राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री मोहन यादव संबोधित करते हुए कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं, इतने वरिष्ठ नेताओं के साथ हूं। कांग्रेस में ठोकर खाने के बाद युवाओं पर ध्यान दिया जाता है और हमारी पार्टी पहले रख लेती है। यहां भाजपा में चाय बेचने वाले प्रधानमंत्री बनते हैं और मुझ जैसे को मुख्यमंत्री बनाते हैं। कांग्रेस में इसका अभाव है। कांग्रेस के लोग उस परिवार को मानने वाले हैं, जिनके कपड़े प्रेस होने के लिए लंदन जाते हैं। सीएम ने कहा मैं इस बात के लिए आनंदित हूं कि आज जो आसंदी पर बैठे हैं, हमने कल उनका निर्वाचन किया। मेरी सरकार आपकी छत्रछाया में विकास के कदम बढ़ाएगी।
अलग भील प्रदेश की मांग
भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अलग से भील प्रदेश की मांग की है। उन्होंने कहा कि चार प्रदेशों को मिलाकर भील प्रदेश बनाया जाए।
विधायक महेश परमार ने कही ये बात
विधायक महेश परमार ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कहा कि भगवान राम और गाय के नाम पर राजनीति करते हैं, उन्होंने कहा कि गौमाता की दुर्घटना में मृत्यु हो रही है। गौमाता का संरक्षण किया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि ST-SC के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है, गरीबों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। 38 योजना पर रोक लगा दी गई है, इसमें महाकाल लोक के विकास कार्य की राशि भी रोक दी गई है, इतना ही नहीं उज्जैन में मेडिकल कॉलेज को लेकर बात हुई थी, लेकिन शुरुआत अभी तक नहीं हुई।
मुरैना में बिजली कटौती हो रही: विधायक दिनेश गुर्जर
इस दौरान विधायक दिनेश गुर्जर ने अपना भाषण देते हुए कहा कि वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली हो रही है, इतना ही नहीं खाद के लिए किसान लाइन में खड़ा है, उन्होंने कहा कि मुरैना में बिजली कटौती हो रही है, किसान परेशान है, महंगी बिजली किसानों को दी जा रही है।
राज्यपाल के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ये बातें कहीं
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि अभिभाषण में इतनी बार मोदी जी का नाम था कि हमे ऐसा लग था की हम सांसद हैं। पिछली छह महीने में बीजेपी में प्रलोभन वाली योजना बनी, पूर्व मुख्यमंत्री दौड़ते रहे, लेकिन दिल्ली वालों ने किसी और को बैठा दिया। इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि मैं गारंटी से कहता हूं यह लोग 3000 रुपये लाडली बहना को नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि एमपी में 18 साल पहले पैदा हुई लाडली आज भी मजदूरी कर रही है। एमपी में सड़क बनी, लेकिन रोडवेज की बसें बंद कर दी गई। हम लोग यहां वादे करते है, लेकिन उसको पूरा करने में कमी छोड़ जाते है। आज भी प्रदेश में परिवहन के लिए लोग संघर्ष कर रहे हैं, हमने बसें चालू करने का वादा वचन पत्र में दिया था।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ये भी कहा
उन्होंने कहा कि सरकार पर कर्ज है, उधार का सिंदूर लेकर सरकार मांग भर रही है। राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एक श्वेत पत्र आना चाहिए, आप वास्तव में चाहते है तो कल्चर से जोड़ कर एग्रीकल्चर पर आना पड़ेगा। मध्य प्रदेश में शिक्षित बेरोज़गार की स्थिति है। एक लाख 12 हजार पंजीयन पोर्टल पर रजिस्टर है। आप दावा करते है की हर गांव में 24 घंटे बिजली दी है। अगर ये सही है तो मैं अभी नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफ़ा दे दूँगा। मुझे पद की लालसा नहीं, मैं पद के भरोसे नहीं रहता।
राज्यपाल के अभिभाषण पर विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा...
मोदी एक साहसिक नेता हैं, उनके सामने फैसले किसी और पीएम ने नहीं लिए
पीएम मोदी दुनिया के सबसे ग्रेट प्रधानमंत्री हैं
गांधी जी के राम राज्य और गांधी जी के राम को भूल गए
एमपी और केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश को एक नई दिशा और दशा प्रदान की है
सबको सुखी करने की भावना पीएम मोदी की है
धर्म के आधार पर कांग्रेस ने बांटा है
देश के हत्यारे हैं, विभाजन दिखाई नहीं देता है
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने चर्चा के दौरान उठाया पूर्व मंत्री विजय शाह का मुद्दा
मांस को लेकर आदेश दिया, लेकिन टाइगर रिजर्व में आदेश किसने उड़ाया ये सब जानते हैं
आरिफ मसूद का भाषण
कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल
पटवारी घोटाले का भी किया जिक्र
झूमा सोलंकी ने कहा, सिकल सेल एनीमिया का जिला स्तर पर अस्पताल बने
इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए अलग से भत्ते की व्यवस्था हो
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का भाषण
अभिभाषण में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर और गांधी जी एक बार बोला गया
एक बार ओबीसी का जिक्र हुआ
मुख्यमंत्री 15 बार
पीएम बोला गया 50 से अधिक बार
राज्यपाल न करें तो भी हम अपना हक लेकर रहेंगे
सरकार ने गाय को आवारा पशु बना दिया है
मध्यप्रदेश में रोड पर गायों का कत्ल हो रहा है
ध्वनि में सरकार को मुस्लिम से प्रदूषण दिखाई दे रहा है
मांस-मछली बेचने वालों में मुस्लिम नहीं मछुआरे और भाई हैं
गोपाल भार्गव का भाषण
कांग्रेस विधायक बाला बच्चन का भाषण
राज्यपाल के अभिभाषण पर बोले कांग्रेस विधायक बाला बच्चन, खोदा पहाड़ निकली चूहिया, बच्चन बोले संकल्प पत्र में जो बोला गया वो राज्यपाल के अभिभाषण में नहीं है। लाड़ली बहना को पूरी तरह से गायब कर दिया। उसका एक शब्द भी नहीं है अभिभाषण में। ये लाड़ली बहनों का अभिमान है। महिलाओं के साथ धोखा हो रहा है। 450 रुपये में गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है।
मध्यप्रदेश विधानसभा में आज लंच ब्रेक नहीं होगा, लगातार चलेगी चर्चा। सदन में प्रह्लाद पटेल बोले, आप लाड़ली बहना की बात करते हैं, हम लखपति बहना बना के दिखाएंगे। यह संकल्प हम पांच साल में पूरा करेंगे।
प्रह्लाद पटेल ने क्या कहा...
रामनिवास रावत का गंभीर आरोप
रामनिवास रावत बोले अभिभाषण में लाड़ली बहना का कहीं कोई जिक्र नहीं है, इस पर हुआ हंगामा। रावत ने कहा यह मोदी जी की सरकार है। मुख्यमंत्री जी जैसे चल रहे हैं, वैसे ही चलें। उन्हें हमारी शुभकामनाएं हैं। गलती शिवराज जी से हो गई, अगर वे मोदी जी की लाड़ली बहना कहते तो वे नहीं हटते। लेकिन वे मेरी लाड़ली बहना कहते रहे, जिसकी वजह से सरकार में उस लाड़ली बहना का जिक्र क्यू नहीं है। मैं इसका जवाब सीएम से चाहूंगा।
राज्यपाल के अभिभाषण पर कांग्रेस के रामनिवास रावत ने कहा, मैं अभिभाषण से असहमत हूं। राज्यपाल का अभिभाषण सरकार का दर्पण होता है। इससे पता चलता है कि सरकार जनता के लिए क्या-क्या करने जा रही है।
राज्यपाल के अभिभाषण पर रामनिवास रावत ने रखी मांग
रावत ने अध्यक्ष से मांग किया कि विधायक कोई प्रश्न करता है और यदि उसका जवाब नहीं देना होता तो अधिकारी बोल देते हैं जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसे लेकर कोई ठोस प्रावधान होना चाहिए, जिससे विधायकों के सवालों का जवाब मिल सके।
रावत ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में 48 बार मोदी का जिक्र किया गया, सीएम मोहन यादव का नाम सिर्फ 14 बार रखा गया। रावत ने सत्ता पक्ष पर तंज कसते हुए कहा, अब जो मोदी को त्वमेव माता च पिता करेगा, वही आगे आएगा। बाकी आप लोग कहां बैठे हैं, देख लें।
कैलाश विजयवर्गीय ने सदन में कहा...
राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम सबसे पढ़े लिखे मिले हैं। उन्होंने अपने आपको महाकाल का सेवक बताकर उज्जैन के मिथक को भी तोड़ दिया है। उन्होंने हुकुम चंद मिल के लोगों को न्याय दिलवाया है। हमारा सिर्फ संकल्प पत्र नहीं है, बल्कि मोदी गारंटी है। जो हार हाल में पूरी होगी, संकल्प पत्र डबल इंजन सरकार का दस्तावेज है।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने निजी कारणों के चलते मांगी सदन से अनुपस्थित रहने की छुट्टी। परासिया विधायक सोहन बाल्मिकी ने भी अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी। सदन ने सर्वसम्मति से अनुमति प्रदान की। कमलनाथ फिलहाल विदेश में बताए जा रहे हैं। सोहन बाल्मिकी की बहू ने सुसाइड कर लिया है। इस मामले में उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। कमलनाथ की अनुपस्थिति रहने पर कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर तंज कसा, बोले कांग्रेस ने उन्हें यहां आने लायक छोड़ा ही नहीं। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार ने सदन को अवगत कराया कि कमलनाथ के परिवार में गमी हो गई है, इसलिए वे अनुपस्थित हैं।
कौन हैं विधायक चेतन्य कश्यप
रतलाम शहर सीट से विधायक चेतन्य कश्यप के पास 294 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। हर साल लगभग 37 लाख रुपये कमाते हैं। उनकी पत्नी नीता कश्यप ने 2022-23 में 68 लाख रुपये से ज्यादा की आय बताई है। चेतन्य कश्यप और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर 294 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। आठ करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 286 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।
कश्यप पर 13 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। उनके पास लगभग 2.32 करोड़ रुपये नगद और निवेश सहित चल संपत्ति है। उनकी पत्नी नीता कश्यप के पास 3.73 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। नीता कश्यप के पास 124 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है, जबकि चेतन्य कश्यप के पास 76 करोड़ 28 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उनके परिवार के पास 86 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है।
मध्यप्रदेश विधानसभा के तीसरे दिन बुधवार को नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष बन गए। नरेंद्र सिंह तोमर ने एक दिन पहले नामांकन जमा कर दिया था। विपक्ष का भी समर्थन मिलने के बाद उनका निर्विरोध अध्यक्ष चुना तय था।
प्रस्तावक सीएम डॉ. मोहन यादव एवं इस प्रस्ताव के समर्थक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बने। प्रस्तावक समर्थकों में सात सात विधायक हैं। अध्यक्ष चुने जाने के बाद तोमर आसंदी ग्रहण किए। इसी के साथ प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव की जिम्मेदारी समाप्त हो गई। राज्यपाल मंगुभाई पटेल बुधवार को सदन को संबोधित किए। गुरुवार को कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा होगी।