फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 2 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:15 PM, 02-Nov-2024

MP News: लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर जूते रखने पर बवाल, कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की मांग, आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिसने पाकिस्तान को धूल चटाई, जिसने ''जय जवान, जय किसान'' का नारा दिया, उसकी मूर्ति पर जूते रखना घोर निंदनीय और अपमानजनक है। मौके पर पहुंचे नेताओं ने शास्त्री जी की मूर्ति को पहले जूतों से मुक्त किया और फिर दूध से उसकी सफाई की। और पढ़ें

11:15 PM, 02-Nov-2024

MP News: सीएम डॉ. यादव की घोषणा- बूढ़ी और अपाहिज गायों की देखभाल कांजी हाऊस में नहीं गौ-शालाओं में होंगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों का प्रतीक है। राज्य सरकार ने पहली बार इसे शासन स्तर पर बड़े पैमाने पर मनाने का निर्णय लिया है। गौशालाओं में होगी बूढ़ी और अपाहिज गायों की देखभाल की जाएगी। शहरों में कांजी हाऊस के स्थान पर गौशालाओं में बूढ़ी और अपाहिज गायों की देखभाल की जाएगी। और पढ़ें

10:40 PM, 02-Nov-2024

MP News: भाजपा के चुनाव प्रभारी जिलों में जाकर देंगे चुनाव टिप्स, संगठनात्मक चुनाव की तैयारी तेज

भाजपा ने प्रदेश संगठनात्मक चुनावों के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी के जिला चुनाव प्रभारी अब जिलों में जाकर दो दिवसीय कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनाव से संबंधित टिप्स देना और संगठन को मजबूत करना है और पढ़ें

विज्ञापन
10:39 PM, 02-Nov-2024

MP News: 15 नवंबर से पुलिस इकाइयों में अनिवार्य होगा डिजिटल पेमेंट, नकद लेनदेन पर लगेगा प्रतिबंध

1 जनवरी 2025 से पुलिस इकाइयों में पूरी तरह से नगद लेन-देन समाप्त कर दिया जाएगा। 15 नवंबर से 31 दिसंबर 2024 तक कुछ अपवादस्वरूप मामलों में नकद भुगतान स्वीकार किया जाएगा। और पढ़ें

10:22 PM, 02-Nov-2024

MP: गर्भवती पत्नी से बेड साफ कराने का मामला, दो को किया गया निलंबित…मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की कार्रवाई

MP: एमपी के डिंडोरी जिले के गाड़ासरई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्टाफ ने दिवंगत की पत्नी से अस्पताल का बिस्तर साफ कराया। इस घटना पर कलेक्टर हर्ष सिंह द्वारा नोटिस जारी किया। अब मामले को लेकर दो को निलंबित कर दिया गया है। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
10:11 PM, 02-Nov-2024

Indore News: इंदौर में सांस लेना मुश्किल, वायु गुणवत्ता सबसे बुरे स्तर पर, घटती हरियाली बढ़ते वाहन बने खतरा

Indore News: देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर पर्यावरण प्रदूषण के ग्राफ में भी शीर्ष पर जाता जा रहा है, वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। 
  और पढ़ें

10:03 PM, 02-Nov-2024

Jabalpur News: पिता ने पुत्र को मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; जमीन विवाद का है मामला

Jabalpur Crime: ग्राम खैरी में पिता ने अपने बेटे को गोली मार दी। घायल को आनन-फानन में पाटन स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

09:43 PM, 02-Nov-2024

Sagar News: अंचल में दिवारी नृत्य की धूम, ढोलक की थाप पर मंत्री गोविंद सिंह ने जमकर किया नृत्य

Sagar: गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के दौरान खाद्य नागरिक का पूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिवारी गीत गाकर जमकर नृत्य किया। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के इस अंदाज से कार्यक्रम में शामिल सभी लोग अति उत्साहित हुए। और पढ़ें

09:29 PM, 02-Nov-2024

Indore News: वायु प्रदूषण कम हुआ, मौसम साफ रहेगा, धूप से बचें

Indore News: इंदौर में ठंड ने दस्तक दे दी है, दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंडक हो रही है। वायु प्रदूषण भी कम हो रहा है और बेहतर हवा मिल रही है। 
  और पढ़ें

09:27 PM, 02-Nov-2024

Blood Cancer: ब्लड कैंसर की नई थेरेपी एमवाय में शुरू, देश का पहला सरकारी अस्पताल बना

Blood Cancer: अमेरिका, यूरोप, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूके जैसे देशों में इस थेरेपी की शुरुआत कुछ साल हुई और अब यह इंदौर में भी सफलतापूर्वक शुरू हो चुकी है। 
  और पढ़ें

09:22 PM, 02-Nov-2024

Gwalior: सीएम मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा, हाथियों की मौत पर बोले- कोई भी पहलू नहीं छिपने देंगे

Gwalior: प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव ने देर शाम ग्वालियर पहुंचे, जहां पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के यहां गोवर्धन पूजा की। इसके बाद लाल टिपारा गौशाला में गोवर्धन व गौ पूजन किया। और पढ़ें

09:05 PM, 02-Nov-2024

Sagar: विस्थापित गांव के लोगों ने मनाई गांव में आखिरी दीपावाली, कार्यक्रम में पहुंचे गोपाल भार्गव ने गाया गाना

Sagar: पटना मोहली गांव में विस्थापन के पहले आखिरी दीपावली मनाई गयी। जिसमें स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव शामिल हुए। आयोजन में गोपाल भार्गव ने गांव के लोगों से अपने 40 साल पुराने रिश्ते की यादों को साझा किया। और पढ़ें

08:56 PM, 02-Nov-2024

Burhanpur News: शाहपुर में पाड़ों की टक्कर का हुआ आयोजन, 100 से अधिक पाड़ों के बीच हुआ मुकाबला

Burhanpur News: शनिवार को गोवर्धन पूजा के दिन पाड़ों की टक्कर का आयोजन किया गया। करीब 100 से अधिक पाड़ों के बीज मुकाबला हुआ। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। यहां मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र के भी कई शहरों से लोग आए। और पढ़ें

08:42 PM, 02-Nov-2024

ये कैसा संघः RSS की कारें खड़ी करना है, बंद करो खेलकूद, रनिंग ट्रैक तोड़ा, 5 हजार बच्चों की प्रैक्टिस छूटी

RSS: इंदौर के मल्हार आश्रम में आरएसएस के दिवाली मिलन कार्यक्रम के दौरान विवाद, पांच हजार खिलाड़ियों के खेल मैदान को कार पार्किंग बनाया, रनिंग ट्रैक भी तोड़ दिया। 
  और पढ़ें

08:28 PM, 02-Nov-2024

Damoh: पांच जुआ फड़ों पर पुलिस का छापा, देहात थाना पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर पकड़े 43 जुआरी

Damoh: देहात थाना पुलिस ने शुक्रवार रात अपने थाना क्षेत्र के पांच अलग-अलग इलाकों पर दबिश देकर जुआ खेलते 43 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी जब्त की है। इन सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। और पढ़ें

08:16 PM, 02-Nov-2024

Tikamgarh News: बुंदेलखंड की चंदेल कालीन बावड़ियों को मिलेगी नई पहचान, सर्वे टीम पहुंची टीकमगढ़

बुंदेलखंड की बावड़ियों को देखने के लिए पुरातत्व और मध्य प्रदेश सरकार की टीम के सदस्य टीकमगढ़ पहुंचे हैं, जिन्होंने आज मौके पर पहुंचकर चंदेल कालीन बावड़ियों को देखा है। और पढ़ें

08:06 PM, 02-Nov-2024

Damoh News: भोपाल से आ रही कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दो घायल; कार के खुले एयर बैग

Damoh: टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए और बाइक के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने 108 को कॉल किया, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद डायल 100 और पटेरा पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। और पढ़ें

07:58 PM, 02-Nov-2024

Sehore: हजारों लीटर दूध से किया अभिषेक, मंदिर से बह निकली धारा; बारहखंभा मेले में उमड़ी आस्था की भीड़

Sehore: सीहोर में प्रदेश के सबसे बड़े इस एक दिवसीय मेले में लाखों लोगों ने अपने पशुधन के सलामती की दुआ मांगते हुए आदिवासी आराध्य देव की पुरातन शिला को सैकड़ों लीटर दूध से नहलाया। 
  और पढ़ें

07:57 PM, 02-Nov-2024

Indore Communal tension :इतनी सी बात पर हुआ बवाल हो गया सांप्रदायिक तनाव

Indore Communal tension :इतनी सी बात पर हुआ बवाल हो गया सांप्रदायिक तनाव और पढ़ें

07:51 PM, 02-Nov-2024

Indore: राजवाड़ा की पीर गली की बिल्डिंग में आग, फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में करना पड़ी मशक्कत

आग लगने के बाद आस पड़ोस की बिल्डिंग के लोग भी घबरा गए थे,क्योकि गली में सभी बिल्डिंगें जुड़कर बनाई गई है। दमकलों की पानी की बौछार से लपटों पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन धुआं देर तक उठता रहा। आग के कारण दफ्तर में रखे उपकरण, फर्नीचर व दस्तावेज जल गए। और पढ़ें

07:43 PM, 02-Nov-2024

MP: मरने से पहले विवाहिता ने शरीर पर लिखा सुसाइड नोट, ससुराल वालों पर लगाया आरोप; बेटी के लिए लिखा ‘Love you’

MP: जिले के अलीपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम गंज निवासी जयहिंद पाल की 21 वर्षीय पत्नी राखी पाल ने दहेज प्रताड़ना के कारण हर दिन होने वाली मारपीट से तंग आकर फांसी लगा ली। मृतका ने अपने पूरे शरीर (अपने पैरों की जांघों) पर पेन से सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें पति, सास, ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

07:05 PM, 02-Nov-2024

Indore:पिता ही निकला बेटे के हत्यारा, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करता था बेटा

 पिता से सख्ती से अफसरों ने पूछताछ की तो पिता श्याम लाल ने कबूला की रात को बेटे चेतन ने शराब पीने के विवाद में परिजनों से मारपीट की थी। वह काफी नशे में था। मैने गुस्से में आकर मोगरी उसके सिर पर दे मारी। इससे उसके सिर में अंदरुनी चोट आई थी। और पढ़ें

06:42 PM, 02-Nov-2024

Indore News: पटाखे फोड़ने में खूब हुई हुड़दंग, 16 केस दर्ज, बच्ची पर छोड़ा रॉकेट, आंख में लगा

Indore News: दीपावली के दिन असामाजिक तत्वों ने पटाखे जलाकर बच्चों पर फेंके, कहीं दुकानों में पटाखे फेंकने से तनाव हुआ। पुलिस दिनभर स्थिति नियंत्रण में लाने की कोशिश करती रही। 
  और पढ़ें

06:41 PM, 02-Nov-2024

Shahdol News: अब बैगा समुदाय के लोगों को नहीं पीना पड़ेगा झिरिया का दूषित पानी, प्रशासन ने कराया बोरवेल

MP News: जिला पंचायत के एडिशनल सीईओ और सोहागपुर जनपद के सीईओ मुद्रिका सिंह ने बताया कि खन्नाथ में पीएचई विभाग की मदद से बोरवेल करा दिया गया है। अब आदिवासी मोहल्ले में पानी की समस्या नहीं होगी। और पढ़ें

06:30 PM, 02-Nov-2024

MP News: पूर्व गृह मंत्री कैप्टन जयपाल सिंह का निधन, पन्ना में ली अंतिम सांस; राजीव गांधी के थे बेहद करीबी

MP News: मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री कैप्टन जयपाल सिंह का 80 वर्ष की आयु में आज सुबह पन्ना में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व गृह मंत्री जयपाल सिंह पवई विधानसभा से दो बार विधायक रहे और बोरा सरकार में मध्यप्रदेश के गृह मंत्री भी रहे।

और पढ़ें

06:25 PM, 02-Nov-2024

Indore:रविदासपुरा में पथराव करने वाले चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, किशोरी को पटाखे फोड़ने से रोका था

उपद्रव के फुटेज के आधार पर पुलिस ने 11 लोगों को चिन्हित किया है। वे पत्थर बरसाते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे है और उन्होंने वाहनों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने उनके घरो पर दबिश भी दी,लेकिन वे नहीं मिले।  और पढ़ें

06:07 PM, 02-Nov-2024

Shivpuri: ढाई साल बाद आई ‘प्रभुजी’ को घर की याद, अपना घर आश्रम के संचालकों ने तिलक लगाकर की वापसी

Shivpuri: शिवपुरी के अपना घर आश्रम में रहने वाले एक प्रभु जी की घर वापसी हुई है। इस घर वापसी के दौरान प्रभु जी अपने घर पहुंच कर खुश है। प्रभु जी के परिजनों ने भी अपना घर आश्रम का आभार जताया है। और पढ़ें

05:53 PM, 02-Nov-2024

Dewas News: मुस्लिम युवती को मंदिर में दर्शन कराना युवक को पड़ा भारी, भाइयों ने घेरकर जमकर पीटा; मामला दर्ज

Dewas News: मुस्लिम महिला दोस्त के साथ देवास माता टेकरी से दर्शन कर लौट रहे युवक के साथ लड़की के भाई सहित अन्य लड़कों ने जमकर मारपीट की। उसे पहले शिप्रा ब्रिज के पास रोका। यहां मारपीट कर उसे नकाब पहनाकर देवास की तरफ ले गए।
  और पढ़ें

05:36 PM, 02-Nov-2024

MP: साढ़े तीन दिन की मेहमानी करने मुरैना में आएंगे द्वारिकाधीश, द्वारका में द्वारिकाधीश मंदिर के पट रहेंगे बंद

MP: भगवान द्वारिकाधीश साढ़े तीन दिन की मेहमानी करने शनिवार को जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर मुरैना गांव में विराजमान रहेंगे। जिनके दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते हैं।
  और पढ़ें

05:02 PM, 02-Nov-2024

Chhatarpur Accident: 150 किमी की रफ्तार से भाग रही थार पेड़ से टकराई, हादसे में तीन युवक हुए घायल

Chhatarpur Accident: छतरपुर में बीती रात कार रेसिंग के चक्कर ने एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। जहां इस हादसे में ट्रैफिक अधिकारी के बेटे सहित 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने थार कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। और पढ़ें

04:35 PM, 02-Nov-2024

MP: ‘वो बाल संत नहीं, एक बालक है…मेरे मंच पर चिल्लम चिल्ली कर रहा था’, रामभद्राचार्य महाराज अभिनव को लेकर बोले

MP: श्रीकृष्ण के भक्त अभिनव अरोड़ा कई दिनों से सुर्खियों में है। हाल ही एक कार्यक्रम के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने अभिनव अरोड़ा का डांट लगाई थी। यही नहीं उन्होंने डांट लगाते हुए मंच से नीचे उतारने का निर्देश भी दिया था। और पढ़ें

04:09 PM, 02-Nov-2024

Bhopal News: छुट्टी का सदुपयोग, श्रमदान के लिए पहुंच रहे युवा, आकार लेने लगा इज्तिमागाह; जानें कैसी है तैयारी?

Bhopal: इसी माह के अंत में राजधानी में होने वाले मजहबी समागम आलमी तबलीगी इज्तिमा की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिवाली और अन्य सरकारी छुट्टियों में इज्तिमागाह पर जमावड़ा लग रहा है। यहां जारी कामों में हाथ बंटाते हुए युवा और बुजुर्गों ने कई बड़े काम पूरे कर दिए हैं। रविवार को भी यहां बड़ी संख्या में खिदमतगारों के पहुंचने की उम्मीद है। और पढ़ें

04:00 PM, 02-Nov-2024

Gwalior News: रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, पुष्प किए अर्पित

Gwalior News: ग्वालियर के केदारपुर धाम में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांच दिवसीय अखिल भारतीय विविध संगठन प्रचारक वर्ग का आज चौथा दिन है। शनिवार सुबह सत्र की शुरुआत से पहले आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत सहित संघ के अन्य पदाधिकारी रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पहुंचे। और पढ़ें

03:21 PM, 02-Nov-2024

Umaria News: जंगली हाथी ने एक और युवक की ले ली जान, एक गंभीर रूप से हुआ घायल

MP News: उमरिया जिले में जंगली हाथियों का उत्पात सुबह से देखा जा रहा है। जहां जंगली हाथियों ने दो व्यक्तियों को मौत के घाट उतार दिया तो वहीं एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। और पढ़ें

03:15 PM, 02-Nov-2024

Guna News: यहां परंपरा के नाम पर लोगों को कुचलते हुए उनके ऊपर से गुजरती है गाय, सदियों से चली आ रही प्रथा

मध्यप्रदेश में गुना जिले में आदिवासियों की एक प्रथा के मुताबिक मन्नत पूरी होने वाले व्यक्ति को गाय के पैरो के नीचे लेटना पड़ता है और वो उसे कुचलते हुए आगे बढ़ती है। और पढ़ें

03:07 PM, 02-Nov-2024

Ujjain News: मां के साथ पड़ोसी युवक को आपत्तिजनक हालत में देखा, सीने में उतार दिया चाकू, मौके पर मौत

नागदा में एक युवक ने पड़ोसी की सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पड़ोसी युवक आरोपी के घर में उसकी मां के साथ मौजूद था। बेटे ने मां को उसके साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो दोनों के विवाद हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

और पढ़ें

03:05 PM, 02-Nov-2024

Umaria News: जंगली हाथी ने बुजुर्ग को पटक-पटक कर मार डाला, शौच के लिए बाहर गया था

चंदिया टीआई भानु प्रताप भवेदी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि तीन हाथियों के दल ने ग्राम देवरा में एक बुजुर्ग को पटक कर मार दिया है है। हाथियों का दल ग्राम करहिया की तरफ बढ़ गया है, वन विभाग की टीम सर्चिंग में लगी हुई है।
  और पढ़ें

03:03 PM, 02-Nov-2024

Tikamgarh News: कुएं में गिरे किसान की 24 घंटे बाद मिली लाश, पुलिस ने शुरू की जांच

पृथ्वीपुर-ओरछा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। और पढ़ें

02:57 PM, 02-Nov-2024

Sidhi News: गांव में घुसा मगरमच्छ, सोन घड़ियाल की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा

Sidhi News: तिलई हटवा में आज शनिवार के दिन दोपहर करीब 12 बजे नदी के रास्ते से 5 फीट का मगरमच्छ अचानक रिहायशी इलाके में घुस गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम और सोन घड़ियाल अभ्यारण की टीम को मौके पर भेजा गया है। और पढ़ें

02:56 PM, 02-Nov-2024

Tikamgarh News: शहर की सड़कों पर मोटराइज्ड ट्राई साइकिल चलाते नजर आए केंद्रीय मंत्री खटीक, बताया कारण

शनिवार की सुबह सूरज की पहली किरण के साथ टीकमगढ़ की सड़कों पर मोटराइज्ड ट्राई साइकिल चलाते नजर आए केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और पढ़ें

02:44 PM, 02-Nov-2024

Satna: दीपावली की रात ऑर्डर किया पनीर टिक्का गार्लिक ब्रेड, पहुंच गया नॉनवेज पेपरानी गार्लिक ब्रेड; मचा बवाल

Satna: सतना में एक ब्राह्मण परिवार ने फूड डिलीवरी एप डॉमिनोज के जरिए चिली पनीर टिक्का गार्लिक ब्रेड का ऑर्डर किया था। डिलीवरी ब्वॉय ने पनीर टिक्का की जगह नॉनवेज पेपरानी गार्लिक ब्रेड डिलीवरी कर गया।

और पढ़ें

02:33 PM, 02-Nov-2024

MP News: दीपावाली की रात जुआं खेलना पड़ा भारी, पुलिस ने कार्रवाई करते सात को किया गिरफ्तार

MP News: दीपावाली की रात कटनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई जुआं खेलने को लेकर थी, जिसमें पुलिस ने फड़ में डाले ताश के 52 पत्ते और 86 हजार से अधिक की रकम तत्काल जब्त किया है। और पढ़ें

02:24 PM, 02-Nov-2024

Ujjain News: युवती को अगवा करने वाले गिरफ्तार, उसे बेचने जा रहे थे, आरोपियों में एक महिला भी शामिल

एसआई वास्कले ने बताया कि मानसिक रूप से बीमार युवती को अगवा करने के बाद आरोपी उसका सौदा कर शादी करवाने के नाम पर मोटी रकम वसूलना चाहते थे। उन्होंने आगर-सुसनेर में कुछ स्थानों पर संपर्क किया, लेकिन युवती की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण किसी ने शादी के लिए सहमति नहीं दी, जिससे उन्हें वापस उज्जैन लौटना पड़ा। और पढ़ें

02:14 PM, 02-Nov-2024

Chhindwara News: गोवर्धन पूजा के दौरान बाप बेटे में विवाद, बेटे ने सिर में फावड़ा मारा, अस्पताल में मौत

घटना की जानकारी मृतक के भाई एतलाल उइके ने धनोरा पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चैतु को अमरवाड़ा अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई।। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

01:52 PM, 02-Nov-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 2 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया किदोनों भाइयों की मौत के मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। करंट किसने लगाया है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें