फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 9 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:01 PM, 09-Oct-2024

Bhopal:भोपाल के कोलुआ सरपंच को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार, ठेकेदार को NOC देने मांगा 1 लाख

राजधानी भोपाल के ग्राम पंचायत कोलुआ  के सरपंच सुरेश परमार को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सरपंच ने ठेकेदार से 20000 की रिश्वत मांगी थी। 
  और पढ़ें

10:04 PM, 09-Oct-2024

MP News: शिवसेना नेता संजय राउत पर भोपाल क्राइम ब्रांच में FIR दर्ज, लाड़ली बहना योजना पर दिया था बयान

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच में FIR दर्ज की गई है। राउत ने मध्यप्रदेश में लाड़ली बहन योजना बंद होने को लेकर सात अक्तूबर को मुंबई में बयान दिया था। और पढ़ें

09:28 PM, 09-Oct-2024

Bhopal: नशे की फैक्ट्री के लिए फंडिंग करने वालों की जांच में जुटी NCB, दवाई की फैक्ट्री में मिले भांग भरे ड्रम

बुधवार को एक दवाई फैक्ट्री में सर्चिंग के दौरान पुलिस को भांग से भरे हुए ड्रम में मिले। एटीएस गुजरात और एनसीबी दिल्ली की संयुक्त टीम ने कटारा हिल्स स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारा था, जहां से 1814 करोड़ रुपये कीमत की एमडी ड्रग जब्त हुई थी।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:12 PM, 09-Oct-2024

Damoh News: ऑनलाइन गेम का कर्ज चुकाने की थी सहकारी बैंक में साढ़े सात लाख की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

हिमांशु पर ऑनलाइन गेम का कर्ज था जिसे चुकाने के लिए दोस्तो के साथ साजिश रची थी। वह सहाकारी बैंक के बगल में ही रहता है। जिस कारण बैंक में आना जाना  रहता था। उसे मालूम था कि लॉकर कहां है। आरोपियों से चोरी की रकम बरामद कर ली गई है। और पढ़ें

09:00 PM, 09-Oct-2024

Shocking: एएसपी के सामने क्यों लेट गए भाजपा विधायक और क्यों कही खुद को मरवा देने की बात, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। सत्ताधारी दल भाजपा के एक विधायक पुलिस अफसर के सामने लेट गए यानी दंडवत प्रणाम करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने गुंडों से मरवा देने की बात कही।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:40 PM, 09-Oct-2024

Indore News: दोपहर बाद गिरा पानी, मौसम हुआ ठंडा, भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत

मौसम विभाग के मुताबिक अभी बारिश का अनुमान नहीं है। बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन आकाश अधिकतर समय साफ ही रहेगा। 
  और पढ़ें

08:40 PM, 09-Oct-2024

Indore: इंदौर में बगैर प्रेस किए कपड़े पहनने को बनाएंगे फैशन, 100 दिन चलेगा अभियान

एक जोड़ी कपड़े प्रेस करने पर 200 ग्राम कार्बन आक्साइड का उत्सर्जन होता है। सोलंकी ने कहा कि इंदौर में एक दिसंबर से दस मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान एनर्जी स्वराज यात्रा शहर के अलग- अलग हिस्सों में जाएगी। और पढ़ें

08:38 PM, 09-Oct-2024

Bhopal news: भोपाल की सिटी बसों में बढ़ रही वारदातें, कंडक्टर पर छुरी से किया हमला, महीने भर में दूसरी घटना

भोपाल के सिटी बसों में लगातार हो रही घटनाओं से यात्री दहशत में आ रहे हैं। सिटी बस के कंडक्टर को एक युवक ने छुरी मार दी है। इससे वह घायल हो गया। कंडक्टर का कहना है कि युवक अवैध वसूली करने के लिए बस में घुसा था।  और पढ़ें

08:21 PM, 09-Oct-2024

Weather:लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सर्कुलेशन से कई जिलों में हुई बारिश, खजुराहो में 36.2 डिग्री पहुंचा तापमान

बुधवार को लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन से धार, बुरहानपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल में भी बादल,छाए रहे वहीं खजुराहो और गुना में सबसे ज्यादा 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। और पढ़ें

08:14 PM, 09-Oct-2024

MP News: मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना होगी बंद! शिवसेना नेता राउत के बयान पर सीएम ने दिया बड़ा बयान


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवसेना नेता संजय राउत के लाडली बहना योजना के बंद होने को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महिलाओं के सशक्तीकरण की योजना है। इसको बंद करने के बारे में सोच भी नहीं  सकते।  और पढ़ें

08:00 PM, 09-Oct-2024

Umaria News: बेरोजगारों को लूटने के लिए बदमाशों ने अपनाया नया तरीका, गली-गली पोस्टर चिपकाकर दे रहे नौकरी

इन दोनों उमरिया जिले में दीवारों में जियो 5G में नौकरी दिलाने के नाम से पोस्टर लगाकर बेरोजगारों को फर्जी जॉब देने की बात कही जा रही है। और पढ़ें

07:52 PM, 09-Oct-2024

MP: कंडोम लेकर गरबा पंडाल में पहुंच गया फिरोज, पहले नाम बताया राहुल, हिंदूवादी संगठन ने पकड़ा; किया बुरा हाल

Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में फिराेज नाम का युवक गरबा पंडाल में घुस गया। शक होने पर उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम राहुल बताया। उसकी तलाशी ली गई तो हिंदू संगठन के लोग उसकी जेब में कंडोम देखकर भड़क गए। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी।      और पढ़ें

07:52 PM, 09-Oct-2024

IPS: MP की ज्येष्ठा की राजस्थान में जासूसी क्यों? भिवाड़ी SP हर पल ट्रेस पर थीं, अफसर-कर्मचारी नजर गड़ाए थे

IPS Jyestha Maitreyi: ज्येष्ठा मैत्रेयी मध्य प्रदेश के गुना (Guna) जिले की रहने वाली है। साल 2017 में ज्येष्ठा ने सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। वर्तमान में ज्येष्ठा भिवाड़ी की एसपी हैं। साइबर सेल (cyber cell) के अधिकारी-कर्मचारी उनकी जासूसी रहे थे। 

 

और पढ़ें

07:51 PM, 09-Oct-2024

MP: वकील जिसे बनना था गांव का सरपंच, बन गया हत्यारा; सवाल- दुष्कर्म किया था या नहीं? छतरपुर गोलीकांड की कहानी

यह पूरा मामला छतरपुर जिले के एक गांव का है। जहां सोमवार को आरोपी भोला अहिरवार ने  दुष्कर्म पीड़िता के घर में घुसकर तीन लोगों को गोली मारी थी। अगले दिन मंगलवार को आरोपी ने खुद को गोली मार ली। भोला पेशे से वकील था, सरपंच का चुनाव भी लड़ चुका था।  और पढ़ें

07:51 PM, 09-Oct-2024

Jyotiraditya Scindia: महाराज सिंधिया को पत्नी से मिला आदेश, हाथ जोड़ मिठाई दुकान पर पहुंचे, कहा- वही चीज चाहिए

Jyotiraditya Scindia:केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बीते सोमवार को शिवपुरी के कोलारस के दौरे पर थे। जहां, एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सिंधिया का काफिला बस स्टैंड के पास अपनी गाड़ी रोक दी। इसके बाद वे एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है, आप भी देखिए और पढ़ें

07:48 PM, 09-Oct-2024

Mp: अवैध कॉलोनियों को लेकर जीतू पटवारी ने खड़े किए सवाल, बोले- अधिकारियों भू-माफियाओं मे सांठगांठ, सरकार सुस्त

जीतू पटवारी ने भू-माफियाओं द्वारा प्रदेश भर में बनायी जा रही अवैध कॉलोनियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि भाजपा राज में सरकार पर माफियाओं का राज चल रहा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। और पढ़ें

07:37 PM, 09-Oct-2024

Sagar: शिक्षक-शिक्षिकाएं क्लास छोड़ कर रहे थे खरीदारी, प्राचार्य गैरहाजिर और पहुंच गए कलेक्टर; लिया यह एक्शन

कलेक्टर संदीप के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन द्वारा एक दर्जन से अधिक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं के प्राचार्य के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।   और पढ़ें

07:32 PM, 09-Oct-2024

Indore News: यूनिवर्सिटी के गरबा आयोजन में मारपीट, एबीवीपी ने कहा नशा करवा रहे थे आयोजक

थाने पर पहुंचा मामला, एबीवीपी कार्यकर्ता एफआईआर दर्ज करवाने के लिए अड़े। आईईटी में हो रहा था आयोजन। 
  और पढ़ें

07:16 PM, 09-Oct-2024

Tikamgarh: देवी पंडाल के पास मांस मिलने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, जानें क्या है इसके पीछे की कहानी

टीकमगढ़ के मंदिर के पास मांस मिलने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये पति-पत्नी हैं, जो घुमक्कड़ जाति हैं। इनकी गलती से ही मंदिर के पास मांस की बोरी मिली थी।  और पढ़ें

07:00 PM, 09-Oct-2024

Indore News: इंदौर प्रदेश का पहला जिला, हर वार्ड में बनेगा महिला सुरक्षा केंद्र

संभागायुक्त ने महिला एवं बाल विकास तथा पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक ली, महिला अपराधों को कम करने पर योजना बनाई, पुलिस और प्रशासन का संयुक्त प्रयास होगा और पढ़ें

06:52 PM, 09-Oct-2024

Indore: हीरा कारोबारी ढोलकिया बोले, देश में सिर्फ तीन प्रतिशत लोगों के पास है हीरे, बढ़ रही है डिमांड

ढोलकिया ने कहा कि अभी देश में 10 से 15 प्रतिशत महिलाएं नौकरी पेशा या उद्यमी है। जब यह आंकड़ा 60 से 70 प्रतिशत तक हो जाएगा तो देश में हीरे की तंगी हो जाएगी,क्योकि महिलाएं हीरे को बहुत पसंद करती है। और पढ़ें

06:51 PM, 09-Oct-2024

Bhopal: ड्रग्स मामले में यूथ कांग्रेस ने सड़क पर लगाया नशे का ठेला, देवड़ा के पुतले को पहनाई इंजेक्शन की माला

भोपाल के 1814 करोड़ की एमडी ड्रग्स मामले में यूथ कांग्रेस ने राजधानी में नशे का संकेतिक ठेला लगाया और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के पुतले को  इंजेक्शन की माला पहना कर प्रदर्शन किया। 

:
  और पढ़ें

06:43 PM, 09-Oct-2024

Damoh News: गांव में तेंदुए की दस्तक, वन विभाग ने मुनादी कर ग्रामीणों को किया सतर्क

सगोनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक बार फिर तेंदुए का मूवमेंट हुआ है। यहां तेंदुआ दिखने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की मुनादी कराते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हो पाई की तेंदुआ गया कहां है। और पढ़ें

06:35 PM, 09-Oct-2024

Indore News: बुजुर्गों को थाने और कोर्ट जाने से रोका, 5 हजार परिवार टूटने से बचाए, काउंसलिंग से विवाद सुलझाए

देश की पहली सीनियर सिटिजन पुलिस पंचायत ने पांच हजार परिवारों को नया जीवन दिया, देश के हर शहर में इस तरह की समिति शुरू करने की अपील की। 
  और पढ़ें

06:28 PM, 09-Oct-2024

Bhopal: यति नरसिम्हानंद के खिलाफ विधायक मसूद ने दायर की याचिका, इस्लाम धर्म के अपमान का आरोप, कार्रवाई की मांग

भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद ने जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिम्हा नंद सरस्वती के खिलाफ ने भोपाल जिला न्यायालय में याचिका दायर की है। याचिका में कहा कि यति नरसिम्हानंद ने अपने बयान से इस्लाम धर्म का अपमान किया है।  और पढ़ें

06:07 PM, 09-Oct-2024

Jabalpur: लोकायुक्त विधि सम्मत कार्रवाई नहीं करे तो दोबारा याचिका दायर करने की स्वतंत्रता, हाईकोर्ट का आदेश

याचिकाकर्ता नरेंद्र कुमार राकेशिया की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर डॉ. संजय मिश्रा की नियुक्ति और विभागीय पदोन्नति अवैध है।  और पढ़ें

05:43 PM, 09-Oct-2024

Khargone : पिता गए जमात में तो बेटियां चली गईं नानी के घर, सूना घर देख नगदी-लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

मामले की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मकान मालिक के रिश्तेदारों ने बताया कि मकान उनके भाई अब्दुल माजिद का है । और पढ़ें

05:32 PM, 09-Oct-2024

Jabalpur News: सड़क किनारे बेटे से बात कर रहे बुजुर्ग को टैक्टर ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

जबलपुर में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वे अपने बेटे से सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट
ट्रैक्टर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

05:25 PM, 09-Oct-2024

Katni: विधायक संजय पाठक के आधार कार्ड से छेड़छाड़, पुलिस ने कहा आरोपी को जल्द करेंगे गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के कटनी में विधायक के आधार कार्ड से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विधायक संजय पाठक का पता बदल दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  और पढ़ें

05:21 PM, 09-Oct-2024

खत्म हुआ इंतजार: 27 बरस बाद मालखाने से बाहर आईं मातारानी, जानें क्यों इतने समय तक भक्तों से दूर रही मां

27 बरस पहले वर्ष 1997 में ब्योहारी थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनी मे स्थित लोढ़ा माता मंदिर से अचानक माता रानी की प्रतिमाह गायब हो गई थीं। तब से माता की मूर्ति की प्रतीक्षा की जा रही थी। अब मूर्ति ग्रामीणों को वापस मिली है।  और पढ़ें

04:52 PM, 09-Oct-2024

Omkareshwar: खरगोन पुलिस ने 1116 गांजे के पौधे किए जब्त, 13.32 लाख की अवैध खेती का भंडाफोड़

ग्राम पिपरीखेड़ी और बाल्या में छापेमारी की गई, जहां से 1026 गांजे के पौधे जब्त किए गए। जब्त पौधों का वजन 332 किलोग्राम है और इनकी कीमत 10.35 लाख रुपये आंकी गई है।  और पढ़ें

04:07 PM, 09-Oct-2024

Damoh: जांच के नाम पर जनशिक्षक का रुपए मांगते ऑडियो वायरल, शिक्षक से बोला-पैसा भिजओ नहीं तीन दिन का वेतन कटेगा

जन शिक्षा केंद्र में जांच के नाम पर शिक्षकों से रुपए का लेन देन किया जा रहा है। यहां के जन शिक्षक पहले स्कूलों का निरीक्षण करते हैं और अनुपस्थित शिक्षकों को सस्पेंड कराने और वेतन कटवाने का प्रतिवेदन बनाकर उनसे वसूली करते हैं। और पढ़ें

03:57 PM, 09-Oct-2024

Singrauli: जिस्मफरोशी में पैसों के विवाद में स्पा के मैनेजर की हत्या, आरोपी ने सिर पर मारी लोहे की रॉड

सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलौजी में  अंजली सुधांशु थाई स्पा में मंगलवार-बुधवार रात करीब 2:30 बजे जिस्मफरोशी के मामले में पैसे के लेनदेन को लेकर स्पा सेन्टर के मैनेजर सिकंदर और आरोप शिवम मिश्रा में विवाद शुरू हुआ। इसमें सिकंदर की हत्या कर दी गई।  और पढ़ें

02:49 PM, 09-Oct-2024

Indore: विजयवर्गीय ने जलेबी खाकर मनाया जश्न, बोले- भाई जलबी की फैक्ट्री बना रहा था, जनता ने नुक्ती बांट दी

दस साल पहले हरियाणा चुनाव की जिम्मेदारी भाजपा संगठन ने विजयवर्गीय को दी थी।  तब मुख्यमंत्री का चेहरा पेश किए बगैर भाजपा ने हरियाणा में चुनाव लड़ा था और भाजपा ने वहां सरकार बनाई थी।  और पढ़ें

02:48 PM, 09-Oct-2024

MP: घर से लापता थी नाबालिग, दोस्त ने मिलने को बुलाया…फिर किया दुष्कर्म; किशोरी दमन एवं दीव से दस्तयाब

MP: पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मतीउर रहमान व उनकी टीम ने अनूपपुर की एक नाबालिग किशोरी को दमन एवं दीव से दस्तयाब किया है। बताया जा रहा है कि उक्त नाबालिग किशोरी की दोस्ती सोशल मीडिया पर एक लड़के से हुई थी। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।  और पढ़ें

02:35 PM, 09-Oct-2024

Damoh: जल जीवन मिशन अधूरा, 7 साल में 111 गांव तक नहीं पहुंच पाया पानी, पानी की टंकियां सूखी

MP: निगम के अधिकारियों द्वारा जिन 559 गांव में पानी पहुंचाने का दावा किया जा रहा है, उन गांव में भी नियमित रूप से पेयजल नहीं पहुंच पा रहा है। हालात यह हैं कि सप्ताह में एक या दो दिन पेयजल सप्लाई हो रही है। दो माह पहले तक जल निगम के अधिकारियों का एक ही बहाना रहता था कि बांध में पर्याप्त पानी नहीं हैं और न ही पर्याप्त बिजली पहुंच रही है। और पढ़ें

02:27 PM, 09-Oct-2024

Shahdol: राहगीरों को लूटकर फरार हुए बाइक सवार लुटेरे, कोतवाली में शिकायत; जांच में जुटी पुलिस

MP: शहडोल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंडर ब्रिज के पास दो युवकों के साथ बीती रात लूट की घटना हुई। इस वारदात को तीन आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया है। घटना के बाद पीड़ितों ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई। और पढ़ें

02:10 PM, 09-Oct-2024

MP: यूट्यूब और टीवी से खेती करना सीखा, अब लखपति बन गई भागवंती देवी; PM मोदी को भी पसंद आए थे इनके सुझाव

उज्जैन के हामूखेड़ी मे रहने वाली 70 वर्ष की भागवंती देवी ने कही और बताया की किस तरह वे यूट्यूब और टीवी से खेती करना सीख लखपति बन गई है।

और पढ़ें

02:07 PM, 09-Oct-2024

MP News: पिछला बकाया लौटा नहीं रहे, नई किस्त मांगने में हज कमेटी ने कर दी जल्दी, जानें पूरा मामला

MP News: सेंट्रल हज कमेटी ने हज आवेदकों से खर्च की पहली किस्त मांगनें में जितनी जल्दबाजी दिखाई है, उतनी तत्परता उस मामले में नहीं दिखाई, जिसमें उसे पिछले साल के हाजियों की बकाया रकम वापस लौटाना है। भोपाल समेत विभिन्न रुबात में ठहरे इन हाजियों की करोड़ों रुपए की राशि अब तक हज कमेटी के पास रखी हुई है। बार बार के रिमाइंडर और चिट्ठी पत्री पर भी उन्हें टका सा जवाब मिलता है, प्रक्रिया जारी है....! और पढ़ें

01:16 PM, 09-Oct-2024

MP News: दशहरे पर रावण के पुतला दहन पर ब्राह्मण समाज नाराज, सीएम को पत्र लिखकर कर डाली ये मांग

MP News: अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज के संस्थापक अध्यक्ष महेश पुजारी ने बताया कि वर्तमान समय रावण के पुतले को जलाने का नहीं है। रावण के पुतले को जलाकर भले ही हम प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन वर्तमान में रावण को जलाने वाले और इसके जलने पर खुशियां मनाने वाले लोगों को इस दिन अपने मन की राक्षस प्रवृत्ति को मिटाना चाहिए।   
  और पढ़ें

12:43 PM, 09-Oct-2024

MP: देवी पंडाल के सामने मांस फेंकने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

MP: टीकमगढ़ शहर के देवी पंडाल के सामने मांस फेंकने के मामले में सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें एक स्कूटी सवार देखा जा सकता है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

और पढ़ें

12:07 PM, 09-Oct-2024

MP: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे क्रिकेटर मयंक, कृष्णा और विजय...भस्म आरती देखी; चांदी द्वार से लिया आशीर्वाद

Ujjian Mahakal: भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल, प्रसिद्ध कृष्णा और वैशाख विजयकुमार ने आज सुबह मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। तीनों क्रिकेटरों ने बाबा का आशीर्वाद लिया। और पढ़ें

11:54 AM, 09-Oct-2024

Rajgarh: जनसुनवाई में DM आवेदकों की सुनते रहे… लेकिन ADM साहब मोबाइल चलाते रहे; वीडियो हुआ वायरल

MP: राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुवाई के दौरान अपर कलेक्टर का मोबाइल चलाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें आमजन अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। और पढ़ें

11:31 AM, 09-Oct-2024

Indore: इंदौर से दिल्ली के लिए नई उड़ान, वाराणसी की उड़ान होगी बंद

पर्याप्त यात्री नहीं मिल पाने की वहजह से कंपनी ने यह उड़ान बंद की है। इंदौर से प्रतिदिन सुबह आठ बजे वाराणसी के लिए फ्लाइट जाती थी। अब यात्रियों के पास दिल्ली होते हुए वाराणसी के लिए जाने का विकल्प रहेगा। और पढ़ें

11:30 AM, 09-Oct-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 9 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

MP: मध्यप्रदेश के आगर जिला मुख्यालय में प्रतिवर्ष की तरह चली आ रही परंपरा के मुताबिक भवानी और कालका माता को चूनर चढ़ाई गई, जिसके लिए भक्त नाचते गाते हुए इस आयोजन में शामिल हुए। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें