देर रात तक सड़कों पर दिखे हजारों लोग।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर की सड़कों पर आज रात झांकियों की भव्य परंपरा जीवंत हुई। श्रमिक क्षेत्र और शहर के मध्य हिस्से से अखाड़ों के साथ 22 झांकियां निकलीं, जो राजवाड़ा और गोराकुंड का चक्कर लगाकर वापस मिल परिसरों की ओर लौटीं। 103 साल पहले इंदौर में मिल श्रमिकों ने झांकियां निकालने की परंपरा शुरू की थी, जो अब उत्सव का रूप ले चुकी है। बता दें कि हुकुमचंद मिल गणेश उत्सव का यह 103वां वर्ष है। रात से अल सुबह तक झांकियां सड़कों पर रहीं। लगभग पूरी रात इंदौर की सड़कों पर हजारों-लाखों लोगों ने इन झांकियों का कारवां निहारा। अब चल समारोह के बाद तीन दिन तक झांकियां मिल परिसरों में खड़ी रहेंगी और लोग इन्हें देखने आएंगे।