11:51 AM, 22-Jan-2024
मेघदूत गार्डन में कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया और उनकी टीम ने राम यात्रा निकाली।
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Event के तहत इंदौर में हो रहे कार्यक्रमों में अब कांग्रेसी भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सुबह कांग्रेसियों ने राम यात्रा निकाली और कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करवाए। कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया की टीम, मेघदूत फिटनेस क्लब और योग क्लब मेघदूत के नेतृत्व में मेघदूत गार्डन में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर्व के पूर्व एक बेहद उम्दा आयोजन किया गया। इस आयोजन और राम रैली में लगभग सम्पूर्ण मेघदूत गार्डन शामिल हुआ। क्लब के कोऑर्डिनेटर महेश रसाल ने बताया कि मेघदूत गार्डन के प्रातः भ्रमण करने वाले सभी सदस्यों की मंशा अनुरूप इस आयोजन को मूर्तरूप दिया गया। सर्वप्रथम रामलला का पूजन किया गया और उसके पश्चात राम धुनों पर शानदार वर्कआउट हुआ, आजकल जुम्बा के लिए बहुत से ट्रेनर फिल्मी धुनों पर निर्भर रहते हैं लेकिन मेघदूत फिटनेस क्लब के ट्रेनर छाया रसाल, भावना चौधरी, नेहा चौकसे और राज गुप्ता ने यह साबित किया कि राम धुन और शरीर मे ऊर्जा पैदा करने वाले गीत जिसमें "भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा" जैसे गीतो पर भी वर्कआउट किया जा सकता है। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि हम सभी को 22 जनवरी को अपने अपने घर पर 5-5 दीपक अवश्य लगाना चाहिए और 22 जनवरी के बाद अपने अपने घरों और संस्थानों पर लगाए गए झंडों को पूर्ण सम्मान देना चाहिए क्योंकि इसने भगवान राम मुद्रित है। कार्यक्रम में रामायण आधारित एक क्विज भी रखी गई जिसमें महिला और बच्चों के अलावा पुरुष वर्ग के लिए भी प्रश्न थे, जिनमें रामायण में कितने कांड थे और शूर्पणखा की नाक किसने काटी जैसे प्रश्नों का समावेश था। अंत में मेघदूत गार्डन में एज राम रैली निकाली गई जिसमें करीब 500 सुबह भ्रमण करने वाले लोग शामिल हुए। सुबह घूमने वालो लोगों में भी राम भगवान के प्रति दीवानगी देखी गई।