फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Monsoon Session Live:कानून व्यवस्था,लव जिहाद और ड्रग्स केस को लेकर कांग्रेस का सदन से वॉकआउट

Thu, 31 Jul 2025 11:37 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

MP Vidhansabha Monsoon Session Live Updates:मध्यप्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के चौथे दिन कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में हो रहे ड्रग्स कारोबार को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं भोपाल मेट्रो में हो रही देरी का मुद्दा भी सदन में उठा। कांग्रेस ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने के मुद्दे पर सदन से वॉकआउट किया।
विज्ञापन
कांग्रेस ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:38 PM, 31-Jul-2025

सदन से कांग्रेस का वॉकआउट
प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर ध्यानाकर्षण पर चर्चा में सरकार के जवाब से असहमत विपक्ष ने वॉकआउट  किया। पूर्व मंत्री सचिन यादव  ने कहा कि सरकार दागदार है।सदन में गलत जवाब देती है।अपराधों को लेकर हमारे तीन साथियों ने सरकार का ध्यानाकर्षण कराया लेकिन गलत उत्तर दिए गए। सरकार कहती है कि एक भी दागी अधिकारी थानों में पोस्टेड नहीं है। ये गलत है। सरकार को अपनी कार्यशैली में सुधार लाना चाहिए। वॉकआउट से पहले मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अपराधों को लेकर जवाब दिया।  उन्होंने कहा कि  मध्य प्रदेश में किसी भी दागदार को थाने का प्रभारी नहीं बनाया गया है। किसी भी थाने में आरक्षक निरीक्षक को 5 साल से अधिक थाने में नहीं रखा जा रहा है। ऐसे सख़्त निर्देश प्रदेश में मोहन सरकार ले रही है। विपक्ष ने सरकार के जवाब पर असहमति जताई।

 

01:23 PM, 31-Jul-2025

105 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी रोकी गई
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने प्रदेश में हो रही अपराध की घटनाओं को बताते हुए पुलिस के खाली पदों को भरने को लेकर सवाल पूछा। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि साइबर अपराधों पर थोड़ी वृद्धि हुई है। इसको हम स्वीकार कर रहे हैं। टेक्नोलॉजी के कारण यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है  कि 105 करोड़ रुपये से अधिक राशि रोकी गई है। ऐसे मामले में तत्काल कार्रवाई की जाती है। शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। मध्य प्रदेश की सरकार ने हर मगरमच्छ को खत्म कर दिया है। 

01:18 PM, 31-Jul-2025

अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति
नेता प्रतिपक्ष द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा में नियम 138 के तहत प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर ध्यानाकर्षण में मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध, भ्रष्टाचार और असुरक्षा की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता जानती है कि यहां लूट का राज चल रहा है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में करोड़ों रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई है लेकिन कार्रवाई केवल वहीं होती है जहां मीडिया की नजर पहुंचती है। जहां मीडिया नहीं पहुंचती, वहां अपराधियों को संरक्षण मिलता है। हर दिन 7 एससी/एसटी महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे है। इस पर मुख्यमंत्री की तरफ से मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
12:03 PM, 31-Jul-2025

भोपाल मेट्रो को लेकर सदन में चर्चा
विधायक आरिफ मसूद ने सदन में मेट्रो को लेकर झूठी जानकारी देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सॉइल टेस्टिंग के नाम पर पूरा शहर खोदा गया है। दो चरण के काम शुरू किए पर एक भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने मेट्रो से संबंधित निर्माण कार्यों की जानकारी मांगी।  इसके जवाब में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत ओरेंज लाइन की प्रारंभ में कुल लागत रु. 4406.57 करोड़ रुपये थी। वर्तमान में परियोजना के लागत राशि में वृद्धि का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के लिए कुल 3.2 हेक्टेयर निजी भूमि के अधिग्रहण हेतु प्रस्ताव, जिला प्रशासन को भेजा गया है। ब्लू लाइन (भदाभदा से रत्नागिरी) का कार्य प्रगति पर है, जिसके सिविल पैकेज का अनुबंध M/S AFCONS को प्रदान किया गया है। कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मेट्रो का इतिहास बताते हुए कहा कि जब मैं केंद्र में मंत्री था तब राज्य में बाबूलाल गौर की सरकार हुआ करती थी।उस समय मेट्रो की डीपीआर के लिए सरकार के पास पैसा नहीं था तब मैंने 15 करोड़ रुपये मेट्रो की डीपीआर के लिए केंद्र से भेजे थे। 

11:33 AM, 31-Jul-2025
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा परिसर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
प्रदेश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और भाजपा कार्यकर्ताओं की संलिप्तता को लेकर कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक इंजेक्शन और प्रतीकात्मक ड्रग्स लेकर पहुंचे। सिंघार ने कहा कि नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा हैं। भाजपा कार्यकर्ता पकड़े जा रहे, लेकिन बड़े नेताओं को संरक्षण मिल रहा है, सरकार सिर्फ छोटी मछलियों पर कार्रवाई कर रही है, बड़े मगरमच्छ कब पकड़ेंगे? ड्रग्स माफिया पर कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
11:06 AM, 31-Jul-2025

सरकार देगी सवालों के जवाब
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, फूल सिंह बरैया और जयवर्धन सिंह ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों और पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस पर प्रश्नोत्तर काल के बाद ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा होगी, जिस पर सरकार की तरफ से मंत्री जवाब देंगे। विधायक अभय मिश्रा और महेश पटेल से जुड़े मामलों को लेकर भी विपक्ष सरकार से जवाब मांगेगा। विपक्ष ने मंगलवार को इसी मुद्दे पर सदन से वॉकआउट किया था।

10:59 AM, 31-Jul-2025

MP Monsoon Session Live: कानून व्यवस्था,लव जिहाद और ड्रग्स केस को लेकर कांग्रेस का सदन से वॉकआउट

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। बीते दिन बुधवार को सदन में चार विधेयक पास हुए थे। संस्कृत भाषा के संवर्धन पर चर्चा भी हुई थी, हालांकि सदन में कांग्रेस की ओर से हंगामा भी किया। वहीं, आज कांग्रेस सरकार को विधानसभा में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर घेरने की तैयारी में हैं। विपक्ष का आरोप है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है। लगातार बड़े अपराध हो रहे हैं, जिन्हें सरकार नहीं रोक पा रही है।   

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें