फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 30 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:05 PM, 30-Sep-2024

Sagar News: स्कूल-कॉलेज के बाहर गुटखा-सिगरेट बेचने वालों की खैर नहीं, बिकता मिला तो प्राचार्य होंगे जिम्मेदार

विद्यालयों और महाविद्यालयों के आसपास पाए जाने वाले पान-गुटखा की दुकानों से छात्र-छात्राओं की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। गुटखा, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से जहां विद्यार्थियों की सेहत खराब हो रही है, वहीं इन पदार्थों के उपयोग से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैल रही है। और पढ़ें

10:57 PM, 30-Sep-2024

Vidisha News: विदिशा जिले के इस गांव में एम्बुलेंस भी हुई 'फेल', गर्भवती महिला को बाइक पर अस्पताल ले गए परिजन

विदिशा जिले के इस गांव तक एम्बुलेंस पहुंचने पर भी गर्भवती महिला को बाइक पर ले गए परिजन,जानिए क्या है मामला और पढ़ें

10:28 PM, 30-Sep-2024

मासूम से हैवानियतः दरिंदगी के दौरान मासूम हो गई थी बेसुध, आरोपी बोला- मां ने बताया था शव छिपाने का तरीका

 भोपाल में रेप के बाद बच्ची की हत्या करने वाले आरोपी अतुल भालसे की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से सभी जरूरी पूछताछ की जा चुकी है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:13 PM, 30-Sep-2024

Mp weather: एमपी के कुछ जिलों में हुई बारिश, भोपाल में खिली रही धूप, भदभदा और कलियासोत डैम के एक-एक गेट खुले

प्रदेश में बारिश में थोड़ा कमी आई है। कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई वहीं राजधानी भोपाल में दिन भर धूप खिली रही हालांकि सोमवार सुबह से प्रदेश के अधिकतर जिलों में धूप खिली रही। भदभदा और कलियासोत डैम के 1-1 गेट खोले गए।  और पढ़ें

09:20 PM, 30-Sep-2024

Jabalpur News: मड़ई मस्जिद निर्माण का मामला गर्माया, अब तिरंगा लेकर मुस्लिम समुदाय पहुंचा एसपी ऑफिस

मड़ई क्षेत्र में मस्जिद का निर्माण किए जाने का हिन्दूवादी संगठन विरोध कर रहे थे। रांझी क्षेत्र के तत्कालीन एसडीएम ने मस्जिद के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। कुछ दिन पूर्व मस्जिद में आकर लोगों के रुकने पर कार्य प्रारंभ किए जाने का विरोध करते हुए हिन्दूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया था। और पढ़ें

विज्ञापन
09:15 PM, 30-Sep-2024

Chhindwara News: पत्नी को बचाने में करंट से झुलसकर पति की मौत, धक्का देकर बीवी को किया दूर और खुद आया चपेट में

पत्नी को बचाने के चक्कर में करंट से झुलसा पति, हुई मौत जुन्नारदेव के चटुआ का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच, पूर्व विधायक के रिश्तेदार है मृतक और पढ़ें

09:08 PM, 30-Sep-2024

Jabalpur News: मां-बेटी के हत्यारों को आजीवन कारावास, जेठानी ने प्रेमी व उसके दोस्तों के साथ मिलकर की थी हत्या

जबलपुर के दोहरे हत्याकांड के चार दोषियों को कोर्ट ने आजीवन जेल में रहने की सजा सुनाई है। मां और बेटी की पहले गला घोंटकर हत्या की गई, फिर उनके शव को दफना दिया गया ताकि किसी को पता न चले।  और पढ़ें

08:49 PM, 30-Sep-2024

Mp: खेलो एमपी यूथ गेम्स की तैयारी हुई तेज,13 दिसंबर से चार चरणों में जिला स्तर पर 313 विकासखंड से होगी शरुआत

प्रदेश में खेलो एमपी यूथ गेम्स की तैयारी तेज हो गई है। खेल मंत्री सारंग ने बताया कि प्रदेश में 13 दिसंबर से खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन चार चरणों में किया जाएगा । विकासखंड स्तर से इन खेल की शुरुआत होगी।
  और पढ़ें

08:40 PM, 30-Sep-2024

Mandsaur: बाइक सवार दो आरोपियों के कब्जे से 400 ग्राम एमडीएमए व 200 ग्राम अफीम जब्त

पीपलियामंडी थाना पुलिस ने बाइक सवार दो तस्करों के कब्जे से 400 ग्राम एमडीएमए पावडर और 200 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थ की कीमत 40 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है।  और पढ़ें

08:37 PM, 30-Sep-2024

Ujjain: यहां हुंडी की थाप पर गूंजती है ‘हालो गरबो गुजरात नो की गूंज’, जींस व टीशर्ट में गरबा खेलने पर प्रतिबंध

धार्मिक नगरी उज्जैन में माता की आराधना का पर्व नवरात्रि प्रत्येक वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। यहां माता मंदिरों में जहां विशेष पूजन अर्चन के साथ माता की महाआरती की जाती है और पढ़ें

08:32 PM, 30-Sep-2024

Indore News: इंदौर के बड़े होटलों के बेसमेंट सील, अधिकारियों ने बेकरी, दुकानें बंद करवाई

नगर निगम की टीम बेसमेंट में हो रहे व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर रही है। निगम ने इसके लिए जोन अनुसार टीमें गठित की हैं। 
  और पढ़ें

08:28 PM, 30-Sep-2024

MP News: शिवराज और सीएम डॉ. यादव की मुलाकात, प्रदेश के किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री चौहान के साथ किसानों के कल्याण तथा प्रदेश में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं के संबंध में विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। हालांकि, चर्चा यह भी है कि दोनों नेताओं के बीच अतिथि शिक्षकों के आंदोलन को लेकर भी चर्चा हुई। और पढ़ें

08:25 PM, 30-Sep-2024

Jabalpur News: पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, आपसी रंजिश बताई गई वजह

MP: जबलपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां शास्त्री पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।  और पढ़ें

08:24 PM, 30-Sep-2024

Indore News: सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, दुकान सील, जुर्माना लगाया

नगर निगम इंदौर की टीम सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। दुकानदारों, सब्जीवालों और व्यापारियों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। 
  और पढ़ें

08:20 PM, 30-Sep-2024

MP News: एसबीआई के पूर्व सहायक महाप्रबंधक और पांच परिजनों को तीन साल की जेल, 33 लाख रुपये जुर्माना

सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार शर्मा ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र प्रताप सिंह और उनके परिवार के पांच अन्य सदस्यों को आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। और पढ़ें

07:56 PM, 30-Sep-2024

MP: नवदुर्गा व दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की बात कही गई

जिला शांति समिति की बैठक में नवदुर्गा एवं दशहरा का त्योहार उत्साह एवं उमंग के साथ मनानें की जिला शांति समिति ने अपील की है। शांति समिति में जिलावासियों से आग्रह किया है कि त्योहारों के दौरान जिला प्रशासन व्दारा लिए गए निर्णयों तथा सुरक्षा के उपायों का पालन करें। और पढ़ें

07:32 PM, 30-Sep-2024

Sagar News: नदी में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी से दो लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी भी नाबालिग

सागर जिले के खुरई में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।  और पढ़ें

07:22 PM, 30-Sep-2024

MP News: सीएम बोले- सोरेन परिवार ने हमेशा आदिवासियों के वोट लिए, किसी आदिवासी बहन को राष्ट्रपति नहीं बनाया


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारखंड के दुमका में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और सोरेन परिवार पर जमकर निशाना साधा। 
  और पढ़ें

07:19 PM, 30-Sep-2024

Mp: शिवराज से पटवारी ने मांगा समय, उनके बयान पर किया पलटवार, बेटियों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब शिवराज किसानों को 40 हजार मुआवजा दिलाने के लिए कमलनाथ पर दबाव डाल रहे थे। अब किसानों को मुआवजा क्यों नहीं मिल रहा है। पटवारी ने मिलने का समय मांगा है। और पढ़ें

07:12 PM, 30-Sep-2024

Sagar News: तहसीलदार का अजब कारनामा, एक व्यक्ति की वार्षिक आय बताई दो रुपया; प्रमाण पत्र हुआ जारी

Sagar: मध्यप्रदेश के सरकारी महकमों को लेकर अक्सर ये कहा जाता है कि यहां के अधिकारियों कर्मचारियों की कारगुजारियों के अजीबो गरीब मामले अक्सर सुनने को मिलते रहते है। और पढ़ें

07:09 PM, 30-Sep-2024

Indore: कचरा गाड़ी की देरी के मुद्दे पर निगमायुक्त ने अफसरों से कहा- बैठक में ज्ञान न दें समाधान बताएं

निगमायुक्त शिवम वर्मा ने वाहन चालक की समस्या को लेकर अपर आयुक्त वर्कशॉप मनोज पाठक और वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे पर नाराजगी व्यक्त व्यक्त करते हुए पूछा कि चालक समय पर क्यों नहीं आ रहे है तो दोनो अफसर चालकों की कमी का बहाना बनाने लगे।  और पढ़ें

07:07 PM, 30-Sep-2024

Indore News: एक नवंबर को मनेगी दीपावली, कैलेंडर में छपी है 31 अक्टूबर, पंडितों ने ले लिया निर्णय

इंदौर में हुई बैठक में सभी पंडितों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया, कैलेंडर में 31 अक्टूबर को दीपावली बताई गई है। देशभर में भ्रम हुआ दूर। 
  और पढ़ें

06:58 PM, 30-Sep-2024

Mp:मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की लापरवाही से आयुष विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट, लेट हो रहीं परीक्षाएं

मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की लापरवाही आयुष विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट पैदा कर रहा है। समय पर परीक्षाएं नहीं होने से उनका पाठ्यक्रम लगातार पिछड़ता जा रहा है।  और पढ़ें

06:33 PM, 30-Sep-2024

Earthquake: मध्य प्रदेश के बैतूल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, महाराष्ट्र का अमरावती रहा केंद्र

बैतूल जिले के भैंसदेही, भीमपुर और आठनेर क्षेत्रों में सोमवार दोपहर करीब 1:37 बजे भूकंप के झटके आए। धरती में अचानक हुए कंपन से लोग सतर्क हो गए और तुरंत घरों से बाहर निकल गए। और पढ़ें

06:13 PM, 30-Sep-2024

Indore: जिलाध्यक्ष वर्मा बोले- गरबों के लिए तिलक लगा लेते है गैर हिन्दू युवक, गोमूत्र का आचमन कराकर देे एंट्री

वर्मा ने कहा कि आधार कार्ड एडिट हो जाते है। नकली कार्ड भी बना लिए जाते है। गरबा पांडालों में आने के लिए गैर हिन्दू तिलक भी लगा लेते है। वर्मा ने कहा कि  पांडालों में आने वाले युवकों को गोमूत्र का अचमन करा कर ही एंट्री दी। और पढ़ें

06:02 PM, 30-Sep-2024

Chhatarpur: ख़ूबसूरत बच्चे की चाह में अपने देवर संग भागी भाभी, अब पति ने क्यों कहा कि मुझे मेरी बीवी से बचाओ

छतरपुर में खूबसूरत बच्चे की चाह और देवर के प्यार में पागल महिला अपने पति को छोड़कर देवर के साथ घर से भाग गई है। महिला ने 10 साल शादी के गुजरने के बाद भी पति से बच्चा नहीं किया, उसका कहना था कि वह ख़ूबसूरत बच्चा चाहती है और उसका पति ख़ूबसूरत नहीं है, देवर पति की अपेक्षा ख़ूबसूरत है।  और पढ़ें

05:51 PM, 30-Sep-2024

Tikamgarh: मछली मारने गए युवक की टैक्सी पलटने से हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जिले के दिगौड़ा गांव के पास निकली नदी में मछली मारने गए एक व्यक्ति की टैक्सी पलटने से मौत हो गई है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया हैं, जिसका आज टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। और पढ़ें

05:45 PM, 30-Sep-2024

Ratlam: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कृत्य का मामला, सैकड़ों अभिभावकों के हंगामे के बाद प्रशासन ने स्कूल किया सील

रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में पांच वर्षीय बालिका के साथ स्कूल के ही कर्मचारी के बेटे द्वारा यौन शौषण का मामला सामने आने के बाद सोमवार सुबह परिजनों के साथ बड़ी संख्या में अन्य अभिभावक भी स्कूल पहुंचे। यहां स्कूल प्रबंधन से बच्चे बच्चियों की सुरक्षा को लेकर परिजनों ने सवाल जवाब किए।  और पढ़ें

05:41 PM, 30-Sep-2024

Tikamgarh: रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद भेजा जिला चिकित्सालय

MP: टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की और लाश को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा है। और पढ़ें

05:31 PM, 30-Sep-2024

Guna: डेंगू से पार्षद की इलाज के दौरान मौत, गंभीर हालात में भोपाल किया था रेफर

 जिले में डेंगू का प्रकोप जारी है। जिले में लगभग 200 मरीज डेंगू से पीड़ित है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसकी पुष्टि नहीं कर रहा। तीन हफ्तों में जिले में डेंगू से तीन मौतें हो चुकी हैं। और पढ़ें

05:29 PM, 30-Sep-2024

MP: नाराज किसानों ने मंडी गेट पर की तालाबंदी, कहा- ये हमारी पेट की है लड़ाई, अभी बंद मुट्ठी में है बात…नहीं तो

किसानों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को मंडी खुलने के बाद प्रदेश के खंडवा जिले में सोयाबीन के कम भाव मिलने से नाराज किसानों ने मंडी के गेट पर ही तालाबंदी कर दी। किसानों का कहना था कि सोयाबीन के भाव उन्हें कम मिल रहे हैं। और पढ़ें

05:19 PM, 30-Sep-2024

Anurag Jain: PM मोदी के बहुत खास हैं नए CS अनुराग जैन, 2022 में शिवराज ने मांगा तो दिल्ली से छोड़ा ही नहीं था

मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अफसर अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाया गया है। जैन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वस्त माना जाता है। मध्य प्रदेश में लोक सेवा गारंटी कानून की बात हो या देशभर में चलाई गई जन धन योजना... इनका श्रेय अनुराग जैन को ही जाता है।   और पढ़ें

04:31 PM, 30-Sep-2024

MP News: अनुराग जैन मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव, PM मोदी के लिए किया था काम, अब यादव की छवि चमकाएंगे

मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अफसर अनुराग जैन प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे। नाम लगभग तय हो गया है। आदेश जल्द ही जारी होगा। मुख्य सचिव वीरा राणा सोमवार को रिटायर हो गई हैं। उन्हें राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी दी गई है। और पढ़ें

04:30 PM, 30-Sep-2024

Damoh: 800 एकड़ में बनेगा सड़कों पर घूमते बेसहारा मवेशियों के लिए वन विहार, सरकार के पास भेजा गया प्रस्ताव

MP: दमोह में गोवंश वन विहार बनाने की योजना चल रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिले की सड़कों पर घूमते बेसहारा मवेशियों को आश्रय देने के उद्देश्य से ये काम किया जा रहा है।  और पढ़ें

04:16 PM, 30-Sep-2024

Ujjain: चोर आया बुलेट को धक्का लगाया और चुरा ले गया बुलेट...चोरी का सीसीटीवी फुटेज वायरल

MP: उज्जैन शहर में चोरी का आतंक लगातार जारी है। अब इंदौर रोड स्थित वेदनगर में फर्नीचर शोरूम मे बाहर खड़ी व्यापारी की बुलेट रविवार की दरमियानी रात चोरी हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज जमकर वायरल हो रहा है।   और पढ़ें

04:02 PM, 30-Sep-2024

MP News: कागजों में चल रहा है मनरेगा का खेल, पलायन को मजबूर ग्रामीण; उमरिया की भी स्थिति दयनीय

MP News: मध्य प्रदेश सरकार लगातार गांव में लोगों को रोजगार देने के लिए तरह-तरह के प्रयास करती है, जिनमें से एक सबसे बड़ी योजना मनरेगा है। जहां मनरेगा के तहत लोगों को गांव में ही रोजगार देने का शासन का प्रावधान है, लेकिन मनरेगा योजना में सबसे अधिक धांधली होती है, जिसकी वजह से यहां लोगों को रोजगार नसीब नहीं होता है। और पढ़ें

03:47 PM, 30-Sep-2024

Tikamgarh: ‘मुझे बदनाम करने की साजिश रची गई’ निवाड़ी बीएमओ ने एसपी से लगाई गुहार; जानें पूरा मामला

निवाड़ी बीएमओ ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए झूठी व्हाट्सएप चैट जा की गई है। दरअसल, निवाड़ी बीएमओ आरसी मलारिया और उनके अंडर में काम करने वाली उनकी प्रेमिका का प्रेम प्रसंग चल रहा था। और पढ़ें

02:54 PM, 30-Sep-2024

Sanjhi Mahotsav Ujjain: महाकाल के आंगन में चित्रकला के साथ हुआ नारदीय कीर्तन और नौका विहार, देखें तस्वीरें

Sanjhi Mahotsav Ujjain: महाकाल के आंगन में चित्रकला के साथ हुआ नारदीय कीर्तन और नौका विहार, देखें तस्वीरें और पढ़ें

02:46 PM, 30-Sep-2024

Damoh News: केवट समाज का संकल्प, नशा मुक्त जीवन जीना है; नियम तोड़ा तो लगेगा 11000 का जुर्माना

MP: दरौली गांव में नशा मुक्ति का संकल्प लेते हुए केवट समाज के आठ गांव के लोगों ने यह प्रण लिया है कि वह नशा मुक्त जीवन जीना चाहेंगे। बता दें कि रविवार को केवट समाज की बैठक में यह निर्णय हुआ। बैठक में आठ गांव के केवट समाज के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुये थे।  और पढ़ें

02:27 PM, 30-Sep-2024

Indore News: इंदौर की राऊ विधानसभा सीट के विधायक मधु वर्मा की बायपास सर्जरी, अब पहले से बेहतर स्थिति

वर्मा के दिल में ब्लाॅकेज मिलने के बाद से ही डाक्टरों ने सर्जरी की बात कही थी। परिजनों को तय करना था कि सर्जरी इंदौर में करानी है या दूसरे शहर में। परिजनों ने इंदौर में ही सर्जरी कराने का फैसला लिया। और पढ़ें

02:13 PM, 30-Sep-2024

Tikamgarh News: कुंड में डूबे किशोर की तलाश जारी, एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू में जुटी, Video

Tikamgarh Search for teenager who drowned in pond continues SDRF team engaged in rescue Video और पढ़ें

02:07 PM, 30-Sep-2024

Damoh News: आपस में टकराए दो बाइक सवार, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल, सूखा गांव की घटना

मृतक भागवत पटेल के दामाद गिरधारी पटेल ने बताया कि मेरे ससुर पथरिया से सूखा जा रहे थे। दुर्घटना में उनकी मौत हो गई है। पथरिया पुलिस ने हादसे में मृत हुए भागवत पटेल का पोस्टमार्टम कराया है और मर्ग कम कर विवेचना में लिया है। और पढ़ें

02:01 PM, 30-Sep-2024

Shahdol News: छीरहटी पंचायत के पंच का घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि फांसी लगाने से युवक की मौत हुई है। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। अस्पताल पीएम के लिए शव लाया गया है। कारण अभी अज्ञात है, मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। और पढ़ें

01:51 PM, 30-Sep-2024

Singrauli Viral Video: सरपंच पति की दबंगई...भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर युवक को लाठी-डंडे से पीटा

Singrauli Viral Video: सरपंच पति की दबंगई...भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर युवक को लाठी-डंडे से पीटा और पढ़ें

01:35 PM, 30-Sep-2024

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 30 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

अपर सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र वर्मा की कोर्ट ने सभी आरोपियों को आईपीसी की धारा- 302, 120 बी और 34 में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा से दंडित किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें