फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 22 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:50 PM, 22-Oct-2024

Chhatarpur Crime: गला काटकर अधेड़ की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पुराने विवाद के चलते किया था मर्डर

गला काटकर अधेड़ व्यक्ति की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुराने विवाद के चलते अधेड़ की हत्या की थी। और पढ़ें

10:41 PM, 22-Oct-2024

MP High Court: विधि छात्रों का रिजल्ट रोकने को चुनौती, रादुविवि कुलपति सहित अन्य को नोटिस जारी

मामला महाकौशल लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन सोसायटी के अध्यक्ष अंकुश चौधरी की ओर से दायर किया गया है। इसमें कहा गया है कि रादुविवि ने उससे संबद्ध कई लॉ कॉलेजों के तृतीय व पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम रोक लिया है। और पढ़ें

10:34 PM, 22-Oct-2024

Jabalpur News: वेब सीरीज निर्माता एकता कपूर पर एफआईआर दर्ज हो, जानें क्या है मामला

इस वेब सीरीज में दृश्य ऐसे हैं, जिनमें धार्मिक प्रतीकों और मान्यताओं का अपमान किया गया है। इन दृश्यों में हिंदू धर्म के प्रतीक और मान्यताओं का गलत ढंग से चित्रण किया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:29 PM, 22-Oct-2024

Guna: मुंबई की सूफी गायिका का एमपी के इस पेट्रोल पंप पर आखिर क्यों फूट रहा गुस्सा, जताई नाराजगी

जुलाई माह में मुंबई की सूफी गायिका समरजीत सिंह के साथ हुए घटनाक्रम के मामले में सील हुए पेट्रोल पंप के खुलने के बाद समरजीत सिंह ने वीडियो के माध्यम से एडमिनिस्ट्रेशन पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। और पढ़ें

10:24 PM, 22-Oct-2024

Rajgarh News: कॉमेडियन कलाकार ने करवा चौथ पर बनाई रील, हिंदू संगठन को पसंद नहीं आई, थाने में की शिकायत

Rajgarh Comedian artist made reel on Karva Chauth Hindu organization did not like it और पढ़ें

विज्ञापन
10:20 PM, 22-Oct-2024

Shahdol: आदमखोर तेंदुए का होगा रेस्क्यू, ले जाया जाएगा बांधवगढ़, 60 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी कर रहे निगरानी

एसडीओ फॉरेस्ट बादशाह रावत ने कहा कि आठ लोगों पर हमला करने वाले आदमखोर तेंदुए के रेस्क्यू के लिए भोपाल एवं बीटीआर टीम को पत्र लिखा है। जल्द ही टीम आकर इस आदमखोर तेंदुए का रेस्क्यू कर बांधवगढ़ ले जाएगी। और पढ़ें

10:00 PM, 22-Oct-2024

Umaria News: जंगली हाथियों ने गरीब किसान की फसल की बर्बाद, लोगों में गुस्सा व्याप्त

उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे हुए गांव में जंगली हाथियों ने किसान की फसल बर्बाद कर दी है। इसको लेकर लोगों में गुस्सा व्याप्त है। और पढ़ें

09:54 PM, 22-Oct-2024

MP High Court: NTCA ने कहा- साइट विजिट कर प्रदान करेंगे फाइनल अनुमति, एनएच-69 के निर्माण में रोक बरकरार

महाराष्ट्र अमरावती निवासी एडविट किओले की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है कि बैतूल-औबेदुल्लागंज के बीच नेशनल हाइवे-69 का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य के लिए वन विभाग की अनुमति ली गई है। और पढ़ें

09:44 PM, 22-Oct-2024

Damoh News: घर से लापता प्रेमी युगल के जंगल में फंदे से लटके मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी युगल के द्वारा फंदे से लटक कर आत्महत्या करने का प्रथम दृश्य मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम करते हुए विवेचना की जा रही है, बुधवार की सुबह पीएम होगा। और पढ़ें

09:37 PM, 22-Oct-2024

MP High Court: निर्दोष होने के बावजूद जेल में काटे 14 साल, हाईकोर्ट ने पुलिस जांच की निंदा करते हुए कहा...

निर्दोष होने के बावजूद भी जेल में 14 साल काटना पड़ा। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने पुलिस जांच की निंदा करते हुए गवाहों के खिलाप प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए हैं। और पढ़ें

09:32 PM, 22-Oct-2024

Indore News: इंदौर में रखा था 11 हजार लीटर पेट्रोलियम, अधिकारियों के छूटे पसीने, विस्फोटक दल पहुंचा

Indore City News: मार्क इंटरप्रायजेस के मालिक अंकित बाफना द्वारा किया जा रहा था पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध व्यापार, गोदाम को किया सील, सैंपल जांच के लिए भेजे।
  और पढ़ें

09:23 PM, 22-Oct-2024

Indore News: पिस्टल लोड की और धांय धांय, पूर्व मंत्री के नाम से फैली सनसनी

Indore News: पूर्व मंत्री उषा ठाकुर के एक घर से निकलते ही गोली चलने के मामले में हो गया खुलासा। पुलिस ने सीसीटीवी से पकड़े आरोपी। 
  और पढ़ें

09:22 PM, 22-Oct-2024

Khargone News: राठौड़ समाज की युवती का जबलपुर में मुस्लिम युवक से होने वाले विवाह को लेकर आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

Khargone Anger over marriage of girl of Rathore community with Muslim boy in Jabalpur submitted memorandum
  और पढ़ें

09:01 PM, 22-Oct-2024

Bhopal News:  मिसरोद से आईएसबीटी तक बनेगी सीसी सर्विस रोड, जे.के. रोड का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूर्ण होगा

राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने बैठक में कहा कि क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का निरीक्षण वह स्वयं करेंगी। उन्होंने बताया कि जेके रोड के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसे समय पर पूरा करने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। और पढ़ें

08:48 PM, 22-Oct-2024

Bhopal News: नीलबड़ से बरखेड़ा नाथू मार्ग सिक्स लेन होगा, विधायक रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश


राजधानी भोपाल में विकास कार्य तेजी से चल रहे है। इसी कड़ी में हुजूर विधानसभा क्षेत्र के नीलबड़ में जनता को सिक्स लेन सड़क की सौगात मिलने वाली है।  और पढ़ें

08:37 PM, 22-Oct-2024

Mp weather: एमपी में ठंड का असर, पचमढ़ी में सबसे कम 14.8 डिग्री तापमान दर्ज, खंडवा समेत कई जिलों में हुई बारिश

मध्य प्रदेश में ठंड का असर दिखने लगा है। प्रदेश के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं खंडवा, इंदौर समेत कई जिलों में मंगलवार को बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन तक मौसम साफ रहेगा। और पढ़ें

08:34 PM, 22-Oct-2024

Khargone News: पड़ोसी के घर चोरी की और संदूक घर के पीछे गाड़ दिया, सीसीटीवी कैमरे से हुआ खुलासा, पकड़ी गईं चोर

खरगोन के खलटाका चौकी क्षेत्र मे चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपने पड़ोस के घर में चोरी की और फिर चोरी का माल का संदूक अपने घर के पीछे जमीन में गाड़ दिया।   और पढ़ें

08:32 PM, 22-Oct-2024

Neemuch: सात हजार रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों लोकयुक्त ने किया गिरफ्तार, जानें क्यों मांगी रिश्वत

उज्जैन लोकायुक्त की टीम मंगलवार को नीमच जिले के ग्राम घासुंडी बामनी पहुंची। यहां टीम ने हल्का नंबर-5 के पटवारी दिनेश कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। और पढ़ें

08:26 PM, 22-Oct-2024

Indore: आईडीए छोड़ेगा स्कीम नंबर 171, तीस सालों से अटके थे प्लाॅट

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए संशोधन के बाद प्राधिकरण ने उन जमीनों को छोड़ने का फैसला लिय था। जहां 10 प्रतिशत से कम विकास कार्य किए गए और स्कीम को लागू करने में लंबा वक्त हो चुका है। और पढ़ें

08:22 PM, 22-Oct-2024

Ujjain News: सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे युवक को ट्रेन में किसी ने फ्रूटी पिलाई, होश आया तो सामान गायब

दिल्ली से उज्जैन के लिए ट्रेन मे बैठे युवक को बदमाशों ने फ्रूटी में जहरीला पदार्थ मिलाकर लूट लिया गया। यात्रियों की मदद से वह आरपीएफ थाने पहुुंचा, जहां से उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। और पढ़ें

08:21 PM, 22-Oct-2024

Bhopal: भोपाल में गोली मारकर काले हिरण का शिकार, खेत में मिला शव, वन विभाग ने करवाया PM,3 दिन में आएगी रिपोर्ट

भोपाल के एक गांव में काले हिरण का शव मिला है। शव पर कई जगह चोट के निशान मौजूद हैं। वन विभाग का कहना है कि हिरण को गोली मारी गई है। पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट तीन दिन में आएगी। वन विभाग की टीम ने हिरण का अंतिम संस्कार कर दिया है।
  और पढ़ें

08:19 PM, 22-Oct-2024

Chhindwara News: पशु चिकित्सा अधिकारी ले रहा था 20 हजार रुपये की रिश्वत, लोकायुक्त ने दबोचा

छिंदवाड़ा में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

08:13 PM, 22-Oct-2024

MP News: लक्ष्मण सिंह का स्टालिन और नायडू पर निशाना, बोले- ऐसी दशा में क्या हम 'विकसित भारत' बना पाएंगे?

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधा है। और पढ़ें

08:12 PM, 22-Oct-2024

Anuppur News: 28 नग मवेशी की तस्करी कर ले जाते पिकअप और ट्रक वाहन जब्त, तस्कर फरार

अनूपपुर जिले के दो थाना क्षेत्र में पशु तस्करी करते हुए दो वाहनों सहित 28 मवेशी को चंगुल से छुड़ाया गया है। वाहन चालक सहित अन्य लोग भाग खड़े हुए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। और पढ़ें

08:10 PM, 22-Oct-2024

Love Jihad: हिंदू युवती ने कोर्ट में किया खुलासा, अंसारी के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाएं

Indore Jabalpur News: सकल पंच राठौर समाज ने कलेक्टर कार्यालय घेरा। समाज के प्रतिनिधि मनोज राठौर ने बताया कि यह मामला लव जिहाद से जुड़ा है, जिसमें एक युवती न्याय की मांग कर रही है। 
  और पढ़ें

08:07 PM, 22-Oct-2024

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- विंध्य क्षेत्र को निवेश और औद्योगिक केंद्र के रूप में करेंगे स्थापित

मध्य प्रदेश के रीवा में बुधवार को प्रदेश की 5वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित होगी। इसमें चार हजार प्रतिभ्ज्ञागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।  और पढ़ें

08:03 PM, 22-Oct-2024

Sagar: संपदा अधिकारी कार्यालय का सहायक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त पुलिस ने की कार्रवाई

Sagar Assistant of Estate Officer Office arrested while taking bribe of 10 thousand rupees Police took action और पढ़ें

07:57 PM, 22-Oct-2024

Umaria News: एक साल की बेटी को लेकर मां ने कुएं में लगाई छलांग, दोनों की मौत

घर में विवाद के चलते मां ने अपनी एक साल की बेटी संग कुएं में छलांग लगा दी। ऐसे में दोनों की मौत हो गई। मृतका के मां-बाप ने प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। और पढ़ें

07:56 PM, 22-Oct-2024

Deepawali: जरूरतमंद बच्चों की एक साल की फीस भरेगा जैन समाज, दिवाली मनेगी सेवा वाली

Diwali 2024: जीतो ने इस अवसर पर 200 से अधिक बच्चों को एक वर्ष की शिक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया है।
  और पढ़ें

07:54 PM, 22-Oct-2024

Damoh News: कोर एरिया के लिए आया पत्र, रजिस्ट्रार और पटवारी ने बफर एरिया में जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी

झापन रेंजर नीरज बिसेन ने बताया कि कोर एरिया में जमीन की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाया है। सेहरी गांव बफरजोन में है। वहां कोई रोक नहीं लगाई है। जमीन का क्रय-विक्रय हो सकता है। उसकी रजिस्ट्री भी हो सकती है। और पढ़ें

07:50 PM, 22-Oct-2024

MP High Court: अंकिता और हसनैन के शादी पर कोर्ट की पाबंदी, 'अलग रहेंगे और एक-दूसरे से संपर्क नहीं करेंगे'

इंदौर निवासी अंकिता ठाकुर तथा सिहोरा निवासी हसनैन अंसारी ने पुलिस सुरक्षा की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि उन्होंने विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह के लिए कलेक्टर जबलपुर कार्यालय में आवेदन किया था।  और पढ़ें

07:50 PM, 22-Oct-2024

Damoh News: मिलिए 15 साल से वार्ड की पार्षद प्रेमरानी से, ठेले पर बेचती हैं समोसे, चुनाव भी बिना पैसे ही लड़ीं

प्रेमरानी ने बताया कि चुनाव जीतने के लिए उन्होंने वार्ड में स्वयं का एक रुपया भी खर्च नहीं किया। वह तो केवल लोगों के पास जाकर हाथ जोड़ती हैं। वार्ड के लोग ही उन्हें जिताते हैं।  राजनीति उनके लिए समाज-सेवा है। और पढ़ें

07:49 PM, 22-Oct-2024

Chhindwara News: मक्के और ज्वार के बीच हो रही थी गांजे की खेती, ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने 250 पेड़ पकड़ा

मक्के और ज्वार के बीच गांजे की खेती हो रही थी। ऑपरेशन प्रहार के तहत ड्रोन से पुलिस ने गांजे के 250 पेड़ पकड़े और दो आरोपी गिरफ्तार किए। और पढ़ें

07:47 PM, 22-Oct-2024

Weather: इंदौर में फिर तेज बारिश, ठंड बढ़ी, तेज हवाओं ने कंपकंपाया

Weather: मौसम के अचानक हुए बदलाव ने शहरवासियों को चौंका दिया। अगले एक से दो दिन इसी तरह का मौसम रह सकता है। 
  और पढ़ें

07:42 PM, 22-Oct-2024

Damoh News: पुलिस ने पकड़ी अवैध पटाखा फैक्टरी, प्रतिबंध की वजह से घर में बना रहे थे पटाखे, सामग्री जब्त

पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्टरी पर छापा मारकर करीब 50 हजार के पटाखे सहित विस्फोटक सामग्री, अध-बने पटाखे, सुतली बम की निर्माण सामग्री बरामद की है। दीपावली पर सप्लाई करने के लिए पटाखे तैयार किए जा रहे थे। और पढ़ें

07:40 PM, 22-Oct-2024

Damoh News: दमोह के इस ब्लॉक में लोगों की अजब परेशानी, सरकार से शिकायत करनी है तो 60 किमी का सफर करना होगा

तेंदूखेड़ा एसडीम अविनाश रावत ने बताया मैं तो कार्यालय में  मौजूद हूं और जो आवेदन आते हैं, उन्हें अन्य विभागों को भेज देता हूं। जब उनसे पूछा गया कि आज जनसुनवाई में कितने आवेदन आए तो तेंदूखेड़ा तहसीलदार ने बताया कि मात्र एक आवेदन आया है। और पढ़ें

07:36 PM, 22-Oct-2024

Damoh News: दीपावली की सफाई का कचरा फेंकने पर विवाद, महिला ने मां-बेटी पर कर दिया धारदार हथियार से हमला

फिल्टर कॉलोनी में सेन परिवार के घर दीपावली की सफाई का काम चल रहा था। घर का कचरा फेंकने के दौरान मालती सेन नामक महिला का विवाद भावना सेन से हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई, जिसमें मां-बेटी घायल हो गईं। और पढ़ें

07:22 PM, 22-Oct-2024

Bhopal:PCC चीफ ने सरकार के 10 माह पूरे होने पर पूछे 10 सवाल, बोले- शिवराज की 33 योजनाओं को CM मोहन ने किया बंद

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने MP सरकार के 10 माह पूरे होने पर 10 सवाल पूछे हैं। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की 33 योजनाओं को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बंद कर दिया है। और पढ़ें

07:22 PM, 22-Oct-2024

Indore: बंगाली काॅलोनी-बिचौली हप्सी मार्ग अब आएगा चौड़ा नजर, 50 से ज्यादा अतिक्रमण हटे

मंगलवार को 50 से ज्यादा दुकानों से अतिक्रमण हटाए गए। लोगों ने शेड लगाकर फुटपाथ और सड़क घेर ली थी। नगर निगम ने तीन ट्रक सामान जब्त किया। इस मुहिम का व्यापारियों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल मौजूद रहने के कारण मुहिम प्रभावित नहीं हुई। और पढ़ें

07:15 PM, 22-Oct-2024

MP News: छतरपुर में मस्जिद के अंदर बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, सच्चाई जान सबके उड़े होश

छतरपुर जिले में मस्जिद में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत एक्शन में आई और बम निरोधक दस्ते के साथ मस्जिद परिसर में बम की तलाश में जुट गई। डॉग स्क्वॉयड की टीम भी बम ढूंढने में जुटी रही। और पढ़ें

07:08 PM, 22-Oct-2024

Indore: इंदौर के नाम एक और उपलब्धि दर्ज, स्वच्छता के बाद अब वाॅटर अवाॅर्ड में दिखाया दम

इंदौर से निकलने वाली नदियों पर छोटे-छोटे स्टाॅप डेम बनाए गए। इससे नदियों में वर्षभर पानी रहता है और किसान भी उससे खेतों की सिंचाई करते है। इसके अलावा इंदौर में 300 से ज्यादा हेक्टेयर में ड्रिप इरिगेशन को बढ़ावा दिया गया। और पढ़ें

06:57 PM, 22-Oct-2024

Bhopal News: आधी रात पार्क में लड़की संग बैठे थे तीन युवक, चौकीदार ने गेट बंद करने को कहा तो मार दिया चाकू

राजधानी भोपाल के एक पार्क में देर रात तीन युवक एक लड़की संग बैठे थे। ऐसे में जब चौकीदार ने उनसे गेट बंद करने को कहा तो तीनों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। मामला वीआईपी रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट का है। और पढ़ें

06:57 PM, 22-Oct-2024

Mp railway: दीपावली और छठ पर्व के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें, भोपाल मंडल से गुजरेंगी आठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा इस वर्ष 6000 से अधिक विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें भोपाल मंडल से 8 विशेष ट्रेनें गुजरेंगी।
  और पढ़ें

06:47 PM, 22-Oct-2024

Bhopal Crime: शिवपुरी और सूरत से पांच साइबर जालसाज गिरफ्तार, शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर नौ लाख ठगे

शिवपुरी और सूरत से पांच साइबर जालसाज गिरफ्तार हुए हैं। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर नौ लाख रुपये की ठगी किए हैं। दो आरोपी शिवपुरी और तीन सूरत से पकड़ाए हैं। और पढ़ें

06:31 PM, 22-Oct-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 22 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

प्रदेश में खाद की किल्लत पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा है। वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने आरोप लगाया है कि एमपी के हिस्से की खाद महाराष्ट्र भेजा जा रहा है क्योंकि वहां चुनाव चल रहा है।



  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें