फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 28 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:14 PM, 28-Oct-2024

Indore News: रंगोली बना रही बच्चियों को कार ने कुचला, रहवासियों का आंदोलन, ड्राइवर फरार

Indore News: दीपावली से पहले घर में पसरा सन्नाटा, ड्राइवर ने बच्चियों पर सीधे कार चढ़ा दी। गुस्साई भीड़ ने कार फोड़ी।
  और पढ़ें

10:26 PM, 28-Oct-2024

Indore News: त्योहारी सीजन में हजार करोड़ की धनवर्षा, इंदौर की रफ्तार देगी देश के बड़े शहरों को मात

Indore News: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा इंदौर सहित देश 70 शहरों में किए सर्वे में हुआ खुलासा, अकेले इंदौर में ढाई हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान और पढ़ें

10:18 PM, 28-Oct-2024

Jabalpur News: सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, घर का सारा सामान जलकर हुआ खाक…मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी

MP: जबलपुर के सुभाष नगर में आग लगने से गैस सिलेंडर फटने के बाद चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त घर में कोई नहीं था, सभी रिश्तेदारी में बाहर गये हुए थे। और पढ़ें

विज्ञापन
10:14 PM, 28-Oct-2024

MP News: झारखंड में सीएम यादव बोले- यह चुनाव सभी बेईमानों से निपटने का, कांग्रेस पर जमकर बरसे



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को झारखंड के महगामा एवं पोरेयाहत विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  झारखंड की लड़ाई 1937 से शुरू हुई, लेकिन बीच में कई लोगों का मन झारखंड के विकास के लिए नहीं था, उनका मन सिर्फ लूट-खसोट के लिए था। ऐसे लोग लंबे समय तक कांग्रेस के भीतर और कांग्रेस के साथ में रहे। लगातार झूठ बोलकर कहते थे कि झारखंड राज्य बिहार से अलग हो ही नहीं सकता। और पढ़ें

10:12 PM, 28-Oct-2024

Damoh: पेट्रोल पंप पर लूट के आरोपी गिरफ्तार, कर्मचारी ही निकला मुख्य आरोपी; साथियों के साथ की थी घटना

MP News: आरोपी धीरज पटेल ने दो साथी कर्मचारी के खाने में शाम को नींद की गोलियां मिला दीं, जिससे उनकी नींद लग गई। इसके बाद आरोपी के दोस्त कार क्रमांक एमपी 20 बीए 7267 लेकर पहुंचे, जिसके बाद धीरज ने सवा लाख रुपए दे दिए। इसके बाद मनगढ़ंत कहानी बना दी। और पढ़ें

विज्ञापन
10:07 PM, 28-Oct-2024

Jabalpur: अवैध रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर की थी हत्या, नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

सिविल लाइन थाना क्षेत्रांतर्गत मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-छह के बाहर चाय नाश्ता करने आये रेल यात्री युवक पर चाकू से हमला कर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। और पढ़ें

10:05 PM, 28-Oct-2024

MP: उमा भारती के घर में क्या नौकरानी बनकर घुसी थी IPS डी रूपा? वीडियो आते ही पुलिस में पहुंचे पूर्व CM के PS

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के निजी उमेश गर्ग ने क्राइम ब्रांच पुलिस में सोमवार को शिकायत की। इस शिकायत में बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उमा भारती और आईपीएस अधिकारी रूपा दिवाकर मौदगिल उर्फ डी. रूपा के फोटोज को एडिट कर तथ्यहीन और भ्रामक जानकारी के साथ प्रस्तुत किया गया है। और पढ़ें

09:53 PM, 28-Oct-2024

MP News: मोहन सरकार का दीपावली के लिए विशेष आदेश, छोटे व्यावसायियों को बाजार शुल्क में मिलेगी छूट


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि  दीपावली के अवसर पर अस्थायी रूप से विक्रय करने वाले छोटे व्यापारियों और ग्रामीण उत्पादकों को बाजार एवं तह बाजार में कर/शुल्क से मुक्त रखा जाएगा। और पढ़ें

09:50 PM, 28-Oct-2024

Ujjain: आंसू पोंछे, सम्मान दिया...यूं जलाया खुशियों का दीया; संगिनी ग्रुप ने जरूरतमंदों को दी खुशियों की टोकरी

Ujjain: समाजसेवी व संगिनी ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष ममता सांगते ने बस्ती-बस्ती जाकर ऐसे जरूरतमंद परिवारों की जानकारी जुटाई जिनके घरों में जरूरत के सामान नहीं थे। जिसके बाद कई परिवारों को रविवार की सुबह राशन, पूजा का सामान, नमकीन, मिठाई, साड़ी व पूजा के पटाखों से भरी टोकरी भेंट की गई। और पढ़ें

09:47 PM, 28-Oct-2024

MP News: PM तीन मेडिकल कॉलेजों का कल को करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, CM बोले-जल्द हर जिले में मेडिकल कॉलेज होगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चिकित्सा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की नई पहचान बन रही है। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को नीमच, मंदसौर और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण कर रहे हैं। और पढ़ें

09:28 PM, 28-Oct-2024

Weather: प्रदेश के कई जिलों में छाए रहे बादल,अगले 24 घंटे में पूर्वी हिस्से में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की वजह से राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में धूप-छांव चल रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में कम तापमान 14.2 डिग्री पचमढ़ी का दर्ज किया गया।  और पढ़ें

09:13 PM, 28-Oct-2024

Indore: इंदौर एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू, पुणे, चेन्नई के लिए शुरू हुई नई उड़ान

इंडिगो कंपनी ने यह सेवा शुरू की है,क्योकि इंदौर से काफी आईटी प्रोफेश्नल पुणे में नौकरी करते है और वे इंदौर में भी अपने परिवार से मिलने आते है। इसके अलावा चेन्नई के लिए भी इंदौर से विमान ने उड़ान भरी।
  और पढ़ें

09:03 PM, 28-Oct-2024

Sagar News: पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाया जा रहा था तेंदूपत्ता, वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए किया जब्त

Sagar News: पिकअप वाहन में अवैध रूप से ले जाये जा रहे तेंदूपत्ता को जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम ने कई किलोमीटर दूर तक पिकअप वाहन का पीछा किया। पीछा करने के दौरान वाहन चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खुरई बीना रोड पर घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोका। और पढ़ें

08:59 PM, 28-Oct-2024

Indore News: अनार जलाने में जली व्यापारी की बेटी, अस्पताल में दम तोड़ा

Indore News: गंभीर हालत में भर्ती किया गया, लेकिन बचा नहीं सके। अनार झुकने से कपड़ों में लग गई थी आग। 
  और पढ़ें

08:50 PM, 28-Oct-2024

Khandwa: BJP मंडल अध्यक्ष से गांव के रोजगार सचिव ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने कर दिए हाथ लाल

सांसद निधि से ग्राम में 5 लाख रुपए की राशि का एक भवन निर्माण हो रहा है। जिसकी दूसरी किस्त के लिए रोजगार सहायक राजू हिरवे ने 6 हजार रुपये की मांग की थी। और पढ़ें

08:45 PM, 28-Oct-2024

Ratlam News: जुएं के अड्डे पर दबिश, 17 जुआरी गिरफ्तार; ताशपत्ती सहित एक लाख से अधिक नगदी जब्त

Ratlam News: रतलाम पुलिस ने जुएं के अड्डे पर दबिश देकर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वहीं जुएं का अड्डा संचालित करने वाला आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। और पढ़ें

08:28 PM, 28-Oct-2024

Mp: जीतू पटवारी ने खाई बच्चों की जूठी रबड़ी, नाई की मांग पर टपरे में करवाई शेविंग, उपचुनाव में झोंक रहे ताकत

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी शनिवार को विजयपुर उप चुनाव का प्रचार करने पहुंचे इस दौरान उन्होंने बच्चों की जूठी राबड़ी खाई और नाई की मांग पर टपरे में सेविंग भी करवाई। पटवारी विजयपुर और बुधनी उपचुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
  और पढ़ें

08:27 PM, 28-Oct-2024

Bhopal: अब सांची पार्लर में मिलेगा तमिलनाडु का नारियल पानी, 100% शुद्धता का दावा, 50 रुपए में 200ml की बोतल

राजधानी भोपाल के सांची पार्लर में शुद्ध नारियल पानी मिलेगा। तमिलनाडु में पैक किया गया नारियल पानी भोपाल लाया जाएगा। 100% शुद्धता का दावा किया जा रहा है। 50 रुपए में 200 एमएल की बोतल सभी पार्लरों में कल से मिलेगी।
  और पढ़ें

08:07 PM, 28-Oct-2024

Sagar News: खाद की मारामारी को लेकर पूर्व विधायक किसानों के साथ धरने पर बैठे, खाद का स्टॉक हुआ खत्म

जिले में जगह-जगह डीएपी खाद के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। घंटों तक लाइनों में लगने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसानों में व्यवस्था को लेकर आक्रोश पनप रहा है।  और पढ़ें

08:02 PM, 28-Oct-2024

Jabalpur News: दुराचार के बाद टीचर ने खाया जहर, हुई मौत…पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लिया

MP: जबलपुर में प्राइवेट स्कूल टीचर ने जहर खा लिया। परिजन गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टर ने जहर खाने की वजह पूछी तो उसने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। उसने आरोपी शख्स का नाम भी बताया। रविवार देर शाम इलाज के दौरान टीचर ने दम तोड़ दिया और पढ़ें

07:53 PM, 28-Oct-2024

Indore News: मांगलिक भवन के ठेकेदार से मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने 2 हजार लेते पकड़ा

Indore News: ठेकेदार से रिश्वत मांग रहा रोजगार सहायक गिरफ्तार, जनपद पंचायत कार्यालय के सामने चाय की दुकान पर ली रिश्वत। 
  और पढ़ें

07:49 PM, 28-Oct-2024

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- हम प्रकृति के रक्षक, वसुधा को बचाने सभी नागरिक अपना दायित्व निभाएं


भोपाल में आयोजित "जलवायु परिवर्तन के लिए वैश्विक प्रयास: भारत की प्रतिबद्धता में राज्यों का योगदान" विषयक संगोष्ठी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रकृति और प्रगति के बीच संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया।   और पढ़ें

07:34 PM, 28-Oct-2024

Mandsaur: खेत में मवेशी घुसने की बात पर खूनी खेल, एक की मौत… सात घायल; दोनों पक्षों में चली बंदूक और तलवारें

Mandsaur: खेत में मवेशी घुसने की बात पर मंदसौर में खूनी खेल हो गया। इस घटना में सात लोग घायल हो गए, वहीं एक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में बदूंक और तलवारें भी चली है। 
  और पढ़ें

07:19 PM, 28-Oct-2024

Bhopal: संस्कार भारती 8 की जगह 45 से ज्यादा विधाओं पर करेगा काम,आयोजन में दिखेगा परिवर्तन, देंगे प्रशिक्षण

संस्कार भारती आठ की जगह 45 से ज्यादा विधाओं पर करेगा काम,जिससे आयोजन में परिवर्तन दिखाई देगा। कलाकारों को प्रशिक्षित किया जाएगा। युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं और यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू किया जाएगा।  और पढ़ें

07:16 PM, 28-Oct-2024

MPSSC 2025: 16 फरवरी से होगी, दो सत्रों में आयोजित की जाएगी

MPSSC 2025: अधिसूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी, जिसके बाद इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
  और पढ़ें

07:11 PM, 28-Oct-2024

Indore: ब्रिक्स प्लस सिटी फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे महापौर पुष्यमित्र भार्गव

महापौर 30 अक्टूबर को दुबई के लिए रवाना होंगे। 31 अक्टूबर को दुबई में ब्रिक्स प्लस फोरम में शामिल होकर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के सिटी डेवलपमेंट प्लान को अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ साझा करेंगे। और पढ़ें

07:05 PM, 28-Oct-2024

Shahdol News: करंट से पिता-पुत्र की मौत के बाद सड़क पर फूटा आक्रोश, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Shahdol News: करंट की चपेट आने पिता-पुत्र की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद लोगों ने जैतपुर-बुढ़ार सड़क को जाम कर दिया। लोगों ने मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की बात कही। और पढ़ें

07:03 PM, 28-Oct-2024

Indore:हरदा पटाखा फैक्टरी में विस्फोट का असर पटाखा मार्केट पर, रस्सीबम की बाजार में कमी, 15 फीसदी दाम बढ़े

हरदा और आसपास की एक दर्जन फैक्टरियों में रस्सी बम बनाए जाते थे, लेकिन विस्फोट कांड के कारण वे ज्यादा नहीं बने। अब दीपावली पर रस्सीबम की डिमांड तो है, लेकिन ज्यादा माल नहीं आया है। इस कारण वह ज्यादा दामों में भी बिक रहा है। और पढ़ें

06:56 PM, 28-Oct-2024

Bhopal: कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता सरकार को घेरने कार्यकर्ताओं को करेंगे तैयार, दिवाली बाद प्रशिक्षण

एमपी कांग्रेस ने नई रणनीति तैयार की है। सरकार को घेरने के लिए कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर के नेता तैयार करेंगे। बूथ,सेक्टर और मंडलम के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई है। जिला स्तर पर दीपावली बाद प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।

  और पढ़ें

06:52 PM, 28-Oct-2024

Guna News: गुना में चलते हुए ट्रक में अचानक लगी आग, विचलित कर देगी जलते हुए ट्रक की तस्वीरें; देखें वीडियो

गुना जिले से गुजरने वाले नेशनल हाइवे-46 पर एक चलते हुए ट्रक में अचानक आग लग गई, जिसके चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, अन्यथा एक बड़ा हादसा घटित हो सकता था। और पढ़ें

06:47 PM, 28-Oct-2024

MP News: मध्य प्रदेश में दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन भी सरकारी अवकाश, जीएडी ने जारी किए आदेश



दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन भी सरकारी अवकाश घोषित कर दिया है। इस संंबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए। 
  और पढ़ें

06:45 PM, 28-Oct-2024

Rajgarh Ground Report: क्यों फीकी पड़ती जा रही दीपावली पर लगने वाले बाजारों की रौनक? व्यापारियों ने बताई वजह

त्योहारों को अपना सीजन मानकर जमा पूंजी को व्यापार में इन्वेस्ट करने वाले व्यापारियों के माथे पर ऑनलाइन बाजार ने चिंता की लकीरें खींच दी हैं। जानिए, ऐसा क्यों है?  और पढ़ें

06:39 PM, 28-Oct-2024

MP: कुबेरेश्वरधाम पर 5 दिवसीय दीपावली को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 हजार दीयों से रोशन होगा कुबेरेश्वरधाम

MP: कुबेरेश्वरधाम पर 5 दिवसीय दीपावली को लेकर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कुबेरेश्वरधाम 11 हजार दीयों से रोशन होगा। इसको लेकर मंदिर परिसर में तैयारी शुरू कर दी गई है। और पढ़ें

06:39 PM, 28-Oct-2024

Bhopal: भोपाल में मिलावट का खेल जारी, ग्वालियर से आया 16 क्विंटल मावा चेकिंग के दौरान बस की डिक्की में पकड़ा

राजधानी भोपाल में मिलावट का खेल जारी है। ग्वालियर से भोपाल लाया गाया16 क्विंटल मावा चेकिंग के दौरान आईएसबीटी बस स्टैंड में बस की डिक्की में खाद्य विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया है। सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। विभाग लगातार जांच अभियान चला रहा है।
  और पढ़ें

06:28 PM, 28-Oct-2024

Sidhi News: संजय टाइगर रिजर्व की मौसी ‘ बाघिन T28’ निकली सैर पर, पर्यटकों ने कैमरों में कैद की तस्वीरें

Sidhi News: संजय टाइगर रिजर्व की मौसी कहे जाने वाली बाघिन T28 सोमवार को अपने चार बच्चों के साथ सैर पर निकली। ऐसे में पर्यटकों ने इस मूवमेंट को अपने कैमरे में कैद कर लिया है। और पढ़ें

06:09 PM, 28-Oct-2024

Damoh News: नर्सरी में नहाने जा रहे युवक को दिखा तेंदुआ, वन विभाग बता रहा लकड़बग्घा; जानें मामला

Damoh: छोटू रैकवार ने बताया वन विभाग की नर्सरी में अपने साथी के साथ नहाने जा रहा था। तभी उसकी नजर एक जानवर पर पड़ी। गौर से देखा तो वह तेंदुआ था। वहां मौजूद लोगों को डर लगने लगा।  और पढ़ें

06:01 PM, 28-Oct-2024

Umaria News: अवैध नशीली सिरप के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी को नौरोजाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Umaria News: अवैध नशीली सिरप के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।  और पढ़ें

05:42 PM, 28-Oct-2024

Damoh News: ननिहाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, मौसी ने प्यार से किया दुलार; लोगों से भी की मुलाकात

MP: केंद्रीय मंत्री खटीक ने जब मौसी से समस्याएं पूछी तो उन्होंने कहा उसी टूटे मकान में रहते है, जिसमें तुम रहते थे। आवास मिला नहीं, शौचालय मिला नहीं है, जमीन का केस लगा है। बाद में उन्होंने मौसी से कहा मंत्री धर्मेंद सिंह अब आपकी सभी समस्याये निपटा देंगे। और पढ़ें

05:36 PM, 28-Oct-2024

Tikamgarh News: भाजपा नेता के घर पर गोलियां चलाने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, दिनदहाड़े की थी फायरिंग

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता रहमान खान ने सोमवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मुनेंद्र सिंह सेंगर के निवास पर 25 अक्तूबर की दोपहर 6 लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर के जान से मारने का प्रयास किया था। और पढ़ें

04:59 PM, 28-Oct-2024

Sagar News: तेज रफ्तार कार पीछे से कंटेनर में घुसी, हादसे में दो की मौत; नींद की झपकी आने पर हुआ हादसा

Sagar News: सागर में तेज रफ्तार कार ने दो जिंदगी को खत्म कर दिया। बताया जा रहा है कि चीमा ढाना ग्राम के पास पेट्रोल पंप के सामने एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से घुस गई। हादसे में दो की मौत हो गई। और पढ़ें

04:46 PM, 28-Oct-2024

Damoh News: 8 महीने बाद खोले गए पटाखों के गोदाम, कलेक्टर ने निलंबित किए थे सभी आतिशबाजी लाइसेंस

MP: विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अंजू खत्री ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते लाइसेंस निलंबित किए गए थे। संगठन की मांग पर सभी के लाइसेंस बहाल किए गए हैं और गोदामें खोल दी गई है। अब लोगों को पर्याप्त मात्रा में पटाखे मिलेंगे। और पढ़ें

04:16 PM, 28-Oct-2024

Damoh: हत्या के मामले में पिता, पुत्र सहित नाती को आजीवन कारावास की सजा, बयान से मुकर गए थे साक्षी

Damoh News: दमोह में हत्या के मामले में पिता, पुत्र सहित नाती को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है कि मामले में गवाह अपने बयान से मुकर गए थे। मामले की पैरवी शासकीय अभिभाषक राजीव बद्री सिंह ठाकुर द्वारा की गई। और पढ़ें

04:05 PM, 28-Oct-2024

Shahdol: नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर बैगा आदिवासी, सरकार के दावों की पोल हुई उजागर

सरकार बैगा आदिवासियों के लिए कई योजनाएं बनाए हुए हैं, जिसमें उन्हें मकान पानी और बिजली की समस्या ना हो। सरकार के द्वारा चलाई जा रही यह योजना का लाभ खन्नाथ गांव के बैगा परिवार को नहीं मिल पा रहा है। और पढ़ें

03:58 PM, 28-Oct-2024

Chhindwara News: तीन साल बाद पुलिस ने पकड़ा शातिर ठग, बिहार से मक्का खरीद कर किसानों से की थी ठगी

MP: बिहार में लाखों का मक्का खरीद कर किसानों को चपत लगाने वाला शातिर ठग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह 3 साल से फरार था। टीआई जीएस ऊइके ने बताया कि देवेन्द्र और योगेश जैन निवासी चौरई बिहार में मक्का खरीदी का काम कर रहे थे। इन्होंने लाखों रुपए की चपत किसानों को लगाई थी। और पढ़ें

03:46 PM, 28-Oct-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 28 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

MP News: मुरैना पुलिस ने एक ऐसे ठग को पकड़ा है, जो रिश्ते बनाकर ठगता था। किसी भी राह चलते व्यक्ति से वह अपनी रिश्तेदारी निकालता था और उनको फूफा या जीजा बोलकर ठग लेता था। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें