बजट में कोई नया कर प्रस्ताव नहीं
मध्यप्रदेश सरकार के बजट में किसी नए कर का प्रस्ताव नहीं है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि महिलाएं, परिवार में नेतृत्व करने की भूमिका में आएं। इसके साथ ही महिलाएं स्वयं की जरूरतों के लिए आर्थिक रूप से अन्य किसी पर आश्रित न रहें। लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बच्चियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस योजना के तहत अब तक 44 लाख से अधिक लाड़लियों को लाभ मिल चुका है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़ रुपये रखे हैं। महिला स्व-सहायता समूहों के लिए 660 करोड़ रुपये, आहार अनुदान योजना के लिए 300 करोड़, सीएम लाड़ली बहना योजना के लिए आठ हजार करोड़ रुपये, इस तरह नारी कल्याण के लिए 1.2 लाख करोड़ रुपये रखे गए हैं।
12वीं में टॉप आने वाली छात्राओं को स्कूटी देगी सरकार
राज्य सरकार ने घोषणा की है कि अपने-अपने स्कूल में 12वीं में टॉप करने वाली छात्राओं को ई-स्कूटी दी जाएगी। कांग्रेस के हंगाम पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आग्रह किया कि मेरी प्रार्थना है कि बजट भाषण में व्यवधान न डालें। सब शांति के साथ बजट प्रस्तावों को सुनें। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आज जो 50 रुपये गैस सिलेंडर पर बढ़ा है, उससे सदस्य नाराज हैं। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले कि केंद्र में आपके नेता बोल नहीं पाते।
महिलाओं के लिए 1.02 लाख करोड़ रुपये
देवड़ा ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना में 44 लाख से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हुई हैं। इस योजना के लिए 2023-24 में 929 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। नई आबकारी नीति के जरिये नशे की लत को हतोत्साहित करने का फैसला किया गया है। प्रदेश को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत होगी। इस योजना में पात्र महिलाओं के बैंक खाते में एक हजार रुपया प्रतिमाह दिया जाएगा। वित्त वर्ष 2023-24 में आठ हजार करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है। प्रसूति सहायता योजना में 400 करोड़ का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री लाड़ली योजना में 229 करोड़ रुपये का प्रावधान। महिलाओं के लिए कुल 1.02 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान मध्यप्रदेश सरकार ने किया है। महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने पर हमारा फोकस है।
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार का आज आखिरी बजट पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज पहला पेपरलेस बजट पेश करेंगे। सदन में इस बजट को पढ़ने के लिए सभी विधायकों को टैबलेट मिलेंगे। वहीं, बजट को पेश करने से पहले वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा है कि ये बजट एक आदर्स बजट होगा, जिसमें सभी वर्ग के लोगों को आकर्षित किया जाएगा।