फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 24 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:44 PM, 24-Oct-2024

Jabalpur: आरक्षित वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थियों को उनकी चॉइस के अनुरूप दी जाए पदस्थापना, कोर्ट ने दिया आदेश

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को लेकर अहम आदेश दिया है। आवेदकों की ओर से कहा गया था कि उसे कम अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग में पोस्टिंग कर दी गई। इसी पर कोर्ट ने सुनवाई की।  और पढ़ें

10:34 PM, 24-Oct-2024

Ujjain News: महाकाल भक्तों के लिए अच्छी खबर, महाकाल मंदिर की भस्म आरती दर्शन व्यवस्था में अब होगा ये बदलाव

अब आम भक्तों को रात 2 बजे मानसरोवर गेट से सीधे एंट्री दी जाएगी। आम भक्त भी अब वीआईपी भक्तों की तरह भस्म आरती के दर्शन कर पाएंगे। दिवाली से पहले इस नई व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। और पढ़ें

10:18 PM, 24-Oct-2024

Jabalpur News: ग्रामीण क्षेत्र में नौकरी नहीं करने पर 25 लाख का जुर्माना, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

भोपाल निवासी डॉ. अंश पंड्या की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि एमबीबीएस कोर्स करने के डेढ़ साल बाद सितम्बर 2024 में उसे डॉक्टर के रूप में ग्रामीण क्षेत्र नियुक्ति प्रदान की गई है। उसे डेढ़ साल विलम्ब से नियुक्ति प्रदान की गई है। जिसके कारण वह अपने अन्य साथियों से पीछे हो गया है। उसके करियर के डेढ़ साल बर्बाद हो गए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
10:12 PM, 24-Oct-2024

Sagar News: थाने में पुलिसकर्मियों के ताश खेलने की फोटो हुई वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Photo of policemen playing cards in the police station went viral: SP stood in line और पढ़ें

10:10 PM, 24-Oct-2024

Indore News: अभिनेता सोनू सूद ने इंदौर में बच्चों के साथ मनाई सेवा वाली दिवाली, 'जीतो' के साथ दिए खास तोहफे

Diwali Celebration: जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) ने मनाई दिवाली सेवा वाली, स्पेशियली एबल्ड बच्चों का उत्साह वर्धन करने मौजूद रहे सोनू सूद*
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:56 PM, 24-Oct-2024

शिक्षक है या हैवान!: 10 साल की बच्ची को पंखे से लटकाकर की मारपीट, हाथ हुआ फ्रैक्चर तो पुलिस ने दर्ज की FIR

यह इंसान है या हैवान! 10 साल की बच्ची को पंखे से लटकाकर की मारपीट, हाथ हुआ फ्रैक्चर पुलिस ने दर्ज की fir और पढ़ें

09:53 PM, 24-Oct-2024

Indore News: नकली घी, नमकीन और मावे की धड़ल्ले से आवक, इतना माल देखकर अधिकारी भी हैरान

Indore News: खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, बिना लाइसेंस चल रही घी की दुकान को कराया बंद, अनियमितता पाए जाने पर 361 किलोग्राम नमकीन जब्त किया, रणजीत किचन सुदामा नगर में भोजन निर्माण कार्य कराया गया बंद। और पढ़ें

09:51 PM, 24-Oct-2024

Indore: मेयर पुष्य मित्र भार्गव अफसरों से बोले-खजराना-बंबई बाजार भी जाओ,आपको हमारे बाजार दिखते है

गुरुवार को भगवा दुपट्टा पहने मेयर एक वीडियों में अतिक्रमण विरोधी दस्ते को कहते नजर आए कि दीपावली पर दुकानदारों ने जो सजावट की है, वो मत हटाओ, वाहनों के चालान बना दो। आप चंदन नगर, खजराना बंबई बाजार जाओ न, आपको सब हमारे बाजार नजर आते है। और पढ़ें

09:26 PM, 24-Oct-2024

Damoh News: किसान के खेत में 300 फीट गहरे बोरवेल से अपने आप निकल रही पानी की धार, देखने उमड़े ग्रामीण

दमोह में एक बोरवेल अपने आप पानी फेंक रहा है। इसे देखने ग्रामीणों की भीड़ लग रही है। हालांकि अधिकारी कह रहे हैं कि जल स्तर अच्छा होने से ऐसा होता है। कुछ समय बाद सामान्य हो जाएगा।  और पढ़ें

09:17 PM, 24-Oct-2024

Balaghat News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन को आजीवन कारावास, 20 हजार का अर्थदंड भी लगाया

Life imprisonment to three accused for gang raping a woman और पढ़ें

09:04 PM, 24-Oct-2024

Ujjain News: सीएम के निर्णय की साधु-संतों ने की सराहना, स्थायी आश्रम निर्माण पर कहा- यह निर्णय विकासोन्मुखी

साधु-संतों के हित में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्थायी आश्रम निर्माण के लिए की गई घोषणा को पूरे देश के साधु-संत, महंत, अखाड़ा प्रमुखों और महामंडलेश्वर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त कर मुख्यमंत्री की घोषणा को सराहा है। और पढ़ें

08:46 PM, 24-Oct-2024

दिवाली विशेष: 1784 में डली थी इंदौर के सराफा बाजार में डकैती, 1947 में 90 रुपये तोला था सोना, आज 3000 दुकानें

1818 में इंदौर के होलकर रियासत की राजधानी बनने से पहले से ही यहां सोने-चांदी का व्यवसाय होता था और सराफा बाजार कायम था। सराफा दो नामों से जाना जाता है एक छोटा सराफा और दूसरा बड़ा सराफा। और पढ़ें

08:32 PM, 24-Oct-2024

Bhopal:कांग्रेस ने जारी की बुधनी विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची, 40 नेता करेंगे प्रचा

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा और शिवपुरी जिले की विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। राजस्थान के विधायक सचिन पायलट भी दोनो सीटों पर प्रचार करते नजर आएंगे। और पढ़ें

08:22 PM, 24-Oct-2024

MP News: विजयपुर में रावत ने भरा नामांकन, सीएम बोले- लाडली बहनों को तीन-तीन हजार देने का वादा भी पूरा करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोड शो के बादजनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना में छूटी बहनों के नाम भी उपचुनाव के बाद जोड़े जाएंगे। और पढ़ें

08:08 PM, 24-Oct-2024

Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, इंदौर के डॉक्टर को हत्या की चेतावनी

Lawrence Bishnoi: पुलिस के पास पहुंचा सनसनीखेज मामला, अलग अलग नंबरों से आए फोन और मैसेज, पुलिस को किसी परिचित पर ही शक। कई धाराओं में दर्ज किया गया केस।
  और पढ़ें

08:05 PM, 24-Oct-2024

MP News: बुधनी में पटेल ने भरा नामांकन, पटवारी बोले- 3000 देने का वादा करने वालों ने महिलाओं को धोखा दिया

 
बुधनी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को 3000 रुपये देने का वादा करने वाले भाजपा सरकार ने महिलाओं के साथ धोखा किया। और पढ़ें

07:56 PM, 24-Oct-2024

अजब प्रेम की गजब कहानी: ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते परवान चढ़ा इश्क, छतरपुर के लड़के से कोटा की लड़की ने कर ली शादी

छतरपुर में एक बार फिर अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां लूडो खेलने से लेकर हुए प्यार को अदालत में आकर शादी के रूप में अंजाम दिया है। पढ़ें सारी कहानी और पढ़ें

07:54 PM, 24-Oct-2024

Bhopal news:भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर 9 क्विंटल मावा जब्त, आगरा से भोपाल आया मावा, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

राजधानी भोपाल में त्याोहार का सीजन शुरू होते ही मिलावटी मावा, पनीर एवं अन्य खाद्य सामाग्री में मिलाटव का खेल शुरू हो गया है। पुलिस नेआगरा से भोपाल आया 9 क्विंटल मावा जब्त किया है। मावा भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर एक लोडिंग गाड़ी में रखा था।  और पढ़ें

07:52 PM, 24-Oct-2024

Indore News: कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए नई तकनीकें लाएगा इंदौर, प्रकृति संरक्षण में बनेगा नंबर वन

Indore News: वर्कशॉप में अफसरों ने की चुनौतियों से निपटने पर चर्चा, नीति आयोग की ई-फास्ट पहल और प्रधानमंत्री के ई-ड्राइव के तहत हुआ आयोजन। 
  और पढ़ें

07:41 PM, 24-Oct-2024

MP News: 1814 करोड़ के एमडी ड्रग मामले में फरार फैक्ट्री मालिक जयदीप सिंह गिरफ्तार, बिना सूचना बेची थी फैक्ट्री

1814 करोड़ के एमडी ड्रग मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे फैक्ट्री मालिक जयदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।  और पढ़ें

07:27 PM, 24-Oct-2024

Bhopal news:भोपाल में 6 रेलवे ट्रैक को पार करने वाले पहले ROB की सौगात, 90 करोड़ की लागत से रेलवे करेगा निर्माण

भोपाल को 6 रेलवे ट्रैक को पार करने वाला पहला आरओबी की सौगात मिलने जा रही है। निमार्ण 90 करोड़ की लागत से रेलवे करेगा। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि निशातपुरा कोच फैक्ट्री आरओबी देश के लिये इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण बनेगा। और पढ़ें

07:11 PM, 24-Oct-2024

MP News: मौत का ये रूप देख चौंक जाएंगे आप, ऐसा क्या हुआ कि दोस्तों से बात करते-करते युवक ने तोड़ा दम

कहते हैं इंसान की जिंदगी में मौत का कोई ठिकाना नहीं है, कब किस रूप में मौत कहां से आ जाए इसका कोई भरोसा भी नहीं है। कुछ ऐसा ही हुआ रीवा के नौजवान शख्स के साथ, जानने के लिए पढ़ें पूरा समाचार और पढ़ें

06:53 PM, 24-Oct-2024

Bhopal: कैलाश विजयवर्गीय के एनिमेटेड पोस्ट पर बवाल, पटवारी बोले-देश संविधान से चलेगा, BJP की सोच बंटवारे की

मंत्री कैलाश विजयवर्गी द्वारा पोस्ट किए गए एक एनीमेटेड वीडियो पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी हमलावर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सोच नफरत घृणा और बंटवारे की है, देश संविधान से चलेगा। और पढ़ें

06:44 PM, 24-Oct-2024

Indore News: तांत्रिक खान बाबा ने ताबीज बांधकर किया परेशान महिलाओं का शोषण, अब हुआ ये

Indore News: तांत्रिक खान बाबा ने ताबीज बांधकर किया परेशान महिलाओं का शोषण, अब हुआ ये और पढ़ें

06:29 PM, 24-Oct-2024

मध्यप्रदेश की इस शादी का विरोध अब सड़कों पर भी, अंकिता-हसनैन की शादी की इनसाइड स्टोरी

मध्यप्रदेश की इस शादी का विरोध अब सड़कों पर भी, अंकिता-हसनैन की शादी का इनसाइड स्टोरी और पढ़ें

06:29 PM, 24-Oct-2024

Damoh Crime: 20 पेटी अवैध शराब के साथ कार सहित पकड़ा गया आरक्षक, एफआईआर दर्ज, एसपी ने किया निलंबित

पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक अजय यादव कुम्हारी क्षेत्र में एक ढाबा संचालित करता है यहीं से  उसकी पत्नी सरपंच है और यह काफी लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था। 
  और पढ़ें

06:18 PM, 24-Oct-2024

Bhopal: भोपाल में 22 संजीवनी क्लिनिक बनकर तैयार, दीपावली पर मिलेगी सौगात, चिकित्सकों और स्टॉफ की हुई नियुक्ति

भोपाल वासियों को दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात मिलने जा रही है। 22 संजीवनी क्लीनिक बन कर तैयार हो गई है। चिकित्सकों समेत अन्य स्टॉफ की भर्ती प्रकिया पूरी कर ली गई है। क्षेत्र वासियों को सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।  और पढ़ें

06:16 PM, 24-Oct-2024

Indore: बिजली कनेक्शन के लिए मांगी एक लाख की रिश्वत, जूनियर इंजीनियर और मददगार कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

आवेदक ने  विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन विद्युत मंडल में दिया था। इंजीनियर पुष्पेन्द्र साहू द्वारा आवेदक के मकान का सर्वे करने के बाद कहा गया कि व्यवसायिक विद्युत कनेक्शन पैनल से कनेक्शन मिल जाएगा, लेकिन बदले में दो लाख रुपये की रिश्वत देना होगी। और पढ़ें

06:13 PM, 24-Oct-2024

Indore: देश में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले इंदौर में भाजपा अब आपराधिक छवि वालों को दिखाएगी बाहर का रास्ता

रणदिवे ने बताया कि भाजपा ने हर बूथ पर ढाई सौ से ज्यादा सदस्य बनाए है। इस बार सदस्य बनने के लिए अेाटीपी की अनिवार्यता थी। नए सदस्यों ने हम पर विश्वास कर मिस्ड काॅल करने के बाद अेाटीपी नंबर बताए और सदस्य बने। और पढ़ें

05:41 PM, 24-Oct-2024

MP News: पेसा मोबिलाइजर्स को दीवाली का तोहफा, सीएम ने मानदेय 4 हजार से 8 हजार प्रतिमाह किया


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेसा मोबिलाइजर्स का मानदेय दोगुना कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनजातीय क्षेत्रों में विकास और सशक्तिकरण के प्रति दृढ़ संकल्पित है।  और पढ़ें

05:14 PM, 24-Oct-2024

Shahdol News: दो छात्र गुटों में विवाद, पुलिस आरक्षक वीडियो बनाता रहा और दोनों पक्षों में होती रही मारपीट

पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्र गुटों में विवाद हो गया, विवाद किस बात को लेकर हुआ है पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।  फौरीतौर पर यह बात सामने आई है कि दो छात्र गुटों में पहले पॉलिटेक्निक ग्राउंड में गहमा गहमी हुई और गाली गलौज हो रही थीं, जिसे देख कुछ स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी और पढ़ें

04:20 PM, 24-Oct-2024

Bhopal Crime: चार साल की मासूम से भाई ने की दरिंदगी, दर्द होने पर हुआ खुलासा, आरोपी भी नाबालिग

भोपाल में 4 साल की बच्ची थाना क्षेत्र में रहती है। उसके पड़ोस में उसके चाचा का मकान है। करीब एक महीने पहले उसका चचेरा भाई उसे खेलने का कहकर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। और पढ़ें

04:04 PM, 24-Oct-2024

Diwali: बाबा महाकाल के दरबार में इस दिन मनेगी दिवाली, भस्म आरती में लगेगा अन्नकूट का भोग फिर जलेंगी फुलझड़ियां

इस वर्ष दिवाली पर्व को मनाने को लेकर ज्योतिषाचार्यों की अलग-अलग राय बन रही है। कुछ ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 31 अक्टूबर को तो कुछ के अनुसार 1 नवंबर को दिवाली मनाई जानी चाहिए। इन सबके बीच उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी व ज्योतिषाचार्यों ने यह साफ कर दिया है कि कब त्योहार मनाया जाएगा।  और पढ़ें

03:57 PM, 24-Oct-2024

Indore: पुष्य नक्षत्र की ग्राहकी से दमका बाजार, खूब बिके वाहन, सराफा बाजार में 150 करोड़ का कारोबार

व्यापारियों ने भी सुबह दस बजे से ही संस्थान खोल लिए थे। सराफा बाजार में शगुन के रुप में सुबह ग्राहक सोना-चांदी खरीदने पहुंच गए थे। सराफा क्षेत्र की सजावट भी की गई है और दुकानदार कई आफर भी दे रहे है। और पढ़ें

03:54 PM, 24-Oct-2024

Umaria News: बैंक के सामने हुई लूट का अब तक खुलासा नहीं, तीन महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ

स्टेट बैंक के सामने से हुई 1 लाख रुपये से अधिक की लूट के मामले का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। तीन महीने बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।   और पढ़ें

03:41 PM, 24-Oct-2024

Chhatarpur: पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, दो आरोपियों ने तीन गोली मारी, जानें वारदात के पीछे की वजह

छतरपुर में मामूली विवाद में पूर्व सरपंच की हत्या कर दी गई। दो आरोपियों ने तीन गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।  और पढ़ें

03:39 PM, 24-Oct-2024

Chhindwara News: तीन सूदखोरों से परेशान युवक ने की आत्महत्या, तीन पर केस दर्ज, 30% का ब्याज ले रहे थे

कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि आत्महत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।  और पढ़ें

03:26 PM, 24-Oct-2024

Damoh News: शहर में खुलेगा ई चार्जिंग स्टेशन, घर के मीटर से वाहन चार्ज करने पर लगेगा कामर्शियल बिल

बिजली वितरण कंपनी के किल्लाई नाका सब स्टेशन में पदस्थ एई राजेश कुमार दुबे ने बताया कि एक फर्म ने आवेदन किया है, जिसे ई-चार्जिंग स्टेशन के लिए कनेक्शन लेना है। यह कनेक्शन एसपीएम नगर क्षेत्र में दिया जाना है। और पढ़ें

02:51 PM, 24-Oct-2024

Agar Crime News: मालिक से कह देना हमारे हिसाब से चलेंगी बसें, यह कहकर बदमाशों ने कर दी तोड़फोड़, जानें माजरा

पुलिस ने बताया कि क्लीनर की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। क्लीनर ने बताया कि ईदगाह पर बसें खड़ी थीं, जिनमें बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दिए। और पढ़ें

01:20 PM, 24-Oct-2024

Shahdol Road Accident: सड़क हादसे में दो की मौत, वॉक करते समय ईयर फोन लगाए युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा

अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। और पढ़ें

01:02 PM, 24-Oct-2024

Shahdol News: घर से लापता 17 साल की किशोरी का बांध में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

जयसिंहनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि घर से लापता किशोरी का शव दूसरे दिन बांध में मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

12:11 PM, 24-Oct-2024

MP By-Election: उप चुनाव के बीच किसान सरकार से नाराज, किसान संघ ने कहा-  वोट न मांगे, जानें क्या है मामला?

मध्य प्रदेश में उपचुनाव के बीच किसान संघ ने चेतावनी दी है कि जब सरकार ने हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया तो किसान भी अब सरकार की बात नहीं सुनेंगे। इसलिए, किसानों से वोट मांगने का प्रयास न करें। और पढ़ें

11:37 AM, 24-Oct-2024

Ujjain News: अपराधों पर नियंत्रण ही नहीं, यातायात व्यवस्था में सुधार भी है नए आईजी उमेश जोगा की प्राथमिकता

उमेश जोगा 8 सितंबर 2021 को जबलपुर के आईजी नियुक्त किए गए थे। दूसरे ही दिन उन्होंने सभी एसपी की बैठक बुलाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे कि अपराधों पर किस प्रकार नियंत्रण पाना है। और पढ़ें

11:08 AM, 24-Oct-2024

Katni News: दम तोड़ रही चूना नगरी कटनी की पहचान, सरकार की अनदेखी से 50 फीसदी व्यापार बंद, क्या बोले व्यापारी?

Lime City Katni: मध्यप्रदेश का कटनी जिला जो एक समय चूना नगरी से जाना जाता था, वो अब अपनी पहचान खोता जा रहा है। इसकी वजह सरकार की अनदेखी है जो चूना उद्योग को समाप्ति की ओर ले जा रही है।  और पढ़ें

10:46 AM, 24-Oct-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 24 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Indore News: घर परिवार की परेशानियां ताबीज बांधकर और तांत्रिक क्रिया से दूर करने का दावा, खान बाबा पर महिलाओं से अश्लीलता के आरोप। कई गांवों की महिलाओं के संपर्क में था।
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें