फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Lok Sabha Chunav Live: शहडोल में बोले राहुल गांधी, वनवासी बनाकर आपकी हिस्ट्री मिटाने की साजिश कर रही BJP

Mon, 08 Apr 2024 05:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश में दो रैलियां करने मंडला और शहडोल पहुंचे हैं। यहां सिवनी जिले की धनौरा से चुनावी सभा का शुभारंभ करने बाद राहुल गांधी शहडोल पहुंचे। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राहुल गांधी का यह मध्य प्रदेश का पहला दौरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:49 PM, 08-Apr-2024

05:45 PM, 08-Apr-2024

राहुल गांधी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो के बताए वादे



स्थाई नौकरी देंगे, ठेके पर नहीं कराएंगे काम
आज हिंदुस्तान की सरकार के पास 30 लाख खाली पोस्ट पड़ी हुईं हैं। मोदी सरकार आपको ये पोस्ट नहीं देगी। आपसे कांट्रैक्ट लेबरी करवाई जा रही है। बाद में आपको उठाकर बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। स्थाई नौकरी आपको नहीं देती ये सरकार। ये जो 30 लाख खाली पोस्ट हैं ये आपको दी जाएंगी। ये हमारा पहला कदम होगा।

हर युवा को मिलेगा अप्रेंटिशिप का अधिकार
अप्रेंटिशिप, ये जो शब्द है इसका मतलब मैं आपकों बताना चाहता हूं। ये जो अमीर घर के बच्चे होते हैं वो किसी बड़ी कंपनी में जाकर कुछ दिन ट्रेनिंग करते हैं और उनको इसका पैसा मिलता है। आजकल अमीर घर के बच्चे ये खूब कर रहे हैं। अब हमारा दूसरा कदम ये होगा कि जैसे हमने मनरेगा किया। गरीबों को रोजगार का अधिकार दिया, वैसे ही हम हिंदुस्तान के सब युवाओं को अप्रेंटिशिप का अधिकार देने जा रहे हैं। इसका मतलब हिंदुस्तान के गरीब से गरीब युवाओं को प्राइवेट कंपनियों में, सरकारों में, बड़ी-बड़ी संस्थाओं में हिंदुस्तान के गरीब युवा एक साल के लिए अप्रेंटिशिप कर पाएंगे। इन एक साल का उनको पैसा दिया जाएगा।

हम पेपर लीक के खिलाफ नया कानून लाएंगे
जब मैं यात्रा पर था तो युवाओं ने कहा कि हम पढ़ाई करते, मेहनत करते हैं और पेपर से एक दिन पहले पेपर लीक हो जाता है। बेइमान लोग इसका लाभ उठाते हैं जो मेहनत करने वाले युवा हैं उनका नुकसान हो रहा है। इस लिए हमारा तीसरा कदम होगा पेपर लीक पर कानून बनाना। हम पेपर लीक के खिलाफ नया कानून लाएंगे। जो पेपर लीक करेंगा उसको सख्त सजा दी जाएगी। सबसे बड़ी बात आज जो प्राइवेट कंपनियां पेपर चेक कर रहीं हैं हम इसको बंद करेंगे। कोई भी प्रावेट कंपनी पेपर नहीं चेक करेगी।

05:37 PM, 08-Apr-2024

राहुल बोले, हम गरीब परिवार की जिंदगी बदलेंगे
महालक्ष्मी योजना के तहत हिंदुस्तान के हर गरीब परिवार में एक महिला को कांग्रेस पार्टी एक साल में एक लाख रुपये बैंक अकाउंट में डालने जा रही है। हर महीने आपके अकाउंट में हजारों रुपये आएगा। इससे हिंदुस्तान का और हमारे गरीब परिवारों को जिंदगी बदल जाएगी। ये क्रांतिकारी काम है। 

विज्ञापन
05:28 PM, 08-Apr-2024

24 साल का मनरेगा का पैसा कर्जे में माफ कर दिया
मोदी जी ने 25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपया माफ किया है। मनरेगा को चलाने में 65 हजार करोड़ रुपये लगते हैं। नरेंद्र मोदी  जी ने 25 लोगों के लिए 24 साल का मनरेगा का पैसा कर्जे में माफ कर दिया। हिंदुस्तान के गरीब लोग, स्टूडेंट और किसान कर्जा माफी मांगते हैं तो मोदी जी कहते है नहीं। वहीं जिनके पास सब कुछ है उनके लिए मोदी जी ने कर्जा माफ कर दिया।

05:23 PM, 08-Apr-2024

आप हिंदुस्तान के पहले मालिक हो 
आप हिंदुस्तान के पहले मालिक हो और वनवासी बनाकर BJP आपकी हिस्ट्री मिटाने की साजिश कर रही है। आपके इतिहास आपके जीने के तरीके को खत्म करने का शब्द है आदिवासी।

विज्ञापन
05:17 PM, 08-Apr-2024

विश्व बंजारा दिवस की सभी को शुभकामनाएं देकर राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत की। दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी, आरएसएस है। हम आपाको आदिवासी कहते हैं और वो आपको वनवासी कहते हैं। आदिवासी शब्द का मतलब जो इस धरती के देश के पहले मालिक थे। आदिवासी शब्द का मबलब आदिवासियों को देश में जल, जंगल और जमीन का अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि वो हिंदुस्तान के पहले मालिक और निवासी थे। बीजेपी कहती है आप वनवासी हो मतलब जो जंगल में रहते हैं। उन्हें न जमीन का हक है न जंगल का हक है। आप लोगों को कोई अधिकार नहीं मिलने चाहिए।

04:29 PM, 08-Apr-2024


चंबल में प्रवेश करते ही सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस को दिया झटका

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाहा भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाहा सीएम के साथ मंच पर दिखे। अजब सिंह कुशवाह मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा से विधायक रहे हैं।

02:46 PM, 08-Apr-2024

सिवनी पहुंचे राहुल गांधी
सिवनी पहुंचे राहुल गांधी ने सभा को संबंधोत करते हुए कहा कि आप सब यहां दूर-दूर से मेरी बात सुनने आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां आदिवासी वर्ग के काफी सारे लोग मौजूद हैं, कांग्रेस पार्टी आपको आदिवासी कहती है और बीजेपी, पीएम मोदी और अमित शाह आपको वनवासी कहते हैं। राहुल ने कहा कि इन शब्दों के पीछे दो अलग-अलग विचारधारा है। 

01:37 PM, 08-Apr-2024

सीएम डॉ मोहन यादव आज इंदौर, मुरैना और ग्वालियर में
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज इंदौर, मुरैना एवं ग्वालियर लोकसभा की विधानसभाओं में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। मुख्यमंत्री जनसभा, कार्यकर्ता सम्मेलन, नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सोमवार को दोपहर 12 बजे भोपाल से इंदौर पहुंचकर गोम्मटगिरी स्थित गोवर्धन गौ शाला में संत श्री कमल किशोर जी नागर की कथा में शामिल होंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। जिसके पश्चात इंदौर से ग्वालियर रवाना होंगे। फिर ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचकर हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 2 बजे मुरैना लोकसभा की सबलगढ़ विधानसभा के ग्राम मामचोन में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद डॉ यादव दोपहर 3.30 बजे ग्वालियर लोकसभा की ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के कुलैठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर शाम 4.30 बजे ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के बड़ा गांव में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम को 5.30 बजे ग्वालियर के थाटीपुर के मंगलम गार्डन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में भी शामिल करेंगे। 

01:03 PM, 08-Apr-2024

जीतू पटवारी के आरोपों पर वीडी शर्मा का बयान
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों पर वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने इंडी गठबंधन को ठगबंधन बताया है। इसके साथ ही कहा कि रामद्रोहियों को अवसर नहीं मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि फॉर्म भरने का काम तो जीतू पटवारी जी आपके कांग्रेस और सपा के अंतर्द्वंद्व है, मुझे नहीं कहना चाहिए क्या जुतमपेजार हुई थी विधानसभा चुनाव के अंदर, अखिलेश यादव जी ने क्या कहा था कमलनाथ। आपका आंतरिक झगड़ा आपके वकील ने क्या किया, यह सपा के प्रत्याशी ने क्या किया, हमारा इससे क्या लेना देना। आपका गठबंधन इंडी गठबंधन जो ठगबंधन है, जो घमंडियां गठबंधन है, जो देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े होते हैं और जो रामद्रोही है। जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाई है, जिन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया, उनको तो इस बुंदेलखंड की धरती पर जो राम भक्तों की धरती है, जो महाराजा छत्रसाल की धरती है, जो वीरांगना अवंती बाई की धरती है, यहां ऐसे लोगों को ना अवसर मिला ना मिलेगा वे स्वतः ही छोड़ कर भाग गए।

 

12:46 PM, 08-Apr-2024

राहुल गांधी के मंच पर मंत्री कुलस्ते की फोटो पर सीएम का बयान 
मण्डला में राहुल गांधी की सभा में मंच पर लगी भाजपा प्रत्याशी की तस्वीर को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटाक्ष किया। सीएम ने कहा चुनाव को लेकर कांग्रेस गंभीर नहीं है। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस ने चुनाव के पहले ही हार मान ली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस, अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं का मजाक बनवा रही है, इससे समझ आता है कि कांग्रेस कितनी गंभीर है। जिस पार्टी के मंच से उनके प्रत्याशी का फोटो लगना चाहिए, वहां उनकी फोटो के बजाय भाजपा के प्रत्याशी का फोटो लगा रहे हैं। 
 

11:03 AM, 08-Apr-2024

दिग्विजय सिंह की पदयात्रा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा करेंगे। उनकी पदयात्रा बैरवास नटरियाई, धपरियाई, बापचा, भमरगढ़, जामनेर तक होगी, इसके बाद वो एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, मलियाखेड़ी, अथाईखेड़ा, मानपुरा, बरखेड़ी महुआपुरा, मानसिंहपुरा, तलैया, झरपाई, पचगोड़िया में एक नुक्कड़ सभा भी आयोजित की गई है।

 

09:55 AM, 08-Apr-2024

राहुल के मंच पर बीजेपी नेता की फोटो
राहुल गांधी की रैली से एक दिन पूर्व मंच पर मुख्य बैनर लगाया गया, इस बैनर में कांग्रेस के दिग्गजों की फोटो लगाकर कांग्रेस पार्टी प्रचार प्रसार कर रही थी। इस बैनर में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी चूक कर दी, जिस लोकसभा में कांग्रेस अपने प्रत्याशी और पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रही है, उसी बैनर में बीजेपी के केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में मंडला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो लगा दी गई। बाद में मंच पर लगे पोस्टर में बीजेपी नेता की फोटो को आनन-फानन में बदल दिया गया और उसकी जगह कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह की फोटो लगा दी गई। 
 

09:27 AM, 08-Apr-2024

राहुल गांधी का शेड्यूल
सोमवार को राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। यहां सुबह 11:00 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर के माध्यम से प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे सिवनी जिले के धनौरा पहुंचेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान करीब दो बजे तक वह धनौरा में मौजूद रहेंगे इसके बाद 2:00 बजे धनौरा से हेलीकॉप्टर से जायेंगे और दोपहर 3:15 पर शहडोल पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 5:00 बजे जबलपुर के लिए निकलेंगे।

08:21 AM, 08-Apr-2024

MP Lok Sabha Chunav Live: शहडोल में बोले राहुल गांधी, वनवासी बनाकर आपकी हिस्ट्री मिटाने की साजिश कर रही BJP

आज प्रदेश में राहुल गांधी
मध्य प्रदेश की मंडला समेत छह सीटों पर लोकसभा चुनावों में पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसके लिए कांग्रेस ने भी प्रचार अभियान में केंद्रीय नेताओं को झोंक दिया है। राहुल गांधी मध्य प्रदेश में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत आज सिवनी जिले की धनौरा से करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें