फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 12 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:45 PM, 12-Oct-2024

Sidhi News: टिकरी में मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन करने गए एक युवक की हुई मौत, नदीं में डूब गया था

MP: मूर्ति का विसर्जन करने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। माता की मूर्ति का विसर्जन करने के बाद वह नहाने के लिए कुछ दूर पर चला गया, लेकिन जैसे ही कुछ दूर गया तो तेज बहाव की वजह से वह बहता चला गया और पढ़ें

10:37 PM, 12-Oct-2024

MP: दिल्ली की लड़की से पबजी खेलते-खेलते हुआ प्यार, फिर शादी…और अब साथ लगाया मौत को गले; हैरान कर देगी घटना

MP: एक कपल ने कुछ दिनों पहले ही शादी की थी। अब दोनों ने एक साथ दुनिया को अलविदा कह दिया है। नवविवाहित जोड़े ने कुछ ऐसा कदम उठाया, जिससे लोग हैरान रह गए। पुलिस भी दोनों की हालत देखकर हैरान रह गई। जानें पूरा मामला… 
  और पढ़ें

10:28 PM, 12-Oct-2024

Tikamgarh News: स्कॉर्पियो से अवैध शराब और कट्टा कारतूस बरामद, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

MP: टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने शनिवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि मोहनगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो से अवैध शराब लाई जा रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:05 PM, 12-Oct-2024

Indore News: 111 फीट का रावण 40 सेकंड में खाक, लाखों भक्तों ने एक साथ लगाए जयकारे

इंदौर में 15 प्रमुख स्थानों पर रावण दहन रात दस बजे तक हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दशहरा मैदान के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 
  और पढ़ें

09:45 PM, 12-Oct-2024

Chhindwara: दशहरा मैदान में जला 51 फीट का रावण, राम ने चलाया बाण और जल गया दशानन; सांसद ने उतारी आरती

MP News: छिंदवाड़ा में दशहरा पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। श्रीराम लीला मंडल द्वारा शाम 5.30 बजे छोटी बाजार से भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। और पढ़ें

विज्ञापन
09:32 PM, 12-Oct-2024

MP News: बहन पर बुरी नजर रखने वाले दोस्त को उतारा मौत के घाट, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

MP News: कॉलेज छात्र की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। कॉलेज छात्र अपने दोस्त की बहन पर बुरी नजर रखता था। जिसके कारण दोस्त ने उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
  और पढ़ें

09:18 PM, 12-Oct-2024

Weather: प्रदेश के 46 जिलों से मानसून की विदाई, बाकी जिलों में 15 अक्टूबर तक इंतजार, बारिश के 2 सिस्टम एक्टिव

लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश दर्ज की जा रही है शनिवार को भी कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।  46 जिलों से मानसून की विदाई हो गई है बाकी जिलों में 15 अक्टूबर तक इंतजार करना पड़ेगा। और पढ़ें

09:11 PM, 12-Oct-2024

MP News: धू धू कर के जला बुराई का प्रतीक दशानन का पुतला, सागर में दर्जनों जगह हुआ रावण दहन

MP: सारे देश प्रदेश की तरह बुंदेलखंड अंचल के सागर में भी विजयादशमी पर्व पूरी भक्ति भावना तथा उत्साह से मनाया गया। सागर जिले में दर्जनों स्थानों पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन किया गया।अनेकों जगह रावण के साथ साथ कुंभकर्ण तथा मेघनाद के पुतले बनाए गए थे। और पढ़ें

09:06 PM, 12-Oct-2024

Khargone News: नाभि में बाण लगते ही धू धू कर जला अहंकारी दशानन, गूंजा जय श्रीराम का जयघोष

MP: बीते दो दिनों से लगातार हो रही बरसात के बाद रावण दहन के इस कार्यक्रम पर पूरे निमाड़ में ही संशय बना हुआ था, लेकिन दोपहर बाद बादल छंटने लगे, तब रावण दहन के आयोजन समिति के साथ ही आम लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ उठी। और पढ़ें

08:47 PM, 12-Oct-2024

MP News: राम और रावण की सेना में होता है युद्ध, रावण की नाक पर मुक्का मारकर किया जाता है वध

MP News: दशहरे का पर्व अलग अलग रूप में मनाया जाता है। जिला मुख्यालय पर जहां नामदेव समाज रावण को दामाद मानकर उसकी पूजा करता है, वहीं जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम धमनार में राम और रावण की सेना की बीच युद्ध होता है। इस युद्ध में राम की सेना को रावण की नाक पर मुक्का मारना होता है। 
  और पढ़ें

08:31 PM, 12-Oct-2024

Sagar News: त्योहार के दिन मजदूर के घर का बुझा चिराग, दीवार गिरने से दो वर्षीय मासूम की मौत

Sagar: सागर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां अष्टमी के दिन एक मजदूर परिवार का 2 वर्षीय मासूम घर की मिट्टी की दीवार गिरने से मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। और पढ़ें

08:16 PM, 12-Oct-2024

MP: नालछा माता मंदिर में हुआ चूल का अयोजन, माता के भक्तों ने धधकते अंगारों से निकलकर की आस्था प्रकट

MP: मंदसौर शहर की आस्था की केंद्र मां नालछा माता मंदिर से शनिवार शाम को वाड़ी यात्रा निकाली गई। करीब 12 फीट लंबी चूल जलाई गई। यहां पर सैकड़ों भक्त दहकते अंगारों पर से नंगे पैर निकले। 

और पढ़ें

07:50 PM, 12-Oct-2024

Damoh News: दमोह में प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, चल समारोह में अखाड़े के कलाकार दिखा रहे करतब

MP: शाम 5 बजे से छोटे अखाड़े की प्रतिमाएं घंटाघर से होते हुए फुटेरा तालाब पहुंचने लगी। चल समारोह में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष नाचते-गाते मां की विदाई में शामिल थे, इसके साथ ही जवारों का विसर्जन चल रहा है। और पढ़ें

07:18 PM, 12-Oct-2024

Ujjain: दशहरे पर नए रूट से निकली बाबा महाकाल की सवारी, भक्त हुए निहाल; चारों ओर गूंजा जय श्री महाकाल

कालो के काल बाबा महाकाल वैसे तो वर्ष में कई बार अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए पुराने शहर में नगर भ्रमण पर निकलते हैं, लेकिन आज विजयदशमी (दशहरे) पर बाबा महाकाल की सवारी वर्ष में एक बार नए शहर में भी आई।

  और पढ़ें

07:11 PM, 12-Oct-2024

Mp: नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार को हटाने की मांग, नेताप्रतिपक्ष ने CM को लिखा पत्र, फर्जी कॉलेजों को मान्यता

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को पत्र लिखकर नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार अनीता चांद को हटाने की मांग की है। और पढ़ें

06:38 PM, 12-Oct-2024

Mp: प्रदेश के 1323 निजी और सरकारी कॉलेजों में UG-PG की 50% सीटें खाली, CLC में भी छात्रों ने नहीं दिखाई रुचि

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के काफी प्रयास के बाद भी 1326 सरकारी और निजी कॉलेजों में इस बार 50 फीसदी सीटें खाली रह गई है। इस वर्ष यूजी और पीजी में कुल 10.39 लाख सीटों में से 5.04 लाख सीटों पर छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। और पढ़ें

06:38 PM, 12-Oct-2024

Indore News: दिग्विजय बोले कैलाश विजयवर्गीय के राज में हिंदू खतरे में कैसे आ गया, शस्त्र पूजन पर भी बोले

इंदौर में रावण दहन कार्यक्रम में आए दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कई विषयों पर बात की, उन्होंने भतीजे द्वारा पुलिस से की गई बदतमीजी पर कहा कि वह बहुत छोटी घटना थी, जो होगा, देखा जाएगा। और पढ़ें

06:26 PM, 12-Oct-2024

Indore News: इंदौर के फर्स्ट बटालियन का नाम देवी अहिल्याबाई के नाम पर होगा, शस्त्र पूजन में सीएम की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में शस्त्र पूजन किया, परंपरागत शस्त्र तलवार से लेकर अत्याधुनिक एके-47 सहित अन्य शस्त्रों का विधि विधान के साथ किया पूजन, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए देवी अहिल्याबाई के नाम से चलेगा स्कील डवलपमेंट प्रोग्राम और पढ़ें

06:15 PM, 12-Oct-2024

Mp: प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नहीं स्थानीय कार्यकर्ता तय करेंगे प्रत्याशी, समिति सोमवार से करेगी रायशुमारी

 बुधनी और विजयपुर विधानसभा में उपचुनाव में योग्य प्रत्याशी चयन के लिए समितियों का गठन किया गया है, जो इन जिलों की विधानसभा में पहुंचकर प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस नेताओं से रायशुमारी कर रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे। और पढ़ें

06:15 PM, 12-Oct-2024

Umaria News: माता को सोन नदी में प्रवाहित करने गए युवक की हुई डूबने से मौत, परिजनों को रोकर बुरा हाल

MP: उमरिया के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेजवाही में छोटू पटेल पिता संतोष पटेल निवासी सेजवाही अपने घर से कुछ दूरी पर सोन नदी में माता की मूर्ति को प्रवाहित करने के लिए गया हुआ था। जहां वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। और पढ़ें

06:14 PM, 12-Oct-2024

Road Accident: रूस में मैहर की सृष्टि की मौत, MBBS कर रही थी, कार का पहिया निकला तो सड़क पर गिरी; दूर तक घिसटी

Road Accident: 22 वर्षीय सृष्टि शर्मा मैहर के पुरानी बस्ती में रहने वाले डॉक्टर रामकुमार शर्मा की बेटी थी। वह रूस के उफा की बश्किर यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई कर रही थी और थर्ड ईयर की छात्रा थी। और पढ़ें

06:10 PM, 12-Oct-2024

Vijaya Dashami: 'मैं लंकेश...करता हूं रावण की भक्ति', बेटों के नाम मेघनाथ-अक्षय, MP के अनोखे भक्त की कहानी

Vijaya Dashami: संतोष नामदेव उर्फ लंकेश पिछले 49 साल से रावण की भक्ति कर रहे हैं। वे नवरात्रि की पंचमी तिथि पर रावण की प्रतिमा स्थापित करते हैं। इस दौरान सुबह-शाम रावण की उपासना करते हैं। दशहरे पर रावण की प्रतिका का विसर्जन किया जाता है। इसके लिए धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाती है। और पढ़ें

06:01 PM, 12-Oct-2024

MP: सागर यूनिवर्सिटी के कम्युनिटी कॉलेज के पाठ्यक्रमों में अग्निवीरों का प्रवेश व कक्षाएं प्रारंभ, जानें सबुकछ

MP: विश्वविद्यालय के कम्युनिटी कॉलेज के माध्यम से अगस्त माह से पंजीकरण प्रारंभ कर दिए गये हैं। ये पंजीकरण भारतीय सेना के अग्निवीरों को रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम प्रदान करने की दिशा को लेकर है। और पढ़ें

05:46 PM, 12-Oct-2024

Damoh: बिजली कर्मचारी की ऐसी लापरवाही…बकायादार की काटनी थी लाइन, कर्मचारी पड़ोसी का काट गए कनेक्शन

MP: दमोह में बिजली विभाग के कर्मचारियों का गजब कारनामा सामने आया है। जिसमें एक उपभोक्ता को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली बिल बकायादार की बिजली काटने कर्मचारी पहुंचे, लेकिन उन्होंने बकायादार की जगह पड़ोसी की लाइन काट दी।  और पढ़ें

05:25 PM, 12-Oct-2024

MP: राहत नहीं मिली तो आक्रोशित किसानों ने खराब सोयाबीन का रावण रूपी पुतला बनाया, फिर कर दिया दहन

MP: विजय दशमी अवसर पर पूरे जिलेभर में जगह-जगह बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरा पर्व पर दशानन रावण के पुतले का दहन किया जाता रहा। वहीं जिला मुख्यालय के समीपस्थ गांव रामाखेड़ी, चंदेरी सहित एक दर्जन गांव में दशहरा पर्व पर किसानों के आक्रोश का अलग ही नजारा था। 
  और पढ़ें

05:04 PM, 12-Oct-2024

MP: महेश्वर पहुंचकर सीएम मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

MP: शनिवार को प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने महेश्वर में देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का भी धन्यवाद किया और अहिल्या माता के संपूर्ण योगदान का उल्लेख किया।
  और पढ़ें

04:33 PM, 12-Oct-2024

MP: तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में नहीं होता रावण का दहन, इस दिन दी जाती है तोप की सलामी

दशहरे के दिन ओंकारेश्वर में वर्तमान शासक पुष्पेंद्र राव सिंह के राज परिवार बाबा की पालकी के साथ नगर भ्रमण कर दशहरा मिलन समारोह के लिए जाते हैं । यहां एक दूसरे को मिठाई बांटी जाती है। और पढ़ें

04:18 PM, 12-Oct-2024

Chhindwara News: सांसद के साथ कलेक्टर व एसपी ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस कंट्रोल रूम में हुआ हवन

MP: छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, एसपी मनीष खत्री, एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने हवन पूजन कर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद भूरे कुम्हड़े को तलवार से दो टुकड़े किया। और पढ़ें

04:04 PM, 12-Oct-2024

Ijtema News: जमातों की आवाजाही तेज, अगले महीने पहुंचेंगी भोपाल; शामिल होंगे इज्तिमा में…जानें क्या है आयोजन

MP: दुनिया के तीसरे सबसे बड़े मजहबी समागम के नाम से पहचाने जाने वाले आलमी तबलीगी इज्तिमा की तारीखों के ऐलान के साथ जमातों की हलचल तेज हो गई है। दिल्ली स्थित मरकज पहुंच रही देशभर की जमातों को दिए जा रहे शेड्यूल में इस बात को शामिल किया गया है कि वे अगले महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक भोपाल पहुंच जाएंगे। 
  और पढ़ें

03:55 PM, 12-Oct-2024

Vijayadashami: एमपी के इस गांव में रावण को देवता मानते हैं लोग, रोज करते हैं पूजा…’बाबा’ कहकर लेते हैं नाम

MP: यहां रावण को बाबा कहा जाता है। इतना ही नहीं गांव की विवाहित महिलाएं जब इस मंदिर के सामने निकलती हैं तो घूंघट कर लेती हैं, विदिशा में एक ऐसा गांव जहां रोज रावण की लोग पूजा करते हैं और जब जिन जगहों पर रावण दहन होता है, वहां इस गांव के लोग रावण दहन का आयोजन देखने तक नहीं जाते हैं। नटरेन तहसील के रावण गांव की कहानी अद्भुत है। पढ़ें… 
  और पढ़ें

03:22 PM, 12-Oct-2024

Khandwa: छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने पर मिली बदला लेने की धमकी, युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

MP: युवती को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया है। इस दौरान घटना की जानकारी लगते ही शहर की कोतवाली थाना पुलिस और थाना प्रभारी अशोक सिंह सहित सीएसपी अरविंद तोमर भी मौके पर पहुंचे। और पढ़ें

03:15 PM, 12-Oct-2024

Vijaya Dashami: दामाद रावण की नामदेव समाज ने की पूजा, पैर में लच्छा बांधकर युद्ध के लिए ललकारा, शाम को होगा वध

नामदेव समाज के लोग रावण की पत्नी मंदोदरी को अपनी बेटी का दर्जा देते है। इसी लिहाज से मंदसौर में रावण को जमाई राजा का दर्जा दिया जाता है।   और पढ़ें

03:15 PM, 12-Oct-2024

MP: दिग्विजय के भतीजे की पुलिस को धमकी-तुम्हारा घर फूंक दूंगा; सिगरेट का धुआं मुंह पर छोड़ा; क्यों की दादागिरी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आदित्य विक्रम सिंह नाटक कर रहे बच्चों को धमकाते नजर आ रहे हैं। वे वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं- हो गया प्रोग्राम, चलो... जाओ यहां से। एसडीओपी दीपा डोडवे ने बताया कि आदित्य विक्रम के खिलाफ अभद्रता करने पर केस दर्ज किया गया है।  और पढ़ें

03:14 PM, 12-Oct-2024

Vijaya Dashami: यहां अच्छे-अच्छे निशानेबाज हो जाते हैं फेल, गोफान से निकला पत्थर बदलता है दिशा; आखिर ऐसा क्यों

Vijayadashami: विदिशा जिले के कालादेव गांव में दशहरे पर राम-रावण युद्ध की परंपरा है। रावण की सेना राम की सेना पर गोफन से पत्थर बरसाती है। इस युद्ध में खास बात यह है कि राम की सेना को रावण की सेना द्वारा बरसाए गए पत्थर नहीं लगते हैं। और पढ़ें

03:09 PM, 12-Oct-2024

Ujjain News: विजयादशमी पर मां काली की हुई पूजा, हवन कर पुलिस लाइन में हुई शस्त्र पूजा

MP: विजयादशमी के पर्व पर देवास रोड स्थित पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक सतीश मालवीय, डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव मौजूद रही। और पढ़ें

03:09 PM, 12-Oct-2024

Tikamgarh News: पुलिस लाइन में शस्त्रों का हुआ पूजन, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक हुए शामिल

परंपरा के अनुसार दशहरे के दिन पुलिस विभाग की ओर से जिला मुख्यालय सहित सभी थानों में शस्त्र पूजन किया जाता है, जिसका आयोजन पुलिस लाइन टीकमगढ़ में हुआ। कार्यक्रम में मंत्री खटीक शामिल हुए। और पढ़ें

02:55 PM, 12-Oct-2024

Khandwa: यादव सरकार का नवाचार, मंत्रिमंडल सदस्यों ने किया शस्त्र पूजन; जिला मुख्यालयों पर हुआ आयोजन

MP: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक एवं उनकी टीम द्वारा ही शस्त्र पूजन किया जाता रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार इस वर्ष से मंत्रिमंडल के सदस्य दशहरे के अवसर पर शस्त्र पूजन में प्रातः काल शामिल हुए हैं। और पढ़ें

02:52 PM, 12-Oct-2024

MP News: अवैध कॉलोनियों पर मोहन सरकार सुस्त, भू-माफिया मस्त, 5000 से ज्यादा शिकायतें, सिर्फ 12% में ही FIR


मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों का मुद्दा विधानसभा चुनावों से पहले उठा था। तब के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला भी लिया था। इसके बाद तो अवैध कॉलोनियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।  और पढ़ें

02:34 PM, 12-Oct-2024

Burhanpur : फिल्म से आइडिया लेकर चंदन की जगह गौवंश की तस्करी देखकर रह थे, पुलिस भी दंग, 32 मवेशी छुड़ाए गए

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र  की सीमा पर बसे बुरहानपुर जिले के शाहपुर में एक अजीब तरह की मवेशियों की तस्करी का मामला पुलिस ने उजागर किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 32 मवेशी छुड़ाए हैं। और पढ़ें

02:25 PM, 12-Oct-2024

MP News: उज्जैन में आज तीन स्थानों पर होगा रावण के पुतले का दहन, दशहरा मैदान की आतिशबाजी लुभाएगी

उज्जैन में दशहरा मैदान पर दशहरा महोत्सव मनाए जाने की प्राचीन परंपरा है। किसी कारणवश जब कुछ वर्षों तक दशहरा महोत्सव के आयोजन में विघ्न आया, तब स्व. लाला अमरनाथ ने सन 1963 इसे पुनः प्रारंभ किया था। इसके बाद से यह लगातार जारी है। और पढ़ें

02:14 PM, 12-Oct-2024

MP News: डिप्टी सीएम देवड़ा ने भोपाल में किया शस्त्र पूजन, ड्रग्स फैक्टरी मामले को लेकर कांग्रेस पर यह बोल

प्रदेश में अहिल्या देवी के 300वीं जयंती पर उनको समर्पित कर शस्त्र पूजन किया जा रहा है। भोपाल में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस के ड्रग्स के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस आज से नहीं। प्रदेश में चुनावों के रिजल्ट से विचलित हो गई है।  और पढ़ें

02:09 PM, 12-Oct-2024

MP News: सीएम यादव ने दशहरा पर धोती कुर्ता पहनकर की मां काली की पूजा, बोले- यह हमारी सनातन परंपरा

दशहरा के अवसर पर  मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम मोहन यादव ने वैदिक विधि से मां काली की पूजा अर्चना की, शस्त्रों और वाहनों का भी पूजन किया। और पढ़ें

11:58 AM, 12-Oct-2024

MP News: सड़क पर चल रही स्कॉर्पियो में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा

इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जांच की जा रही है। और पढ़ें

11:29 AM, 12-Oct-2024

Damoh News: आंगनबाड़ी केंद्र में घुसा गुहेरा, बच्चे में मची अफरा-तफरी, सर्प मित्र ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

आशीष राय ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरण जैन ने उन्हें फोन करके गुहेरा निकलने की सूचना दी, जिसके बाद सर्प मित्र को बुलाकर उसे पकड़ा गया। गुहेरा के कारण बच्चे काफी डर रहे थे। और पढ़ें

11:25 AM, 12-Oct-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 12 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

हार्वेस्टर मालिक के भतीजे शुभम शर्मा ने बताया कि पथरिया से हार्वेस्टर काम के बाद दमोह लौट रहा था, जब हटा नाका के पास यातायात पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। हार्वेस्टर चालक को भी हिरासत में लिया गया, लेकिन रात में उसे छोड़ दिया गया। सुबह हार्वेस्टर के कई पार्ट्स गायब मिले। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें