फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 27 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:14 PM, 27-Nov-2024

MP: Uk यात्रा के दौरान 60 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, CM बोले-सन्मार्ग पर चलना सिखाती है,सनातन संस्कृति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूके यात्रा के दौरान 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि  इंजीनियरिंग की ग्लोबल बेस्ट प्रेक्टिसेस का प्रदेश में क्रियान्वयन होगा। उन्होंने कहा कि लंदन के वार्विक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप का सहयोग लिया जाएगा।  और पढ़ें

11:10 PM, 27-Nov-2024

Jabalpur: निलंबित को नियम विरुद्ध तरीके से बना दिया कार्यकारी सचिव, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

राज्य अधिवक्ता परिषद में जूनियर क्लर्क गीता तिवारी को नियम विरुद्ध कार्यकारी सचिव बनाए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने परिषद के अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा। याचिकाकर्ताओं ने इस पदोन्नति को नियमों का उल्लंघन और वरिष्ठ कर्मचारियों के अधिकारों का हनन बताया है।  और पढ़ें

11:07 PM, 27-Nov-2024

Ratlam: नागालैंड पासिंग कंटेनर से मिली 67 लाख रुपए की 510 पेटी अवैध शराब, तस्करी की आशंका में एक गिरफ्तार

रतलाम के बिलपांक थाना पुलिस ने नागालैंड पासिंग ट्रक से 510 पेटी अवैध शराब (67.68 लाख) जब्त कर चालक को हिरासत में लिया। हरियाणा से महाराष्ट्र जा रही शराब पर मामला दर्ज कर जांच जारी है। और पढ़ें

विज्ञापन
11:01 PM, 27-Nov-2024

Project Cheetah: पांच दिन पहले जन्मे चीता शावकों में दो के मिले शव, मौत के कारणों का खुलासा नहीं

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता निर्वा द्वारा हाल ही में जन्मे चार शावकों में से दो की मौत हो गई। वन विभाग ने घटना की पुष्टि की है, और शावकों के शव फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। मौत का कारण अज्ञात है।

और पढ़ें

10:40 PM, 27-Nov-2024

MP News: सीएम ने लंदन में की राउंड-टेबल और वन-ऑन-वन बैठकें, दिया प्रदेश में निवेश का न्योता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लंदन प्रवास के अंतिम दिन फ्रेंड्स् ऑफ एम.पी चैप्टर के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया और समूह सदस्यों से भेंट कर उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री के समक्ष भोपाल में आईटी हब बनाने और अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा गया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:30 PM, 27-Nov-2024

भाजपा कार्यशाला: सशक्त और समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलेगा पद, संगठन की खिलाफत करने वालों को पद नहीं

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कार्यशाला में कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए क्षमतावान और विचारवान लोगों को लाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।  और पढ़ें

09:42 PM, 27-Nov-2024

Bhopal: प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, बैतूल में युवक की मौत, सात से अधिक शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़का

प्रदेश के ज्यादातर शहरों का तापमान 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है, वहीं सात शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। बैतूल के एक शॉपिंग कांप्लेक्स में रात में सो रहे युवक की मौत की घटना सामने आई है। और पढ़ें

09:41 PM, 27-Nov-2024

Shahdol: डीजे बजाने को लेकर घराती-बरातियों में मारपीट, वर-वधू के परिजन छोड़ सब गायब, खाने वाले तक नहीं बचे

शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम जरवाही में विवाह कार्यक्रम के दौरान डीजे को लेकर बाराती और घराती पक्ष के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

और पढ़ें

09:36 PM, 27-Nov-2024

Sanatan Hindu Unity Padyatra: बाबा बागेश्वर की यात्रा में चल रहा डीजे वाहन पलटा, दबने से पांच घायल

बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान डीजे पलटने से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई।  और पढ़ें

09:10 PM, 27-Nov-2024

Ratlam: फोरलेन निर्माण में बाधा बन रहे पहलवान बाबा की दरगाह को हटाया, अतिक्रमण कर बनी दुकानों पर भी चली जेसीबी

जावरा फाटक से सेजावता फंटे तक 4.12 किमी लंबे फोरलेन का काम चल रहा है। फोरलेन निर्माण में पहलवान बाबा की दरगाह का कुछ हिस्सा आ रहा था।   जिसे बुधवार को जेसीबी की मदद से हटा दिया।  और पढ़ें

08:37 PM, 27-Nov-2024

Shivpuri News : दलित युवक की हत्या के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार, सीएम ने दी चार लाख की आर्थिक सहायता

खेत में पानी देने के दौरान सिंचाई को लेकर दबंगों द्वारा दलित युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।  और पढ़ें

08:28 PM, 27-Nov-2024

MP Crime: दो राज्यों से 30 लाख का गांजा लेकर कटनी पहुंचीं चार महिला तस्कर गिरफ्तार, सभी को जेल भेजा

कटनी पुलिस ने चार महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने 16 बैग में रखा करीब दो क्विंटल गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख आंकी गई है।  और पढ़ें

08:14 PM, 27-Nov-2024

MP News: मांडू में एशियाई सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे 16 देशों के प्रतिनिधि, ऐतिहासिक धरोहरों का किया भ्रमण

मांडू में आयोजित एशियाई सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुधवार को 16 देशों और 13 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से करीब 200 विदेशी प्रतिनिधि पहुंचे। उनका परंपरागत भारतीय अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने यहां की प्रसिद्ध धरोहरों की वास्तुकला और इतिहास को नजदीक से देखा। और पढ़ें

08:03 PM, 27-Nov-2024

Chhindwara News: पेंच नेशनल पार्क के जमतरा में दिखा टाइगर, नेशनल पार्क से लौट रहे पर्यटकों की मुराद पूरी

छिंदवाड़ा के जमतरा क्षेत्र में पेंच नेशनल पार्क से लौटते समय पर्यटकों ने एक बाघ को पुलिया के पास पानी पीते देखा और इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद किया। इस क्षेत्र में बाघों की गतिविधियाँ बढ़ रही हैं।

और पढ़ें

07:55 PM, 27-Nov-2024

Bhopal:एमपी उपचुनाव में सफल रहा कांग्रेस का बूथ मैनेजमेंट,पदाधिकारी को हर महीने देना होगा अपने कार्य का ब्यौरा

मध्य प्रदेश में हुए दो सीटों पर उप चुनाव में कांग्रेस द्वारा किए गए बूथ मैनेजमेंट में सफला मिली है। अब जीतू पटवारी  की नई टीम इसी रास्ते पर काम करेगी। पदाधिकारियों को हर महीने अपने काम का ब्यौरा पीसीसी चीफ को देना पड़ेगा। 
  और पढ़ें

07:35 PM, 27-Nov-2024

Sagar News: निजी अस्पताल ने कराया नाबालिग का प्रसव, कार्रवाई से बचने के लिए सीढ़ियों के नीचे छिपाया

जिले के एक निजी अस्पताल में नाबालिग का प्रसव कराए जाने की जानकारी मिलने के बाल कल्याण और किशोर न्याय बोर्ड की टीम के अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल प्रशासन ने नाबालिग को नवजात समेत सीढ़ियों के नीचे छिपा दिया। और पढ़ें

07:28 PM, 27-Nov-2024

Damoh News: घर के अंदर घुस गया तेज रफ्तार ट्रक, तीन कमरे गिरे, कमरे में सो रहे परिवार के लोग बाल-बाल बचे

दमोह जिले के हटा नाका पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गया, जिससे मकान के तीन कमरे धराशायी हो गए। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में थे, जिससे जनहानि टल गई। ट्रक में भरी हड्डियों के टुकड़े सड़क पर फैल गए।

और पढ़ें

07:22 PM, 27-Nov-2024

Damoh: भटक रहे थे मरीज और कर्मचारी होटल में ले रहे थे धूप, CBMO ने फटकारा, बोले- तो अस्पताल आने की क्या जरूरत

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही उजागर हुई। सीबीएमओ डॉ. आरआर बागरी ने निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारियों को अनुपस्थित पाया, जबकि मरीज इलाज के लिए इंतजार कर रहे थे। कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए ईमानदारी से काम करने और समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। 

और पढ़ें

07:14 PM, 27-Nov-2024

Bhopal:शिवपुरी में दलित युवक की हत्या को लेकर जीतू पटवारी,कमलनाथ,सिंघार ने खड़े किए सवाल,सुरक्षा देने की मांग

शिवपुरी में दलित युवक की हत्या मामले में सियासत गरमा गई है। कमलनाथ ने CM से दलितों को विशेष सुरक्षा देने की मांग की है। वहीं नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने एमपी में जंगल राज बताया है। जीतू पटवारी ने कहा है कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। और पढ़ें

07:13 PM, 27-Nov-2024

Niwari News: बाबा बागेश्वर की पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे BJP नेता मनोज तिवारी, बोले-एक रहोगे तो सेफ रहोगे

निवाड़ी पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा में हुए शामिल और पढ़ें

07:12 PM, 27-Nov-2024

Bhopal: दिवाली पर पड़े 25 क्विंटल मावे की 1 माह में आई जांच रिपोर्ट,9 सैंपल में से 6 सही, 3 पर होगी कार्रवाई

दीपावली पर भोपाल के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में पकड़े गए 25  क्विंटल मावे की जांच रिपोर्ट एक महीने में आई है, जबकि 14 दिन के अंदर आनी चाहिए थी। कुल 9 सैंपल में 6 सही और तीन अमानक पाया गया है। सही पाए गए सैंपल की दोबारा जांच चल रही है। और पढ़ें

07:08 PM, 27-Nov-2024

MP News: रावत का दर्द छलका, बोले- समय से पहले भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता, सिंधिया को लेकर यह कहा

मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव में हार के बाद मंत्री रामनिवास रावत ने हार के कारणों को लेकर भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए थे। इस बीच, बुधवार को रावत ने भाजपा संगठन और वीडी शर्मा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद रावत ने अपनी हार को भाग्य से जुड़ा हुआ बताते हुए किसी से भी शिकायत नहीं होने की बात कही। और पढ़ें

06:57 PM, 27-Nov-2024

Khandwa: पति की शिकायत करने थाने पहुंची युवती से 'साहब' ने की छेड़छाड़, दांतों से काटकर बचाई लाज; अब TI निलंबित

एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि, एक पीड़िता अपने बच्चे के साथ शिकायत दर्ज कराने एसपी कार्यालय आई थी, जिसने हरसूद टीआई को लेकर शिकायत की थी और पढ़ें

06:38 PM, 27-Nov-2024

Indore: इंदौर मेट्रो पर बड़ा अपडेट, एमआर-10 पर ब्रिज बनाकर बस स्टेशन को मेट्रो लाइन से जोड़ने की तैयारी

इंदौर में मेट्रो निर्माण तेजी से जारी है, अगले साल सितंबर तक ट्रायल रन की तैयारी है। स्टेशन निर्माण, ब्रिज कनेक्टिविटी, और अंडरग्राउंड रूट पर काम हो रहा है। सुखलिया, विजय नगर, और अन्य व्यस्त चौराहों पर सुरक्षा के लिए सड़क किनारे ब्रिज बनाए जा रहे हैं। 

और पढ़ें

06:30 PM, 27-Nov-2024

Burhanpur: अवैध हथियारों संग धराया अंतर्राज्यीय तस्कर, असलहा का सौदागर आरोपी पहले भी चढ़ा था पुलिस के हत्थे

बुरहानपुर जिले के खकनार थाना पुलिस ने हरियाणा के एक युवक को जिले से हथियार खरीद कर तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है, और उसके कब्जे से तस्करी कर ले जाये जा रहे अवैध हथियारों को भी जप्त किया गया है । और पढ़ें

05:48 PM, 27-Nov-2024

Sagar News: 70 साल के पति को आया इतना गुस्सा कि पत्नी की काट दी गर्दन, फिर कटे सिर के साथ किया ये खौफनाक काम

मध्य प्रदेश के सागर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राहतगढ़ में 70 वर्षीय बुजुर्ग पति खूबचंद साहू ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी राधारानी की हंसिया से गर्दन काटकर हत्या की और शव को 600 मीटर दूर पेड़ पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें

05:30 PM, 27-Nov-2024

Sehore: सीहोर में तेज रफ्तार डंपर ओवरटेक के चक्कर में पुलिया में पलटा, एक की मौत, एक गंभीर

सीहोर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा डंपर ओवरटेक के चक्कर में पुलिया से पलट गया।  दो घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक युवक का शव मलबे से निकला है।  और पढ़ें

05:21 PM, 27-Nov-2024

Iztima News: मक्का-मदीना की गलियों में भी दी जा रही इज्तिमा दावत, 29 से शुरू होगा मजहबी समागम, जानें आयोजन

आलमी तबलीगी इज्तिमा का आगाज इस माह की 29 तारीख को होगा। ईंटखेड़ी पर होने वाले इस आयोजन के इज़्तिमगाह पूरी तरह से तैयार हो गया है। यहां आने वाले लाखों जमातियों के ठहरने और बैठने के लिए पंडाल आकार ले चुका है। और पढ़ें

05:11 PM, 27-Nov-2024

Hajj News: अब दूसरी किस्त का फरमान, 23 अरब और होंगे जमा; इस्तेमाल होगा छह महीने बाद, जानें क्या है मामला

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2025 के चयनित आवेदकों से हज खर्च की दूसरी किस्त जमा नहीं की चिट्ठी भेज दी है। इसमें उन्हें 16 दिसंबर तक 1 लाख 42 हजार रुपए प्रति हाजी जमा करने के लिए कहा गया है। और पढ़ें

05:11 PM, 27-Nov-2024

Nagda News : 50 साल बाद नागदा नगर पालिका अपने बूते पिलाएगी पानी, ग्रेसिम ने 2017 से अब तक वसूले सवा दो करोड़

पचास साल बाद अब नागदा नगर पालिका अपने बूते पर शहरवासियों को पानी पिलाएगी। अब तक नपा ग्रेसिम को पैसे देकर आंशिक रूप से पानी की खरीद कर रही थी। और पढ़ें

05:05 PM, 27-Nov-2024

MP News: हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी में दलालों का जाल, 6 दलाल को पकड़ा, दो वार्ड बॉय को हटाया

राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इमरजेंसी सेवा में दलाल सक्रिय हैं। यह आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।   और पढ़ें

04:31 PM, 27-Nov-2024

Budhni By Election: शिवराज के बुधनी छोड़ने से भाजपा को नुकसान, 2023 में 16 बूथ हारने वाली BJP अब इतने पर हारी

Budhni Election: बुधनी में उपचुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं, लेकिन भले भाजपा ने सीट जीत ली हो, पर परिणामों को गौर से देखें तो भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा है। अब ये नुकसान शिवराज के जाने से है या इसके कुछ और ही कारण हैं... पढ़े ये रिपोर्ट और पढ़ें

04:16 PM, 27-Nov-2024

Shivpuri News: युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, सरपंच ने परिवार के साथ मिलकर खेत में बेरहमी से की मारपीट

कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि परिजन मेडिकल कॉलेज में एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। प्राथमिक तौर पर सरपंच सहित उसके परिवार के आठ लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। और पढ़ें

03:59 PM, 27-Nov-2024

Indore: इंदौर में गजवा-ए-हिन्द के जवाब में भगवा-ए-हिन्द के पोस्टर लगे, लिखा-एक है तो सेफ है

हिन्दू राष्ट्र संगठन नामक संस्था ने यह पोस्टर क्षेत्र के कई घरों के आंगन की दीवारों पर लगाए है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश शिरोडकर का कहना है कि पिछले दिनों शहर में गजवा-ए-हिंद के पोस्टर नजर आए थे।  और पढ़ें

03:42 PM, 27-Nov-2024

Gwalior News: ऐसा भी क्या गुस्सा कि फूंक डाला घर का सामान, पत्नी से विवाद, फिर पति ने सब कुछ किया आग के हवाले

शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाले दंपति में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर घर का सामान बाहर निकाला और फिर उसमें आग लगा दी। और पढ़ें

03:00 PM, 27-Nov-2024

Indore News: नकलपट्टी में भी लड़कियां आगे, ऐसी जगह छुपाती हैं नकल पर्ची, जांच अधिकारी भी हैरान

Indore News: डीएवीवी में 400 नकल के प्रकरणों में से 200 में लड़कियां पकड़ाईं, उड़नदस्ते और अन्य स्तर पर ये प्रकरण बनाए जाते हैं और विश्वविद्यालय ने भी नकलचियों के खिलाफ कार्रवाई में कड़ाई की है। 
  और पढ़ें

02:56 PM, 27-Nov-2024

Damoh News: बेटे का जन्मदिन मनाने 100 किमी दूर आदिवासी गांव पहुंचे डीएफओ, गरीब बच्चों को दिए उपहार

डीएफओ हेमंत यादव ने बेटे के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए वे सागर से 100 किलोमीटर दूर तेंदूखेड़ा ब्लॉक के सर्रा गांव में अपने परिवार के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने आदिवासी बच्चों के बीच बेटे का जन्मदिन मनाते हुए केक काटा। और पढ़ें

02:36 PM, 27-Nov-2024

Damoh News: बीड़ी लेकर घर लौट रहे युवक की ट्राला से कुचलकर मौत, परिजनों ने दमोह जबलपुर हाईवे पर लगाया जाम

जबेरा टीआई विकास चौहान ने बताया कि आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। मृतक के शव का परिजनों को सौंप दिया है। और पढ़ें

02:31 PM, 27-Nov-2024

Damoh News: शिक्षिका ने तैयार किया अनोखा चार्ट, प्रोजेक्ट और घड़ी से पढ़ाई कर रहे सरकारी स्कूल के बच्चे

शासकीय स्कूल की शिक्षिका द्वारा तैयार किया अनोखा चार्ट, प्रोजेक्ट व घड़ी से पढ़ाई कर बच्चे, 85 फीसदी छात्र आ रहे स्कूल और पढ़ें

02:23 PM, 27-Nov-2024

Sidhi News: संजय टाइगर रिजर्व में फ्रेंडली हो रहे बाघ, पांच बाघों ने पर्यटकों का दिल लूटा

सीसीएफ अमित दुबे ने बताया कि वस्तुआ रेंज में 13 पर्यटक सफारी के लिए गए थे। पर्यटकों को एक साथ पांच बाघों को देखने का मौका मिला। इस अद्भुत दृश्य ने पर्यटकों में खासा उत्साह भर दिया। और पढ़ें

01:48 PM, 27-Nov-2024

Shahdol News: पुलिस आरक्षक से मारपीट करने वाले तीन फरार आरोपियों पर इनाम, चार जिलों में पुलिस ने मारा छापा

आईजी अनुराग शर्मा और पुलिस अधीक्षक ने फरार तीन आरोपियों पर 40 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। फरार आरोपियों का पता बताने या उन्हें पकड़वाने वाले को यह इनाम दिया जाएगा। और पढ़ें

01:43 PM, 27-Nov-2024

Jabalpur News: मृत्युपूर्व बयान विश्वसनीय होना चाहिए, यह टिप्पणी कर HC ने माफ की उम्रकैद की सजा

मृत्युपूर्व बयान के अलावा अपीलकर्ता के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। इसे आधार मानते हुए युगलपीठ ने जिला न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा को निरस्त कर दिया और अपीलकर्ता को दोषमुक्त करार दिया। और पढ़ें

01:27 PM, 27-Nov-2024

Jabalpur News: यौन उत्पीड़न मामले में मैनिट के सहायक प्रोफेसर को राहत, हाईकोर्ट ने निरस्त किया यह आदेश

याचिका में यह भी कहा गया कि पूरी जांच प्रक्रिया में प्राकृतिक न्याय सिद्धांत और अधिनियम 1965 के नियम 14 का पालन नहीं किया गया। उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया, जिसके खिलाफ उन्होंने आवेदन प्रस्तुत किया, लेकिन वह खारिज कर दिया गया।
  और पढ़ें

01:08 PM, 27-Nov-2024

Indore News: चोर सीसीटीवी में कैद, हरकतें देखकर पुलिस भी हैरान, शादी कार्यक्रम और सूने घर निशाने पर

Indore News: इंदौर में तीन स्थानों पर चोरी की घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया। विजय नगर, द्वारकापुरी और छत्रीपुरा क्षेत्र में बंद घरों और शादी समारोह को निशाना बनाकर चोरों ने नकदी, ज्वेलरी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। और पढ़ें

01:07 PM, 27-Nov-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 27 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

लोगों ने बताया कि 20 जंगली हाथियों का झुंड गांव में घूम रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। खेतों में लगी फसलों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है और घरों में भी तोड़फोड़ की है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें