फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Municipal Election Result Live:ग्वालियर में कांग्रेस ने बदला इतिहास 57 साल बाद महापौर पद पर किया कब्जा, अधिकारिक घोषणा शेष

Mon, 18 Jul 2022 12:36 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

खास बातें

ग्वालियर के पिछले 57 साल के इतिहास में पहली बार भाजपा का किला कांग्रेस ने ढहा दिया है। ग्वालियर महापौर पद के लिए भाजपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी, लेकिन कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दे दी और इतिहास रच दिया। 
विज्ञापन
ग्वालियर नगर निगम चुनाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:48 AM, 17-Jul-2022

मतगणना का अंतिम परिणाम

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार ने भाजपा की सुमन शर्मा को 28805 मतों से हराया।

ये है स्थिति
पार्टी  कुल वोट
कांग्रेस  2,35,154
भाजपा  2,06,349
आप   45,762
नोटा 4015
कुल वोट काउंट 5,23,112


 

08:02 AM, 17-Jul-2022

शोभा सिकरवार ने इसे जनता की जीत बताया
ग्वालियर नगर सरकार के पिछले 57 साल के इतिहास में पहली बार भाजपा का किला कांग्रेस ने ढहा दिया। ग्वालियर महापौर पद के लिए भाजपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी, लेकिन कांग्रेस विधायक ने "एक परिवार, पूरी  सरकार" के फार्मूले पर चुनाव लड़कर भाजपा को करारी शिकस्त दे दी और इतिहास रच दिया। 

ग्वालियर में महापौर पद के  लिए शुरुआत में मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच था, लेकिन आज जब परिणाम सामने आया तो मामला सीधा भाजपा और कांग्रेस के बीच दिखाई दिया। खास बात ये रही कि कांग्रेस की शोभा सिकरवार ने पहले ही राउंड से जो बढ़त लेना शुरू की तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। जैसे -जैसे राउंड आगे बढ़ा कांग्रेस की शोभा सिकरवार का भाजपा की सुमन शर्मा से जीत का अंतर बढ़ता ही रहा। अभी तक जो परिणाम समाने आये हैं उसके हिसाब से उनकी बढ़त करीब 28 हजार वोट से ज्यादा  चुकी है।

मतगणना स्थल पर पहुंची शोभा सिकरवार ने इसे ग्वालियर की जनता की जीत बताया है उन्होंने जनता और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता ने मुझपर जो भरोसा जताया है उस पर खरी उतरूंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा महिला सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।
 

06:44 AM, 17-Jul-2022

पूर्व सीएम कमलनाथ ने दी शुभकामनाएं

वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर विजयी प्रत्याशियों को शुभकामना दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आज संपन्न नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण की मातगणना में विजयी कांग्रेस के ग्वालियर ,जबलपुर , छिंदवाड़ा के महापौर प्रत्याशियों व नगर निगम , नगर पालिका , निगम परिषद में कांग्रेस के विजयी सभी पार्षद प्रत्याशियों को भी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ। इन क्षेत्रों के मतदाताओं का भी विशेष आभार , जिन्होंने कांग्रेस को अपना समर्थन देकर कांग्रेस पर विश्वास व्यक्त किया। उनका यह विश्वास हम कभी टूटने नहीं देंगे।'
 

विज्ञापन
06:43 AM, 17-Jul-2022

सबसे कम उम्र की प्रत्याशी भावना खटीक ने दर्ज की जीत

ग्वालियर नगर निगम के चुनाव में युवाओं ने बाजी मारी है। इसी कड़ी में ग्वालियर चंबल अंचल की सबसे कम उम्र की 22 साल की युवती भावना खटीक ने जीत हासिल की है। भावना वार्ड 36 से बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में थी। भावना खटीक ने कहा है, उनकी जीत जनता की जीत है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि युवाओं को राजनीति में आना चाहिए। जिससे शहर, मोहल्ले का विकास होगा। 
 

05:38 AM, 17-Jul-2022

57 साल बाद ग्वालियर में होगा कांग्रेस का महापौर

ग्वालियर में अभी भी मतगणना जारी है। अभी तक की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी लगातार आगे चल रही हैं। जिसको देखते हुए कहा जा रहा है कि 57 साल बाद ग्वालियर में कांग्रेस का महापौर बनेगा। 

विज्ञापन
04:58 AM, 17-Jul-2022

कलेक्टर ने दिए प्रमाणपत्र 

कलेक्टर ने दिए प्रमाणपत्र 

  • वार्ड 34 रवि तोमर 
  • वार्ड 36 भावना खटीक 
  • वार्ड 40 संजीव पोतनीश केलकर 
  • वार्ड 41 मोहित जाट
  • वार्ड 42 ममता अजय  तिवारी
  • वार्ड 43 संजय सिंघल
  • वार्ड 44 यामिनी नवीन परांडे 
  • वार्ड 45 अंकित कट्टल
  • वार्ड 46 कपिल शर्मा
  • वार्ड 47 जीतेन्द्र मुदगल
  • वार्ड 50 अनिल सांखला
  • वार्ड 59 सरोज हेवरण कंसाना 
  • वार्ड 57 अवधेश कौरव
  • वार्ड 58 अपर्णा पाटील
  • वार्ड 66 ऊषा गिर्राज सिंह मावई

04:57 AM, 17-Jul-2022

ग्वालियर जीते हुए पार्षद प्रत्याशियों का अपडेट

  • ग्वालियर वार्ड क्रमांक 54 से पूर्व मंत्री लाखन सिंह के भतीजे संजय सिंह की पत्नी उपासना सिंह ने जीत दर्ज की।
  • वार्ड क्रमांक 47 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी सिंधिया के करीबी जितेंद्र मुद्गल ने जीत दर्ज की।
  • वार्ड क्रमांक 28 में कांग्रेस की गायत्री मंडेलिया ने जीत दर्ज की।
  • वार्ड क्रमांक 51 में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत।
  • वार्ड क्रमांक 59 में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत।
  • वार्ड क्रमांक 58 में बीजेपी की अपर्णा पाटील ने चुनाव में जीत दर्ज की।
  • वार्ड क्रमांक 57 में कांग्रेस के अवधेश सिंह कौरव चुनाव जीते।
  • सिंधिया के करीबी नवीन पांडे की पत्नी यामिनी पांडे ने वार्ड क्रमांक 44 में जीत हासिल की।
  • वार्ड क्रमांक 41 में सिंधिया के करीबी मोहित जाट चुनाव जीते।
  • वार्ड 40 में  BJP नेता संजीव गुप्ता चुनाव जीते। 
  • वार्ड क्रमांक 31 से बीजेपी की बीजेपी की अंजना हरी बाबू ने जीत दर्ज की। 

04:34 AM, 17-Jul-2022

अभी तक की मतगणना के बाद कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार भाजपा की सुमन शर्मा से 23,400 मतों से आगे चल रही हैं। 

ये है स्थिति
पार्टी  कुल वोट
कांग्रेस  1,96,692
भाजपा  1,73,292
आप  37,551
नोटा 3563
कुल वोट काउंट  4,36434

 

03:58 AM, 17-Jul-2022

आठवें चरण के बाद पार्षद प्रत्याशियों की स्थिति

वार्ड संख्या  बीजेपी  कांग्रेस  निर्दलीय
1 1748
 
1547
 
00
 
2 1461 450 1483
3 1601 820 1018
4 2060 00 951
5 903 1133 945
6 897 1133 946
7 1527 1590 00
8 856 2643 00
9 1596 1157 1649
10 1786 1595 00
11 2167 993 00
54 544 644 00
55 1371 727 00
  • वार्ड क्रमांक 22 से 650 वोट से कांग्रेस आगे
  • वार्ड क्रमांक 21 से 968 वोटों से बीजेपी आगे
  • वार्ड क्रमांक 20 से 900 वोटों से बीजेपी आगे
  • वार्ड क्रमांक 19 से 150 वोटों से कांग्रेस आगे
  • वार्ड क्रमांक 18 से 27 मतों से बीएसपी आगे
  • वार्ड क्रमांक 17 से 262 वोटों से बीजेपी आगे
  • वार्ड क्रमांक 16 से 83 मतों से बीजेपी आगे
  • वार्ड क्रमांक 15 से 155 मतों से बीजेपी आगे
  • वार्ड क्रमांक 14 से 36 वोटों से बीजेपी आगे
  • वार्ड क्रमांक 13 से 1127 मतों से बीजेपी आगे
  • वार्ड क्रमांक 12 से 241 मतों से बीजेपी आगे

03:56 AM, 17-Jul-2022

अभी तक की मतगणना के बाद कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी  शोभा सिकरवार भाजपा की सुमन शर्मा से 21691 मतों से आगे चल रही हैं। 
 

ये है स्थिति
पार्टी  कुल वोट
कांग्रेस  1,81,405
भाजपा  1,59,714
आप  34,871
नोटा 3097
कुल वोट काउंट  4,02,676

03:16 AM, 17-Jul-2022

कांग्रेस प्रत्याशी 18,839 मतों से आगे चल रहीं 

अभी तक की मतगणना के बाद कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार भाजपा की सुमन शर्मा से 18,839 मतों से आगे चल रही हैं। 
कांग्रेस कुल वोट - 1,62,388
भाजपा कुल वोट - 1,43,549
आप कुल वोट - 32,016
नोटा - 2803
कुल वोट काउंट - 3,61,731

02:57 AM, 17-Jul-2022

कांग्रेस प्रत्याशी 16,108 मतों से आगे चल रहीं 

अभी तक की मतगणना के बाद कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी  शोभा सिकरवार भाजपा की सुमन शर्मा से 16,108 मतों से आगे चल रही हैं। 

ये है स्थिति
पार्टी  कुल वोट
कांग्रेस 1,42192
भाजपा 1,26,084
आप 28,333
नोटा 2505
कुल वोट काउंट 3,17,728

02:28 PM, 17-Jul-2022

कांग्रेस प्रत्याशी 10952 मतों से आगे चल रहीं 

अभी तक की मतगणना के बाद कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी  शोभा सिकरवार भाजपा की सुमन शर्मा से 10952 मतों से आगे चल रही हैं। 

कांग्रेस कुल वोट - 1,07,678
भाजपा कुल वोट - 96,726
आप कुल वोट - 22,283
नोटा - 1919

कुल वोट काउंटिंग - 2,43,804

02:09 PM, 17-Jul-2022

ग्वालियर के ताजा आंकड़े

वॉर्ड 5, 7, 8, 10, 12, 15, 19, 20, 22, 27, 28, 30, 45, 46, 51, 52, 53, 54 में कांग्रेस आगे। वहीं वॉर्ड 1, 2, 3, 4, 9, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 21, 24, 25, 26, 29, 31, 32, 47, 48, 49 और 55 में भाजपा प्रत्याशी आगे।

01:45 PM, 17-Jul-2022

भाजपा के 35 पार्षद प्रत्याशी आगे

ग्वालियर में भाजपा के 35, कांग्रेस के 21 पार्षद प्रत्याशी आगे हैं। वहीं निर्दलीय 8 सीट पर और बसपा 2 सीट पर आगे है।

01:32 PM, 17-Jul-2022

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी 7281 मतों से आगे

अभी तक की मतगणना के बाद कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार भाजपा की सुमन शर्मा से 7281 मतों से आगे चल रही हैं। 
कांग्रेस कुल वोट - 57276
भाजपा कुल वोट - 49995
आप कुल वोट - 11514

01:12 PM, 17-Jul-2022

भाजपा 13 वॉर्डो में आगे

कांग्रेस - 5, 29, 37, 51, 52, 53, 54, 61, 62, 64 वॉर्ड में आगे
भाजपा - 9, 23, 27, 33, 36, 49, 50, 56, 57, 58, 60, 63, 65 वॉर्ड में आगे
अन्य - 38, 59

बीजेपी - 13 वार्डों में आगे
कांग्रेस - 10 वार्डों में आगे
अन्य - 2

12:47 PM, 17-Jul-2022

भाजपा 17 और कांग्रेस 8 वॉर्डों में आगे

ग्वालियर में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी शोभा सिकरवार भाजपा के मुकाबले 7,281 वोटों से आगे हैं। आप प्रत्याशी रुचि गुप्ता तीसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस की शोभा सिकरवार को 57,276, भाजपा की सुमन शर्मा को 49,995 और आम आदमी पार्टी को 11,514 वोट मिले हैं। पार्षद चुनाव में 17 वार्डों में भाजपा आगे है। वहीं, 8 वार्डों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है।

12:44 PM, 17-Jul-2022

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार आगे

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार भाजपा की सुमन शर्मा से 7281 मतों से आगे चल रही हैं। 
कांग्रेस कुल वोट -  57276
भाजपा कुल वोट - 49995
आप कुल वोट -     11514

12:26 PM, 17-Jul-2022

तीसरे स्थान पर आप

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार भाजपा की सुमन शर्मा से 5248 मतों से आगे चल रही हैं। 
कांग्रेस कुल वोट -  44506
भाजपा कुल वोट - 39258
आप कुल वोट -    9298

12:19 PM, 17-Jul-2022

ग्वालियर में कांग्रेस का जलवा

ग्वालियर
कांग्रेस 41295
भाजपा- 36344
आप-8487
नोटा 744
कुल वोट 93720 की गिनती पूर्ण

12:13 PM, 17-Jul-2022

ग्वालियर में 11 वार्डों में कांग्रेस आगे

ग्वालियर के 11 वार्डों में कांग्रेस, भाजपा से आगे है।

12:01 PM, 17-Jul-2022

ग्वालियर में कांग्रेस महापौर पत्याशी को बढ़त बरकरार

ग्वालियर में कांग्रेस महापौर पत्याशी को बढ़त बरकरार
कांग्रेस- 31907
भाजपा-27179
आप-6571
कांग्रेस 4728 वोटों से आगे

11:55 AM, 17-Jul-2022

कांग्रेस 4728 वोटों से आगे

ग्वालियर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी आगे
कांग्रेस - 31907
बीजेपी - 27179
आप    - 6571
कांग्रेस 4728 वोटों से आगे

11:49 AM, 17-Jul-2022

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी 1377 वोट से आगे

ग्वालियर महापौर कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सतीश सिकरवार फिलहाल 1377 वोट से आगे।

11:34 AM, 17-Jul-2022

महापौर पद पर कांग्रेस आगे

ग्वालियर महापौर कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सतीश सिकरवार 5138 वोट से आगे।

11:29 AM, 17-Jul-2022

भाजपा पांच वार्डों में आगे

वॉर्ड संख्या 22 , 18 , 14 , 13 में कांग्रेस आगे है तो वॉर्ड संख्या 21 , 20 , 17 , 16 , 15 में भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। बसपा वॉर्ड संख्या 18 में आगे है।

10:44 AM, 17-Jul-2022

कांग्रेस प्रत्याशी 250 वोटों से आगे
बीजेपी की महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा को पीछे करते हुए कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार ने बढ़त बना ली हैं। वह 250 वोटों से आगे हैं। 

10:39 AM, 17-Jul-2022

बीजेपी जिला अध्यक्ष को पुलिस ने बाहर निकाला
भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने अनाधिकृत रूप से मतगणना कक्ष में प्रवेश करने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने उन्हें बाहर निकाल दिया।  एडिशनल एसपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी के पास ARO कार्ड था, जो 6 एजेंट के ऊपर रखा होता है। इस कार्ड के आधार पर वे एजेंट के साथ बैठ सकते हैं, यहां वहां घूम नहीं सकते। इसलिए उन्हें उस क्षेत्र से बाहर निकाल दिया।
 

09:50 AM, 17-Jul-2022

डाक मतपत्रों की गिनती में बीजेपी आगे 
डाक मतपत्रों की गिनती में बीजेपी की महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा आगे हैं। जबकि शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पीछे चल रही है। ग्वालियर में 1492 डाक मतपत्रों की गिनती जारी है।
 

09:21 AM, 17-Jul-2022

डाक मतपत्रों की शुरू 
नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम कुछ ही देर में सामने आ जाएंगे। सुबह 9 बजे से डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। काउंटिंग स्थल पर कलेक्टर समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। पार्षदों का रिजल्ट दोपहर 2:00 बजे तक आने की संभावना है जबकि मेयर के रिजल्ट देर रात तक आएंगे।

06:09 AM, 17-Jul-2022

Gwalior Municipal Election Result Live:ग्वालियर में कांग्रेस ने बदला इतिहास 57 साल बाद महापौर पद पर किया कब्जा, अधिकारिक घोषणा शेष

ग्वालियर में महापौर पद के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस में है। कांग्रेस ने शोभा सिकरवार और भाजपा ने सुमन शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। 

महापौर पद के लिए ग्वालियर में सात और 66 वार्डों में 358 पार्षद प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नगर पालिका डबरा के सभी 30 वार्डों में पार्षद पद के 146, नगर परिषद आंतरी के 15 वार्डों में 37, भितरवार के 15 वार्डों में 83, बिलौआ के 15 वार्डों में 62, पिछोर के 15 वार्डों में 50 एवं नगर परिषद मोहना के सभी 15 वार्डों में कुल 80 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है।

ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार और बीजेपी प्रत्याशी सुमन शर्मा के बीच मुकाबला है। बीजेपी के स्थानीय नेताओं की गुटबाजी का कांग्रेस को फायदा मिल सकता है। बीजेपी महापौर प्रत्याशी को लेकर पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया में खींचतान चलती रही है। फिर मंच न मिलने को लेकर पूर्व मंत्री अनुप मिश्रा की सुमन शर्मा से नाराजगी सार्वजनिक रूप से सामने आ गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सुमन शर्मा का प्रचार में खानापूर्ति कर चले गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें