फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Local Body Election Results Live : कांग्रेस के गढ़ में बीजेपी ने मारी बाजी, चौरई में 18 साल बाद जीती भाजपा

Wed, 20 Jul 2022 07:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

मध्यप्रदेश की 40 नगर पालिकाओं और 169 नगर परिषदों के चुनावों के नतीजे आज घोषित हो गए।  40 नगर पालिकाओं में से आधे यानी 20 में भाजपा ने कब्जा जमाया है। 12 पर कांग्रेस और आठ पर त्रिशंकु स्थिति बनी है। 169 नगर परिषदों में से 100 पर भाजपा का कब्जा होने की बात कही जा रही है। करीब 40 में कांग्रेस ने कब्जा किया है। वहीं, 29 परिषदों के नतीजे साफ नहीं हो सके हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:46 PM, 20-Jul-2022

पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को झटका 
शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद पोहरी में भाजपा को झटका लगा है। पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा के विधानसभा क्षेत्र में आने वाली पोहरी नगर परिषद के चुनाव में भाजपा को पार्षद की मात्र चार सीट मिली हैं। यहां पर 15 सीटों पर मुकाबले के दौरान भाजपा को चार, कांग्रेस को 5 और 6 निर्दलीय जीत कर आए हैं। 

03:45 PM, 20-Jul-2022

मांडू में फिर खिला कमल, 15 में से भाजपा के 10 पार्षद जीते

धार जिले की मांडू नगर परिषद में भी कमल खिल गया है। भाजपा ने पूर्ण बहुमत से दोबारा परिषद बनाई है। मांडू में कुल 15 में से 11 पार्षद भाजपा के विजय रहे हैं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ चार पार्षदों से ही संतोष करना पड़ा है। मांडू में नगर परिषद अध्यक्ष की दावेदार मालती जयराम गावर ने वार्ड-10 से जीत दर्ज कर ली है, जबकि नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व एक बार फिर उपाध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे चल रहे कृष्णा यादव भी वार्ड-2 से जीत गए।

वार्ड-1    भाजपा     राजेश ठाकुर (कांग्रेस से बबलु कतीजा को भी बराबर वोट मिले थे। चिट्ठी उछालकर किए निर्णय में ठाकुर को विजेता घोषित कर दिया गया।) 
वार्ड-2    भाजपा    कृष्णा यादव 
वार्ड-3    भाजपा    मानसिंह नीनामा
वार्ड-4    भाजपा    ज्योति सुनील तिवारी
वार्ड-5    भाजपा    भूरीबाई नंदु वसुनिया
वार्ड-6    भाजपा    फूनकी बाई राजाराम
वार्ड-7    भाजपा    संगीता रतन बामनिया
वार्ड-8    कांग्रेस    तेजुबाई हरेसिंह
वार्ड-9    भाजपा     जसमा बाई रामलाल
वार्ड-10    भाजपा    मालती जयराम गावर 
वार्ड-11    कांग्रेस     पप्पू भाबर
वार्ड-12    भाजपा    बबीता अंतरसिंह
वार्ड-13    भाजपा    मंगलीबाई
वार्ड-14    कांग्रेस    सीताराम गावर
वार्ड-15    कांग्रेस    सीताराम (भाजपा के दिलमन गावर को भी बराबर वोट मिले। चिट्ठी उछालकर निर्णय किया गया। इसमें कांग्रेस के सीताराम को विजेता घोषित किया गया।) 

03:26 PM, 20-Jul-2022

बड़ा मलहरा नगर परिषद में 6 पर कांग्रेस, 5 पर भाजपा, 4 निर्दलीय पार्षदों के सहारे बन पाएगी नगर सरकार
छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा नगर परिषद में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा से भी अच्छा प्रदर्शन किया है, यहां कांग्रेस से 6 पार्षद जीते हैं, जबकि भाजपा केवल 5 पार्षद जीत पाई है। चार पार्षद निर्दलीय जीतकर आए हैं जो अध्यक्षीय ताज के लिए अहम किरदार निभाएंगे। 

गुजरे वर्ष कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में आए विधायक प्रद्युमन लोधी की साख पर भी राजनीतिक दल सवाल उठाने लगे हैं। निर्दलीय पार्षद जीतने वाले ज्यादातर भाजपा के बागी प्रत्याशी हैं उनकी नाराजगी का फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। इस लिहाज से नगर परिषद बड़ा मलहरा निर्दलीय पार्षदों के सहारे कांग्रेस के खेमे में जा सकती है।


नगर परिषद बड़ा मलहरा के विजेता पार्षद

वार्ड क्र. 01 नीतू सिंह (भाजपा)
वार्ड क्र. 02 चंद्रभान आदिवासी (भाजपा)
वार्ड क्र. 03 अंगमा वेंकट (निर्दलीय)
वार्ड क्र. 04 कस्तूरी कुशवाहा (निर्दलीय)
वार्ड क्र. 05 नंदिनी राजे बुंदेला (भाजपा)
वार्ड क्र. 06 छोटू रैकवार (निर्दलीय)
वार्ड क्रमांक 07 संतोष यादव(कांग्रेस)
वार्ड क्र. 8 वसीमा बानो (कांग्रेस)
वार्ड क्र. 09 कमला खटीक (भाजपा) 
वार्ड क्र. 10 निशाराजे बुंदेला (भाजपा)
वार्ड क्र.11 मंजुला शील डेवडिया (कांग्रेस)
वार्ड क्र. 12 शफीक मोहम्मद (कांग्रेस)
वार्ड क्र. 13 मातादीन अहिरवार (कांग्रेस)
वार्ड क्र.14 रुकैया बानो (कांग्रेस) 
वार्ड क्र. 15 रामकुंवर अहिरवार (निर्दलीय)

विज्ञापन
03:16 PM, 20-Jul-2022
22 पार्षदों के साथ भाजपा को मिला बहुमत - फोटो : सोशल मीडिया

शिवपुरी: 22 पार्षदों के साथ भाजपा को मिला बहुमत, कांग्रेस के 10 तो सात निर्दलीय बने पार्षद
शिवपुरी नगर पालिका परिषद के लिए हुई मतगणना के दौरान भाजपा के 22 पार्षद जीते जाने के बाद अब यह बात स्पष्ट हो गई है कि शिवपुरी नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष बनेगा। वहीं दूसरी और जो निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीते हैं, उसमें कई लोगों ने भाजपा छोड़कर चुनाव लड़ा था इसलिए इनका साथ लेकर भी गठजोड़ करके अध्यक्ष पद पर जीत आसान की जा सकती है।

जीतने वाले पार्षद
वार्ड 01 अमरदीप शर्मा बीजेपी जीते 
वार्ड 2 से कांगेस ललित सेन जीते
वार्ड 3 बीजेपी दीप्ती भानु दुबे जीते
वार्ड 4 कांग्रेस आगे संजय गुप्ता जीते
वार्ड 5 से ओमी जैन बीजेपी जीते 
वार्ड 6 से कांग्रेस सीटू जीते
वार्ड 7 से निर्दलीय अरविंद ठाकुर जीते
वार्ड 8 से प्रदीप जीते बीजेपी
वार्ड 9 से डिम्पल जैन बीजेपी जीते
वार्ड 10 से बीजेपी गोपी शर्मा जीते 
वार्ड 11 से बीजेपी जीते नीलम बघेल
वार्ड 12 से बीजेपी सरोज धाकड़ जीते 
वार्ड 13 से बीजेपी श्यामलाल जीते 
वार्ड 14 से बीजेपी सुधीर प्रताप आर्य जीते 
वार्ड 15 से कांग्रेस जीते ममता धाकड़
वार्ड 16 से कांग्रेस मक्खन आदिवासी
वार्ड 17 बीजेपी राजा यादव जीते
वार्ड 18 से बीजेपी रीना कुलदीप शर्मा जीत 
वार्ड 19 से बीजेपी रामसिंह यादव  जीते 
वार्ड 20 बीजेपी विजय शर्मा बिंदास से जीते 
वार्ड 21 से निर्दलीय रघुराज सिंह राजू गुर्जर जीते
वार्ड 22 से बीजेपी 248 से जीते
वार्ड 23 से बबलू निर्दलीय
वार्ड 24 कांग्रेस जीते आरिफ अलीम खान
वार्ड 25 से बीजेपी जीते गायत्री शर्मा
वार्ड 26 से बीजेपी जीत सरोज रामजी व्यास 
वार्ड 27 निर्दलीय जीते राजू बाथम की जीत
वार्ड 28 तारा राठौर बीजेपी जीते 
वार्ड 29 बीजेपी मीना मुकेश बाथम जीते 
वार्ड 30 से कांग्रेस जीते कमल किशन शाक्य 
वार्ड 31 से बीजेपी जीते पंकज महाराज 
वार्ड 32 से कांग्रेस से गीता अशोक खन्ना
वार्ड 33 से बीजेपी जीते इश्माएल 
वार्ड 34 कांग्रेस जीते आशीष शर्मा
वार्ड 35 निर्दलीय जीते मट्टू खटीक
वार्ड 36 काँग्रेस एमडी गुर्जर जीते 
वार्ड 37 से निर्दलीय गौरव सिंघल
वार्ड 38 वेदांश सविता बीजेपी जीते
वार्ड 39 से निर्दलीय कृष्ण दिनेश नागर जीते

02:53 PM, 20-Jul-2022

नगर परिषद बिजावर 
नगर परिषद बिजावर में पहली बार आम आदमी पार्टी के दो पार्षदों ने विजय हासिल की है

जीते हुए प्रत्याशी
वॉर्ड नं 1-  रामपाल शर्मा (आम आदमी पार्टी )
वॉर्ड नं 2 - अर्चना नरबरिया (निर्दलीय )
वॉर्ड नं 3- सुषमा अवस्थी  (भाजपा )
वॉर्ड नं 4-  अकरम खान  (भाजपा ) निर्विरोध
वॉर्ड नं 5-  गोपाल संसिया (निर्दलीय )
वॉर्ड नं 6- अनिल गुप्ता   ( भाजपा) 
वॉर्ड नं 7- सपना सोनी (भाजपा) निर्विरोध
वॉर्ड नं 8- रूबी सौदागर (निर्दलीय )
वॉर्ड नं 9- दिव्या अहिरवार  ( आम आदमी पार्टी)
वॉर्ड नं 10- राजू कोंदर ( भाजपा)
वॉर्ड नं 11- विजय चौदा  (भाजपा )
वॉर्ड नं 12- फुंदन बेगम  (कांग्रेस)
वॉर्ड नं 13- लक्ष्मी यादव (भाजपा) निर्विरोध
वॉर्ड नं 14- रजीना बानो (भाजपा) निर्विरोध
वॉर्ड नं 15-नीतू साहू  (भाजपा )
 

विज्ञापन
02:39 PM, 20-Jul-2022

नगर पालिका परिषद बालाघाट
बालाघाट जिले के नगर पालिका परिषद के 33 में से 15 वॉर्डों की मतगणना पूरी हो चुकी है। 
जीते हुए प्रत्याशी
वॉर्ड क्रमांक 01-  अर्चना धनजय सोनी, कांग्रेस, 1036 मत 
वॉर्ड क्रमांक 02- यंगराज लिल्हारे कांग्रेस, 1053 मत 
वॉर्ड क्रमांक 03- आमराह खान, निर्दलीय, 416 मत 
वॉर्ड क्रमांक 04- संतोष बाहेश्वर, कांग्रेस, 374 मत 
वॉर्ड क्रमांक 05- लोहिना पंचेश्वर, कांग्रेस 405 मत 
वॉर्ड क्रमांक 07- खेमलता मराठे, कांग्रेस 362 मत 
वॉर्ड क्रमांक 08- गीता शर्मा, कांग्रेस, 408 मत 
वॉर्ड क्रमांक 09- सायमा, कांग्रेस, 670 मत 
वॉर्ड क्रमांक 10- नरगिस समीर, निर्दलीय 314 मत 
वॉर्ड क्रमांक 11- सरिता उइके, कांग्रेसी 703 मत 
वॉर्ड क्रमांक 12- सरिता केवलराम, भाजपा 411 मत 
वॉर्ड क्रमांक 13- रवि बनाफर, कांग्रेस, 438 मत 
वॉर्ड क्रमांक 14- वंदना बारमाटे, भाजपा 246 मत 
वॉर्ड क्रमांक 15-  समीर जायसवाल, भाजपा, 291 मत 
वॉर्ड क्रमांक 16- सुधीर चिले, भाजपा 374 मत  
 

02:35 PM, 20-Jul-2022

नगर परिषद घुवारा 
छतरपुर जिले की नगर परिषद घुवारा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। यहां सत्तारूढ़ भाजपा ने 5 पार्षद पर जीत हासिल की है, जबकि 4 में कांग्रेस और पांच निर्दलीय और एक आम आदमी पार्टी ने जीता है। लिहाजा निर्दलियों के सहारे ही नगर परिषद की सरकार बन पाएगी।
 

01:44 PM, 20-Jul-2022

सोनकच्छ नगर परिषद चुनाव
देवास जिले की सोनकच्छ नगर परिषद में 15 वॉर्डों में से बीजेपी ने 4, कांग्रेस ने 5, तरंगिणी सेना ने 3 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 3 वॉर्ड जीते।

जीते हुए प्रत्याशी
वॉर्ड नं - 1 - सीताराम खेलवाल (बीजेपी)
वॉर्ड नं - 2 -  निरंजन सिंह सेंगर (बीजेपी)
वॉर्ड नं -3 - ओमप्रकाश परमार (कांग्रेस)
वॉर्ड नं -4 - दीपशिखा यादव (बीजेपी)
वॉर्ड नं -5 - संदीप गुप्ता (निर्दलीय)
वॉर्ड नं -6 - रत्ना पांचाल(बीजेपी)
वॉर्ड नं -7 - कृष्णपाल सिंह बघेल ( कांग्रेस)
वॉर्ड नं -8 - शहनाज बी (कांग्रेस)
वॉर्ड न- 9 - प्रिया अग्रवाल (निर्दलीय)
वॉर्ड नं -10 - शब्बीर कुरैशी (निर्दलीय)
वॉर्ड नं- 11 श्रुति कृष्णपाल सिंह ( कांग्रेस)
वॉर्ड न -12- महेश यादव (निर्दलीय)
वॉर्ड नं 13 - ललिता अर्जुन राजपूत (निर्दलीय)
वॉर्ड नं 14 कालूराम मालवीय (निर्दलीय)
वॉर्ड नं 15 - विनोद (वीनू ) चौधरी(कांग्रेस)

01:41 PM, 20-Jul-2022

नगर परिषद मानपुर के 15 वॉर्डों की स्थिति
उमरिया जिले के नव गठित नगर परिषद मानपुर के 15 वॉर्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। भाजपा ने 6, कांग्रेस ने 5 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 वार्ड जीते हैं। अब निर्दलीयों के बल पर ही परिषद बनना तय होगा।

जीते हुए प्रत्याशी
वॉर्ड क्रमांक 1 - संत लाल चौधरी, निर्दलीय 
वॉर्ड क्रमांक 2 - गीता देवी ज्ञान प्रकाश पटेल, कांग्रेस 
वॉर्ड क्रमांक 3 - धरमिनिया अनेक लाल बैगा, निर्दलीय 
वॉर्ड क्रमांक 4 - कुसुम प्रजापति, निर्दलीय  
वॉर्ड क्रमांक 5 - अतुल तिवारी, निर्दलीय  
वॉर्ड क्रमांक 6 - उर्वशी ओ पी द्विवेदी, कांग्रेस  
वॉर्ड  क्रमांक 7 - भारती सतीश सोनी, भाजपा 
वॉर्ड क्रमांक 8 - सुप्रिया प्रदीप गुप्ता, भाजपा  
वॉर्ड क्रमांक 9 - खुश्बू कुलदीप गुप्ता, भाजपा  
वॉर्ड क्रमांक 10 - रुक्की बाई प्रजापति, कांग्रेस  
वॉर्ड क्रमांक 11 - राहुल द्विवेदी, कांग्रेस 
वॉर्ड क्रमांक 12 - पुष्पा शारदा गौतम, कांग्रेस 
वॉर्ड क्रमांक 13 - शिवराम शुक्ला, भाजपा  
वॉर्ड क्रमांक 14 - सजन कुमार कोल, भाजपा 
वॉर्ड क्रमांक 15 - संतरा बाई कोल, भाजपा 
 

12:39 PM, 20-Jul-2022

मैहर नगर पालिका के चुनाव परिणाम 
24 वॉर्डों में से भाजपा ने 11 और कांग्रेस ने 6 पर कब्जा जमाया। 
 

12:19 PM, 20-Jul-2022

65 नगर परिषद भाजपा ने जीते
इछावर, बुधनी, नसरुल्लागंज, जावर, रहटी, अब्दुल्लागंज, सुल्तानपुर, सांची, उदयपुरा, लटेरी, शमशाबाद, जीरापुर, कुरावर, खिलचीपुर, तलेन, बोड़ा, पचोर, माचलपुर, छिपाहेड़ा, माखननगर, बनखेड़ी, तेंदूखेड़ा, पटेरा, गढ़ीमलहरा, शाहपुरा, पाटन, मझौली, लांजी, बिछुआ, मांडव, ठीकरी, मेघनगर, कसरावद, बीनागंज, मधुसूदन गढ़, जोरा, मोठ, मालनपुर, अकोदिया, पोलायकला, पानखेड़ी, नलखेड़ा, कानड, सुसनेर, सोयतकला, शामगढ़, सीतामऊ, पिपलिया मंडी, नारायणगढ़, मल्हारगढ़, गरोठ, सुवासरा, भैसोदा, गोविंदगढ़, गुढ़, मनगवां, सिरमौर, बैकुंठपुर, सिमरिया, चाकघाट, नागौद, रामपुर बघेलान, कोटर, मानपुर नगर परिषद पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है, नौ नगर परिषदों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

12:07 PM, 20-Jul-2022

शाजापुर जिले के नपा और नपां की स्थिति 

शुजालपुर नगर पालिका
 25 वॉर्ड में से बीजेपी ने 17, कांग्रेस ने 4 और निर्दलीय ने 04 सीटें जीतीं।

पानखेडी (कालापीपल) नगर पंचायत
कुल 
15 वॉर्ड में से  बीजेपी ने 8, कांग्रेस ने 6 और निर्दलीय ने एक सीट जीती।

पोलायकलां नगर पंचायत
कुल 15 वॉर्ड में से बीजेपी ने 6, कांग्रेस ने 6 और निर्दलीय ने 3 वॉर्ड जीते।

अकोदिया नगर पंचायत
कुल 15 वॉर्डों में से भाजपा ने 8, कांग्रेस ने 6 और निर्दलीय ने एक सीट जीती। 

12:03 PM, 20-Jul-2022

भाजपा का दबदबा कायम
अब तक 74 नगर परिषद के परिणाम घोषित हो चुके हैं। भाजपा ने 65 नगर परिषद में जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस सिर्फ 9 में ही जीत दर्ज कर सकी। 40 नगर पालिका में से 33 में बीजेपी आगे चल रही है।

11:58 AM, 20-Jul-2022

नगर परिषद डभौरा
रीवा जिले की नगर परिषद डभौरा में 15 वॉर्डों में से बीजेपी ने 6 पर जीत हासिल की। कांग्रेस को 4 सीटें मिली, दो पर बीएसपी, एक पर सपा और 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीतने में सफल रहे।

विजयी प्रत्याशी
वॉर्ड क्रमांक-1, अनिल कुमार गुप्ता, कांग्रेस
वॉर्ड क्रमांक-2, रावेंद्र राय दीक्षित, बीजेपी
वॉर्ड क्रमांक-3, किरण देवी कोल, बीएसपी
वॉर्ड क्रमांक-4, शिखा सिंह,बीजेपी
वॉर्ड क्रमांक-5, माया, बीजेपी
वॉर्ड क्रमांक-6, विभा वर्मा, निर्दलीय
वॉर्ड क्रमांक-7, आसमा आदिवासी, बीएसपी
वॉर्ड क्रमांक-8, रामकृपाल, सपा
वॉर्ड क्रमांक-9, प्रेमा देवी, कांग्रेस
वॉर्ड क्रमांक-10,छोटेलाल आदिवासी, बीजेपी
वॉर्ड क्रमांक-11, सुनीता, बीजेपी
वॉर्ड क्रमांक-12, माया सिंह, कांग्रेस
वॉर्ड क्रमांक-13,विवेक कुमार कोल, निर्दलीय
वॉर्ड क्रमांक-14,राज बहादुर सिंह, कांग्रेस
वॉर्ड क्रमांक-15,सुधा मिश्रा, बीजेपी

11:51 AM, 20-Jul-2022

नगर परिषद  त्योंथर
रीवा जिले के त्योंथर नगर परिषद में कुल 15 वॉर्डों में से भाजपा ने सात सीटें जीती, जबकि कांग्रेस सात सीटें बचा पाई, एक पर बसपा के प्रत्याशी ने जीत हासिल की, 4 सीटें अन्य के खाते में आई हैं। 

जीतने वाले प्रत्याशी
वॉर्ड 1- विद्यासागर शुक्ला, निर्दलीय
वॉर्ड 2- उज्जागर प्रजापति, भाजपा
वॉर्ड 3- कृष्णावती शुक्ला, निर्दलीय
वॉर्ड 4- असलम खान, कांग्रेस
वॉर्ड 5- प्रियंका राजबहादुर सिंह, निर्दलीय
वॉर्ड 6 रेखा चंचल, बसपा
वॉर्ड 7- सुनीता रामलाल साकेत, भाजपा 
वॉर्ड 8- विनोद शुक्ला, भाजपा 
वॉर्ड 9- शोभलाल कोल, कांग्रेस
वॉर्ड 10- ममता, कांग्रेस
वॉर्ड 11- आद्रा मोहन पाठक, भाजपा
वॉर्ड 12- राजेश यादव, भाजपा 
वॉर्ड 13- रचना भास्कर साहू, भाजपा 
वॉर्ड 14- अनिल तिवारी, भाजपा
वॉर्ड 15- राजकुमार मिश्र बब्लू, निर्दलीय

11:49 AM, 20-Jul-2022

सीधी नगरपालिका 
सीधी नगर पालिका में भाजपा को भारी नुकसान हुआ है, कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने 20 सीटें जीती, भाजपा सिर्फ दो सीटें जीत सकी, निर्दलीय प्रत्याशी ने एक सीट जीती, आप के प्रत्याशी ने एक सीट पर जीत हासिल की।

 

11:44 AM, 20-Jul-2022

बैरसिया नगर पालिका
बैरसिया नगर पालिका में जीतने वाले प्रत्याशी 
वॉर्ड 1- गंगा तखत सिंह कुशवाह, भाजपा
वॉर्ड 2- रवि करोसिया, कांग्रेस
वॉर्ड 3- हरि नारायण कुशवाह, भाजपा
वॉर्ड 4- संजय कुशवाह, भाजपा
वॉर्ड 5- राधे पटेल, निर्दलीय
वॉर्ड 6- नंदना विजय सोनी, भाजपा
वॉर्ड 7- शबाना शोहेब कुरैशी, एनसीपी
वॉर्ड 8- तनुश्री कुलदीप सिंह राठौर, भाजपा
वॉर्ड 9- नीरज नामदेव, निर्दलीय
वॉर्ड 10- सुनील खटीक, भाजपा
वॉर्ड 11- नीलम आकाश यादव, भाजपा
वॉर्ड 12- पूनम राजेश कुशवाह, निर्दलीय
वॉर्ड 13- भाग्यश्री चंचल खत्री, कांग्रेस
वॉर्ड 14- कमलेश कुशवाह, भाजपा
वॉर्ड 15- पप्पी प्रेम यादव, कांग्रेस
वॉर्ड 16- नितिन टिक्कू जैन, निर्दलीय
वॉर्ड 17- सुनीता डल्लू गुप्ता, कांग्रेस
वॉर्ड 18- रणधीर सिंह, भाजपा

11:28 AM, 20-Jul-2022

मंदसौर की 9 नगर परिषदों के नतीजे
मंदसौर जिले की 9 नगर परिषदों के नतीजे घोषित हो गए हैं। 6 पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस और 2 नगर परिषदों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

 मल्हारगढ़ नगर परिषद 
15 वॉर्डों में से 9 पर बीजेपी, 5 पर कांग्रेस और 1 पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। 

 पिपलिया नगर परिषद
कुल 15 वॉर्डो में से 8 पर बीजेपी, 5 पर कांग्रेस और 2 पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। 

नारायणगढ़ नगर परिषद
15 वॉर्डो में से 10 सीटों पर बीजेपी, 4 पर कांग्रेस और 1 पर निर्दलीय प्रत्याशी ने कब्जा जमाया।

सीतामऊ नगर परिषद
15 वार्डो में 14 पर बीजेपी और 1 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। 

सुवासरा नगर परिषद
15 वॉर्डों में से 9 पर बीजेपी, 6 पर कांग्रेस उम्मीदवार जीते। 

गरोठ नगर परिषद
15 वॉर्डो में से 8 पर बीजेपी, 7 में कांग्रेस उम्मीदवार ने कब्जा जमाया। 

भानपुरा नगर परिषद 
15 वॉर्डों में से 10 पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते, बीजेपी ने 4 और एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी ने जीती। 

 शामगढ़ नगर परिषद
15 वॉर्डों में से बीजेपी ने 7, कांग्रेस ने 6 और 2 पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते। 

भैसोदामंदी नगर परिषद
15 वॉर्डों में से बीजेपी ने 7, कांग्रेस ने 6 और निर्दलीय उम्मीदवार ने 2 वॉर्ड जीते।
 

11:24 AM, 20-Jul-2022

सतना जिले के पांच नगर परिषदों की स्थिति 

नगर परिषद नागौद 
भाजपा- 5, 
कांग्रेस-6, 
बसपा-1, 
निर्दलीय-3

नगर परिषद कोटर 
भाजपा- 10, 
कांग्रेस-1, 
बसपा-1, 
निर्दलीय -3

नगर परिषद अमरपाटन
भाजपा- 6
कांग्रेस-8
बसपा -1

नगर परिषद रामपुर बाघेलान
भाजपा -11
कांग्रेस-2, 
निर्दलीय-2

नगर परिषद रामनगर 
भाजपा- 9, 
कांग्रेस-5, 
निर्दलीय-1

11:15 AM, 20-Jul-2022

चुरहट नगर परिषद में कांग्रेस की जीत
चुरहट नगर परिषद में कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल का दबदबा साफ नजर आया। यहां भाजपा 3 सीटों पर सिमट गई, जबकि कांग्रेस के खाते
में 11 सीटें आई, एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी ने जीती। वहीं, विधासभा के रामपुर नैकिन में कांग्रेस ने 8 और भाजपा ने सात सीटें जीतीं।
 

11:07 AM, 20-Jul-2022

नगर परिषद नागौद
नागौद में भाजपा को झटका लगा है। पूर्व लोकनिर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह के गृह नगर में भाजपा सिर्फ 5 सीटों पर जीत हासिल कर पाई।

जीते हुए प्रत्याशी 
वॉर्ड नंबर 1- संध्या बाई वर्मा, बीजेपी
वॉर्ड नंबर 2 - किरण वर्मा, कांग्रेस
वॉर्ड नंबर 3-  राहुल सोनी, कांग्रेस
वॉर्ड नंबर 4-  प्रतीक्षा सिंह, निर्दलीय
वॉर्ड नंबर 5 - श्यामा सिंह, बीजेपी
वॉर्ड नंबर 6 - कामाक्षा सिंह, बीजेपी
वॉर्ड नंबर 7 - बबिता जैसवाल, बीजेपी
वॉर्ड नंबर 8 - प्रतिभा सिंह, कांग्रेस
वॉर्ड नंबर 9 - चंद्रप्रभा मिश्रा, कांग्रेस
वॉर्ड नंबर 10 - अनिता ध्रुव व्यास, कांग्रेस
वॉर्ड नंबर 11 - पुष्पा संतोष सोनी, निर्दलीय
वॉर्ड नंबर 12 - मुख्तार अहमद पप्पू, बीएसपी
वॉर्ड नंबर 13 - मोहम्मद सोहराब, निर्दलीय
वॉर्ड नंबर 14 - हेमंत कुमारी, बीजेपी
वॉर्ड नंबर 15 - बाबूलाल चुटेल, कांग्रेस

11:03 AM, 20-Jul-2022

नगर परिषद कटंगी
जबलपुर जिले की कटंगी नगर परिषद के 15 वॉर्ड में भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 2 और चार सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते

नवनिर्वाचित सदस्य
वॉर्ड 1 - सुजान सिंह गौंड -भाजपा
वॉर्ड 2 - पार्वती यादव - भाजपा 
वॉर्ड 3 - मालिक यादव - कांग्रेस
वॉर्ड 4 - ज्योति जैन - भाजपा
वॉर्ड 5 - प्रदीप मेहरा - भाजपा
वॉर्ड 6 - रजनी सिंह - निर्दलीय
वॉर्ड 7 - नूरजहां मो. यासीन - निर्दलीय
वॉर्ड 8 - नजमा जहीर - निर्दलीय
वॉर्ड 9 - मकसूद खान - कांग्रेस
वॉर्ड 10 - अमिताप साहू - भाजपा
वॉर्ड 11 - सहाना नाज - निर्दलीय
वॉर्ड 12 - अयाज खान - भाजपा
वॉर्ड 13 - स्वप्निल अग्रवाल गोले - भाजपा
वॉर्ड 14 - कमलेश ताम्रकार - भाजपा
वॉर्ड 15 - अर्चना बेड़ी झारिया - भाजपा

10:57 AM, 20-Jul-2022

गढ़ीमलहरा नगरपरिषद के इन वॉर्डों में कांग्रेस जीती
वॉर्ड 1 में कांग्रेस रामेश्वर शिवहरे, वॉर्ड 7 में पुष्पा उमाशंकर चौरसिया, वॉर्ड 3 में चांदनी सुक्कन चौरसिया, वॉर्ड 4 में कारण चौरसिया, वॉर्ड 6 में
भावना विष्णु चौरसिया, वॉर्ड 15 में दयाराम अहिरवार, वॉर्ड 12 में प्रमोद चौरसिया ने जीत दर्ज की।

10:51 AM, 20-Jul-2022

गढ़ीमलहरा नगर परिषद में भाजपा की जीत
वॉर्ड नंबर 10 में भाजपा की ममता शिवकुमार चौरसिया जीतीं। वॉर्ड 9 में वंदना चौरसिया, वॉर्ड 14 में नीता अहिरवार जीतीं। वॉर्ड 13 में जयप्रकाश सोनी, वॉर्ड 2 में राजा दुलैया पटेल, वॉर्ड 8 में वीरेंद्र चौरसिया, वॉर्ड 5 में मीरा बेलदार वॉर्ड 11 में भाजपा की राजकुमारी रैकवार ने जीत दर्ज की।

10:31 AM, 20-Jul-2022

बड़ावदा नगर परिषद चुनाव
भाजपा को 5, कांग्रेस को 5 और आम आदमी पार्टी को 2 सीट पर जीत मिली, भारतीय जनता पैनल(अवस्थी गुट) को 2 व निर्दलीय 1 को सीट पर जीत हासिल हुई।

10:31 AM, 20-Jul-2022

पाटन नगर परिषद में भाजपा की जीत
जबलपुर जिले के पाटन नगर परिषद के कुल 15 वॉर्ड में से  भाजपा ने 11, कांग्रेस ने 3 और निर्दलीय ने एक सीट जीती। मझौली नगर परिषद के कुल 15 वॉर्ड में से 9 पर भाजपा, 4 पर कांग्रेस और 2 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

10:26 AM, 20-Jul-2022

सांची नगर परिषद में बीजेपी ने बाजी मारी
रायसेन जिले की सांची नगर परिषद में बीजेपी ने 14 वॉर्डों में से 11 पर जीत दर्ज की। दो वॉर्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में आई।

10:23 AM, 20-Jul-2022

सीएम के गृहग्राम में भाजपा की जीत
सीएम शिवराज के गृहग्राम बुधनी में बीजेपी ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने एक सीट जीती। वहीं, रेहटी में भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 सीटें जीती, एक सीट कांग्रेस और 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीतीं।

10:20 AM, 20-Jul-2022

अमानगंज में बीजेपी की बड़ी जीत
पन्ना संसदीय क्षेत्र के अमानगंज में बीजेपी को बड़ी जीत मिली। गुनौर में भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया। गुन्नौर में 10 अमानगंज में 8 और पवई में 10 सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया। पिपलिया मंडी नगर परिषद में 15 वॉर्ड में से 8 पर बीजेपी, 5 पर कांग्रेस और 2 पर अन्य ने जीत दर्ज की।

10:11 AM, 20-Jul-2022

आगर मालवा नगर परिषद 
सुसनेर नगर परिषद में बीजेप ने 10, कांग्रेस ने 4 और अन्य ने एक सीट पर जीत दर्ज की।

10:08 AM, 20-Jul-2022

भोरासा नगर पंचायत में भाजपा ने 8, कांग्रेस ने 6 और निर्दलीय ने एक सीट जीती। शुरुआती रुझानों में पीपलरावां में भाजपा को 12 और कांग्रेस को तीन सीटें मिली।

छिंदवाड़ा की नगर पालिका परिषद चौरई में भाजपा ने 15 वॉर्डों में से 9 पर कब्जा जमाया।

10:04 AM, 20-Jul-2022

खांड में बीजेपी हारी
नगर परिषद खांड़ में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। सात सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की, तीन सीटें बीजेपी को मिली, जबकि
5 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया।

10:02 AM, 20-Jul-2022

कटंगी नगर परिषद में भाजपा का कब्ज़ा
जबलपुर जिले की कटंगी नगर परिषद में कुल 15 वॉर्ड में से 9 पर भाजपा ने जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की, निर्दलीय 4 प्रत्याशी जीते।

09:59 AM, 20-Jul-2022

नगर परिषद बरही में भाजपा ने 8 सीटें जीतीं
कटनी जिले की बरही में भाजपा ने 8 सीटें और कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं। भाजपा के बागी  निर्दलीय प्रत्याशी संतोष ने जीत दर्ज की है। पूर्व नपा अध्यक्ष सतीश तिवारी को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के पूर्व पार्षद उत्तम शर्मा हार गए, पूर्व नपा अध्यक्ष बाला वर्मा की बहू प्रज्ञा ने जीत दर्ज की है।

09:48 AM, 20-Jul-2022

रामपुर बघेलान में भाजपा जीती
नगर परिषद रामपुर बघेलान में भाजपा की जीत हुई है। 11 सीटें भाजपा ने जीती है। कांग्रेस और निर्दलीय के खाते में दो-दो सीटें गई हैं।  

09:46 AM, 20-Jul-2022

सतना की अमरपाटन नगर परिषद में कांग्रेस की जीत
सतना की अमरपाटन नगर परिषद में ज्यादातर वार्डों के नतीजे आ गए हैं। 15 में से आठ वार्ड जीतकर कांग्रेस पहले स्थान पर रही तो वहीं छह वार्ड जीतकर भाजपा दूसरे स्थान पर रही। एक सीट बहुजन समाज पार्टी को मिली है।  
 

09:45 AM, 20-Jul-2022

बैतूल नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा
बैतूल नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। 15 में से 12 वार्ड में भाजपा ने जीत दर्ज की। तीन वार्ड कांग्रेस की झोली में आए हैं। 

09:44 AM, 20-Jul-2022

शहडोल में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत
शहडोल के धनपुरी वार्ड नं 11 के निर्दलीय प्रत्याशी फूल कुँवर चैरसिया ने 35 वोटों से जीत दर्ज की

रामनगर में भाजपा जीती
सतना जिले की रामनगर नगर परिषद के वॉर्ड नंबर 12 से भाजपा की सुधा गुप्ता ने जीत हासिल की है। जबकि वॉर्ड नंबर 14 कांग्रेस में जीती है। नागौद में वॉर्ड 6 भाजपा और 8 में कांग्रेस की जीत दर्ज की,वॉर्ड 11 निर्दलीय प्रत्याशी ने जीता है। वॉर्ड 4  में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। सतना के रामनगर के वार्ड क्रमांक 5 में बसपा को मिली जीत। वॉर्ड 14 कांग्रेस ने जीता है।
 

09:22 AM, 20-Jul-2022
रामनगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काउंटिग जारी। - फोटो : अमर उजाला

रामनगर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
रामनगर नगर परिषद में मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल पर 70 पुलिसकर्मियों कि ड्यूटी लगाई गई है। 50 पुलिसकर्मी रिजर्व रखे गए हैं। जिला पंचायत सीईओ डाक्टर परीक्षित राव मतगणना का जायजा लेने पहुंचे हैं।

09:20 AM, 20-Jul-2022

अमरपाटन में वॉर्ड 7 में कांग्रेस 10 में भाजपा जीती
अमरपाटन नगर परिषद के वॉर्ड नं 07 में कांग्रेस 50 वोट से जीत गई है, जबकि वॉर्ड नंबर 10 में भाजपा ने बाजी मार ली है। वॉर्ड 8 और वॉर्ड 15 कांग्रेस ने जीत लिया है। जबति भाजपा ने वॉर्ड 9, वॉर्ड 13 जीत लिया है। वॉर्ड 12 में भाजपा 206 वोट से आगे चल रही है। अमरपाटन नगर परिषद का वॉर्ड नबंर 1 भाजपा ने जीत लिया है। 

09:10 AM, 20-Jul-2022
अमरपाटन में एजेंटों का प्रवेश प्रारंभ। - फोटो : अमर उजाला

अमरपाटन में एंजेटों का प्रवेश शुरू
सतना जिले के अमरपाटन में मतगणना केंद्र में अभ्यर्थी व एजेंटों का प्रवेश शुरू हो चुका है, सभी की तलाशी लेकर प्रवेश दिया जा रहा है।

07:55 AM, 20-Jul-2022

 काउंटिंग शुरू
मध्यप्रदेश नगरीय निकायों के दूसरे दौर की मतगणना शुरू हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि दो बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी।  

11:10 PM, 19-Jul-2022

MP Local Body Election Results Live : कांग्रेस के गढ़ में बीजेपी ने मारी बाजी, चौरई में 18 साल बाद जीती भाजपा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण की मतगणना बुधवार को हुई। इसमें 43 जिलों के पांच नगर निगमों समेत 214 नगरीय निकायों में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को 5 नगर पालिक निगम, 40 नगर पालिका परिषद और 169 नगर परिषदों में मतगणना होगी। यहां पर 13 जुलाई को मतदान हुआ था। इससे पहले प्रथम चरण में 36 नगर पालिकाओं के 904 वार्ड में 531 पर बीजेपी, 271 पर कांगेस और 94 पर अन्य ने जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के चार-चार उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। 86 नगर परिषद के 1289 वार्ड में भाजपा 676, कांग्रेस 349 और 244 सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की है। इसमें आम आदमी पार्टी ने आठ और बहुजन समाज पार्टी ने 12 वार्ड में जीत हासिल की है।

40 नगर पालिका परिषद
नगर पालिका परिषद बैरसिया, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, रायसेन, बेगमगंज, मंडीदीप, आष्टा, सिरोंज, खरगोन, बड़वाह, सनावद, शिवपुरी, चंदेरी, चौरई, परासिया, बालाघाट, महिदपुर, खाचरौद, नागदा, जावरा, शुजालपुर,  आगर-मालवा, देवरी,  बीना,  नौगांव, महाराजपुर, हटा,  टीकमगढ़, सीधी, मैहर, नर्मदापुरम, पिपरिया, सिवनी मालवा, मुलताई, धनपुरी, अनूपपुर, पसान, भिंड, गोहद, और सबलगढ़ में मतगणना हुई।
 
169 नगर परिषदों में मतगणना
नगर परिषद कुरावर, बोड़ा, पचोर, खिलचीपुर, जीरापुर, माचलपुर,  तलेन,  छापीहेड़ा,  सांची, गैरतगंज, औबेदुल्लागंज,  सुल्तानपुर, उदयपुरा,  जावर, कोठरी, इछावर, नसरूल्लागंज, बुदनी, रेहटी,  शाहगंज, कुरवाई, लटेरी, शमशाबाद, कसरावद, करही पाडल्याखुर्द, बिस्टान, मूंदी, पंधाना, माण्डवा, मेघनगर, ठीकरी, निवाली बुजुर्ग, चाचौड़ा, बीनागंज, कुंभराज, आरोन, मधुसूदनगढ़,  बैराढ़,  कोलारस, करेरा, पिछोर, पोहरी, मगरौनी, मुगावली, ईसागढ़, पिपरई, भांडेर, सेंवढ़ा, इंदरगढ़, शाहपुरा, मझौली, कटंगी,  पाटन, बड़कुही, लोधीखेड़ा, पिपलानारायणवार,  चांदामेटा बुटारिया, बिछुआ, चांद, न्यूटन चिखली, छपारा, केवलारी, कटंगी, लांजी,  बरही, तराना, माकडोन, उन्हेल, नयागांव,  जावद, डिकेन, रतनगढ़, सिंगोली, सरवनिया, महाराज, मनासा, कुकड़ेश्वर, रामपुरा,  अठाना, नामली, पिपलौदा, बड़ावादा, धामनोद, पानखेड़ी, अकोदिया,  पोलायकलां,  कानड, नलखेड़ा, सुसनेर,  सोयतकलां,  बडागांव, मल्हारगढ़, नारायणगढ़, पिपल्यामंडी, सीतामउ,  शामगढ़,  सुवासरा,  भानपुरा, गरोठ,  भैंसेदा, टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्छ,  पीपलरावां,  बंडा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन,  बांदरी, बरोदियाकला, बारीगढ़, लवकुश नगर, चन्दला, मढ़ीमलहरा, बिजावर, सटई, बड़ामलहरा, धुवारा, बस्कवाहा,  पटेरा, तेंदूखेड़ा, बड़ागांव धसान, कारी, जतारा,  पलेरा, लिधौरा, जैरोन, पृथ्वीपुर, पवई,  अमानगंज, गुन्नौर, गोविन्दगढ़, गूढ़, मनगंवा,  सिरमौर,  बैकुन्ठपुर, सेमरिया, त्यौंथर, चाकघाट, डभौरा, मझौली,  चुरहट, रामपुर नैकिन,  नागौद,  रामपुर बघेलान,  न्यू रामनगर, अमरपाटन,  कोटर,  बनखेड़ी,  माखननगर,  भैंसदेही,  घोड़ाडोंगरी,  बैतूल बाजार,  ब्योहारी,  खांड,  बकहो, मानपुर, बनगवां (राजनगर), डोला, डूमरकछार,  फूफ, अकोड़ा, मौ, मेहगांव,  गोरमी,  मालनपुर, विजयपुर, बानमोर, झुण्डपुरा, कैलारस और जौरा  में भी मतगणना हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें