बीसी जैन की फर्म कई प्रमुख उद्योगपतियों और व्यवसायियों के वित्तीय मामलों का प्रबंधन करती है, जिसके चलते यह छापेमारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। और पढ़ें
पंडित धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री के इस धार्मिक स्थल पर क्रिकेट जगत के दिग्गजों की उपस्थिति ने एक अलग ही माहौल बना दिया, जिससे वहां पहुंचे श्रद्धालु भी प्रसन्नचित नजर आए। और पढ़ें
मध्य प्रदेश सरकार के वन विभाग ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में पर्यटकों के प्रवेश के लिए नई संशोधित दरों की घोषणा की है। ये दरें 7 नवंबर से प्रभावी होंगी। और पढ़ें
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से शिवराज सिंह चौहान यहां से चुनाव जीते और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे लेकिन इस क्षेत्र की समस्याएं खत्म नही हो सकी। यहां पर भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। और पढ़ें
केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने प्रदेश के तीन जिलों को छोड़कर बाकी जिलों के लिए गाइडलाइन की दरों में बढ़ोतरी का अनुमोदन कर दिया है। भोपाल का प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद पुन: प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। और पढ़ें
दिग्गज नेता लक्ष्मण सिंह ने इस चयन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस कोई प्राइवेट कंपनी नहीं है, जहां फैसले बंद कमरे में लिए जाएं। लक्ष्मण सिंह ने पूछा कि यह पीसीसी कैसे बनी? कुछ लोग कमरे में बैठकर बना लिए या फिर किसी ने लिस्ट थमा दी और जारी कर दी गई। और पढ़ें
इंदौर से नागपुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में उड़ान भरने से पहले तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण यात्रियों को विमान से उतारा गया। यह फ्लाइट 5 घंटे की देरी के बाद दोपहर 1.41 बजे रवाना हुई।
जहांगीराबाद के जिंसी क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान दो बदमाश लोहे का सामान चोरी कर फरार हो गए, हालांकि उनका स्कूटर घटनास्थल पर छोड़ दिया गया। वहीं, श्यामला हिल्स स्थित दूरदर्शन गोदाम से बैटरियां चोरी होने का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। और पढ़ें
बुधनी उपचुनाव मैदान में 19 योद्धा हैं, लेकिन भाजपा-कांग्रेस के योद्धाओं के बीच में चुनावी जंग है। अब इस राजनीतिक जंग में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मैदान संभाला। और पढ़ें
महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मी को चाकू मारने का मामला सामने आया है। उसे पहले घर से बुलाया गया, फिर चौराहे पर ले जाकर चाकू मारे गए। सीसीटीवी कैमरों की मदद से चाकू मारने वालों की पहचान कर ली गई है। और पढ़ें
उज्जैन में पुलिस की ओर से शहर के बस संचालकों के साथ बैठक में निर्णय लिया गया कि अब सभी अंतर्राज्यीय और स्लीपर कोच बसें नानाखेड़ा बस स्टैंड से संचालित होंगी। यह कदम महाकालेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने और बस संचालन में अनुशासन लाने के लिए उठाया गया है। और पढ़ें
सिगरेट के ज्यादा दाम वसूलने को लेकर विवाद के बाद युवक का शव कुएं से बरामद किया गया है। युवक की पांच दिनों से तलाश की जा रही थी। शव मिलने के बाद छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। और पढ़ें
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग व प्रबंध संचालक म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि स्थानीय युवाओं को पर्यटन उद्यम से जोड़ने की पहल के अंतर्गत यह प्रयास मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के माध्यम से की जा रही है। और पढ़ें
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा राजा भोज द्वारा निर्मित 84 खम्भों पर टिकी यह भोजशाला मां वागेश्वरी का मंदिर है। शर्मा ने कहा कि भोजशाला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
और पढ़ें
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से 17 चीतल सुरक्षित कूनो नेशनल पार्क में हुए शिफ्ट, और पढ़ें
एमपी कांग्रेस ने बुधनी में करीब 17 साल से जमे एसडीएम को हटाने की मांग चुनाव आयोग से की है। एसडीएम पर बीजेपी के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। वहीं श्योपुर जिले में पदस्थ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के खिलाफ भी शिकायत की है।
और पढ़ें
पूर्वांचल समाज की संस्था के अध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह और सचिव केके झा ने बताया कि छठ का व्रत मनाने वालों की संख्या शहर में बढ़ गई है। पहले शहर के कुछ स्थानों पर ही कुंड बनते थे, लेकिन अब अलग-अलग स्थानों पर पूजा के लिए कुंड बनाए गए है। और पढ़ें
आगर जिले से ताल्लुक रखने वाले शहीद सैनिक बद्रीलाल यादव का पार्थिव देह बुधवार को उन्हें गृह गांव में लाया गया,जहां राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। और पढ़ें
मधुमक्खी से बचने के चक्कर में तालाब में कूदना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। उसकी डूबने से मौत हो गई। और पढ़ें
आरोपियों ने मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों में कुल 47 स्थानों पर मोबाइल टावर में लगे उपकरणो को चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 20 लाख रुपए के उपकरण व चोरी में प्रयुक्त वाहन सहित अन्य सामान जब्त किया है। और पढ़ें
Indore News: इंदौर में पुलिस पांच दिन से लगातार कार्रवाई कर रही है, थानों में लग चुका है साइलेंसर का ढेर। जुर्माना भी वसूला जा रहा और कई जगह गाड़ियां भी जब्त की जा रही।
और पढ़ें
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के अलग अलग क्षेत्र में खाद को लेकर किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें खाद नसीब नहीं हो रही है। और पढ़ें
इंदौर में 112 लोकेशन पर दस प्रतिशत तक गाइड लाइन बढ़ाई गई है। इसके अलावा 190 लोेकेशन पर दस से लेकर बीस प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। इसके अलावा 111 काॅलोनियां कलेक्टर गाइडलाइन में शामिल की गई है। और पढ़ें
छत्तीसगढ़ में माओवादियों के खात्मे के बाद अब बड़ी संख्या में नक्सली मध्य प्रदेश के बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिलों में शरण लेने का प्रयास कर रहे हैं। एटीएस से प्राप्त खुफिया जानकारी के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से दो सीआरपीएफ बटालियनों की मांग की है, जो इन तीन जिलों के संवेदनशील इलाकों में तैनात की जाएंगी।
और पढ़ें
30 अक्तूबर को वह परिवार के साथ घर की साफ-सफाई कर रहे थे। इस दौरान घर की टांड पर रखी अनाज में रखने वाली जहरीली गोली जमीन पर गिर गई थी। काम के दौरान संजय की दो साल की बेटी निहारिका शाक्य भी वहीं पर खेल रही थी। उसने जमीन पर पड़ी गोली उठाकर निगल ली। और पढ़ें
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में युवक ने चचेरे भाई और भाभी की हत्या करने की कोशिश की। पहले उन्हें कार से टक्कर मारकर रौंदने की कोशिश की, फिर गोली मारकर भाई को मौत के घाट उतार दिया। भाभी गंभीर रूप से घायल हैं। जमीन विवाद के चलते यह घटना हुई। और पढ़ें
डीग एसपी अखिलेश शर्मा ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए तेजी से काम कर रही है। पार्षद पर गोली चलाने वालों का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। और पढ़ें
प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज के किया गया है। प्रदेश के सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा यहां न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। और पढ़ें
पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा, वैसे तो हम प्रदेश की सातों विधानसभा सीटें जीतेंगे, लेकिन दौसा विधानसभा को हम निश्चित रूप से जीतेंगे। क्योंकि, भारतीय जनता पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती, संतुष्टीकरण की राजनीति करती है। और पढ़ें
ग्वालियर में गर्भवती महिला को तीसरी मंजिल से फेंकने का मामला सामने आया है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसके ससुराल वालों पर आरोप लग रहे हैं। और पढ़ें
इंदौर से नागपुर के लिए रोज सुबह 7.55 बजे उड़ान भरता हैै। इस विमान में 71 यात्री सवार थे और विमान रनवे पर जाने की तैयारी कर रहा था इस बीच पायलेट को इंजन में तकनीकी खराबी के संकेत मिले। उन्होंने इसकी जानकारी तकनीकी इंजीनियरों को दी। और पढ़ें
Indore News: अब तक सात इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन करने वाला इंदौर इस बार रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से भी वंचित रहा।
और पढ़ें
सीएम डॉ. मोहन यादव के आदेश का पालन नहीं किया गया है। दरअसल दीपावली पर आरजीपीवी और एनएचएम के आउटसोर्स कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है। जबकि वित्त विभाग ने निर्देश दिए थे कि स्वशासी संस्थाएं भी दिवाली से पहले वेतन दे दें। और पढ़ें
दमोह जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले 15 दिन में 54 नए मरीज सामने आए हैं। 1 सितंबर से 5 नवंबर तक 230 डेंगू पॉजिटिव मामले रिपोर्ट हुए हैं, जबकि पिछले साल इस अवधि में 216 मामले थे। 2022 में यह आंकड़ा 71 था। प्रमुख कारण अधिक बारिश के बाद जलभराव और मच्छरों का पनपना बताया जा रहा है। और पढ़ें
छतरपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट नहीं लिखे जाने से परेशान होकर जहर खा लिया। हालांकि पुलिस मामले को झूठा बता रही है। और पढ़ें
टास्क फोर्स शीर्ष समिति की साल में दो बार बैठक करेगी। इसके अलावा, आवश्यकता होने पर कार्यकारी समिति की बैठक भी बुलाई जा सकती है। राज्य में वन अधिकार अधिनियम के तहत चिन्हांकित और संभावित क्षेत्रों की जिलेवार सूची तैयार की जाएगी और पढ़ें
भोपाल के 243 लोकेशन में जमीनों के रेट 5 से 200% तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव होल्ड पर चला गया है। सांसद आलोक शर्मा ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से उनके आवास पर मुलाकात की। वित्त मंत्री ने कलेक्टर गाइड लाइन बढ़ाने पर फिलहाल रोक लगा दी है। और पढ़ें
पपौंध थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि छह वर्षीय बालिका को लेकर उसके मां और परिजन थाने पहुंचे थए। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी किशोर को फिलहाल हिरासत में लिया गया है। और पढ़ें
छिंदवाड़ा में इस बार देवउठनी ग्यारस पर लोकल हॉलीडे रहेगा। 12 नवंबर को घोषित इस अवकाश का असर सभी शासकीय और गैर-शासकीय कार्यालयों पर पड़ेगा, जबकि स्कूल भी बंद रहेंगे। पहले 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा के लिए लोकल अवकाश था, लेकिन अब इसे 12 नवंबर के लिए बदल दिया गया है।
और पढ़ेंमध्य प्रदेश को एडवेंचर हब बनाने की मध्य प्रदेश टूरिज्म की पहल के तहत 9 नवंबर से स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन उज्जैन में होने जा रहा है। इसका पर्यटक रोमांचकारी अनुभव तीन माह तक ले सकेंगे। और पढ़ें
रामनगर और किरर घाट क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। पहली में सड़क पर खड़े थ्रेसर से टकराने पर एक युवक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। दूसरी घटना में श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन पलटने से 8 लोग घायल हुए। पुलिस ने जांच शुरू की। और पढ़ें
अमर उजाला की पड़ताल में यह वायरल वीडियो खरगोन जिले के मंडलेश्वर थाना अंतर्गत का निकला है, जिसको लेकर जब मंडलेश्वर थाना प्रभारी दीपक यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, यह वायरल वीडियो मंगलवार का है और पढ़ें
दमोह पुलिस ने 48 पेटी अवैध शराब से भरे पिकअप वाहन को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह शराब जबलपुर से महराजपुर ले जाई जा रही थी। कुल जप्ती की कीमत 15 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। और पढ़ें
राजेंद्रग्राम में बुजुर्ग दंपति के घर में घुसकर आधी रात को चाकू मारने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना के बाद शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिया। और पढ़ें
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक नौ में कच्ची सड़क पर बड़े गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। नगर परिषद की अनदेखी से परेशान वार्डवासियों ने चंदा जुटाकर खुद मुरम डालने की पहल की। बच्चों के घायल होने पर रहवासियों ने आर्थिक सहयोग से मुरमीकरण शुरू किया।
और पढ़ें