04:13 PM, 06-Apr-2024
पूर्व सीएम कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
छिंदवाड़ा में कमलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव के लिए सौसर विधानसभा के ग्राम पिपला नारायण वार में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मैं आखिरी सांस तक छिंदवाड़ा की सेवा करता रहूंगा। मैं धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करता। मैंने छिंदवाड़ा में हनुमान जी की सबसे बड़ी मूर्ति बनवाई, लेकिन कभी इस बारे में राजनीतिक बात नहीं की। धर्म मेरे लिए आस्था का विषय है। हम सब अपने श्रद्धा के अनुसार धर्म का पालन करते हैं। भाजपा वाले बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन असल में कुछ करते नहीं। यह कहते थे 450 रुपये में गैस का सिलेंडर देंगे। क्या किसी को 450 रुपये में गैस का सिलेंडर मिल रहा है? यह कहते थे गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,700 रुपये कुंतल और धान का समर्थन मूल्य 3,100 रुपये प्रति क्विंटल देंगे। लेकिन किसी को दिया क्या?