फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Monsoon Session Live:कांग्रेस का ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रदर्शन,कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित

Mon, 28 Jul 2025 12:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

MP Monsoon Session 2025 Live Updates:  मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के सामने ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए क्योंकि सरकार में रहते हुए कभी भी ओबीसी आऱक्षण को लेकर कांग्रेस ने ठोस कदम नहीं उठाए। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र आज से शुरू हुआ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:12 PM, 28-Jul-2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत करते हुए - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। वहीं दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद विधानसभा की कार्यवाही कल 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

11:35 AM, 28-Jul-2025

सीएम यादव ने दी श्रद्धांजलि 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विधानसभा के पूर्व सदस्यों, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय कुमार रूपाणी, पहलगाम आतंकी हमले में शहीद नौसेना अधिकारी और पर्यटकों, साथ ही अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए यात्रियों व मेडिकल छात्रों को श्रद्धांजलि दी।

11:14 AM, 28-Jul-2025

विधानसभा की कार्यवाही शुरू
विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया। वंदे मातरम् गान के साथ सदन की कार्यवाही शुरू की गई। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा अध्यक्ष से हंसी मजाक करते हुए कहा- आपकी रंगबाजी दिख रही है। इसके बाद दिवंगत नेताओं, अभिनेता स्व. मनोज कुमार, पहलगाम हमले में मृतक लोगों और अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
11:12 AM, 28-Jul-2025

कांग्रेस समाज से माफी मांगे 
ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर विरोध कर रही कांग्रेस पर भाजपा विधायक शैलेन्द्र जैन ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ओबीसी समाज से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने न्यायालय में ओबीसी वर्ग के पक्ष में उचित पैरवी नहीं की। साथ ही कई मौकों पर कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण का विरोध किया।

11:01 AM, 28-Jul-2025
विरोध करते कांग्रेस विधायक। - फोटो : अमर उजाला

गिरगिट वाली तख्तियां लेकर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन 
मानसून सत्र की शुरूआत हंगामेदार रही। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। विधायकों ने सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। विधायक हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। कई तख्तियोंं में गिरगिट बना हुआ था।  गिरगिट वाले खिलौने भी विधायकों के हाथ में थे। विधायकों ने गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी भी की। कांग्रेस विधायकों की मांग ओबीसी आरक्षण को लेकर थी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक सचिन यादव, जयवर्धन सिंह, कुणाल चौधरी सहित कई कांग्रेस विधायक काले गमछे और पोस्टर भी लिए हुए थे। 


 

विज्ञापन
10:52 AM, 28-Jul-2025

MP Monsoon Session Live:कांग्रेस का ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रदर्शन,कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। विस सत्र का पहला दिन ही हंगामेदार होने के आसार है। कांग्रेस ओबीसी आरक्षण समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। दूसरी ओर, सरकार भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस ने सत्र से ठीक पहले विधायक दल की बैठक कर रणनीति तय की, जिसमें भ्रष्टाचार, घोटालों और जनहित के मुद्दों, आदिवासी, किसान, दलित, महिला, युवा और रोजगार को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा करने का निर्णय लिया गया था।

विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। शुरुआत में दिवंगत नेताओं, प्रसिद्ध कलाकारों, पहलगाम हमले में मृतक और अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके पश्चात प्रश्नोत्तर काल चलेगा। जिसके बाद उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, डॉ. राजेंद्र शुक्ल, कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य मंत्री अपने-अपने विभागों की अधिसूचनाएं पटल पर रखेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें