फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Exit Poll Results: एग्जिट पोल के आंकड़ों पर BJP उत्साहित तो कांग्रेस सतर्क, शिवराज और कमलनाथ ने ये कहा

Fri, 01 Dec 2023 04:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Election Exit Poll Result Live News: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था और मतगणना तीन दिसंबर को होगी। चुनाव में इस बार रिकार्ड 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर सर्वे एजेंसियां अपने एग्जिट पोल जारी कर दी हैं। यहां जानिए इनके अनुसार मध्यप्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
एग्जिट पोल 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Exit Poll 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में लोग तीन दिसंबर को मतगणना के बाद आने वाले फाइनल नतीजों से पहले एग्जिट पोल का इंतजार कर रहे हैं। यानी लोग एग्जिट पोल से यह अंदाजा तो लगा ही लेंगे कि एमपी में किसकी सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि आज शाम छह बजे के बाद लोगों का इंतजार खत्म हो जाएगा और एग्जिट पोल आ जाएंगे, जिसमें लगभग तस्वीर साफ हो जाएगी की इस बार शिवराज सरकार फिर से रिपीट कर रही है या कांग्रेस बाजी मार ले गई है।

दरअसल, मध्यप्रदेश में 18 नवंबर को मतदान किया गया था। राज्य में 76 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी। वहीं, साल 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां पर 75.63 वोटिंग हुई थी। इस चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के 230-230 के अलावा बीएसपी के 181, समाजवादी पार्टी के 71 और 1166 निर्दलीय उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाया।
विज्ञापन



MP Election 2023: परिणाम से पहले कांग्रेस-भाजपा का दावा, जानें कौन कितनी सीटों का कर रहा आकलन
विज्ञापन


कुल मतदाता और उम्मीदवारों की संख्या

  • कुल मतदाता- 5,60,58,521

  • पुरुष- 2,87,82,261

  • महिला- 2,71,99,586

  • ट्रांस जेंडर- 1,292

  • कुल उम्मीदवार- 2533

  • पुरुष- 2280

  • महिलाएं- 252

  • थर्ड जेंडर- एक उम्मीदवार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें