फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:04 PM, 29-Oct-2024

Bbopal: MP कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 84 सेक्रेटरी, 36 संयुक्त सचिवों 25 पीएसी नियुक्ति, नकुलनाथ को मिली जगह

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की है। जिसमें  84 सेक्रेटरी, 36 संयुक्त सचिव 25 पीएसी की नियुक्ति की गई है। दूसरी लिस्ट में कई नाराज नेताओं को शामिल किया गया है। 
  और पढ़ें

09:56 PM, 29-Oct-2024

MP: व्यवहार न्यायालय में दावे के बाद राजस्व न्यायालय को सुनवाई का अधिकार नहीं, कोर्ट ने आदेश पर लगाया रोक

MP News: हाईकोर्ट जस्टिस जीएस अहलूवालिया की एकलपीठ ने अपने-अपने अहम आदेश में कहा है कि व्यवहार न्यायालय में दावे के बाद राजस्व न्यायालय को सुनवाई का अधिकार नहीं है। एकलपीठ ने संभागायुक्त कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। और पढ़ें

09:55 PM, 29-Oct-2024

Bbopal:राजधानी भोपाल में पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 20% बाजार में ज्यादा बिक्री का दावा,दुकानों में लगी भीड़

राजधानी भोपाल में नतेरस यानी धन्वंतरि जयंती पर जम कर खरीदी की जा रही है। व्यापरियों का दावा है कि इस पिछले वर्ष की मुकाबले इस वर्ष 20 प्रतिशत ज्यादा ब्रिकी होगी। बाजार में इस बार सोने-चांदी, बर्तन के साथ लोग कपड़े भी खरीद रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
09:49 PM, 29-Oct-2024

MP News: अखाड़ा परिषद उज्जैन ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन, CM बोले- साधु-संतों के समन्वय से ही होगा सिंहस्थ

MP: 2028 में उज्जैन में होने वाले वैश्विक सिंहस्थ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उज्जैन हमेशा से ही सिंहस्थ में भाग लेने के लिए देशभर से आने वाले संतों के लिए जाना जाता रहा है। इसी सिलसिले को लेकर सीएम मोहन यादव ने संतों से मुलाकात की। और पढ़ें

09:16 PM, 29-Oct-2024

Anuppur: सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल…धनतेरस की खरीदी के लिए जा रहे थे बाजार

Anuppur: जिले के राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत बसनीहा तिराहे में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की जहां मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्र ग्राम में दाखिल कराया गया है। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:07 PM, 29-Oct-2024

Indore News: धनतेरस पर टूट गए शॉपिंग के रिकॉर्ड, ज्वेलरी, बर्तन और गाड़ियों में दिखा गजब का उत्साह

Indore News: धनतेरस के साथ आज से पांच दिवसीय दीप पर्व की शुभ शुरुआत, घरों से लेकर बाजारों तक बिखरीं खुशियां। Silver Coin की जबरदस्त डिमांड। Rangoli से सजे घर और बाजार।
  और पढ़ें

09:04 PM, 29-Oct-2024

Sagar News: ऑनलाइन 1 करोड़ 70 लाख की ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, तेल व्यापारी को ठगा था

MP: 1 करोड़ 70 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को राजस्थान के भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सागर के तेल व्यापारी से 2022 में ऑनलाइन ठगी की थी। मोतीनगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सागर लेकर पहुंची है। और पढ़ें

08:52 PM, 29-Oct-2024

Burhanpur: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 15 मजदूर हुए घायल, एक महिला मजदूर की मौके पर मौत

घायलों में से भी चार लोग गंभीर घायल थे, जिसके चलते उन्हें पास के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल जिला अस्पताल में सभी घायलों का तात्कालिक इलाज किया जा रहा है। और पढ़ें

08:20 PM, 29-Oct-2024

Sehore News: कृषि मंत्री शिवराज सिंह के जिले में खाद की किल्लत, किसान कतारों में खड़े…सुनने वाला कोई नहीं

Sehore News: केंद्रीय कृषि मंत्री के जिले में खाद की किल्लत ने किसानों की नींद उड़ा दी है। किसान एक तरफ सोयाबीन खराब होने से परेशान है। दूसरी तरफ खाद की कमी के कारण किसानों को घंटों परेशान होना पड़ रहा है। और पढ़ें

08:18 PM, 29-Oct-2024

MP News: मध्य प्रदेश में 4.5 लाख पेंशनरों को मिलेगी महंगाई राहत, अक्टूबर से देने के छग सरकार के फैसले से सहमति

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने पेंशनरों को 50% महंगाई राहत देने का निर्णय करने के बाद मध्य प्रदेश ने भी इस पर सहमति जताई है। अब जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना है। मध्य प्रदेश कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की तरफ पेंशनरों को महंगाई राहत 1 जनवरी 2024 से देने की मांग की है। 

और पढ़ें

08:03 PM, 29-Oct-2024

Indore: इंदौर में कक्षा 11 वीं की छात्रा के साथ रेप, पड़ोस में रहने वाला युवक ले गया था रेस्टोरेंट में

छात्रा ने बताया कि उसके मामा उज्जैन के समीप एक गांव में रहते है। छात्रा अक्सर वहां जाती थी। मामा के घर के पड़ोस में रहने वाला युवक राज पिता विक्रम उससे अक्सर बातें करता था। छात्रा ने बताया कि 20 अक्टूबर को युवक इंदौर आया। और पढ़ें

07:35 PM, 29-Oct-2024

Umaria News: जंगल में चार हाथियों की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, चार की हालत गंभीर

Umaria News: जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पतौर एवं खितौली रेंज की सीमा पर सलखनिया बीट एवं बकेली बीट के पास 4 जंगली हाथियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं 8 हाथियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। और पढ़ें

07:25 PM, 29-Oct-2024

Chhindwara News: पत्नी के वियोग में फंदे पर झूला पति, 15 दिन पहले पत्नी ने किया था सुसाइड

Chhindwara: 27 साल के युवक ने अपने खेत में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने यह लिखा है कि वो अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा है। और पढ़ें

07:24 PM, 29-Oct-2024

Indore: इंदौर में दो माह में आए खाद के दस से ज्यादा रैक, कांग्रेस ने कहा सोसायटी में खाद नहीं

कांग्रेस के इंदौर जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि खाद किसानों को नहीं मिल रही है। अफसर इन खाद को कहां भेज रहे है। इसका ब्यौरा दिया जाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों के कई किसान चक्कर काटने के बजाए निजी तौर पर खाद खरीद रहे है। और पढ़ें

07:18 PM, 29-Oct-2024

Chhindwara: फरार साध्वी का भाई हर्ष महंगी कार में साथ गिरफ्तार, महंत के खाते से निकाले थे 90 लाख

MP: एमपी के चौरई जिला छिंदवाड़ा में पुलिस ने साध्वी रीना रघुवंशी के फरार भाई हर्ष को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। हर्ष के पास से एक लग्जरी कार भी बरामद की गई है। और पढ़ें

06:59 PM, 29-Oct-2024

Ujjain: धनतेरस के पर्व पर महाकालेश्वर मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन हुआ संपन्न, कलेक्टर नीरज सिंह भी हुए शामिल

Ujjain: धनतेरस के पर्व पर महाकालेश्वर मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ भी सम्मिलित हुए। और पढ़ें

06:41 PM, 29-Oct-2024

Indore: मंत्री विजयवर्गीय बने दुकानदार, पुश्तैनी दुकान पर ग्राहकों को तौल कर दिया सामान

मंत्री करीब एक घंटे तक अपनी दुकानों पर बैठे। मीडियाकर्मियों से चर्चा में उन्होंने कहा कि किराने की दुकान 40 साल से ज्यादा पुरानी है। वह पहले घर के आगे के कमरे में संचालित होती थी। मेरी माता अयोध्याबाई विजयर्गीय दुकान संभालती थी। और पढ़ें

06:37 PM, 29-Oct-2024

MP News: शिवपुरी मेडिकल कॉलेज कैंपस में बनेगा नर्सिंग कॉलेज, प्रधानमंत्री मोदी ने किया वर्चुअल भूमिपूजन

MP News: मेडिकल कॉलेज परिसर में नर्सिंग महाविद्यालय का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वर्चुअली नर्सिंग कॉलेज के निर्माण का भूमि-पूजन किया। भूमि-पूजन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मेडिकल कॉलेज सभागृह में किया गया। और पढ़ें

06:35 PM, 29-Oct-2024

MP News: दीपावली पर हिंदूओं से करें खरीदारी, बजरंग दल के पोस्टर 'अपना त्योहार, अपनो से व्यवहार' से छिड़ा सियास

राजधानी भोपाल में बजरंग दल के अपना त्योहार, अपनों से व्यापार के पोस्टर पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस पर धर्म के आधार पर व्यापार में भेदभाव का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा ने पोस्टर का समर्थन किया है। और पढ़ें

06:20 PM, 29-Oct-2024

Mandsaur: 1200 साल पुराने मंदिर में शिव परिवार के साथ विराजते हैं धन के देवता कुबेर, धनतेरस पर उमड़ती है भीड़

Mandsaur: धन के देवता भगवान कुबेर मंदसौर शहर के खिलचीपुरा में विराजते हैं। यह किवदंती हैं कि खिलजी के शासनकाल में ही खिलचीपुरा बसाया गया था। बताया जाता है कि उत्तराखंड में भगवान केदारनाथ मंदिर के बाद भगवान पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर में ही कुबेर भगवान की प्रतिमा है।  और पढ़ें

06:14 PM, 29-Oct-2024

Sehore News: दुकान व मंदिर में मुकुट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने आरेपियों को किया गिरफ्तार

MP: कोतवाली पुलिस ने दुकान व मंदिर में मुकुट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों से पीतल के बर्तन व मंदिर में माता जी का चांदी का मुकुट एवं चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत लाखों का माल बरामद  किया है।

और पढ़ें

05:53 PM, 29-Oct-2024

CM Mohan Yadav: नीमच में मेडिकल छात्रों से सीएम यादव ने किया संवाद, फोरलेन सड़क निर्माण की भी घोषणा की

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक निवेश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नीमच एशिया में औषधीय फसलों की सबसे बडी मण्डी है। नीमच की औषधीय फसलों को योग गुरू बाबा रामदेव के पतंजली योग पीठ से जोड़ा जा रहा है। 
  और पढ़ें

05:28 PM, 29-Oct-2024

Bbopal news: दीपावली पर खरीदारी करते समय बरतें यह सावधानी, सायबर क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी

दीपावली का त्यौहार आते ही सायबर जालसाज भी सक्रिय हो गए हैं। जो लोगों को ऑफर के माध्यम से चपत लगाने की पूरी तैयारी में हैं। भोपाल सायबर क्राइम ब्रांच ने एडवाइजरी जारी करते हुए सायबर जालसाजों से सतर्क रहने की अपील की है।  और पढ़ें

05:08 PM, 29-Oct-2024

Bbopal:BMHRC में लगी एचपीएलसी मशीन, कई जांचे होगी आसान, भोपाल सांसद ने ली सभी जरूरत की मशीन लाने की जिम्मेदारी

BMHRC में अत्याधुनिक HPLC हाई परफॉर्मेंस लिक्विड क्रोमेटोग्राफी मशीन लगाई गई है। मशीन डायबिटीज के लिए ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन, थैलीसीमिया और सिकल सेल एनीमिया की जांच में भी उपयोगी है। भोपाल सांसद ने सभी जरूरी मशीने लाने की जिम्मेदारी ली है। और पढ़ें

04:41 PM, 29-Oct-2024

Bbopal: भोपाल में छठ पूजा की तैयारी शुरू,घाटों में बनाए जा रहे चेंजिंग रूम, विधायक शर्मा ने किया निरीक्षण

राजधानी भोपाल में दीपावली के साथ छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। घाटों पर इस बार चेंजिग रूम भी बनाए जा रहे हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बिजली, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था बनाने को कहा।  और पढ़ें

04:41 PM, 29-Oct-2024

Damoh: जनसुनवाई में एसपी कार्यालय पहुंचे आवेदक, टेबिल पर रखी रिवाल्वर, पिस्टल और अन्य हथियार देख हुए हैरान

Damoh: अधिकारियों ने आवेदकों को बताया कि पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन चल रहा है। इसी के उपलक्ष्य में यह सभी हथियार यहां पर रखे गए हैं। ताकि आम जनमानस इस बात से अवगत हो सके कि पुलिस विभाग में किसी प्रकार के हथियारों का उपयोग किया जाता है। और पढ़ें

04:33 PM, 29-Oct-2024

Umaria News: गौशालाओं के गोबर और मिट्टी से बने दीये रोशन करेंगे घर, बाजारों में ब्रिकी के लिए पहुंचे

Umaria: कुछ गांव की गौशालाओं में महिलाओं ने गोबर की दीये बनाने शुरू किए हैं। सिर्फ दीये ही नहीं गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमाएं भी गोबर से तैयार किये जा रहे हैं।  और पढ़ें

03:49 PM, 29-Oct-2024

Shivpuri Accident: फोरलेन हाईवे पर प्याज से भरा ट्रक पलटा, आग लगने से ट्रक और क्लीनर जिंदा जले

Shivpuri Accident: शिवपुरी जिले के आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर खूबत घाटी के पास एक ट्रक के अचानक पलट जाने और उसमें आग लगने से ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई। और पढ़ें

03:19 PM, 29-Oct-2024

Diwali 2024: साल में पांच दिन नोटों से सजने वाला देश का इकलौता मंदिर, भक्तों के गहनों से सजती हैं मां लक्ष्मी

Ratlam Mahalaxmi Mandir: ममध्यप्रदेश के रतलाम जिले में स्थित महालक्ष्मी का एक अनोखा और प्राचीन मंदिर है, जो पूरे साल में पांच दिनों के लिए खास रूप में सजता है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां भक्तों द्वारा लाए गए गहनों और नोटों से मां लक्ष्मी का शृंगार किया जाता है, जो कि देशभर में अपनी तरह का इकलौता आयोजन है। और पढ़ें

03:15 PM, 29-Oct-2024

Rajgarh News: राजगढ़ में पहले गुस्से से तिलमिलाए, जमीन पर बैठे और फिर मान गए नेताजी; देखें वीडियो

राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष एक शासकीय कार्यक्रम में किसी भी जगह अपना नाम न होने के चलते इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने मौजूद अधिकारी को नालायक तक कह डाला। और पढ़ें

03:05 PM, 29-Oct-2024

Gwalior News: संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे ग्वालियर, यहीं मनाएंगे दिवाली का पर्व

Gwalior News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) अखिल भारतीय विविध संगठन प्रचारकों के वर्ग में शामिल होने के लिए सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत मंगलवार को मथुरा से ग्वालियर पहुंचे। उनके प्रवास की सुरक्षा को पुख्ता किया गया है। और पढ़ें

02:56 PM, 29-Oct-2024

Damoh News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बन रहा एसी वेटिंग रूम, दिसंबर तक होगा काम पूरा

पहले जो एसी वेटिंग रूम था, उसे तोड़ दिया गया था। अब उसकी जगह दूसरा एडवांस एसी रूम तैयार कराया जा रहा है। इसमें यात्रियों को सारी सुविधाएं दी जाएंगी। हालांकि इसके संचालन को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। इसे रेलवे चलाएगा या फिर निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा। और पढ़ें

02:53 PM, 29-Oct-2024

MP News: पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ विचाराधीन कैदी, एसपी ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

MP News: दहेज प्रताड़ना व हत्या के विचाराधीन कैदी ने कटनी पुलिस के चार आरक्षकों को चकमा देकर जबलपुर हॉस्पिटल से फरार हो गया है। कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने कहा सुरक्षा में जुटे चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। और पढ़ें

02:41 PM, 29-Oct-2024

Tikamgarh News: खाद के लिए किसान हो रहे है परेशान, लंबी-लंबी लाइनों में आए नजर

टीकमगढ़ जिले में प्रतिवर्ष 44000 मीट्रिक टन खाद लगता है, लेकिन इस बार खाद समय से ना आने के कारण टीकमगढ़ शहर के कृषि उपज मंडी में बने खाद्य केंद्र पर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। और पढ़ें

02:40 PM, 29-Oct-2024

Tikamgarh News: पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन, कलेक्टर ने दिलाई शपथ

MP: टीकमगढ़ शहर के पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें टीकमगढ़ कलेक्टर ने युवाओं को शपथ दिलाई। और पढ़ें

02:19 PM, 29-Oct-2024

Indore: पीएम मोदी ने वर्चुअली किया इंदौर के ESIC अस्पताल का लोकार्पण, बोले- इस बार की दिवाली ऐतिहासिक

इंदौर के नंदा नगर में 350 करोड़ की लागत से बना अस्पताल लोकार्पित हो गया। 500 बिस्तरों की श्रमता वाले इस अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इसका लोकार्पण किया।  और पढ़ें

01:58 PM, 29-Oct-2024

Damoh News: कल तक थी गुमनाम.. केंद्रीय मंत्री के घर आते ही वह महिला बन गई किसी की चाची तो किसी की मौसी

कहते हैं लोग केवल उसे ही पूछते हैं जिसकी प्रतिष्ठा होती है। ऐसा ही कुछ तेजगढ़ में रहने वाली इस बुजुर्ग महिला के साथ हुआ जिसने कभी किसी को नहीं बताया कि उनका भतीजा भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री है, लेकिन जब केंद्रीय मंत्री खुद तेजगढ़ पहुंचे तब लोगों को इस बात की जानकारी लगी। कल तक गुमनाम रहने वाली महिला से रिश्तो जोड़ने वालों की कतार लग गई है।  और पढ़ें

01:41 PM, 29-Oct-2024

MP News: पीएम मोदी ने मनाई मप्र की 'धनतेरस', नीमच-मंदसौर और सिवनी मेडिकल कॉलेज का वर्चुअली किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार यानी धनतेरस को नीमच, मंदसौर और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण किया है। मोदी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) पहुंचे और देशभर में हो रहे मेडिकल विस्तार कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। और पढ़ें

01:39 PM, 29-Oct-2024

MP News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी' का आयोजन, CM बोले- सरदार पटेल ने एकता के सूत्र में बांधा देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी सूझबूझ से देश को एकता के सूत्र में बांधा।  प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी विरासत को संरक्षित करने के लिए इस दौड़ की शुरुआत की। और पढ़ें

01:31 PM, 29-Oct-2024

Satna News: सतना में लग्जरी गाड़ी से भेड़ चुराने वाले गैंग का खुलासा, प्रयागराज से सरगना को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लग्जरी कारों से भेड़ चुराने वाला का पर्दाफाश हुआ है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आकर बदमाश वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने प्रयागराज से शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।  और पढ़ें

01:04 PM, 29-Oct-2024

Mp aqi: प्रदेश में दिवाली से पहले बढ़ा प्रदूषण का स्तर, बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों की सेहत पर पड़ रहा असर

एमपी में दिवाली से पहले प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। AQI बढ़ने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों की सेहत पर असर पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिती रतलाम की है यहां का AQI 170 तक पहुंच गया है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर ग्वालियार की भी स्थिती खराब है। और पढ़ें

12:30 PM, 29-Oct-2024

Rewa Rape Case: सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर ने विधायक रीती पाठक पर कसा तंज, रेप केस पर चुप्पी पर साधा निशाना

रीवा जिले में पति के सामने पत्नी से पांच लोगों की दरिंदगी का मामला शांत होता नहीं दिख रहा। मामले में पड़ोसी जिले की विधायक रीती पाठक की चुप्पी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठे हैं। कहा जा रहा है कि महिला होकर महिला के दर्द पर वे चुप क्यों हैं।  और पढ़ें

12:05 PM, 29-Oct-2024

Tikamgarh News: नगर पंचायत की अध्यक्ष ने स्टोर रूम में पार्षदों के साथ पहुंचकर जड़ा ताला, जानें मामला

टीकमगढ़ जिले की नगर पंचायत बड़गांव में अध्यक्ष ने पार्षदों के साथ पहुंचकर के इस टूर रूम में ताला लगा दिया है और पंचनामा भी चश्पा किया है और पढ़ें

11:53 AM, 29-Oct-2024

Indore News: दो बच्चियों को कार से कुचलने वाला नाबालिग निकला, किराए पर ली थी कार

Indore News: आरोपी ने बताया कि सामने दो पहिया वाहन आने पर उससे अचान एक्सलेरेटर दब गया। हादसे के बाद आरोपी घटना स्थल से भाग गया था। 
  और पढ़ें

11:43 AM, 29-Oct-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Indore Weather Pollution: एक्यूआई में इंदौर का ग्राफ लगातार गिर रहा, लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा। अधूरे प्रोजेक्ट्स, प्रदूषण और पेड़ों की कटाई इसके लिए सबसे अधिक जिम्मेदार। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें