फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 15 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:02 PM, 15-Oct-2024

देख लो सरकार: जो टेस्ट अस्पताल में होता है मुफ्त, उसके लिए सेटिंग कर लैब भेज रहे डॉक्टर

काफी समय से अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीजों को इसी तरह परेशान कर चिकित्सकों द्वारा इलाज करने के नाम पर अस्पताल की आड़ में आर्थिक लाभ कमाया जा रहा है। जबकि कई ऐसे बल्ड टेस्ट हैं, जो कि उसी अस्पताल में मुफ्त में हो सकते हैं। और पढ़ें

10:41 PM, 15-Oct-2024

MP High Court: आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्ग को मिलना चाहिए EWS का लाभ, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्गों को ईडब्ल्यू का लाभ मिलना चाहिए। हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। और पढ़ें

10:34 PM, 15-Oct-2024

Sagar News: पोस्टमॉर्टम की एवज में राशि मांगने का मामला, कमिश्नर ने डॉक्टर को किया निलंबित

पोस्टमॉर्टम की एवज में राशि मांगने के मामले में कमिश्नर ने कार्रवाई की है। आरोपी डॉक्टर को कमिश्नर ने निलंबित कर दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:28 PM, 15-Oct-2024

MP High Court: शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जारी रखो, फैसले के रहेगी अधीन, HC का निर्देश, अगली सुनवाई 12 नवंबर को

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कहा, शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जारी रखी जाए। हाईकोर्ट ने यह निर्देश दिए हैं। बता दें कि अगली सुनवाई 12 नवंबर को होगी। और पढ़ें

10:21 PM, 15-Oct-2024

Sagar News: खाद की किल्लत से जूझते किसान, घंटों लाइन में लगकर भी नहीं मिल रही खाद

Sagar Farmers are facing shortage of fertilizers they are not getting fertilizers even after standing  और पढ़ें

विज्ञापन
10:20 PM, 15-Oct-2024

Indore News: परिवारवाद की राजनीति समाप्त करेगी भाजपा, अब युवा आगे आएं और देश का नेतृत्व करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इंदौर में संगठन पर्व के ‘‘आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’’ के तहत उद्यमियों, प्रोफेशनल्स को संबोधित कर दिलाई पार्टी की सदस्यता
  और पढ़ें

10:16 PM, 15-Oct-2024

MP High Court: अधिवक्ता हड़ताल संबंधित संज्ञान याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने लगाई रोक, HC में सुनवाई बढ़ी

मार्च 2023 में अधिवक्ता अनिश्चितकालीन प्रदेश व्यापी हड़ताल पर चले गए थे। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई संज्ञान याचिका के रूप में करते हुए अधिवक्ताओं को तत्काल काम पर वापस लौटने के आदेश दिए। और पढ़ें

10:07 PM, 15-Oct-2024

Indore News: खजूर के पत्तों की झाडू और सजावटी सामान, इंदौर की मुन्नी दीदी को मिल रही नई पहचान

गुरुग्राम में आयोजित आजीविका सरस मेले में मुन्नी दीदी द्वारा बनाई गए उत्पाद विशेष आकर्षण का केन्द्र बने
  और पढ़ें

10:05 PM, 15-Oct-2024

Shahdol News: डॉक्टर पर दुराचार का मामला दर्ज, सीएचसी बुढ़ार में हैं पदस्थ, जांच में जुटी पुलिस

करंजिया थाना प्रभारी नरेंद्र पाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना एसडीपी द्वारा की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। उसे मामले की जानकारी लगते ही वह मोबाइल बंद कर फरार हो गया है। और पढ़ें

09:55 PM, 15-Oct-2024

Sagar Crime: झोपड़ी से आ रही थी बदबू, पुलिस अंदर जाकर देखी तो मिली महिला की संदिग्ध लाश, हत्या की आशंका

सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र से एक बार फिर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गांव के बाहर बनी एक झोपड़ी में 35 वर्षीय महिला का संदिग्ध सड़ा, गला बरामद हुआ है। और पढ़ें

09:54 PM, 15-Oct-2024

Indore News: संभागायुक्त ने दिए होस्टल और आश्रमों के निरीक्षण के निर्देश, फटाका दुकानों की भी होगी जांच

संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में संभागीय कलेक्टर कान्फ्रेंस का हुआ आयोजन, सीएम हेल्पलाइन में एल-1 स्तर पर नॉन अटेंड शिकायत होने पर संबंधित अधिकारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। और पढ़ें

09:49 PM, 15-Oct-2024

Shahdol News: पूरी रात तालाब के भीतर गुजारेंगे बैगा परिवार, इस मामले को लेकर कर रहे आमरण अनशन

बैगा समुदाय के लोग पूरी रात तालाब के भीतर गुजारेंगे। महिला सहित पुरुष भी पानी के बदले पानी और जमीन खोखला करने के मामले में आमरण अनशन कर रहे हैं। और पढ़ें

09:38 PM, 15-Oct-2024

Budhni Bypoll: उपचुनाव की तारीख एलान के बाद सीहोर में आचार संहिता लागू, 13 नवंबर को होगा मतदान, 23 को मतगणना

एसपी, अपर कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बुधनी विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन 18 अक्तूबर 2024 को किया जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर 2024 निर्धारित है। और पढ़ें

09:20 PM, 15-Oct-2024

MP News: विजयपुर और बुधनी उपचुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों की रणनीति तैयार

भारत चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। दोनों सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी।  और पढ़ें

09:20 PM, 15-Oct-2024

MP News: वन आरक्षकों से वेतन वसूली पर लगी रोक, वित्त विभाग को पुनर्विचार के लिए वन विभाग ने भेजा प्रस्ताव

विभाग ने  वन आरक्षकों से अतिरिक्त वेतन राशि की वसूली पर रोक लगा दी है। वन विभाग ने इस मामले में वित्त विभाग को आदेश पर पुनर्विचार करने के लिए प्रस्ताव भेजा है, जिसके बाद किसी भी प्रकार की वसूली अगले आदेश तक नहीं की जाएगी। और पढ़ें

09:12 PM, 15-Oct-2024

MP News: भोपाल में दो दिवसीय खनन कॉन्क्लेव 17 से, देशभर के 600 उद्योगपति और शिक्षाविद जुटेंगे

खनन कॉन्क्लेव में डिजिटलाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग और खनन उद्योग में उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी।  और पढ़ें

09:09 PM, 15-Oct-2024

MP: गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट पर्यटकों के मन भाया,ऑल सीजन टेंट सिटी के साथ लाइव म्यूजिक कंसर्ट का ले रहे आनंद

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में प्रीमियम सुविधाओं वाले ऑल सीजन टेंट्स शामिल किए गए हैं, जो हर मौसम के अनुकूल और अधिकतम आराम के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह लग्जरियस टेंट्स पर्यटकों के लिए गांधीसागर में बिताई रातों को और भी यादगार बना देंगे। और पढ़ें

08:46 PM, 15-Oct-2024

Tikamgarh News: सरकारी कर्मचारी बना रहा भाजपा का सदस्य, वायरल वीडियो पर कांग्रेस की आपत्ति

Tikamgarh News Government employee is becoming member of BJP Congress objects to viral video और पढ़ें

08:29 PM, 15-Oct-2024

Indore:अब शांति एक्सप्रेस में लगेंगे एलएचबी रैक, आसान होगा यात्रियों का सफर

एलएएचबी यात्री कोच को जर्मनी के लिंक हॉफमैन बुश द्वारा बनाया गया था।इस वजह से यह एलएचएबी कोच या रैक के नाम से पहचाना जाता है। भारतीय रेल के लिए यह कोच कपूरथला, चेन्नई और रायबरेली में बनते है। यह कोच स्टेनलेस स्टील के बने होते है। और पढ़ें

08:19 PM, 15-Oct-2024

Weather:पूरे प्रदेश में मानसून विदाई की घोषणा, इंदौर धार समेत कई जिलों में हुई बारिश,दो दिन में मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने मंगलवार पूरे प्रदेश में मानसून की विदाई की घोषणा भी कर दी है। बारिश कराने वाले सिस्टम की एक्टिविटी से एमपी में बारिश हो रही है। मंगलवार को इंदौर, धार समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। एक-दो दिन में बारिश से राहत मिल जाएगी। और पढ़ें

08:15 PM, 15-Oct-2024

Chhindwara: नकुलनाथ का MP विवेक बंटी पर आरोप, बोले- जमीन छीनने और फर्जी केस बनाने के अलावा अब तक क्या दिया

पूर्व सांसद नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू पर आरोप लगाए हैं। नकुलनाथ बोले, सांसद ने जमीन छीनने और फर्जी केस बनाने के अलावा छिंदवाड़ा को पांच महीने में क्या दिया। और पढ़ें

08:08 PM, 15-Oct-2024

Weather: भीषण गर्मी के बाद एक घंटे तेज बारिश, दोपहर में बदला मौसम, तेज हुई ठंड

इंदौर में मंगलवार को मौसम के रंग ने सभी को चौंका दिया। सुबह तेज धूप और उमस ने दोपहर में तेज बारिश का रूप ले लिया। दो बजे के बाद एक घंटे तक तेज बारिश हुई।
  और पढ़ें

08:03 PM, 15-Oct-2024

Bandhavgarh Tiger Reserve Umaria: दर्रहा बाघिन और उसके दो शावक कैमरे में कैद, देखें वायरल वीडियो

Bandhavgarh Tiger Reserve Umaria Darrah tigress and her two cubs captured on camera watch viral video और पढ़ें

07:55 PM, 15-Oct-2024

Baba Mahakal: शरद पूर्णिमा पर महाकाल को क्यों लगेगा खीर का भोग? मंदिर में कब होगा धन्वंतरि पूजन और अन्नकूट भोग

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा नैवेद्य कक्ष में स्थापित भगवान को परंपरानुसार मेवा युक्त मीठे दूध (खीर) का भोग लगाकर फिर प्रसाद का वितरण किया जाता है। प्रसाद वितरण श्री महाकालेश्वर की संध्या आरती के पश्चात किया जाएगा। और पढ़ें

07:55 PM, 15-Oct-2024

Indore: मुख्यमंत्री ने चार ब्रिजों का किया लोकार्पण, सुबह दो ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोलना भूल गए अफसर

आगरा-मुबंई राष्ट्रीय राजमार्ग के राऊ सर्कल पर बने ब्रिज का लोड टेस्ट शुरू हो गया है।  इसके बाद ब्रिज ट्रैफिक के लिए खोला जा सकता है। इस ब्रिज के निर्माण के दौरान राऊ सर्कल का ट्रैफिक काफी अस्त व्यस्त रहा और यह ब्लैक स्पाॅट भी बन गया था।  और पढ़ें

07:34 PM, 15-Oct-2024

International Dance Festival Gwalior: पांच देशों के कलाकार शामिल, 500 कलाकारों ने शहर की सड़कों पर किया डांस

International Dance Festival Gwalior Artists from five countries participated 500 artists danced on streets  और पढ़ें

07:25 PM, 15-Oct-2024

MP News: खंडवा में न्याय के नाम पर थाने और चौकी से मिल रहा झूठा आश्वासन, एसपी के निर्देश भी बेअसर

मध्यप्रदेश में खंडवा नगर के मोघट रोड थाना से जुड़े ऐसे कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें इस थाने में पहुंचे या इस थाने से जुड़ी रामेश्वर पुलिस चौकी पहुंचे। पीड़ितों को न्याय के लिए भटकता हुआ देखा गया है। और पढ़ें

07:22 PM, 15-Oct-2024

Indore: पकड़े न जाए, इसलिए टेबलेट और इंजेक्शन की पैकिंग में तैयार होने लगा नशा

अफसरों को पता चला है कि इन फैक्ट्ररियों में तैयार एमडी ड्रग पुणे, दिल्ली, मुबंई, जैसे बड़े शहरों की रेव व बड़ी पार्टियों में महंगे दामों में बिकती है। इस कारोबार से जुड़े कुछ लोगों की आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारी हो सकती है। और पढ़ें

07:13 PM, 15-Oct-2024

Jatra: 18 अक्टूबर से शुरू होगा जत्रा, मराठी व्यंजनों के स्टाल, दीपावली की खरीदारी सब एक जगह

पोद्दार प्लाझा गांधी हॉल में तीन दिन तक चलेगा आयोजन, कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां देंगी अपने प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट। 
  और पढ़ें

06:26 PM, 15-Oct-2024

Lover Commits Suicide: मैहर में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- अब समझ आएगा हमारा रिश्ता

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में सोमवार को सोनवारी के पास नदी में एक युवक और युवती का शव मिला है। एक सुसाइड नोट भी मिला है, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है और दोनों ने आत्महत्या की है। और पढ़ें

06:21 PM, 15-Oct-2024

MP News: 'जहां लड़कियां बिकती हैं वो मंडी कहां है,' यूट्यूब वीडियो देख शादी की ख्वाहिश लिए निकल पड़ा ये शख्स

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में उत्तर प्रदेश का एक शख्स शादी करने के लिए पहुंच गया और वह लड़कियों का मार्केट खोजने लगा। जब उससे स्थानीय लोगों ने बात की तो बताया कि ऐसा कुछ यहां नहीं होता है, उसके बाद युवक लौट गया। और पढ़ें

06:12 PM, 15-Oct-2024

Mp: कमलनाथ के लंच पर पहुंचे राहुल गांधी,दो घंटे हुई चर्चा, मिल सकती बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकारिणी पर हुई चर्चा

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के घर पहुंचे और साथ में लांच किया। इस दौरान मध्य प्रदेश की कार्यकारिणी पर भी चर्चा की गई। और पढ़ें

05:56 PM, 15-Oct-2024

Chhatarpur News: डायल 100 पर फोन कर पुलिस को घनचक्कर बना रहे थे लड़के, अब हवालात में तोड़ेंगे रोटी

राजेंद्र अहिरवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर डायल 100 को महिला अपराध संबंधी झूठी शिकायत की थी। उन्होंने ही मिलकर फर्जी ऑडियो बनाकर पुलिस को भेज भ्रमित कर परेशान किया था। मामले में पांच लोग शामिल थे। और पढ़ें

05:14 PM, 15-Oct-2024

Mahakal Mandir Ujjain: बाबा महाकाल मंदिर में CBRI एक्सपर्ट की जांच, आखिर कितना मजबूत है मंदिर का स्ट्रक्चर

उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में सीबीआरआई एक्टपर्ट की टीम ने जांच की। साथ ही यह जानने का प्रयास किया कि मंदिर का स्ट्रक्चर कितना मजबूत है। और पढ़ें

04:41 PM, 15-Oct-2024

MP BY Election 2024: बुधनी और विजयपुर विधानसभा में उपचुनाव की तारीखें तय, जानें क्यों हो रहा यहां चुनाव

मध्यप्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। विजयपुर और बुधनी सीट पर 13 नवंबर को चुनाव होंगे। जबकि 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। और पढ़ें

04:38 PM, 15-Oct-2024

MP News: पेट गैस से परेशान नायब तहसीलदार कलेक्टर साहब की मीटिंग में बैठे थे, बेहोश होकर कुर्सी से गिर गए

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला कलेक्ट्रेट में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब कलेक्टर की बैठक के दौरान नायब तहसीलदार की तबीयत बिगड़ गई और वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। और पढ़ें

04:25 PM, 15-Oct-2024

MP By Election Date Declared: मध्यप्रदेश की विजयपुर और बुधनी सीट पर इस दिन होंगे उपचुनाव, तारीखों का एलान

मध्यप्रदेश के दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है। बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर चुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में सियासी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। और पढ़ें

04:07 PM, 15-Oct-2024

mp: हमीदिया के 500 आउटसोर्स कर्मचारियों को 4 महीने से नहीं मिली सैलरी, हड़ताल पर बैठे, कमलनाथ का सरकार पर तंज

चार महीने से वेतन नहीं मिलने के चलते हमीदिया अस्पताल  के 500 आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए। हालांकि बाद में आश्वासन के बाद काम पर वापस आ गए। कमलनाथ ने कहा है कि लाखों करोड़ का कर्ज प्रदेश सरकार किसके लिए ले रही है? और पढ़ें

03:44 PM, 15-Oct-2024

Mp: नर्सिंग घोटाले के व्हिसलब्लोअर को MSC नर्सिंग करने से रोका, हाईकोर्ट पहुंचे परमार, परीक्षा की मांगी अनुमति

नर्सिंग घोटाले के व्हिसलब्लोअर रवि परमार ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा आयोजित मास्टर ऑफ साइंस नर्सिंग (एमएससी नर्सिंग) में प्रवेश की परीक्षा में शामिल करने की अनुमति की मांग की हैं। और पढ़ें

03:41 PM, 15-Oct-2024

Shahdol: जंगली जानवरों के शिकार के लिए जंगल में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, पुलिस जांच शुरू

थाना प्रभारी गोहपारू विनय सिंह गहरवार ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। आरोपी गोकुल अहिरवार के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। और पढ़ें

03:35 PM, 15-Oct-2024

Chhindwara News: शादीशुदा प्रेमी युगल ने खाया जहर, गंभीर हालत में रेफर

छिंदवाड़ा जिले में शादीशुदा प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर उन्हें छिंदवाड़ा रेफर किया गया।  और पढ़ें

03:27 PM, 15-Oct-2024

Indore: हैप्पी वाण्डरर्स के स्वर्णिम इतिहास को मिलेंगी नई ऊंचाइयां, हीरक जयंती में जुटेंगे देशभर के खिलाड़ी

देश को एक से एक बेहतरीन खिलाड़ी देने वाला इंदौर का लोकप्रिय क्लब 19 अक्टूबर को हीरक जयंती महोत्सव मनाएगा। देश के कोने कोने से इसमें खिलाड़ी शामिल होंगे। 
  और पढ़ें

03:22 PM, 15-Oct-2024

Gwalior Crime: शहर के बीचो-बीच फ्लैट में मां और बेटी की निर्मम हत्या, लूट के बाद मर्डर की आशंका

ग्वालियर शहर में अब हाउसिंग सोसाइटी में भी सुरक्षित नहीं है। मामला ग्वालियर की गार्डन होम सोसाइटी का है। जहां बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई है। और पढ़ें

02:49 PM, 15-Oct-2024

MP News: पांच रुपये कम थे तो बिन इलाज लौटीं मां-बेटी, जिम्मेदारों को जलने से झुलसी मासूम के आंसू भी नहीं दिखे

देवास में चौंकाने वाली मामला सामने आया है। सरकार के गरीबों को मुक्त इलाज देने के दावे खोखले साबित होते नजर आए। यहां 5 रुपए कम होने पर मां बेटी को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा। और पढ़ें

02:31 PM, 15-Oct-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 15 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

पांच अक्तूबर को ससुराल वालों की कैद से रिहा कराई गई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 16 सालों से कैद में थी। मायके वालों की शिकायत के बाद मामला सामने आया था और महिला को रिहा कराया गया था।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें