष पर दस्तावेजों की लगी प्रदर्शनी, इतिहास और विरासत से अवगत कराया

Kakori Train Action Centenary Year Exhibition of documents held in Morena on 100th year aware history heritage
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष: 100वें वर्ष पर दस्तावेजों की लगी प्रदर्शनी, इतिहास और विरासत से अवगत कराया
  और पढ़ें

06:02 PM, 19-Dec-2024

Bhopal: जल जीवन मिशन में लाखों करोड़ों का घोटाला, कांग्रेस बोली-योजना से लगे नलों में केवल हवा आ रही पानी नहीं

जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में नल और टोंटी लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश जल जीवन मिशन में लाखों करोड़ों का घोटाला हुआ है। योजना में लगे नलों में केवल हवा आ रही है पानी नहीं। और पढ़ें

05:53 PM, 19-Dec-2024

Bhopal: कांग्रेस विधायक नहीं लेंगे सैलरी,विकास कार्यों के लिए पैसे नही मिलने पर विधान सभा में जताई नाराजगी

कांग्रेस विधायकों को विकास कार्यों के लिए पैसे नही मिलने पर नाराजगी देखी गई। नेता प्रतिपक्ष सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने तय किया कि वो अपना वेतन नहीं लेंगे इसके बदले उन्हें उनके क्षेत्रों में विकास के लिए बिना भेदभाव के निधि दी जाए।
  और पढ़ें

05:44 PM, 19-Dec-2024

Shahdol News: बकरी का तेंदुए ने किया शिकार, सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ; वीडियो भी आया सामने

जिले के अलग-अलग वन परिक्षेत्रों में इन दिनों जंगली जानवारों का मूवमेंट बना हुआ है, जिससे इन क्षेत्रों के आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीण दहशत में है कि कहीं यह जंगली जानवर उनके ऊपर हमला न कर दें। और पढ़ें

05:37 PM, 19-Dec-2024

MP: पीएम आवास में बने मकानों को निगम ने अतिक्रमण के नाम पर दिए तोड़ने के नोटिस, पांडा रोल नाले का हुआ सीमांकन

एक और तो जहां देश के प्रधानमंत्री गरीब जनता को पीएम आवास योजना का लाभ देकर उनके सर पर छत का आसरा दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर पीएम आवास योजना में बने इन आवासों को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ने के लिए मध्यप्रदेश का बुराहनपुर जिला प्रशासन नोटिस जारी कर रहा है। और पढ़ें

05:35 PM, 19-Dec-2024

Bhopal:बीजेपी में आपसी कलह जारी,भूपेन्द्र सिंह के दिए बयान पर मंत्री गोविंद सिंह बोले-क्या पार्टी से ऊपर हो गए

एमपी बीजेपी नेताओं में आपसी कलह का दौर चल रहा है। नेताओं के बीच बयानबाजी चल रही है। मंत्री गोविंद सिंह नें एक दिन पहले पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा वीडी शर्मा पर दिए बयान पर पलटवार किया। कहा कि क्या वे पार्टी से ऊपर हो गए। और पढ़ें

05:26 PM, 19-Dec-2024

Jabalpur: गिरते तापमान के साथ बच्चों में विंटर डायरिया के मामलों में बढ़ोतरी, OPD पहुंचने वालों की तादाद बढ़ी

Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बच्चों में विंटर डायरिया के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसकी वजह से अस्पताल में भर्ती होने वालों और ओपीडी पहुंचने वालों की तादाद बढ़ी है। डॉक्टरों के मुताबिक इसकी वजह सर्दी के मौसम में कई तरह के वायरस का सक्रिय होना है। और पढ़ें

05:14 PM, 19-Dec-2024

Chhindwara News: 2 लाख रुपये की कीमत का चाइनीज मांझा जब्त, पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ की कार्रवाई

Chhindwara: कोतवाली पुलिस ने आज तीन जगह छापामार कार्रवाई करते हुए 2 लाख कीमत का चाइनीज मांझा जब्त किया है। टीआई उमेश गोलानी ने जानकारी देते बताया कि कलेक्टर ने छिंदवाड़ा जिले में चाइनीज मांझे को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया था। और पढ़ें

04:29 PM, 19-Dec-2024

संसद परिसर में धक्का-मुक्की: भाजपा सांसदों के घायल होने पर शिवराज भड़के; बोले- राहुल गांधी ने गुंडागर्दी की

Politics: राहुल गांधी और कांग्रेस की गुंडागर्दी ने लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया, ये संसद के इतिहास का काला दिन है। उक्त बातें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद परिसर में भाजपा सांसदों के घायल होने पर कही। 

और पढ़ें

04:21 PM, 19-Dec-2024

ऐशबाग हत्याकांड का खुलासा: ASI ने पत्नी और साली पर चाकू से किए थे वार, पत्नी के प्राइवेट पार्ट के पास गहरा घाव

Bhopal Crime: ASI ने पत्नी और साली पर चाकू से कई बार वार किये थे। इस हमले के बाद दोनों की मौत हो गई थी। दोनों मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें साली मेघा के पेट, कमर और प्राइवेट पार्ट के बेहद करीब चाकू से कुल 14 वार किए थे, जबकि पत्नी विनीता के प्राइवेट पार्ट के बायीं तरफ करीब एक इंच दूर गहरा घाव मिला है। और पढ़ें

03:32 PM, 19-Dec-2024

Ashoknagar: सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों व क्षत्रिय समाज के साथ हिन्दू देवताओं पर अभद्र टिप्पणी, लोगों में आक्रोश

Ashoknagar: अशोकनगर जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू देवी देवताओं और ब्राह्मण वा क्षत्रिय समाज के लोगों पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत कोतवाली थाने में की गई हैं। और पढ़ें

03:20 PM, 19-Dec-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 19 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खंडवा में वर्ष 2024 में 512 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायत आई थीं, इसमें जिन लोगों के पैसे गए थे, उसे बड़ी मात्रा में होल्ड करवाया गया है। इस दौरान छह लाख रुपए से ज्यादा की रकम वापस भी दिलाई गयी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें