11:17 AM, 27-Feb-2023
जीतू पटवारी हल लेकर सदन पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी बहस भी हुई।
- फोटो : अमर उजाला
पेपरलेस बजट का विरोध करेगा विपक्ष
राज्यपाल मंगुभाई पटेल सदन में पहुंचे। अभिभाषण में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाना शुरू किया। उधर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि डिजिटल बजट पेश करना तानाशाही है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के विधायकों को डिजिटाइजेशन की जानकारी नहीं है। हम डिजिटल बजट का विरोध करेंगे। हालांकि, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिसको जैसे समझना है वो वैसे समझ ले। जिसको जैसा समझना है, वैसे ही समझाने का प्रयास करेंगे। वित्त मंत्री बजट पढ़ेंगे भी, वे सुन भी सकते हैं।
हल लेकर विधानसभा में पहुंचे जीतू पटवारी
पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी हल लेकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह पुराना हल है। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गेती लेकर पहुंचे थे। जीतू पटवारी की सुरक्षाकर्मियों से इस बात को लेकर गहमागहमी भी हुई। जीतू पटवारी हल लेकर जाना चाहते विधानसभा में सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो जमकर गहमागहमी हुई।