MP samyukt kisan morcha updates in hindi: MP samyukt kisan morcha updates in hind: केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि सरकार मूंग की खरीद को जारी रखे। इधर सरकार ने भी 60 प्रतिशत उपज खरीदने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद देर रात किसानों की ओर से आंदोलन खत्म कर दिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्य प्रदेश के किसान सड़कों पर उतर आए हैं। समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी उपज खरीदने समेत पांच मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले किसानों को मंगलवार को होशंगाबाद रोड स्थित सावरकर सेतु पर रोक लिया गया था। इसके बाद किसानों ने यहीं डेरा जमा लिया है। कल रात एक तरफ की रोड पर दाल बाटी बनाना शुरू कर दिए थे तो दूसरी ओर हनुमान चालीसा का पाठ किया। किसान सीएम से मिलने की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन
वहीं,बुधवार को किसान आंदोलन का असर स्कूलों पर भी दिखा। नर्मदापुरम रोड समेत प्रभावित क्षेत्रों के अधिकांश स्कूलों में छुट्टी की गई है, बच्चों की सुरक्षा और ट्रैफिक जाम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।