05:05 PM, 07-Apr-2024
सुरक्षा के ऐसे रहेंगे इंतेजामात
पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर सुरक्षा व्यवस्था एकदम कड़ी रहेगी। पीएम मोदी का काफिला एसपीजी के 26 फीट के सुरक्षा घेरे में चलेगा। रोड शो के रूट पर दोपहर बाद से ही वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। सुरक्षा में तीन हजार से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। एक एडीजी, दो आईजी, तीन डीआईजी और 10 एसपी की भी ड्यूटी लगाई गई है। रोड शो के रूट पर सड़क के दोनों तरफ टू लेयर बेरिकेड्स बनाए गए हैं, ताकि अचानक कोई काफिले में न आ जाए।