फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Lok Sabha Election Live: बसपा ने भिंड से देवाशीष को उतारा, पहले चरण की सभी छह सीटों पर थमा प्रचार का शोर

Wed, 17 Apr 2024 06:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: नमस्कार! मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। जानिए, प्रदेश में आज कौन नेता दौरे पर हैं और क्या चल रहा।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव, लाइव ब्लॉग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:41 PM, 17-Apr-2024
मप्र लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण की छह सीटों पर बुधवार शाम 6 बजे प्रचार का शोर थम गया। सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। 48 घंटे पहले प्रचार थम गया है। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बालाघाट के 3 विधानसभा क्षेत्रों बैहर, लांजी और परसवाड़ा में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही मतदान होना है, अत: इन क्षेत्रों में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे से ही चुनाव प्रचार बंद हो गया था। प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को जो उस निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह क्षेत्र छोड़ना होता है। इस हेतु सघन अभियान चलाया जाता है। 

05:17 PM, 17-Apr-2024

मप्र लोकसभा के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है। सभी पार्टियां जोर लगा रही हैं। इधऱ बहुजन समाज पार्टी ने अपने भिंड प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया। देवाशीष जरारिया को बसपा ने भिंड से प्रत्याशी बनाया है। देवाशीष ने कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। भिंड में भाजपा से संध्या राय तो कांग्रेस से फूल सिंह बरैया मैदान में हैं। देवाशीष पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस से लड़ चुके हैं। 

02:49 PM, 17-Apr-2024
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बालाघाट प्रवास के दौरान रामनवमी पर्व पर पौराणिक महत्व रखने वाले रामपायली पहुंचे और प्रभु श्रीराम के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री जी ने दर्शन के पश्चात श्रद्धालुओं के साथ रामनाम कीर्तन भी किया। मान्यता है कि भगवान श्रीराम 14 वर्षों के वनवास के समय इस नगरी में देवगांव से होकर पधारे थे।

विज्ञापन
02:48 PM, 17-Apr-2024

'छिंदवाड़ा मॉडल के नाम पर जनता को दे रहे धोखा'
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चौरई के धनोरा में चुनावी आमसभा के दौरान प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने चौरई विधानसभा क्षेत्र के डूब प्रभावित इलाके धनोरा में ग्रामीणों को चुनावी आमसभा के दौरान कहा कि कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के पास 700 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसकी उन्होंने चुनावी हलफनामे में जानकारी दी है। वहीं, कमलनाथ के पास 1700 करोड़ की संपत्ति है, वह चाहे तो पूरे गांव में हेलीकॉप्टर बांट सकते हैं। लेकिन कमलनाथ झूठा विकास का मॉडल बताकर जनता को 40 सालों से गुमराह कर रहे हैं।

12:57 PM, 17-Apr-2024

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए रामनवमी की बधाई दी। उन्होंने लिखा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव श्री राम नवमी की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। भगवान श्री राम सभी प्राणियों का कल्याण करें और सर्वत्र सुख, शांति और समृद्धि विद्यमान हो।
 

विज्ञापन
11:38 AM, 17-Apr-2024
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार रात सारंगपुर विधानसभा के ग्राम संडावदा में दिग्विजय सिंह जी एक सभा को संबोधित कर रहे थे। तभी एक युवा ने अचानक मंच पर चढ़कर उनसे माइक मांगा और कहा कि सांसद ने मेरी जमीन हड़प ली, तो लोगों ने कहा, इसी वजह से मां ने आत्महत्या कर ली थी।

11:34 AM, 17-Apr-2024

दीपक सक्सेना की किरकिरी
छिंदवाड़ा की जनता को धोखा देकर बीजेपी में शामिल हुए नेता दीपक सक्सेना को अमित शाह के रोड शो के दौरान धक्का देकर नीचे उतार दिया गया। पूरे छिंदवाड़ा की जनता ने बीजेपी में जाने वालों का ये अपमान अपनी आंखों से देखा है। दीपक सक्सेना जी, इसी सम्मान के लिए बीजेपी में गये थे?

10:22 AM, 17-Apr-2024

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश और प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश व प्रदेशवासियों को पावन पर्व रामनवमी की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व सीएम ने कहा कि सभी बहनों-भाइयों और भांजे-भाजियों को मामा की राम-राम। राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे भगवान हैं और राम ही भारत की पहचान हैं। बिना राम के ये देश जाना नहीं जा सकता है। राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारी हर सांस में बसे हैं।

रामनवमी का यह पावन अवसर, अभूतपूर्व अवसर है, भावुक करने वाला है, क्योंकि 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रामलला दिव्य और भव्य मंदिर में विराजित हुए हैं। भगवान श्रीराम आप सभी का मंगल करें और कल्याण करें। क्योंकि रामराज का सपना भी अब साकार हो रहा है। सभी भाई-बहनों को राम-राम।

10:19 AM, 17-Apr-2024

भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का प्रवास कार्यक्रम
लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छिंदवाड़ा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा कटनी व पन्ना, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 अप्रैल को प्रातः 9ः45 बजे छिंदवाड़ा जिले के चौराहे विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रातः 10ः25 बजे बालाघाट जिले के वारासिवनी विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रातः 11ः40 बजे डिंडोरी जिले में स्थानीय कार्यक्रम एवं रोड-शो में शामिल होंगे। डॉ. यादव जबलपुर में शाम चार बजे पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा 17 अप्रैल को कटनी एवं पन्ना प्रवास करेंगे। प्रातः 11 बजे कटनी जिले की मुड़वारा में रक्तदान शिविर में शामिल होंगे एवं शाम 4ः30 बजे पन्ना जिले के रेपुरा मंडल, मोहन्दरा मंडल एवं सिपरिया मंडल में जनसंपर्क एवं संवाद करेंगे।शाम 4ः30 बजे रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 अप्रैल को विदिशा लोकसभा क्षेत्र के बख्तरा और शाहगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 17 अप्रैल को छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। 

10:14 AM, 17-Apr-2024
सीएम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छिंदवाड़ा, बालाघाट, डिंडोरी और जबलपुर लोकसभा में
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 अप्रैल को छिंदवाड़ा, बालाघाट, डिंडोरी और जबलपुर लोकसभा के चुनाव प्रचार पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा और रोड शो करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः 10:30 बजे छिंदवाड़ा लोकसभा की चौरई विधानसभा के धनोरा में सभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात बालाघाट लोकसभा की वारासिवनी विधानसभा के रामपायली के लिए रवाना होंगे। 

दोपहर 12:30 बजे रामपायली में जनसभा कर दोपहर 2:10 बजे मंडला लोकसभा के डिंडोरी विधानसभा पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सायं चार बजे जबलपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। डॉ. यादव सायं 4.55 बजे जबलपुर से भोपाल रवाना होंगे।

09:59 AM, 17-Apr-2024

तीसरे चरण के लिए तीसरे दिन 28 भरे नामांकन
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की सीटों पर नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को तीसरे दिन 28 अभ्यर्थियोंने नामांकन पत्र जमा किए। अब तक 50 अभ्यर्थी अपना नामांकन जमा कर चुके हैं। मंगलवार को 28 प्रत्याशियों ने 51 नामांकन-पत्र प्रस्तुत किए। 12 अप्रैल से अब तक 50 अभ्यर्थियों द्वारा 78 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 19 अप्रैल है। इसके अगले दिन शनिवार, 20 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। सोमवार 22 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे। तीसरे चरण के लिए मंगलवार, 7 मई को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

09:01 AM, 17-Apr-2024

MP Lok Sabha Election Live: बसपा ने भिंड से देवाशीष को उतारा, पहले चरण की सभी छह सीटों पर थमा प्रचार का शोर

लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण में मध्यप्रदेश के जिन छह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होना है, वहां पर 17 अप्रैल की शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बालाघाट के 3 विधानसभा क्षेत्रों बैहर, लांजी और परसवाड़ा में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही मतदान होना है। अत: इन क्षेत्रों में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे से ही चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय के 48 घंटे पहले से चुनाव प्रचार बंद करने का प्रावधान है। प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को जो उस निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह क्षेत्र छोड़ना होता है। इस हेतु सघन अभियान चलाया जाता है। प्रथम चरण में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें