पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-141 और उसके चार शावक इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बाघिन के साथ शावकों की अठखेलियां देख पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं। यह मनमोहक नजारा कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पन्ना टाइगर रिजर्व की ख्याति और बढ़ रही है। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनप्रतिनिधियों के साथ लेक व्यू अशोका ओपन थिएटर में द साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखी। फिल्म के कलाकारों ने मुंबईके बाद मध्य प्रदेश को फिल्म का प्रमुख केंद्र बताया।
और पढ़ें
राजधानी के एक मकान से शव मिलने से सनसनी मच गई। शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जो सड़ने लगा था। मृत व्यक्ति रिटायर्ड स्टोरकीपर था। वह कुछ दिनों से अकेला रहा था। पुलिस हृदयाघात से मौत होना मान रही है। और पढ़ें
रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के एसी कोच सी-वन में सांप निकलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना नरसिंहपुर के पास हुई, जब एक यात्री ने सीट के ऊपर लगेज रैक पर सांप को देखा। और पढ़ें
जबलपुर। लोकायुक्त अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जबलपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व लिपिक मुकेश दुबे को दोषी ठहराते हुए 4 साल के कारावास और 35 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। 2012 में उनके घर पर छापे में वैध आय से 55% अधिक 43.65 लाख रुपये की अनुपातहीन संपत्ति मिली थी। अदालत ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सजा सुनाई।
और पढ़ेंराजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में एक महिला ने साहस दिखाते हुए अपने पति को किडनी दे कर जान बचाई है। बुधवार को 49 वर्षीय व्यकित का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने ट्रांसप्लांट करने वाली पूरी टीम को बधाई दी है।
और पढ़ें
मप्र हाईकोर्ट ने सागर के डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर डॉ. रंजन कुमार प्रधान की नियुक्ति को अवैध ठहराया है। जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने कहा है कि विज्ञापन में दी गई अनुभव की शर्तें डॉ. प्रधान पूरी नहीं करते, जिस कारण वह उक्त पद के योग्य नहीं है। और पढ़ें
पेंच टाइगर रिजर्व के खमरिया पंचायत में बाघ ने किसान बब्लू उईके के खेत में बंधे बैल पर हमला किया। शोर मचाकर ग्रामीणों ने बाघ को खदेड़ दिया, जिससे बैल की जान बची। बैल घायल है, वन विभाग इलाज कर रहा है और क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।
और पढ़ेंमध्यप्रदेश के गुना जिले में पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं कल्याण राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी बुधवार को गुना पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान डीएपी खाद को लेकर बयान दिया है वही किसानों से जैविक खेती करने की अपील की है। और पढ़ें
मध्य प्रदेश में चल रही हवाओं से ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के चार शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं भोपाल में एक दिन में 3 डिग्री तापमान की गिरावट आ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी ठंड बढ़ेगी। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में प्रदेश की पहली मेडिसिटी चिकित्सा महाविद्यालय का भूमिपूजन करेंगे। 592.3 करोड़ की लागत से बनने वाली इस परियोजना में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। कार्यक्रम में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण और सामाजिक योजनाओं का लाभ वितरण भी होगा। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मोहर लगी। कैबिनेट ने उज्जैन में 127 करोड़ 63 लाख रुपये लागत की इंगोरिया-उन्हेल सड़क मार्ग की भी स्वीकृति दी। और पढ़ें
अनूपपुर जिले के कुरजा कोयला खदान में 58 वर्षीय श्रमिक बारेलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। श्रमिक को सिर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने खदान प्रबंधन पर गैस रिसाव के कारण मौत होने का आरोप लगाया और लापरवाही का आरोप भी लगाया।
और पढ़ेंजबलपुर में बीते दिनों युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर प्रताड़ित करने और आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। और पढ़ें
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बिजली बचाने मुहिम छेड़ी है। परमार अपने भोपाल और सुजालपुर ऑफिस में रोज एक घंटा पूरी तरह पावरऑफ कर के काम करते हैं। मंत्री परमार ने कहा है कि बिजली बचाने के साथ-साथ प्रकृति को बचाने का प्रयास है। और पढ़ें
Indore News: डिजिटल अरेस्ट मामले में गुजरात से क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा, कमीशन पर देते थे बैंक खाते
और पढ़ें
जबलपुर प्रशासन ने पांच स्कूलों पर मनमानी फीस वृद्धि करने पर 31 करोड़ 51 लाख रुपये वसूलने का आदेश दिया है। इन स्कूलों ने 2017 से 2024 तक बिना अनुमति के अतिरिक्त फीस वसूली थी। स्कूलों पर जुर्माना भी लगाया गया और 30 दिनों में राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है।
और पढ़ें
उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी के सांसद संबित पात्रा ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने चांदी द्वार पर पूजन अर्चन किया, कपूर आरती की और नंदी जी का पूजन भी किया। इस दौरान उन्हें मंदिर प्रशासन और भाजपा नेताओं द्वारा सम्मानित किया गया।
और पढ़ेंगुरुवार से बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री पदयात्रा पर निकलेंगे। बागेश्वर धाम से प्रारंभ होने वाली यह पदयात्रा पहले दिन ग्राम गढ़ा तिराहा से होते हुए लगभग 20 किमी दूर ग्राम कदारी तक पहुंचेगी। इस पदयात्रा को देश के अनेक जाने-माने संतों की उपस्थिति में प्रारंभ किया जाएगा। और पढ़ें
कलेक्टर ने कहा कि यह भी देखने में आया कि किसान जो उपज लाते है। उसकी ग्रेडिंग हो जाए तो और अच्छे दाम मिल सकते हैै। ज्यादा आवक होने पर यह संभव नहीं हो पाता है, लेकिन हम कोशिश कर रहे है कि मंडी में ही यह सुविधा उपलब्ध कराई जाए। और पढ़ें
मोदी सरकार की पहल पर केंद्र और राज्य सरकारों के अस्पतालों में सस्ती दवा बेचने के लिए अमृत फार्मेसी का रिटेल नेटवर्क खड़ा किया गया है। इसके बाद भी इसमें न तो पारदर्शिता बरती जा रही है और न ही कोई उजली तस्वीर सामने आ पा रही है। देश के चार एम्स से जब इस संबंध में RTI के तहत सवाल पूछे गए तो अलग-अलग जवाब सामने आए। और पढ़ें
सागर जिले में शिक्षकों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कलेक्टर द्वारा आठ शिक्षकों को निलंबित किया गया, जिसमें खुरई के जनशिक्षक भोलाराम अहिरवार शामिल हैं। निलंबन और एफआईआर की कार्रवाई के खिलाफ बीएसी और जनशिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
और पढ़ेंअनूपपुर की अदालत ने आईटीआई जैतहरी में फर्जी अंकसूचियों से प्रवेश लेने के मामले में 19 दोषियों को 3-3 साल की कठोर कारावास और 5-5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जांच में फर्जी दस्तावेजों का उपयोग साबित हुआ। यह फैसला शिक्षा क्षेत्र में धोखाधड़ी रोकने का संदेश देता है।
और पढ़ेंबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 11 हाथियों की मौत के मामले में केवल वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नितिन गुप्ता का तबादला हुआ। बड़े अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठे हैं। विपक्ष ने इसे प्रबंधन की विफलता करार दिया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
और पढ़ेंचौपटी हटाने की चेतावनी के बाद दुकानदारों में रोष है। उन्होंने बुधवार को काउंटर बंद रखे। उनका कहना था कि विजय नगर क्षेत्र में खान-पान के लिए चौपाटी नहीं थी। हमने सस्ते दाम में अच्छी गुणवत्ता के व्यजंन ग्राहकों को देकर चौपाटी की साख बनाई है। और पढ़ें
मध्य प्रदेश कांग्रेस के नई कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक गुरुवार और शुक्रवार को पीसीसी भोपाल में होगी। जीतू पटवारी ने कहा है कि इस बैठक में सभी बडे़ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनेगी। और पढ़ें
ग्राम बरमा निवासी लुन्दी पटेल अपने ट्रैक्टर पर गांव के हरिओम रैकवार, गन्ना पटेल और धर्मेन्द्र सपेरा को बैठाकर बालू भरने के लिए पास की एक बालू खदान पर गया था। बालू भरने के दौरान अचानक खदान धंस गई और लुन्दी पटेल तथा धर्मेन्द्र सपेरा बालू के नीचे दब गए। धर्मेंद की मौत हो गई। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात के गांधी नगर में साबरमती नदी के किनारे स्थित भारत की पहली ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी, भारत का फाइनेंशियल गेट-वे और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र 'गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी' (गिफ्ट सिटी) का अवलोकन कर अधिकारियों से चर्चा की। और पढ़ें
सतनबाड़ा थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। परिजन और गांववाले प्रशासन से दोषी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। और पढ़ें
रेलवे ने भोपाल मंडल के 9 स्टेशनों पर एक साथ 8 घंटे टिकट चेकिंग अभियान चलाया। 1256 यात्री बिना टिकट या गलत टिकट लेकर यात्रा करते हुए पकड़े गए। जिनसे साढ़े 6 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला गया। इस दौरान 153 गाड़ियों के यात्रियों की चेकिंग की गई। और पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के गांधीनगर में सीएम डैशबोर्ड का अवलोकन किया। उन्होंने इसे नागरिक सुविधा और प्रशासनिक सुधार के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग का बेहतरीन उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने ई-गवर्नेंस के तहत विभिन्न तकनीकी व्यवस्थाओं और डैशबोर्ड की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। और पढ़ें
पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान शरीर शोधन की प्रक्रिया है। इससे नया रक्त बनता है और शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं कम होती हैं। और पढ़ें
उपमहानिरीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करना, अनुशासन बनाए रखना और कार्यशैली में सुधार करना था। और पढ़ें
इस घाट पर ज्यादातर वे भारी वाहन हादसों का शिकार हुए है, जो काफी पुराने होते है। ज्यादातर फर्शी, लोहे के रोल ले जाने वाले हादसे का शिकार होते है,क्योकि ढलान पर उनका लोड आगे की तरफ आ जाता है। और पढ़ें
किसानों की परशानी को लेकर कांग्रेस पार्टी अब प्रदेश की मंडियों में आंदोल करेगी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा है कि किसानों के लिए कांग्रेस ताकत से सड़क पर उतरेगी और मोहन सरकार को चैन से सोने नहीं देगी। और पढ़ें
Indore News: इंदौर के लालबाग में 24 नवंबर से 2 दिसंबर तक भव्य आयोजन की तैयारी, एक हजार कन्याओं का होगा पूजन, 5 दिन चलेगा सेवा मेला
और पढ़ें
बीती रात सावरी बाजार के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें लगभग 19 लोग घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। सीएम यादव के निर्देश पर पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी गई है। और पढ़ें
MP News: महिला थाना प्रभारी सोनाली ढोक के अनुसार आरोपी भूपेंद्र सोहागपुरे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता शिक्षका का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें
दिमनी थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि जतवार के पुरा में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की हत्या उनके बेटे ने की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। और पढ़ें
खनियाधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि ग्राम कफार के रहने वाले रसीभान लोधी के घर पर अवैध रूप से डीएपी खाद बनाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर छापा मारा, लेकिन आरोपी फरार हो गया। और पढ़ें
एसडीओ रेशम सिंह ने बताया कि बफर जोन से निकलकर तेंदुआ इधर आ रहे हैं। प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों को जंगलों की ओर जाने से रोका जा रहा है। घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर है। और पढ़ें
उमरिया रेलवे स्टेशन पर पार्किंग ठेकेदार जितेंद्र श्रीवास्तव को वाहन सही जगह खड़ा करने के कहने पर युवकों ने बेरहमी से पीटा। सात दिन तक पुलिस रिपोर्ट सीमा विवाद में फंसी रही। अंततः कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। सुरक्षा व्यवस्था की कमी से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
और पढ़ेंअपर सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार शर्मा ने बड़ा फैसला सुनाते हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषी को आजीवन जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी गंदगी फैलाने वालों को आजीवन दंड मिलना ही चाहिए। और पढ़ें
Husband is using the name brother-in-law और पढ़ें
Shahdol: गोहपारू थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि छेड़छाड़ से परेशान होकर कॉलेज की छात्रा ने खुदकुशी की है। ऐसा उसकी सहेली ने बयान में बताया है। मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसे लेकर जांच की जा रही है। और पढ़ें