फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 25 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:56 PM, 25-Oct-2024

MP News: सुरेश पचौरी को भाजपा स्टार प्रचारकों में जगह नहीं, कांग्रेस का तंज- भाजपा में जाना चार दिन की चांदनी

बुधनी और विजयपुर सीट के उपचुनाव में भाजपा ने 40 स्टार प्रचारक की सूची जारी कर दी है। इसमें सहरिया वोटर्स को साधने के लिए सीताराम आदिवासी को भी जिम्मेदारी दी गई है।  और पढ़ें

10:55 PM, 25-Oct-2024

MP News: महामंडलेश्वर के बयान पर IAS शैलबाला मार्टिन का पलटवार, बोलीं- देश छोड़ने का कहने वाले संविधान विरोधी


लाउडस्पीकर विवाद में महामंडलेश्वर के बयान पर आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन ने कहा कि इस देश की माटी में दफन होना मेरा अधिकार हैं।  और पढ़ें

10:51 PM, 25-Oct-2024

Dog Attack: कुत्ते के काटने से जख्मी व्यक्ति का भोपाल के अस्पताल में काटना पड़ा हाथ, डॉक्टर ने ये वजह बताई

पांच दिन चले उपचार के बाद भोपाल के चिकित्सकों को उसके हाथ के सड़ने की स्थिति को देखते हुए काटने का निर्णय लेना पड़ा। घायल सलीम के भाई जावेद ने बताया, कुत्तों के काटने से उसके भाई के हाथ में जहर फैल गया था। और पढ़ें

विज्ञापन
10:37 PM, 25-Oct-2024

MP High Court: निजी स्कूल संचालकों और स्टॉफ के खिलाफ फिलहाल न हो कड़ी कार्रवाई, HC ने कहा- जांच में सहयोग करें

अपील रॉयल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एमडी राघवेंद्र सिंह चौहान और प्राचार्य वर्षा चौहान, लिटिल किंगडम की सचिव पलक तिवारी, स्मॉल वंडर्स के संचालकों, नचिकेता हायर सेकेंडरी स्कूल, स्टेम फील्ड इंटरनेशनल व अन्य की ओर से दायर की गई थी। और पढ़ें

10:25 PM, 25-Oct-2024

MP News: अवैध खनन मामले में 17 करोड़ का जुर्माना, समय पर नहीं भरा तो वसूलेंगे दोगुना, जानें क्या है पूरा मामला

MP News 17 crore fine imposed in illegal mining case in Khargone if not paid on time double will be recovered और पढ़ें

विज्ञापन
10:15 PM, 25-Oct-2024

Mahakal Mandir Ujjain: महाकालेश्वर गर्भगृह में केवल एक फुलझड़ी जलाकर मनाई जाएगी दिवाली, आतिशबाजी पर भी रोक

बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में इस बार दिवाली केवल एक फुलझड़ी जलाकर मनाई जाएगी। वहीं, आतिशबाजी पर भी रोक लगाई गई है। और पढ़ें

10:14 PM, 25-Oct-2024

Bhopal:एम्स में 3 करोड़ से बनेगा हरित परिसर, CSR ग्रीन कैंपस बनाने के लिए देगा फंड, सौर ऊर्जा का होगा उत्पादन

राजधानी भोपाल स्थित एम्स को हरा भरा कैंपस में परिवर्तित किया जाएगा। इसके लिए 3 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। यह राशि एसबीआई कार्ड सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) द्वारा एम्स को दी जाएगी। संस्थान में सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा।


  और पढ़ें

10:03 PM, 25-Oct-2024

Chhatarpur: महिला ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पास में छोटा बच्चा भी मृत मिला, पुलिस जांच में जुटी

मृत महिला का नाम द्रोप्ती अहिरवार है और वह छतरपुर के लवकुशनगर की रहने वाली थी। छतरपुर में अपने पति के साथ किराए से रह रही थी। और पढ़ें

09:55 PM, 25-Oct-2024

Weather:चक्रवाती तूफान दाना को लेकर MP में अलर्ट जारी, 26 और  27 अक्टूबर को  8 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान

एमपी में चक्रवाती तूफान दाना का असर कल से दिखेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि 26 और 27 अक्टूबर को प्रदेश के 8 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। इधर तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। 5 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम रहा। और पढ़ें

09:48 PM, 25-Oct-2024

MP High Court: अपराध के अनुसार निर्धारित की जानी चाहिए सजा, बर्खास्त कर्मचारी को मिली हाईकोर्ट से राहत

एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि अपराध के अनुसार, सजा निर्धारित की जानी चाहिए। एकलपीठ ने बर्खास्ती के आदेश को निरस्त करते हुए याचिकाकर्ता कर्मचारी को वेतन सहित अन्य लाभ प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं। और पढ़ें

09:43 PM, 25-Oct-2024

Khargone: ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम चल रहा सट्टे के ओपन और क्लोज का खेल, शिकायत करने पर खाईवाल किए मारपीट

Khargone Open and close betting game going on openly in rural areas Khaiwals beat up people on complaining और पढ़ें

09:37 PM, 25-Oct-2024

Umaria News: कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बिग-बी संग दिखेंगे विराट, पांच और छह नवंबर को होगा प्रसारण

उमरिया जिले के विराट चतुर्वेदी का चयन कौन बनेगा करोड़पति के सीज़न 18 पर हुआ है। इसका प्रसारण पांच और छह नवंबर को होगा। और पढ़ें

09:36 PM, 25-Oct-2024

MP News: सभी विभागों में एक जनवरी से ई-ऑफिस प्रणाली लागू होगी, कार्य-प्रणाली में पारदर्शिता और गति बढ़ेगी

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में बैठक में विकसित मध्यप्रदेश के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी विभागों को 1 जनवरी 2025 तक ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए। 
  और पढ़ें

09:32 PM, 25-Oct-2024

MP News: राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में 54 लाख छात्रों के खाते में यूनिफार्म के लिए 324 करोड़ डाले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था की महानता का उल्लेख करते हुए बताया कि गुरु-शिष्य परंपरा हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है। उन्होंने ऐतिहासिक उदाहरणों के माध्यम से भारत की शिक्षा परंपरा के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, भारत के गौरवशाली अतीत पर केंद्रित है। और पढ़ें

09:30 PM, 25-Oct-2024

MP High Court: शिवराज और वीडी शर्मा के खिलाफ जारी रहेगी आपराधिक अवमानना की सुनवाई, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा के खिलाफ आपराधिक अवमानना की सुनवाई जारी रहेगी। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है। और पढ़ें

09:21 PM, 25-Oct-2024

Damoh News: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल 83 किलो मिल्क केक और लच्छा बर्फी की गई जब्त

हटा में जय बजरंग होटल से मिल्क केक एवं लच्छा बर्फी के नमूने जांच के लिए गए। जांच के दौरान परिसर में संग्रहित एक क्विंटल 83 किलो बाजार मूल्य 51 हजार 240 रुपये का मिल्क केक एवं लच्छा बर्फी को जब्त किया गया। और पढ़ें

08:53 PM, 25-Oct-2024

छात्रा का कोर्ट बयान: न दुष्कर्म हुआ न अपहरण, मां ग्वालियर पढ़ने भेज रही थी, इसलिए आत्महत्या का किया प्रयास

न्यायालय में दिए बयान में छात्रा ने बताया, मां मुझे ग्वालियर पढ़ने भेज रही थी, मुझे नहीं जाना था। इसलिए ब्लेड से अपना हाथ काट लिया। खून निकलने पर हाथ बांध लिए घबराहट के चलते तीन अज्ञात लोगों द्वारा कुछ सुंघाने वाली कहानी पुलिस को बता दी। और पढ़ें

08:46 PM, 25-Oct-2024

Chhindwara News: निगम कर्मचारियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन, कलेक्ट्रेट पहुंच सौंपा ज्ञापन

निगम कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। कलेक्ट्रेट पहुंच कर कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। वहीं, कमिश्नर बोले कि जल्द वेतन दिया जाएगा। और पढ़ें

08:41 PM, 25-Oct-2024

Anuppur News: सतना से कार में लाया जा रहा था नशीली दवा की खेप, दो आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने सतना से नशीले सिरप की तस्करी कर अनूपपुर लाने के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वहीं, दो अन्य की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। और पढ़ें

08:33 PM, 25-Oct-2024

Khandwa: सवा लाख रुपये महीना कमाने वाले GST अधिकारी को 20 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा, जानें मामला

Khandwa Lokayukta caught GST officer earning Rs 1.25 lakh per month taking a bribe of 20 thousand know matter और पढ़ें

08:12 PM, 25-Oct-2024

Indore: इंदौर की सीमा में दो साल पहले 79 गांव शामिल, लेकिन लैंडयूज तय नहीं, नक्शों पर भी लगी रोक

79 गांवों में यशवंत सागर के आसपास के गांव भी शामिल है। तालाब के आसपास का क्षेत्र नए मास्टर प्लान में ग्रीन बेल्ट में आ सकता है। इसके अलावा अन्य गांवों में भी बड़े तालाब है। अभी लैंडयूज भी तय होना बाकी है। और पढ़ें

08:12 PM, 25-Oct-2024

Khandwa: तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में लागू होगी होम स्टे योजना, पर्यटन बढ़ावा देने की योजना को लेकर हुई कार्यशाला

Khandwa Homestay scheme will be implemented in pilgrimage town of Omkareshwar workshop held to promote tourism और पढ़ें

08:04 PM, 25-Oct-2024

Budhni Bypoll 2024: रमाकांत भार्गव ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन और शिवराज समेत कई दिग्गज हुए शामिल

मध्यप्रदेश में सीहोर जिले के बुधनी में हो रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान सीएम मोहन यादव सहित कई दिग्गज शामिल हुए। और पढ़ें

07:56 PM, 25-Oct-2024

Indore News: नशा, सायबर क्राइम और महिला अपराध बढ़ते जा रहे, नए पुलिस कमिश्नर क्या बोले...

Indore News: संतोष कुमार सिंह इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर बनकर आए हैं। राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। 
  और पढ़ें

07:52 PM, 25-Oct-2024

Pandit Dhirendra Shastri: 'अगर देश से जात-पात खत्म करना है तो अपने नाम के आगे या पीछे हिंदू लगाना शुरू कर दें'

बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सात दिवसीय भागवत कथा के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सभी लोग अपने-अपने नाम के आगे-पीछे हिंदू लगाना शुरू कर दें। और पढ़ें

07:50 PM, 25-Oct-2024

Mp:उपचुनाव जीतू पटवारी के लिए अग्नि परीक्षा, दोनों सीट हरे तो जा सकती है कुर्सी,अभी तक एक भी चुनाव नहीं जीते

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के लिए अग्नि परीक्षा, है। अगर दोनों सीट हरे तो उनकी कुर्सी जा सकती है। पटवारी अपने 15 वर्ष के राजनीतिक सफर में फर्श से अर्श पर पहुंचे हैं। पटवारी राहुल गांधी के बेहद करीब माने जाते है। और पढ़ें

07:35 PM, 25-Oct-2024

Dewas News: पीएम आवास योजना के तहत भवन आवंटन के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन एनवक्त पर कैंसिल, लोग हुए परेशान

पीएम आवास योजना के तहत भवन आवंटन के लिए आयोजित लकी ड्रॉ का कार्यक्रम एनवक्त पर कैंसिल हो गया। कई लोग मल्हार स्मृति मंदिर में परेशान होते रहे। और पढ़ें

07:20 PM, 25-Oct-2024

Gwalior Crime: 50 हजार की सुपारी देकर बाप ने बेटे को मरवाया, नशे और जूए की लत से परेशान था पिता

50 हजार की सुपारी देकर बाप ने बेटे को मरवा दिया है। बेटे के नशे और जूए की लत से बाप परेशान था। और पढ़ें

07:18 PM, 25-Oct-2024

Mp:बुधनी में BJP का शक्ति प्रदर्शन भार्गव के नामांकन दाखिले में पहुंचे सीएम, शिवराज और वीडी समेत हजारों समर्थक

बुधनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने सीएम डॉ.मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूदगी की में अपने हजारों भाजपा समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बीजेपी ने शक्ति प्रदर्शन किया।  और पढ़ें

07:10 PM, 25-Oct-2024

MP News: सीधी में ठेकेदार से पैसा लेते हुए बाबू गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी घूस

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में ठेकेदार से पैसा लेते हुए बाबू को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, रीवा जिले में प्रभारी लेखापाल रिश्वत लेते हुए ट्रैप हुआ है। और पढ़ें

07:09 PM, 25-Oct-2024

Indore: इंदौर के अहिल्या पथ के विरोध में किसान बैठे धरने पर, बोले- खत्म करो किसान विरोधी योजना

अफसरों ने किसानों से कहा कि प्राधिकरण जमीन मालिकों को 50 प्रतिशत विकसित प्लाॅट देता है। स्कीम के लागू होने से जमीनों के भाव बढ़ेंगे तो किसानों को ही फायदा होगा। अब प्राधिकरण कम समय में योजना पर काम शुरू कर देता है, लेकिन योजना रद्द करने पर अड़े रहे। और पढ़ें

06:54 PM, 25-Oct-2024

Chhatarpur News: खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन में AC बोगी से उठा धुआं, मऊरानीपुर स्टेशन पर रोक कर बुझाई गई आग

खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन में शार्ट सर्किट के चलते एसी बोगी से धुआं उठने लगा। ऐसे में ट्रेन को मऊरानीपुर स्टेशन पर रोक कर आग बुझाई गई। और पढ़ें

06:44 PM, 25-Oct-2024

Sidhi News: नौगवां में बन रहे निर्माणाधीन मकान का छज्जा मजदूर के ऊपर गिरा, हुई मौत

दरअसल यह पूरा मामला शुक्रवार दोपहर 12 बजे का है। जहां एक मजदूर दादूराम अपने पड़ोसी के यहां बन रहे निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहा था। और पढ़ें

06:38 PM, 25-Oct-2024

Indore: दोस्तों संग जन्मदिन मना रहे जूनियर डॉक्टर की मौत, घर के बाथरूम में चक्कर खाकर गिर गए थे

दोस्तों ने बताया कि जितेंद्र की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। उन्होंने अवकाश भी लिया था। बुधवार को भी चेस्ट पेन हुआ था तो डाॅक्टर ने ईसीजी किया था, लेकिन रिपोर्ट सामान्य निकली थी। गुरुवार सुबह भी उन्होंने डाक्टर को दिखाया था। और पढ़ें

06:35 PM, 25-Oct-2024

Indore News: काम का लोड प्रमोशन देगा पर शरीर खराब कर देगा, पढ़िए क्या करना चाहिए

Health Tips Indore News: योग एवं आध्यात्म के द्वारा वर्क एंड लाइफ के बीच करें जीवन प्रबंधन, शहर के टैक्स प्रोफेशनल्स ने लिए कई टिप्स।
  और पढ़ें

06:33 PM, 25-Oct-2024

Bhopal: रीवा गैंगरेप पर भड़के जीतू पटवारी, बोले मुख्यमंत्री को गृह विभाग की जगह जंगलराज विभाग बना देना चाहिए

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पति के साथ पिकनिक मनाने गई महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने तूल पकड़ लिया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को गृह विभाग की जगह जंगलराज विभाग घोषित करने की सलाह दी है। और पढ़ें

05:26 PM, 25-Oct-2024

Niwari News: पेट्रोल के बाटलों की लाइव चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद, देखें वीडियो

Niwari News: पेट्रोल के बाटलों की लाइव चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद, देखें वीडियो और पढ़ें

05:13 PM, 25-Oct-2024

MP News: लद्दाख की ठंडक, लखनऊ के नजारे समेटे जब लौट रहे थे भोपाल के पर्यटक, हो गई गड़बड़, फिर...

वापसी फ्लाइट के निर्धारित समय ने इतनी मोहलत भी न दी कि वे अपना सामान खोज सकें। इसी कश्मकश में मोबाइल पर एक अननॉन कॉल आया और इस पर्यटक दल के चेहरों पर तसल्ली की लकीरें बिखरती गईं। और पढ़ें

05:06 PM, 25-Oct-2024

Satna News: समोसे की दुकान में चल रहा था अवैध क्लीनिक, अंदर घुसते ही सन्न रह गई स्वास्थ्य विभाग की टीम

स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक डॉ. देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि टीम के साथ छापेमार कार्रवाई कर बिना लेबल की दवाइयां जब्त की गई हैं। साथ ही अवैध क्लीनिक को सील कर दिया गया है। और पढ़ें

05:06 PM, 25-Oct-2024

Bhopal News: याद ए अर्जुन सिंह...देसी विदेशी शायर कवियों की महफिल, अवार्ड से नवाजे जाएंगे मंजर भोपाली समेत कई

मुशायरा आयोजन के दौरान भोपाल शहर की शान कहे जाने वाले अंतरराष्ट्रीय शायर मंजर भोपाली का नागरिक सम्मान किया जाएगा। उनके अलावा शहर को खास सौगात और सुविधा देने वाले कई व्यक्ति भी सम्मान से नवाजे जाएंगे। और पढ़ें

05:05 PM, 25-Oct-2024

Damoh News: महिला ने रोका जनपद सीईओ को, दी धमकी- वाहन निकाला तो पत्थर फेंककर कांच फोड़ दूंगी

सीईओ ने बताया कि महिला हाथ में पत्थर लेकर बोली कि यदि वाहन निकाला तो गाड़ी का कांच फोड़ देंगी। मैंने समझाया पर मानी नहीं। कुछ राहगिर आए और उन्होंने महिला को समझाया तो उसने वाहन निकलने दिया। पुलिया से वाहन पलटते हुए बचा।  और पढ़ें

04:57 PM, 25-Oct-2024

MP News: नर्सिंग काउंसिल ने जिन्हें सौंप दी 16 शाखाएं, वह माथुर छोड़ गए संस्था, दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

सूत्रों का कहना है कि मप्र नर्सेस रजिस्ट्रेशन कौंसिल में प्रशासकीय अधिकारी के पद पर कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी मनमोहन माथुर ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। और पढ़ें

04:53 PM, 25-Oct-2024

Tikamgarh News: आरटीओ कार्यालय का बाबू दराज में रखता है शराब का क्वार्टर, तस्वीरें वायरल

वायरल तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरटीओ कार्यालय में पदस्थ बाबू अंकित उपाध्याय की टेबल की दराज में देसी शराब का क्वार्टर रखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह काम के दौरान गेट बंद करके शराब का सेवन करता है। और पढ़ें

04:31 PM, 25-Oct-2024

MP News: राज्यपाल मंगूभाई और CM मोहन यादव ने किया नर्मदापुरम की सारिका घारू को सम्मानित, मिला नेशनल अवार्ड

महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल के हाथों सारिका घारू को सम्मानित किया गया। खगोल विज्ञान को लोकप्रिय बनाने वाली सारिका घारू राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित हुई।
  और पढ़ें

04:12 PM, 25-Oct-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 25 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

गुना शहर के कस्तूरबा नगर में रहने वाले रोहित श्रीवास्तव अपने तीन दोस्तों के साथ कार से इंदौर के लिए निकले थे। नेशनल हाइवे क्रमांक-46 पर रूठियाई के आगे कार का हादसा हो गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें