फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Municipal Election Result Live: बुरहानपुर, खंडवा, सतना, सागर, उज्जैन में भाजपा की जीत, सिंगरौली में आप की एंट्री

Mon, 18 Jul 2022 01:07 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

प्रदेश में 133 नगरीय निकायों के चुनाव परिणामों के नतीजे सामने आने लगे हैं। 11 नगर निगमों में से तीन में कांग्रेस और सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली है। यह भाजपा के लिए झटका है, क्योंकि इन सभी नगर निगमों पर उसका ही कब्जा रहा है। 
विज्ञापन
प्रदेश के 11 नगर निगम की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:06 AM, 18-Jul-2022



 

12:08 AM, 18-Jul-2022








 

10:39 PM, 17-Jul-2022

पीएम ने दी बधाई
मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा- मध्य प्रदेश के निकाय चुनाव में बीजेपी पर अपना विश्वास जताने के लिए सभी मतदाताओं का बहुत-बहुत आभार। यह जीत राज्य की शिवराज सरकार में जनता-जनार्दन के अटूट भरोसे का प्रतीक है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी विजयी उम्मीदवारों को ढेरों शुभकामनाएं। 

विज्ञापन
07:37 PM, 17-Jul-2022

उज्जैन में टटवाल जीते
उज्जैन महापौर चुनान में भाजपा के मुकेश टटवाल जीत गए हैं। दोबारा गिनती के बाद टटवाल 736 मतों से जीते हैं। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी महेश परमार को पराजय का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी को 134094 मत मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी ने 133358 मत हासिल किए। 

06:58 PM, 17-Jul-2022

सीहोर नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने फहराया परचम
भाजपा प्रत्याशी जीते : सीहोर नगर पालिका के वार्ड नंबर 1,2, 3,4,6,7,8,9,13,14,15,16,17,18,19,21,22,23,24,25,29,35 से भाजपा प्रत्याशी जीते हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी जीते : सीहोर नगर पालिका के वार्ड नंबर 5, 10, 12, 26, 28, 30, 31, 33, 34 में कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं।
निर्दलीय जीते हैं : सीहोर नगर पालिका के वार्ड नंबर 11, 20,27,32 से निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।

विज्ञापन
06:03 PM, 17-Jul-2022


05:24 PM, 17-Jul-2022

उज्जैन कांग्रेस महापौर प्रत्याशी महेश परमार की आपत्ति के बाद कलेक्टर आशीष सिंह  ने पुनः 21( क) की री -काउंटिंग के निर्देश दिए और अब कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार के समर्थक पक्ष में री- काउंटिंग कक्ष में पहुंचे। उधर अधिकारी भी कुछ देर में पहुंचेंगे। फिर से गणना होगी। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि हमने 9 ईवीएम मशीनों की आपत्ति दर्ज कराई थी। उसका भी निराकरण नहीं किया गया है।

05:10 PM, 17-Jul-2022

उज्जैन महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी मुकेश टटवाल जीत गए हैं। कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार महेश परमार रिकाउंटिंग की मांग कर रहे हैं, इनके बीच जीत का अंतर केवल 923 वोट का है। मतगणना के दौरान कक्ष में कांग्रेस और भाजपा नेताओं में विवाद हो गया था।  शाम साढ़े चार बजे उज्जैन में हंगामा होने की खबर है। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी महेश परमार की किसी बात पर पुलिस से बहस हो गई है। 

04:52 PM, 17-Jul-2022

उज्जैन महापौर पद की बीजेपी की लीड 3000 से 900 पर आई, मुकेश टटवाल मात्र 900 से आगे हैं। काउंटिंग जारी। 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शाम 5.30 बजे कांग्रेस की जीत का जश्न मनाया जाएगा।  

04:50 PM, 17-Jul-2022

छतरपुर नगर परिषद
वार्ड 1    आस्था गोस्वामी    कांग्रेस
वार्ड 2    गोविंद तिवारी    कांग्रेस
वार्ड 3    राहुल गुप्ता    भाजपा
वार्ड 4    ज्योति साहू    भाजपा
वार्ड 5    रामकली बरारा    भाजपा
वार्ड 6    कीर्ती विश्वकर्मा    कांग्रेस
वार्ड 7    विजेता  दुबे    भाजपा
वार्ड 8    रामदयाल यादव    निर्दलीय
वार्ड 9    सुशील कुमार सोनी    भाजपा
वा्र्ड 10    मंजू भार्गव    निर्दलीय
वार्ड 11    हिमानी घोष    भाजपा
वार्ड 12    आरती    भाजपा
वार्ड 13    बिलाल अली फकीर    भाजपा
वार्ड 14    आशिया    कांग्रेस
वार्ड 15    रीना खान    बसपा
वार्ड 16    गीता तिवारी    निर्दलीय
वार्ड 17    अंजू यादव    भाजपा
वार्ड 18    प्रेमबाई    भाजपा
वार्ड 19    शिवसिंह यादव    कांग्रेस
वार्ड 20    पूजा शिवहरे    भाजपा
वार्ड 21    विकेंद्र वाजपेयी    भाजपा
वार्ड 22    राम प्रशन्न शर्मा    निर्दलीय
वार्ड 24    दिलीप रैकवार    भाजपा
वार्ड 25    आजाद अली    कांग्रेस
वार्ड 26    सकीला बेगम    कांग्रेस
वार्ड 27    मोहम्मद जिब्राइल    निर्दलीय
वार्ड 28    शिवानी चौरसिया    कांग्रेस
वार्ड 29    कुंती सेन    भाजपा
वार्ड 30    रामस्वरूप वाल्मीकि    भाजपा
वार्ड 31    दीपेंद्र असाटी    भाजपा
वा्र्ड 32    शैला चौरसिया    भाजपा
वार्ड 33    रेखा वर्मा    भाजपा
वार्ड 34    सुशील शिवहरे     कांग्रेस
वार्ड 35    ज्योति चौरसिया     भाजपा
वार्ड 36    राजेश मिश्रा    कांग्रेस
वार्ड 37    मुनिया दुबे    भाजपा
वार्ड 38    काशीबाई कुशवाहा    कांग्रेस
वार्ड 39    सुनीता चतुर्वेदी    निर्दलीय
वार्ड 40    अलका दुबे    भाजपा
 

04:06 PM, 17-Jul-2022

इंदौर ग्रामीण की स्थिति भी साफ होती नजर आ रही है। 
नगर परिषद का नाम - राऊ

भाजपा 12
कांग्रेस 3
निर्दलीय / अन्य 0

नगर परिषद का नाम - सांवेर
भाजपा 10
कांग्रेस 4
निर्दलीय / अन्य 1

नगर परिषद का नाम - महूगांव
भाजपा 10
कांग्रेस 3
निर्दलीय / अन्य 2

नगर परिषद का नाम - मानपुर
भाजपा 9
कांग्रेस 3
निर्दलीय / अन्य 3

नगर परिषद का नाम - गौतमपुरा
भाजपा 7
कांग्रेस 8
निर्दलीय / अन्य 0

नगर परिषद का नाम - बेटमा  
भाजपा 7
कांग्रेस 6
निर्दलीय / अन्य 2

नगर परिषद का नाम - देपालपुर
भाजपा 7
कांग्रेस 6
निर्दलीय / अन्य 2

नगर परिषद का नाम - हातोद
भाजपा 6
कांग्रेस 7
निर्दलीय / अन्य 2

03:51 PM, 17-Jul-2022
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव मे मिले ऐतिहासिक बहुमत पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव परिणाम आए हैं। इन चुनाव के परिणाम देख कर मुझे गर्व होता है। जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ-बूथ पर मेहनत की। बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख से लेकर पन्ना समिति तक के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है कि आज मध्य प्रदेश के अंदर नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में ऐतिहासिक बहुमत भारतीय जनता पार्टी को मिला है। 

प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, पंडित दीनदयाल परिसर में आज शाम को 6:00 बजे जीत का उत्सव मनाया जाएगा। 

03:46 PM, 17-Jul-2022

सीहोर नगर पालिका के 35 वार्डों के परिणाम जारी हो चुके हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी ने 22, कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। 

03:10 PM, 17-Jul-2022




03:04 PM, 17-Jul-2022
भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र पहुंचे बीजेपी कार्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

इंदौर जीत के करीब पहुंचे महापौर के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव बीजेपी कार्यालय पहुंच गए हैं। उनका शानदार स्वागत किया गया है। इंदौर में मतगणना स्थल पर लंच ब्रेक हो गया है। जिसके कारण एक घंटे के लिए मतगणना रुकी है।

02:54 PM, 17-Jul-2022

सागर में भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी 12 हजार 665 वोटों से जीत गई हैं। भाजपा को 70,575 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन को केवल 57,910 वोट मिले। निधि जैन कुछ देर पहले ही मतगणना स्थल से बाहर चली गईं। उन्होंने कहा कि, महीने भर मिले प्यार के लिए मैं जनता की आभारी हूं। 

वहीं सिंगरौली में सातवें चरण के बाद आम आदमी पार्टी की रानी को 34038, भाजपा के चंद्रप्रताप को 24879, कांग्रेस के अरविंद सिंह को 24670 वोट मिले हैं।  9159 वोटों से आम आदमी पार्टी की रानी अग्रवाल आगे

02:18 PM, 17-Jul-2022

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नतीजों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सतना में योगेश ताम्रकार और खण्डवा में अमृता यादव को महापौर प्रत्याशी के रूप में आशीर्वाद देकर विजयी बनाने के लिए सभी भाई-बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। 
सीएम ने कहा कि प्रदेश भाजपा नगरों के विकास और जनता के कल्याण के अपने सभी वचन निभाने के लिए कटिबद्ध है।

चौहान ने कहा कि बुरहानपुर नगर निगम में भाजपा को विजय का आशीर्वाद देकर भाई-बहनों ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। हम आपका यह विश्वास खण्डित नहीं होने देंगे। महापौर प्रत्याशी बहन श्रीमती माधुरी पटेल व साथी कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत के लिए बधाई! 


01:24 PM, 17-Jul-2022
सिंगरौली में आप की महापौर प्रत्याशी रानी अग्रवाल केजरीवाल के साथ। - फोटो : अमर उजाला

सतना में भाजपा की जीत स्पष्ट हो गई है। भाजपा के योगेश ताम्रकार ने लगभग 30,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की और कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को मात दी। 45 वार्ड में से 22 पर भाजपा का कब्जा हो गया है। कांग्रेस 17 पर, बसपा एक पर और अन्य पांच सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है। 

सिंगरौली में पहली बार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। आप की रानी अग्रवाल की बढ़त 13 हजार से अधिक वोटों की हो गई है। पांच हजार वोट के करीब पहुंच गई है। यह सभी 11 महापौर सीटें भाजपा के पास थी, जिसे बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। कांग्रेस ने तीन विधायकों को नगरीय निकाय चुनाव में उतारा था। इंदौर से संजय शुक्ला, उज्जैन से महेश परमार और सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा और यह तीनों ही विधायक पीछे चल रहे हैं। 


 

12:55 PM, 17-Jul-2022
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस के दफ्तर को ही बनाया कंट्रोल रूम। - फोटो : social media

मध्य प्रदेश के 11 नगर निगमों में महापौर पद के चुनावों में दिलचस्प स्थिति बन गई है। भाजपा ने बुरहानपुर में जीत हासिल की है। वहीं, छह और शहरों में आगे चल रही है। कांग्रेस की बढ़त अब सिर्फ तीन शहरों में आगे दिख रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुरहानपुर नगर निगम में भाजपा की जीत पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को विजय का आशीर्वाद देकर भाई-बहनों ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। हम आपका यह विश्वास खंडित नहीं होने देंगे। महापौर प्रत्याशी बहन माधुरी पटेल जी व साथी कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत के लिए बधाई! #हर_नगर_भाजपा


12:37 PM, 17-Jul-2022
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अन्य भाजपा सांसदों के साथ नतीजों पर नजर रखते हुए। - फोटो : अमर उजाला


इसी तरह सिंगरौली में दिलचस्प मुकाबला है। 45 में से जिन 31 वार्डों में स्थिति स्पष्ट हुई है, उनमें से 20 में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। इस तरह इन चुनावों में आम आदमी पार्टी सिंगरौली में अपनी पहली परिषद बनाने की तैयारी में दिख रही है। सतना में पांचवें राउंड की गणना तक 18 हजार 878 वोट से भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार आगे चल रहे हैं। 

11:49 AM, 17-Jul-2022

बुरहानपुर में महापौर चुनावों में चार दौर की गणना के बाद कांग्रेस को 48 हजार 136 वोट मिले, जबकि भाजपा को 47 हजार 267 वोट मिले हैं। कांग्रेस की शहनाज अंसारी 869 वोट से आगे चल रही थी। हालांकि, अंतिम क्षणों में भाजपा की माधुरी पटेल करीब 600 वोट से आगे निकल गई। ओवैसी की एआईएमआईएम ने यहां कांग्रेस के वोट काटे, जिसका लाभ भाजपा को मिला है। ओवैसी की पार्टी से शाइस्ता को उम्मीदवार बनाया था।  
 

11:34 AM, 17-Jul-2022

पन्ना में भाजपा ने दिखाया दम
पन्ना नगर पालिका के 28 में से 19 वार्ड पर भाजपा का कब्जा हो गया है। कांग्रेस ने छह और अन्य ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है। इसी तरह अजयगढ़ नगर परिषद के 15 वार्ड में से 11 पर भाजपा और कांग्रेस व अन्य को दो-दो सीट मिली है। देवेंद्र नगर नगर परिषद के 15 में से आठ वार्ड भाजपा ने, चार कांग्रेस ने और शेष अन्य ने जीते हैं।  ककरहटी नगर परिषद के 15 में से छह वार्ड भाजपा ने जीते। कांग्रेस ने एक और अन्य ने आठ वार्ड पर कब्जा जमाया है।  

भिंड-गुना में भाजपा का सूपड़ा साफ
भिंड की लहार नगर पालिका के 15 में से एक भी वार्ड में भाजपा को जीत नहीं मिली है। 13 पार्षद कांग्रेस के और दो निर्दलीय जीते हैं। इसी तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना क्षेत्र में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। 

उज्जैन में कांग्रेस फिर आगे:
महापौर चुनावों में तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस के महेश परमार करीब 700 वोट से आगे होने की सूचना है। इसे मिलाकर ग्वालियर, जबलपुर और बुरहानपुर में भी कांग्रेस आगे है। वहीं, सागर, सतना, इंदौर, भोपाल, छिंदवाड़ा, खंडवा में भाजपा आगे चल रही है। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार अंदाज में बढ़त हासिल कर रखी है। यह सभी 11 महापौर इससे पहले भाजपा के थे। उसके हाथ से पांच सीटें खिसकती नजर आ रही है।    

शाजापुर में आप ने खोला खाताः 
शाजापुर नगर पालिका 29 वार्डों के लिए रविवार को हुई मतगणना के पश्चात स्थिति स्पष्ट हो गई है। यहां पर 29 वार्ड में से 17 वार्ड पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। कांग्रेस को 9 वार्ड में जीत मिली है। एक वार्ड में आम आदमी पार्टी ने खाता खोला है। एक वार्ड में निर्दलीय और एक वार्ड में SDPI के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं, नरसिंहपुर में करेली नगर परिषद भाजपा ने 15 में से 15 वार्ड जीतकर क्लीन स्वीप किया है।  

11:23 AM, 17-Jul-2022

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में बड़े उलटफेर हुए हैं। कांग्रेस ने तीन शहरों में महापौर चुनावों में बढ़त बना ली है। वहीं, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी सिंगरौली में मजबूत प्रदर्शन करती दिख रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महापौर प्रत्याशी आगे चल रही है, वहीं, 45 में से 15 वार्डों में आम आदमी पार्टी आगे है। खंडवा में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने एक वार्ड में जीत हासिल कर प्रदेश की राजनीति में आमद दी है। 

11:12 AM, 17-Jul-2022

खंडवा नगर निगम में शुरुआती बढ़त भाजपा को मिल रही है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी अमृता यादव आगे निकल गई है। वहीं, सतना में महापौर के तीसरे राउंड के बाद भाजपा के योगेश ताम्रकार को 30178 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को 18451 वोट और बीएसपी के सईद अहमद को 12619 वोट मिले हैं। इस तरह भाजपा की बढ़त 11 हजार 727 वोट की हो गई है। उज्जैन में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस के महेश परमार और भाजपा के मुकेश टटवाल में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।  

11:08 AM, 17-Jul-2022

राजगढ़ में भाजपा को बड़ी जीत 
राजगढ़ नगर पालिका में 15 सीटों में से 12 पर भाजपा और तीन पर कांग्रेस की जीत हुई है। वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा की रुक्मणि ओपी शर्मा, वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा के विनोद साहू, वार्ड क्रमांक तीन से कांग्रेस के कमाल खान, वार्ड क्रमांक चार से भाजपा की सरोज राजेन्द्र कटारिया, वार्ड क्रमांक पांच से भाजपा की अम्बे प्रवीण मिश्रा, वार्ड क्रमांक छह से कांग्रेस की बेबी विजयपाल भाटी, वार्ड क्रमांक सात से भाजपा की भावना नवनीत शर्मा, वार्ड क्रमांक आठ से भाजपा की प्रकाश केपी पंवार, वार्ड क्रमांक नौ से भाजपा के संजय गुप्ता, वार्ड क्रमांक दस से भाजपा की शीला दीपेंद्र चौहान, वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा की पूजा सचिन मौर्य, वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा के मनोज हाड़ा, वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा की मंजू पांचू दांगी, वार्ड क्रमांक 14 से कांग्रेस के मोहित तंवर और वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा के राजेश खरे ने जीत हासिल की है।  

10:41 AM, 17-Jul-2022

सिंगरौली में अरविंद केजरीवाल की रैली का असर दिख रहा है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल आगे चल रही है। भाजपा के चंद्र प्रताप विश्वकर्मा दूसरे और कांग्रेस केअरविंद सिंह चंदेल तीसरे नंबर पर है। 45 में से 15 वार्डों में आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।  

अन्य जगहों की बात करें तो उज्जैन में भाजपा के मुकेश टटवाल आगे निकल गए हैं। सुबह से ही उज्जैन में कांग्रेस आगे चल रही थी। इसी तरह छिंदवाड़ा में भी भाजपा के अनंत धुर्वे ने बढ़त हासिल कर ली है। अब कांग्रेस सिर्फ ग्वालियर (शोभा सिकरवार), जबलपुर (जगत बहादुर) और बुरहानपुर (शहनाज इस्माइल अंसारी) आगे है। सागर में भाजपा की संगीता तिवारी, भोपाल में मालती राय, इंदौर में पुष्यमित्र भार्गव, सतना में योगेश ताम्रकार आगे चल रहे हैं।  

शाजापुर में बन सकता है भाजपा का अध्यक्षः शाजापुर नगर पालिका के 29 वार्डों के रुझान एवं रिजल्ट को देखते हुए जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। वार्ड क्रमांक 4,11,14,16, 20, 23, 24, 28, 29 में भाजपा जीत चुकी है वही कई वार्डो में आगे चल रही है। पहली बार वार्ड नंबर 27 को जीतकर आम आदमी पार्टी ने खाता खोला है। वार्ड नंबर 8,15,18 में कांग्रेस ने जीत हासिल की, जबकि छह, 10 एवं 17 वार्ड से आगे चल रही है।

सीहोर में भाजपा का कब्जाः सीहोर नगर पालिका के कुल 35 वार्ड में से 24 पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है या आगे है। इसी तरह कांग्रेस आठ पर जीत चुकी है या आगे है। अन्य दो वार्डों पर निर्दलीय आगे हैं।  

मंदसौर में भाजपाः मंदसौर नगर पालिका की 40 में से 29 सीटों पर भाजपा, आठ पर कांग्रेस और तीन निर्दलीय चुनाव जीत गए हैं। इस तरह भाजपा ने नगर पालिका पर कब्जा मजबूत कर लिया है।  

देवास जिले में हर जगह भाजपा: देवास जिले की नगर परिषदों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। करनावद में भाजपा ने नौ, कांग्रेस ने पांच और अन्य ने एक सीट पर जीत हासिल की। वहीं, हाटपिपल्या में भाजपा ने आठ, कांग्रेस ने छह, अन्य ने एक सीट जीती, कन्नौद में भाजपा ने दस,  कांग्रेस ने दो और अन्य ने तीन सीटें, सतवास में भाजपा ने सात, कांग्रेस ने छह और अन्य ने दो सीटें जीती, लोहरदा में भाजपा और कांग्रेस ने 7-7 और अन्य ने एक सीट जीती है। कांटाफोड़ में भाजपा ने नौ, कांग्रेस ने पांच और अन्य ने एक सीट जीती। खातेगांव में भाजपा ने सात, कांग्रेस और निर्दलीय ने तीन-तीन सीटों पर जीत हासिल की है। नेमावर में भाजपा ने 13 और अन्य ने दो सीटें हासिल की है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। बागली में भाजपा ने दस, कांग्रेस ने दो और अन्य ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है।  

10:21 AM, 17-Jul-2022

मंदसौर नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा ने 29 वार्डों में पार्षदों की सीट पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को आठ और निर्दलीयों को तीन सीट मिली हैं।

उज्जैन नगर निगम के महापौर के चुनाव में कांग्रेस के महेश परमार को पांच हजार वोट की बढ़त मिल गई है। छिंदवाड़ा और जबलपुर में भी कांग्रेस प्रत्याशी मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं। वहीं, सतना में भाजपा प्रत्याशी को दो राउंड के बाद सात हजार से अधिक वोट की बढ़त है। खंडवा में भी भाजपा आगे चल रही है। 

खातेगांव में भाजपाः खातेगांव में भाजपा को स्पष्ट जीत मिल रही है। 15 में से नौ सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस ने तीन और निर्दलीयों ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है।  

बुरहानपुर में भाजपा पिछड़ीः बुरहानपुर में महापौर प्रत्याशी भले ही भाजपा का आगे चल रहा हो, पार्षदों में कांग्रेस आगे निकल गई है। कांग्रेस के आठ प्रत्याशी आगे हैं, जबकि भाजपा का सिर्फ एक प्रत्याशी।  
 

09:56 AM, 17-Jul-2022

इंदौर, ग्वालियर, मंदसौर, खंडवा, बुरहानपुर और सतना में भाजपा के महापौर प्रत्याशी आगे निकल गए हैं। वहीं, छिंदवाड़ा में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विक्रम आहाके डाक मतपत्रों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले 300 वोट आगे चल रहे हैं। वहीं, उज्जैन और जबलपुर में भी कांग्रेस उम्मीदवारों के आगे निकलने की खबरें आ रही हैं। 

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह जिले दतिया की बडौनी नगर पंचायत के  सभी 15 वार्डों में बीजेपी को जीत मिली। वहीं, कोठी नगर परिषद में 15 में से 10 वार्डों में भाजपा, चार पर कांग्रेस और एक पर अन्य ने जीत हासिल की। शाहपुर नगर परिषद की 15 में से 12 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। कांग्रेस तीन पर आगे।  बड़ौद नगर परिषद में भाजपा ने आठ, कांग्रेस ने छह और निर्दलीय ने एक वार्ड में जीत हासिल की है।  

नेमावर मे 13 बीजेपी, 2 निर्दलीय जीतने के रुझान। कांग्रेस का सूपड़ा साफ। कन्नौद में 15 में से 11 पर भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। नगर परिषद बागली में भाजपा के 10, निर्दलीय तीन और कांग्रेस के दो प्रत्याशी जीत रहे हैं।  
रतलाम में ताल नगर परिषद के 15 पार्षदों के चुनाव परिणाम आए। भाजपा को सिर्फ चार सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को पांच और निर्दलियों को छह सीटों पर जीत मिली है। आलोट में भाजपा को नौ और निर्दलियों को दो सीट पर जीत की सूचना मिल रही है। 

09:53 AM, 17-Jul-2022
खंडवा में मतगणना से पहले विवाद। - फोटो : अमर उजाला

खंडवा में अव्यवस्था को लेकर विवाद
खंडवा नगर निगम में मतगणना से पहले ही विवाद हो गया। एक कमरे में दस वार्डों की गणना की व्यवस्था की गई थी। इस पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति दर्ज की। उन्होंने कहा कि न तो एजेंट्स के लिए बैठने की व्यवस्था है और न ही ्अधिकारियों की। उनकी मांग थी कि हर कमरे में सिर्फ पांच वार्डों की ही गणना की जाए। काफी देर हंगामा चला। इसके बाद ही डाक मतपत्रों की गणना शुरू हो सकी। 

09:45 AM, 17-Jul-2022

ओरछा की तस्वीर साफ 
ओरछा नगर परिषद में वार्ड नंबर एक से किशोरी- भाजपा, वार्ड नंबर दो से अनिल यादव- भाजपा, वार्ड नंबर तीन से गीता कुशवाहा -आप, वार्ड नंबर पांच राघवेंद्र सिंह जादौन -कांग्रेस, वार्ड नंबर छह शिशुपाल राजपूत -भाजपा, वार्ड नंबर आठ रामपाल राय -निर्दलीय, वार्ड नंबर नौ कमलेश रजक  -निर्दलीय, वार्ड नंबर 10 -रामकुंवर परिहार-कांग्रेस, वार्ड नंबर 11-रविन्द्र रावत -कांग्रेस, वार्ड नंबर 12 -मीरा दामोदर केवट -भाजपा, वार्ड नंबर 13 -सोनू कड़ा -भाजपा, वार्ड नंबर 14 श्यामलाल कुशवाहा - भाजपा और वार्ड नंबर 15 अनिल यादव -निर्दलीय विजयी रहे। 

09:40 AM, 17-Jul-2022

उचेहरा में भाजपा: सतना की उचेहरा नगर पालिका में भाजपा ने 10, कांग्रेस ने दो और निर्दलियों ने दो सीटें जीत ली है। दो सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुए थे। 
 
जैतवारा में तस्वीर साफ: जैतवारा में भाजपा ने छह, कांग्रेस ने पांच और निर्दलियों ने चार सीटों पर कब्जा जमाया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। 
जैतवारा नगर पंचायत में वार्ड नंबर एक से चंद्रभूषण तिवारी, वार्ड दो से राजीव विश्वकर्मा, वार्ड नंबर 3 से सुखवंती डोहर, वार्ड नंबर चार से जगन्नाथ दिनकर, वार्ड पांच से रेणु डोहर, वार्ड छह से संगीता, वार्ड नंबर सात से बृजेश पयासी, वार्ड नम्बर आठ से लक्ष्मी सोधिया, वार्ड नौ से सत्यवती केसरवानी, वार्ड दस से शशि पोरवाल, वार्ड 11 से मधु त्रिपाठी, वार्ड 12 से राजकुमारी, वार्ड 13 से प्रेमा, वार्ड 14 से इंद्रपाल सिंह और वार्ड 15 से ममता विजयी हुई है।  

09:34 AM, 17-Jul-2022

मंदसौर नगर पालिका से रुझान मिले हैं। दो वार्डों में भाजपा, एक में कांग्रेस और दो में निर्दलीय प्रत्याशियों के आगे होने की खबरें हैं। दस बजे तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।  इसी तरह निवाड़ी के वार्ड नंबर नौ से भाजपा के बृजेश तिवारी 314 वोटों से जीते।  

09:31 AM, 17-Jul-2022

इंदौर नगर निगम के चुनावों में डाक मतपत्रों की गणना में भाजपा के पुष्पमित्र भार्गव को शुरुआती बढ़त। डाक मतपत्रों के शुरुआती रुझान में पिछड़े कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला। 

09:31 AM, 17-Jul-2022

सतना में चार वार्डों- 9, 10, 11 और 12 के रुझान मिले हैं। इसमें भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। चित्रकूट नगर पंचायत से भी शुरुआती नतीजे आ रहे हैं। वार्ड क्रमांक 10 से बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री त्रिपाठी ने कांग्रेस के राजमणि शर्मा को 156 वोट से हराया। वहीं वार्ड क्रमांक 2 से निर्दलीय प्रत्याशी गुलाब गुप्ता ने निर्दलीय अजय तिवारी को 21 वोटों से हराया। वार्ड क्रमांक 3 से निर्दलीय प्रत्याशी आशीष कुमार शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी नीरज शर्मा को 116 वोटों से हराया है। इसी तरह ओरछा में भी भाजपा को बढ़त मिलने की सूचना मिल रही है। 

09:06 AM, 17-Jul-2022

मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है। सबसे पहले खंडवा नगर निगम का नतीजा आएगा, क्योंकि यहां सबसे कम वोटर हैं। इंदौर नगर निगम का नतीजा सबसे बाद में आएगा, यहां सबसे ज्यादा वोटर हैं। सीहोर में नगर पालिका परिषद के चुनावों की गणना के लिए 34 टेबल लगाई गई है। काउंटिंग 2 से 5 राउण्ड में होगी।  नगर पालिका परिषद सीहोर से 35 वार्डों के लिए पार्षद पद के लिए 149 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है।

06:05 AM, 17-Jul-2022

MP Municipal Election Result Live: बुरहानपुर, खंडवा, सतना, सागर, उज्जैन में भाजपा की जीत, सिंगरौली में आप की एंट्री

मध्यप्रदेश में 133 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम आज आएंगे। सुबह नौ बजे डाक मतपत्रों के साथ गिनती शुरू होगी। उम्मीद है कि दोपहर तक सारे नतीजे आ जाएंगे। जिन 11 नगर निगमों में महापौर के चुनाव हो रहे हैं, उनमें जरूर थोड़ा वक्त लग सकता है। करीब साढ़े नौ बजे से ईवीएम से पर्चियां निकाली जाएंगी। 

नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में प्रथम चरण में छह जुलाई को जिन 44 जिलों के 133 नगरीय निकायों में मतदान हुआ था, वहां मतगणना 17 जुलाई को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। उसके साथ ही परिणाम घोषित होते जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह के मुताबिक मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 17 जुलाई को 11 नगर पालिक निगम, 36 नगर पालिका परिषद और 86 नगर परिषद में मतगणना होगी। नगरीय निकायों में मतदान ईवीएम से हुआ था। द्वितीय चरण में 13 जुलाई को जिन 214 नगरीय निकायों में मतदान हुआ था, वहां 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से मतगणना होगी। 

11 नगर निगम
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना के नगर निगमों के लिए मतगणना होगी। 

36 नगर पालिका परिषद
राजगढ़, ब्यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारासिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, लहार, श्योपुर, पोरसा और अंबाह में भी मतगणना होगी।

86 नगर परिषद
खुजनेर, सुठालिया, सिलवानी, बाड़ी, बरेली, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महुगांव, मानपुरा, राउ, सांवेर, बदनावर, शाहपुर, आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर, मोहना, बदरवास, खनियाधाना, रन्नौद, शाढौरा, बड़ौनीखुर्द, बरेला, भेड़ाघाट, बरघाट, तेंदूखेड़ा, साईखेड़ा, चिचली, सालीचौका, विजयराघवगढ़, कैमोर, जीरन, आलोट, ताल, मक्सी, बडोद, नगरी, बागली, करनावद, हाटपिपल्या, कन्नौद, सतवास,  लोहारदा, काटाफोड़, खातेगांव,  नेमावर,  शाहपुर, बिलहरा, सुरखी, खजुराहों, राजनगर, हरपालपुर, पथरिया, हिंडोरिया, बल्देवगढ़, खरगापुर, निवाड़ी, तरीचरकला, ओरछा, ककरहटी, अजयगढ़, देवेन्द्रनगर, हनुमना, मउगंज, नईगढ़ी, चित्रकुट, उचेहरा, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर, सोहागपुर, शाहपुर, खिरकिया, टिमरनी, सिराली, नौटोजाबाद, चंदिया, अमरकंटक, मिहोना, आलमपुर, दबोह, रौन और बड़ौदा नगर परिषदों में मतगणना होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें