MP Vidhan Sabha Budget Session: मध्यप्रदेश विधानसभा में अनुपूरुक बजट पारित हो गया है। इसके साथ ही मुख्य बजट पर चर्चा शुरू हो चुकी है। सत्र के दौरान विधानसभा में लाडली बहनों की राशि बढ़ाने को लेकर हंगामा हुआ। इसके अळावा भोपाल में एमबीबीएस छात्रा की मौत का मामला भी सदन में उठा।
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का छठा दिन आज काफी अहम रहने वाला है। सदन में अनुपूरक बजट पर मतदान कराया जाएगा, वहीं ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत कई जनहित के मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है।
विपक्ष की ओर से हालिया ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा जोर-शोर से उठाए जाने की संभावना है। साथ ही गांधी मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला भी सदन में गूंज सकता है। इस मुद्दे पर जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।
कांग्रेस-भाजपा टकराव पर हंगामे के आसार
विज्ञापन
हाल ही में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव और पत्थराव की घटना को लेकर भी विधानसभा में हंगामे के आसार हैं। विपक्ष इस मामले में सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा सकता है, जबकि सत्ता पक्ष पलटवार की रणनीति के साथ मैदान में रहेगा।