फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 29 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:07 PM, 29-Nov-2024

Sagar: देवरी विधायक की बेटी से मारपीट का आरोप, जनपद अध्यक्ष पति और उनके पुत्र पर मामला दर्ज

सागर जिले के देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया के साथ चचेरे भाई विनीत पटेरिया और उनके बेटे कुशाल पटेरिया ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। और पढ़ें

10:59 PM, 29-Nov-2024

MP News: सीएमआर का चावल जमा न करने पर मैसर्स जय जगदंबे मील हुई ब्लैक लिस्टेड, लगाया डेढ़ करोड़ का जुर्माना

कटनी में नागरिक आपूर्ति निगम ने कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी करने पर मैसर्स जय जगदंबे मील को ब्लैकलिस्ट कर 1.5 करोड़ जुर्माना लगाया। नान प्रबंधक देवेंद्र तिवारी का तबादला हुआ, और के.एल शर्मा को नियुक्त किया गया, जिन्होंने नियमों का उल्लंघन कर ब्लैकलिस्टेड मील संचालक को चावल जमा करने का आदेश दिया।  और पढ़ें

10:50 PM, 29-Nov-2024

Khandwa: 2009 में खंडवा के तिहरे हत्याकांड से लेकर मशाल जुलूस में हुए हादसे तक का यह है पूरा सच, जानें यहां

खंडवा में आतंकवाद के खिलाफ आयोजित मशाल जुलूस के दौरान दुर्घटना हुई, जिसमें 34 लोग घायल हो गए। जांच में आयोजकों द्वारा परमिशन की शर्तों का उल्लंघन पाया गया, जिसके चलते 18 लोगों पर मामला दर्ज किया गया। घटना में एक गंभीर घायल को इंदौर रेफर किया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:37 PM, 29-Nov-2024

Dhar: धार पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, भाजपा नेता के भाई पर हमले के आरोपियों को पैर में मारी गोली

धार पुलिस ने दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर किया है। दोनों ने पुलिस पर गोली चलाई थी, जवाबी हमले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के पैरों में गोली मारी है। दोनों भाजपा नेता के भाई के हमले के मामले में फरार थे।  और पढ़ें

10:26 PM, 29-Nov-2024

Rajgarh News: निरीक्षण के दौरान इस स्कूल के बच्चों की कलेक्टर ने लगाई क्लास, पूछे सवाल, देखें वीडियो

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर विकासखंड क्षेत्र के स्कूलों का कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा निरीक्षण किया गया,जहां कई स्कूलों में उन्हें कई तरह की कमियां नजर आई,लेकिन एक स्कूल का वातावरण उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने बच्चों की क्लास भी लगाई और पढ़ें

विज्ञापन
10:25 PM, 29-Nov-2024

Jabalpur: आयुध निर्माणी खमरिया में डेटोनेटर प्रेसिंग के दौरान हुआ हादसा, कर्मचारी घायल, हफ्ते में दूसरी घटना

आयुध निर्माणी खमरिया में डेटोनेटर प्रेसिंग के दौरान एक सप्ताह में दूसरी घटना में एक और कर्मचारी घायल हुआ। सुरक्षा उपायों की कमी और गैर-तकनीकी कर्मचारियों से तकनीकी कार्य करवाने पर कर्मचारी संगठनों ने चिंता जताई।  और पढ़ें

10:11 PM, 29-Nov-2024

Pashupatinath Temple: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, भगवान पशुपतिनाथ को ओढ़ाया कंबल, गर्भगृह में लगाया गया हीटर

मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति ने भगवान को ठंड से बचाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। पुजारियों ने बताया कि भगवान को शयन से पहले कंबल ओढ़ाने और गर्भगृह को गर्म रखने के लिए हीटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। और पढ़ें

10:05 PM, 29-Nov-2024

Baba Bageshwar: बागेश्वर वाले बाबा मथुरा से दिल्ली की करेंगे पदयात्रा, जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कही बड़ी बात

बाबा बागेश्वर और पढ़ें

10:01 PM, 29-Nov-2024

Mandsaur: नारकोटिक्स के एसआई को CBI ने किया गिरफ्तार, अफीम पट्टे के नामांतरण के बदले किसान से मांगे थे एक लाख

भोपाल सीबीआई ने मंदसौर नारकोटिक्स कार्यालय में किसान से अफीम पट्टे के नामांतरण के लिए 1 लाख रुपये रिश्वत लेते एसआई अभिषेक अग्निहोत्री को गिरफ्तार किया। किसानों ने नारकोटिक्स अधिकारियों पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाते हुए पहले भी प्रदर्शन किए हैं। 

और पढ़ें

09:20 PM, 29-Nov-2024

Sagar News: युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए किया चक्काजाम

सागर जिले के देवरी कलां में युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने चक्काजाम किया। मृतक ने पिटाई और जहर पिलाने का आरोप लगाया था। परिजन पुलिस लापरवाही का आरोप लगाकर न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया। 

और पढ़ें

09:10 PM, 29-Nov-2024

Digital Arrest: रिटायर्ड महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 10.50 लाख, अधिकारियों ने पहुंचकर मुक्त कराया

भोपाल की रिटायर्ड डॉक्टर रागिनी मिश्रा को सायबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 10.50 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को केंद्रीय एजेंसी बताया और धमकी देकर बैंक ट्रांसफर करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

08:52 PM, 29-Nov-2024

Bhopal Accident: बेकाबू बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत, मंजर देख दहल गया दिल

भोपाल में होटल आर्च मैनोर के करीब पुष्प ट्रैवल की बस ने सफेद रंग की अपाचे बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। और पढ़ें

08:22 PM, 29-Nov-2024

Podcast :वजन से मिला बजट, सीएम मोहन से रिश्ते, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने खोले कई बड़े राज!

Podcast :वजन से मिला बजट, सीएम मोहन से रिश्ते, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने खोले कई बड़े राज! और पढ़ें

08:16 PM, 29-Nov-2024

Bhopal: हवाओं से प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, पचमढ़ी से भी ठंडा रहा भोपाल पारा 8.2 डिग्री लुढ़का, मंडला सबसे ठंडा

 मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ती जा रही है। राजधानी भोपाल पचमढ़ी से भी ठंड रहा, यहां का तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मंडला प्रदेश में सबसे ठंडा राह यहां का तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया।  और पढ़ें

08:15 PM, 29-Nov-2024

शिवराज के बुधनी छोड़ने से भाजपा को नुकसान मतदाता छोड़ रहे पार्टी का साथ

शिवराज के बुधनी छोड़ने से भाजपा को नुकसान मतदाता छोड़ रहे पार्टी का साथ और पढ़ें

08:14 PM, 29-Nov-2024

Chhindwara News: सरेआम गुंडागर्दी करना पड़ा महंगा, कोतवाली पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

पुलिस ने यातायात थाने के पास सरेआम मारपीट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। 

और पढ़ें

08:10 PM, 29-Nov-2024

Nursing College Scam :MP नर्सिंग घोटाले में हुआ अब नया खुलासा, आ गई CBI की दूसरी रिपोर्ट

Nursing College Scam :MP नर्सिंग घोटाले में हुआ अब नया खुलासा, आ गई CBI की दूसरी रिपोर्ट और पढ़ें

08:05 PM, 29-Nov-2024

khandwa: मशाल जुलूस की परमिशन में दी गई शर्तों का उल्लंघन होगा चेक, लापरवाही पर आयोजकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

एसपी ने बताया कि इस मशाल जुलूस की विधिवत अनुमति एसडीएम से ली गई थी । लेकिन इस जुलूस में कहां लापरवाही हुई है, इसका पता लगाया जा रहा है, और परमिशन में दर्ज किसी बात का उल्लंघन होने पर आयोजन कर्ता लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

07:56 PM, 29-Nov-2024

MP: वित्तीय प्रबंधन में मध्य प्रदेश बनेगा देश का पहला राज्य, लेन-देन और डाटा प्रबंधन पूरी तरह होगा पेपरलेस

मध्य प्रदेश में नई प्रणाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर आधारित होगी। इसमें  पूरा सिस्टम अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर से पेपरलेस और फेसलेस होगा।  और पढ़ें

07:53 PM, 29-Nov-2024

Umaria: इलाज के अभाव में मृत हेमा पटेल की मौत के मामले में लैब टेक्नीशियन पर गिरी गाज, BMO पर कार्रवाई की मांग

उमरिया जिले के मानपुर सीएचसी में डॉक्टरों की लापरवाही से हेमा पटेल की मौत हो गई। परिजनों ने बीएमओ निशांत सिंह परिहार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन बीएमओ को निलंबित नहीं किया गया। लैब टेक्नीशियन सत्यम गुप्ता को पद से हटाया गया। जांच और सुधार के निर्देश दिए गए। 

और पढ़ें

07:39 PM, 29-Nov-2024

MP News: 24 जिलों की 1295 पिछड़ी बसाहटों में बनेंगी 1284 किमी लंबी 1035 सड़कें, पांच चरणों में होगा निर्माण

केंद्र सरकार द्वारा पीएम जन-मन में प्रदेश की चिन्हित कुल 1295 पीवीटीजी बसाहटों में कुल 1284.29 किलोमीटर लंबी 1035 सड़कें मंजूर की गई हैं। और पढ़ें

07:37 PM, 29-Nov-2024

Rajgarh: पति-बेटों की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची थी वृद्ध दिव्यांग महिला, जांच के बाद पुलिस भी हैरान

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और बेटो पर आरोप लगाते हुए उनकी शिकायत राजगढ़ एसपी से की है,जिसके पश्चात पुलिस ने जब ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की तो माजरा ही कुछ और निकला और पढ़ें

07:30 PM, 29-Nov-2024

Bhopal:MP में कुपोषण कम करने एम्स में होगा शोध,बच्चों में कुपोषण की वजह का लगाएंगे पता,ICMR से ढ़ाई करोड़ मिले

एमपी में बच्चों में बढ़ते कुपोषण की वजह जानने के लिए एम्स भोपाल में शोध किया जाएगा। आईसीएमआर से ढ़ाई करोड़ का बजट मिला है।यह शोध शुरुआती जैविक और मनोवैज्ञानिक अनुभवों का मस्तिष्क विकास पर प्रभाव समझने और इससे जुड़े समस्याओं का समाधान है। और पढ़ें

07:25 PM, 29-Nov-2024

MP: दिसंबर अंत में हो सकता है मोहन कैबिनेट का विस्तार, वन विभाग पाने कई नेता सक्रिय, नागर ने भी जताई मंशा

वन विभाग पहले मंत्री नागर सिंह चौहान के पास था। उनसे ही यह विभाग लेकर रावत को सौंपा गया था। अब नागर दोबारा वन मंत्री बनना चाह रहे हैं। वह कई जगह पर मीडिया को कह चुके हैं कि कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि मैं वन मंत्री बनूं। और पढ़ें

07:23 PM, 29-Nov-2024

MP News: महिदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर दिया बवाल, प्रभारी मंत्री के सामने कर दी अपने ही नेता की पिटाई

महिदपुर में भाजपा के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान की पिटाई का मामला सामने आया। प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद अनिल फिरोजिया के स्वागत के लिए आयोजित मंच पर चौहान को निमंत्रण नहीं मिला, लेकिन वह मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं को अपशब्द कहे, जिसके बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी।  और पढ़ें

07:05 PM, 29-Nov-2024

Indore: मंत्री नागर सिंह बोले- यदि मुझे वन मंत्रालय का दायित्व सौंपा जाए तो मैं संभालने के लिए तैयार

मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि वन मंत्रालय किसे देना है। यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। अगर मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो मैं उसे लेने के लिए तैयार हुं। और पढ़ें

06:55 PM, 29-Nov-2024

Bhopal: एमपी में 3 फरवरी से होगी 9वीं,11वीं की वार्षिक परीक्षाएं, सरकारी स्कूलों में कोर्स पूरा करना चुनौती

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं क्लास की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। ये एग्जाम 3 से 22 फरवरी तक आयोजित होंगे। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का कोर्स पूरा करना बड़ी चुनौती बन रहा है।
  और पढ़ें

06:54 PM, 29-Nov-2024

Jabalpur News: आयुर्वेद कॉलेजों के नियमों को चुनौती, हाईकोर्ट ने दिए लिखित तर्क प्रस्तुत करने के निर्देश

प्रदेशभर के आयुर्वेद स्वाशासकीय कॉलेजों में भर्ती और स्थानांतरण संबंधी नियमों को चुनौती देते हुए दायर की गई याचिका की सुनवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हुई। याचिका में सरकार के 2022 में पारित नियमों को चुनौती दी गई, जिनके तहत एक कॉलेज से दूसरे में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर का स्थानांतरण और भर्ती में प्रदेश स्तर की रोस्टर प्रणाली लागू की जाती है। याचिका पर 25 जनवरी 2025 को अंतिम सुनवाई होगी।  और पढ़ें

06:48 PM, 29-Nov-2024

Shahdol News: ब्यौहारी के रमपुरवा में हाथियों का मूवमेंट, तो एक हाथी की संदिग्ध मौत

वहीं एसडीओ रेशम सिंह धुर्वे का कहना है कि लगातार हाथियों का मूवमेंट इस क्षेत्र में बना हुआ है,हमारी टीम में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। एक हाथी की मौत की खबर आई है।वह सतना जिले में हुई है, हमारी सीमा से 3 किलोमीटर दूर कि यह घटना है और पढ़ें

06:46 PM, 29-Nov-2024

Guna News: कुएं की खुदाई की अनुमति के लिए 70 हजार की डिमांड, फिर ये हुआ

मध्यप्रदेश के गुना जिले में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने खनिज अधिकारी और सहायक खनिज अधिकारी को एक हितग्राही से रिश्वत की मांग करने के मामले में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

06:29 PM, 29-Nov-2024

Indore: भारत ने उठाया सीमा पार से आतंकी फंडिंग का मुद्दा, यूरेशियन देश करेंगे रोकने में मदद

भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि आपसी सहयोग भी सदस्य देशों को दिया जाएगा। ईरान को एफएटीएफ की ब्लैक लिस्टेड सूची में शामिल है। भारत ईरान को तकनीकी सहयोग देगा। और पढ़ें

06:28 PM, 29-Nov-2024

Bhopal: MP के 80% नर्सिंग कॉलेजों में गड़बड़ी का खुलासा, इस नर्सिंग कॉलेज का पता लगाने वाले को 1 लाख देगी NSUI

एमपी का बहुचर्चित नर्सिंग फर्जीवाड़ा बढ़ता जा रहा है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने 2024-25 सत्र की मान्यता सूची जारी की है। इस सूची में कई फर्जी कॉलेजों के नाम हैं। भोपाल के एक नर्सिंग कॉलेज का पता ढूंढने वाले को एनएसयूआई 1 लाख रुपए देने की घोषणा की है। और पढ़ें

05:59 PM, 29-Nov-2024

Maihar: एमपी में हाथियों की मौत का सिलसिला जारी, अब बिजली कंपनी की लापरवाही ने ले ली गजराज की जान

मध्य प्रदेश में हाथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक साथ दस हाथियों की मौत के बाद देशभर में बहस छिड़ गई थी। अब मैहर में एक और हाथी की जान चली गई। इस बार बिजली कंपनी की लापरवाही ने हाथी की जान ले ली।  और पढ़ें

04:55 PM, 29-Nov-2024

Jabalpur News: आरक्षक भर्ती में 27% ओबीसी आरक्षण की मेरिट के आधार पर किया जाए चयन, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

जबलपुर हाईकोर्ट ने ओबीसी आरक्षण को लेकर दायर याचिका खारिज कर दी, जिसमें 27 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करने की मांग की गई थी। कोर्ट ने कहा कि 14 प्रतिशत आरक्षण के आधार पर चयन सूची तैयार करना सही था और इसमें कोई त्रुटि नहीं है। 

और पढ़ें

04:47 PM, 29-Nov-2024

Damoh News: बागेश्वर सरकार की पदयात्रा पर बोले पशुपालन मंत्री, जात-पात खत्म हो ये देश की भी आवश्यकता

दमोह में मंत्री लखन पटेल ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की "सनातन यात्रा" का समर्थन करते हुए इसे जात-पात मिटाने और धर्म की एकता बढ़ाने का प्रयास बताया। उन्होंने लाखों की भीड़ और नेताओं की भागीदारी का उल्लेख किया।  और पढ़ें

04:39 PM, 29-Nov-2024

MP: लापरवाही! वार्षिक परीक्षा नजदीक, आदिवासी छात्रों को नहीं मिल रही कोचिंग, आदिम जाति अधिकारी ने कही यह बात

आदिम जाति कल्याण विभाग की जिला संयोजक पूजा द्विवेदी ने बताया कि जिले के आदिवासी छात्रावास संचालित हैं, जिनमें 524 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इन छात्रावासों में 60 प्रतिशत से अधिक परिणाम देने वाले छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाती है। लेकिन, अभी ऐसा नहीं हो रहा है। और पढ़ें

04:14 PM, 29-Nov-2024

Guna Cime News: युवक की गर्दन काटकर हत्या, घर में धड़, मंदिर के पास मिला सिर, हाथ का पंजा तलाश रही पुलिस

बजरंगगढ़ कस्बे में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। युवक का धड़ उसके घर में और सिर गांव के एक मंदिर के पास मिला है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

04:13 PM, 29-Nov-2024

Umaria News: युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, पैसे को लेकर हुआ था विवाद

युवा कांग्रेस उमरिया जिला अध्यक्ष की गुंडागर्दी का वीडियो हुआ वायरल, पैसे को लेकर हुआ था विवाद और पढ़ें

04:07 PM, 29-Nov-2024

Damoh: सरकारी अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर मिली एक्सपायरी दवाएं, एसडीएम के निर्देश के बाद जब्त किए इंजेक्शन

दमोह के तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण में एसडीएम सौरव गंधर्व को गंदगी, अव्यवस्था और एक्सपायरी दवाएं मिलीं। उन्होंने दवाएं जब्त कर दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सफाई सुधार और गर्भवती महिलाओं के भोजन में सुधार के आदेश भी दिए।  और पढ़ें

04:03 PM, 29-Nov-2024

Chhindwara: सहकर्मियों ने कराई थी लूट, 24 घंटे में लूट करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

चौरई पुलिस ने 24 घंटे में फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय से ₹4000 नकद और 17 पार्सल लूट का खुलासा किया। साजिश सहकर्मियों ने रची थी। चार आरोपी गिरफ्तार, जिनसे लूट का सामान बरामद हुआ। कानूनी कार्रवाई जारी है।  

और पढ़ें

04:00 PM, 29-Nov-2024

Tikamgarh News: रामराजा के दर्शन कर धीरेंद्र शास्त्री ने फहराई धर्म ध्वजा, सनातन हिंदू एकता पद यात्रा का समापन

शुक्रवार की सुबह सनातन हिंदू एकता पदयात्रा ओरछा पहुंची जहां पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राजाराम के दर्शन किए और पढ़ें

03:59 PM, 29-Nov-2024

Indore: चर्चित हनीट्रैप मामले के फरियादी इंदौर नगर निगम के पूर्व सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह की मौत

हरभजन सिंह की शिकायत पर प्रदेश के चर्चित हनीट्रैप कांड का खुलासा इंदौर पुलिस ने किया था और चार महिलाएं इस मामले में गिरफ्तार हुई थी। हरभजन ने शिकायत में कहा था कि महिलाएं उन्हे वीडियो रिकार्डिंग के नाम पर ब्लैक मेल कर रही है। और पढ़ें

03:49 PM, 29-Nov-2024

Budhni By Election: शिवराज के बुधनी छोड़ने से भाजपा को नुकसान, 2023 में 16 बूथ हारने वाली BJP अब इतने पर हारी

Budhni Election: बुधनी में उपचुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं, लेकिन भले भाजपा ने सीट जीत ली हो, पर परिणामों को गौर से देखें तो भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा है। अब ये नुकसान शिवराज के जाने से है या इसके कुछ और ही कारण हैं... पढ़े ये रिपोर्ट और पढ़ें

03:42 PM, 29-Nov-2024

Ujjain News: पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन पहुंचीं बाबा महाकाल के दरबार, चांदी द्वार से की पूजा-अर्चना

Jashodaben Modi in Ujjain: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने चांदी द्वार पर माथा टेककर पूजन-अर्चन कर जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया।  और पढ़ें

03:42 PM, 29-Nov-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 29 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

शनिचरी अमावस्या पर त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर पर देर रात्रि से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान मैदान पुण्य करने पहुंचते हैं अमावस्या के शनिवार या रविवार को होने के भ्रम के कारण प्रशासन खुद इस संकट में है कि वह आखिर तैयारी करें या नहीं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें