फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election Result Live: CM शिवराज-तोमर-विजयवर्गीय जीते, कृषि मंत्री पटेल भी हारे, कांग्रेस ने स्वीकारी हार

Sun, 03 Dec 2023 06:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

MP Election 2023 Result Live, results.eci.gov.in Direct Link : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के लिए  मतगणना जारी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। सीएम शिवराज समेत कई बड़े चेहरे जीते हैं तो फग्गन सिंह कुलस्ते सहित बड़े नाम भी हारे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:29 PM, 03-Dec-2023

महू में बीजेपी की उषा ठाकुर 34393 वोटों से चुनाव जीतीं। सुरखी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के गोविंद सिंह राजपूत 2143 वोट से जीते। शिवपुरी की पांच में से चार पर जीती भाजपा और एक सीट पर जीती कांग्रेस। शहडोल में भाजपा का गढ़ बरकरार, तीनों विधायक जीते। नरसिंहपुर जिले में कांग्रेस का सूपडा साफ। चारों विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

 

05:55 PM, 03-Dec-2023

ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से शिवराज सरकार में मंत्री भारत सिंह कुशवाह हार गए हैं। कांग्रेस के साहब सिंह गुर्जर ने 3035 वोटों से हराया है। शुजालपुर में इंदर सिंह परमार जीत गए हैं। मंत्री सुरेश राठखेड़ा हार गए हैं। गोविंद सिंह राजपूत ने जीत दर्ज की है। 

05:27 PM, 03-Dec-2023

प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल भी हार गए हैं। वे हरदा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। कांग्रेस के रामकिशोर डोगने से उनका मुकाबला था। कई राउंड में आगे-पीछे होते रहे। आखिरी में बहुत कम वोटों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
05:14 PM, 03-Dec-2023

दमोह के हटा से भाजपा से उमादेवी खटीक 13 राउंड में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 32252 मतों से आगे। दमोह भाजपा से जयंत मलैया 16 राउंड में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 41717 मतों से आगे। जबेरा में 14 राउंड के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र लोधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के प्रताप सिंह लोधी से 11145 वोटों से आगे हैं। 

05:05 PM, 03-Dec-2023
कमलनाथ ने पीसी को संबोधित किया. - फोटो : सोशल मीडिया

कमलनाथ बोले- जनादेश स्वीकार्य
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि हम जनता का निर्णय स्वीकार करते हैं। विरोधी दल के नाते हमारी जो जिम्मेदारी है उस पर हम डटे रहेंगे। मैं भारतीय जनता पार्टी को बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है भाजपा जनता के विश्वास को जिम्मेदारी से निभाएगी। कमलनाथ बोले हम हमारी हार पर चिंतन करेंगे कि आखिर हमसे कहां चूक हो गई और हम जनता का विश्वास क्यों नहीं जीत पाए। हम हमारे जीते और हारे दोनों प्रत्याशियों के साथ चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन
05:04 PM, 03-Dec-2023

राजा साब को शुभकामना: सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर खुशी प्रकट करते हुए जनता का आभार माना। साथ ही दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा, 'राजा साब को धन्यवाद देता हूं। उन्हें दिल से शुभकामना देता हूं। मैं किसी के प्रति मन में दुर्भावना नहीं रखता। जो लोग कद की बात कर रहे थे, उन्हें जनता ने कद दिखा दिया है।'

04:33 PM, 03-Dec-2023

मुरैना जिले में 3 भाजपा 3 कांग्रेस। जिले की अंबाह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सखवार चुनाव जीते। दिमनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव जीते। मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गुर्जर जीत के नजदीक हैं। सुमावली से भाजपा प्रत्याशी एदल सिंह कंसाना चुनाव जीते।जोरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय जीते। सबलगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सरला रावत जीती।

दमोह जिले की पथरिया में 12 राउंड के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लखन पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 3528 वोटो से आगे। पथरिया से बसपा की रामबाई विधायक रही हैं। दमोह में 14 राउंड के बाद  भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जयंत कुमार मलैया 37370 मतों से आगे। 

04:28 PM, 03-Dec-2023

छतरपुर से पूर्व मंत्री ललिता यादव चुनाव जीतीं। पन्ना की तीनों सीटें  भाजपा ने जीत दर्ज की। धार विधानसभा से भाजपा की नीना वर्मा जीती। बदनावर विधानसभा से कांग्रेस के भंवर सिंह शेखावत जीते। सरदारपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रताप ग्रेवाल से जीते। गंधवानी विधानसभा में कांग्रेस के उमंग सिंघार से जीते। कुक्षी से कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह बघेल से जीते। मनावर से हीरालाल अलावा जीते। धरमपुरी से कांग्रेस के पंचीलाल मेड़ा जीते। 

उज्जैन विधानसभा परिणाम- कांग्रेस महेश परमार के तराना 1949 वोटो से जीते। भाजपा से जितेंद्र पांडे बड़नगर विधानसभा 36693 वोट से जीते। भाजपा से सतीश मालवीय घटिया विधानसभा 17666 वोट से जीते। कांग्रेस दिनेश जैन बॉस महिदपुर विधानसभा से 290 वोटो से जीते। भाजपा मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा से 8137 आगे। भाजपा अनिल जैन कालूखेड़ा उज्जैन उत्तर विधानसभा 27480से  आगे। भाजपा डॉक्टर तेज बहादुर सिंह चौहान नागदा-खाचरोद विधानसभा 15253 से आगे। 

कमलनाथ लेंगे पीसी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव, मप्र प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह शाम पांच बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन के राजीव गांधी सभागार में मीडिया के साथियों से चर्चा करेंगे। 

04:14 PM, 03-Dec-2023

भारत आदिवासी पार्टी ने मध्य प्रदेश में पहली जीत दर्ज की
भारत आदिवासी पार्टी ने रतलाम जिले की सैलाना सीट जीतकर मध्य प्रदेश में अपनी पहली जीत दर्ज की। चुनाव आयोग के अनुसार, पार्टी के कमलेश्वर डोडियार ने सैलाना निर्वाचन क्षेत्र में निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार हर्ष विजय गहलोत को 4,618 मतों के अंतर से हराया। यह पहली बार है कि राजस्थान में मुख्यालय वाली भारत आदिवासी पार्टी ने मध्य प्रदेश के किसी चुनाव में जीत दर्ज की है। रतलाम की सैलाना सीट राजस्थान की सीमा पर स्थित है। 

04:02 PM, 03-Dec-2023

ग्वालियर से डबरा विधानसभा कांग्रेस के सुरेश राजे 695 वोट से 11वें राउंड में आगे। ग्रामीण विधानसभा दसवें राउंड में बीजेपी से भारत सिंह कुशवाह 600 वोट से आगे। दक्षिण विधानसभा- बीजेपी से नारायण सिंह कुशवाह 5132 वोट से दसवें राउंड में आगे। पूर्व विधानसभा- कांग्रेस से डॉ. सतीश सिकरवार 4666 वोटों से 12वें राउंड में आगे

03:57 PM, 03-Dec-2023

बमोरी से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया हार चुके हैं। वे शिवराज सरकार में मंत्री थे। यहां ऋषि अग्रवाल से चुनौती थी। भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा 1 लाख से जीते। 

 

03:51 PM, 03-Dec-2023

इंदौर की देपालपुर सीट से भाजपा के मनोज पटेल जीत रहे हैं। उन्होंने मौजूदा विधायक विशाल पटेल को हराया है। मनोज पटेल 14000 वोटों से जीते हैं। वहीं इंदौर 4 से विधायक मालिनी गौड़ जीती हैं। इंदौर 3 से गोलू शुक्ला ने जीत हासिल की है। 

03:32 PM, 03-Dec-2023

रमेश मेंदोला जीते
सीहोर जिले की बुधनी सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के विक्रम मस्ताल को हराया है। शिवराज सिंह चौहान 77286 वोट से जीते हैं। मंत्री गोपाल भार्गव 72041 वोट से जीते। इंदौर की दो नंबर विधानसभा से रमेश मैंदोला एक लाख पांच हजार से जीत चुके हैं। दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा  6179 मतों से हार गए हैं। 

03:17 PM, 03-Dec-2023

ग्वालियर अंचल की हाई प्रोफाइल सीट दिमनी से भाजपा प्रत्याशी सांसद नरेंद्र सिंह तोमर 24429 वोटो से जीत गए हैं। उनके नजदीकी प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी बलवीर दंडोतिया रहे। 19 राउंड पूरे होने के बाद 24429 वोटों से वे चुनाव जीते हैं। 

कांग्रेस का अभेद किला ड़हा
भितरवार विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह राठौड़ जीते। 22695 वोटो से जीत हुई है। सिंधिया समर्थक हैं मोहन सिंह राठौड़। 

शहडोल जिले में जयसिंहनगर (तेरह राउंड) के बाद भाजपा 20502 वोट से आगे। मनीषा सिंह_63897 (भाजपा), नरेंद्र सिंह मरावी_43395 (कांग्रेस)
ब्यौहारी (15 राउंड) के बाद भाजपा 23623 वोट से आगे। शरद कोल_65301(भाजपा), रामलखन सिंह_41678(कांग्रेस) 
जैतपुर (बारह राउंड) के बाद भाजपा 11929 वोट से आगे, जयसिंह मरावी_54013 (भाजपा), उमा धुर्वे_42084 (कांग्रेस)

03:05 PM, 03-Dec-2023

उज्जैन दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मोहन यादव 9 वे राउंड तक 2034 वोटो से आगे 


इंदौर 2 से बीजेपी उम्मीदवार रमेश मैंदोला 86 हजार और इंदौर चार से मालिनी गौड़ 70 हजारों की  बढ़त के साथ जीत की ओर

02:56 PM, 03-Dec-2023

सोनकच्छ विधानसभा से बड़ा अपडेट
कैलाश विजयवर्गीय को सलाह देने वाले सज्जन सिंह वर्मा देवास के सोनकच्छ से चुनाव हार गए हैं। राजेश सोनकर 23517 वोट से जीते हैं। 
देवास बागली से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में दीपक जोशी भी 3772 वोट से हार गए हैं। बता दें, सज्जन सिंह वर्मा ने दो ट्रक नोट आने का आरोप लगाया था। देवास जिले की सोनकच्छ सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन सिंह वर्मा भाजपा के राजेश सोनकर से 23,517 वोटों से हार गए हैं। वर्मा ने हाल ही में भाजपा पर खरीद फरोख्त के लिए दो ट्रक नोट बुलवाने का आरोप लगाया था।

02:37 PM, 03-Dec-2023
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला

शिवराज बड़ी जीत की ओर
सीहोर जिले के बुधनी से सीएम शिवराज 9वें राउंड में 60522 मतों से आगे चल रहे हैं। आष्टा विधनसभा में 14 राउंड में 2457 से बीजेपी आगे इछावर में 9 राउंड में 8630 मतों से बीजेपी आगे। सीहोर विधानसभा में 11 राउंड में 20735 से आगे। प्रदेश के एक मंत्री प्रेम सिंह पटेल चुनाव हार गए। कांग्रेस राजेंद्र मंडलोई ने हराया है। 12 वें राउंड में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 60 हज़ार का आंकड़ा पार किया। एक लाख से अधिक वोटों से रामेश्वर शर्मा जीत दर्ज कर सकते हैं।

ग्वालियर में लगे जीत के होर्डिंग
ग्वालियर विधानसभा से ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर आगे चल रहे हैं। हालांकि नतीजा जारी होने से पहले ही ऊर्जा मंत्री की जीत से पहले ही शहर में बधाई के होर्डिंग लग गए हैं। कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग लगाकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को जीत की बधाई दी है।

जबलपुर: सात पर भाजपा एक पर कांग्रेस आगे

  • पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह जीत की ओर
  • पाटन से भाजपा प्रत्याशी अजय विश्नोई जीत की ओर
  • पूर्व विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया जीत की ओर 
  • सिहोरा से भाजपा प्रत्याशी संतोष बरकड़े जीत की ओर 
  • बरगी से भाजपा प्रत्याशी नीरज सिंह जीत की ओर 
  • कैंट से भाजपा प्रत्याशी अशोक रोहाणी जीत की ओर 
  • उत्तर सीट पर भाजपा कांग्रेस में टक्कर जारी, फ़िलहाल भाजपा आगे


Madhya Pradesh Election Result Live: उज्जैन की सात विधानसभा सीटों की स्थिति
उज्जैन दक्षिण विधानसभा से मंत्री मोहन यादव 9 वें राउंड के बाद 1399 वोट से आगे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव पीछे हो गए हैं। उज्जैन की 7 विधानसभा सीटों में 6 पर बीजेपी आगे है। तराना विधानसभा सीट पर कांग्रेस के महेश परमार की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है। इस तरह 7 विधानसभा में एक पर कांग्रेस, 6 पर बीजेपी आगे है।

Madhya Pradesh Election Result Live: बुरहानपुर की दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा
मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला 21733 वोटों से जीत गए हैं। जबकि17वें राउंड के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 20,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। सांसद गणेश सिंह 670 वोट से पीछे चल रहे हैं। बुरहानपुर की दोनों सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है।  पूर्व शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनिस ने 31 हजार वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है। चिटनिस ने कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह शेरा को पटखनी दी है। वहीं, नेपानगर से भाजपा की मंजू राजेन्द्र दादू ने 44 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। सांवेर सीट से तुलसी सिलावट 24 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। 9 वे राउंड में इंदौर पांच से कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल 8978 वोट से आगे हो गए हैं।

खरगोन: 11 राउंड की मतगणना की स्थिति 
भगवानपुरा विधानसभा
केदार सिंह डावर कांग्रेस- 60807
चंदरसिंह वास्कले भाजपा- 46747

भीकनगांव विधानसभा
झुमा बाई सोलंकी कांग्रेस- 81852
नंदा ब्राहम्णो भाजपा- 75232



जबलपुर पूर्व से लखन घनघोरिया 27484 मतों से जीते
जबलपुर उत्तर

अभिलाष पांडे - 53675
विनय    - 41423
पनागर 
इंदु तिवारी -  79882
राजेश पटेल - 56423

भोपाल की तीन सीटों पर नतीजे साफ
  • भोपाल उत्तर से कांग्रेस के आतिफ अकील जीते। बीजेपी कैंडिडेट आलोक शर्मा को अतिफ अकील ने 27086 वोट हराया है।
  • आरिफ़ मसूद ने 22 हजार वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के ध्रुवनारायण को हराया है।
  • भोपाल की बैरसिया सीट बीजेपी ने जीती, बीजेपी के विष्णु खत्री तीसरी बार यहां से जीते हैं। उन्होंने 26495 से जीत दर्ज कर कांग्रेस की जयश्री हरिकिरण को हराया है।

01:53 PM, 03-Dec-2023

नरसिंहपुर जिला : विधानसभा चुनाव 2023 रुझान

गोटेगांव में 10वें राउंड के बाद महेंद्र नागेश, भाजपा 32504 मतों से आगे
नरसिंहपुर 8वें राउंड में प्रहलाद पटेल, भाजपा 12477 मतों से आगे
तेंदूखेड़ा 9वें राउंड में विश्वनाथ सिंह पटेल भाजपा 3624 मतों से आगे
गाडरवारा में 9 राउंड की गिनती हो चुकी है। भाजपा के उदयप्रताप सिंह 33703 मतों से आगे

01:33 PM, 03-Dec-2023

कुलस्ते हारे, उईके जीते
मंदसौर जिले की सुवासरा में भाजपा प्रत्याशी और मंत्री हरदीप सिंह डंग 10वें राउंड के बाद 15037 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर ये है कि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए हैं। वे निवास विधानसभा से मैदान में थे। उन्हें कांग्रेस के चैन सिंह वरकडे ने परास्त किया है। इसके साथ ही मंडला से पूर्व राज्यसभा सदस्य सम्पतिया उईके भाजपा को जिता ले गए हैं। बिछिया में कांग्रेस के नारायण पत्ता जीत गए हैं। 

01:26 PM, 03-Dec-2023
सीएम हाउस में बधाई देने पहुंचे सिंधिया और अश्वनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

सीएम हाउस में बधाई देने वालों का लगा तांता
मध्यप्रदेश की सभी 228 सीटों पर मतगणना जारी है, जबकि रतलाम और कालापीपल सीट पर मतगणना पूरी हो गई है। यहां भाजपा के प्रत्याशियों ने बड़ी जीत दर्ज की है। रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सीएम हाउस में बड़ी संख्या में शिवराज सिंह चौहान को बधाई देने के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया और अश्वनी वैष्णव ने भी सीएम पहुंचकर शिवराज सिंह को बधाई दी है। लाडली बहनों ने भी सीएम हाउस पहुंचकर शिवराज सिंह को बधाई दी।

01:19 PM, 03-Dec-2023
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला

MP Election Results 2023 Live: ग्वालियर विधानसभा

  • ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह, कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक से 4023 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माया सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार से 1411 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • भितरवार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठौर, कांग्रेस प्रत्याशी लाखन सिंह से 2064 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • ग्वालियर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह तोमर, कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा से 5916 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • डबरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे से 858 वोटों से आगे चल रही हैं।
  • ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह, कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह गुर्जर से 4090 वोटों से आगे चल रहे हैं

01:14 PM, 03-Dec-2023
रुझानों से भाजपा में खुशी की लहर, सीएम ने किया जनता का अभिवादन - फोटो : अमर उजाला

विवेक तन्खा का बड़ा बयान  
विवेक तन्खा वॉर रुम से बाहर आए और रुझानों पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके के परिणाम आ रहे हैं। उनसे हम संतुष्ट नहीं है, 
क्योंकि जिस तरह का माहौल दिख रहा था उसके अनुरुप परिणाम नहीं है। हम आगे आकलन करेंगे, हालांकि अभी फाइनल परिणाम का इंतजार है।

शाजापुर जिले का पहला परिणाम
कालापीपल से भाजपा प्रत्याशी धनशायम चंद्रवंशी ने 11941 वोट से बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल चौधरी को हराया है।

विकट्री साइन दिखाते नजर आए शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रुझान से काफी खुश नजर आये। उन्होंने सीएम हाउस से पत्नी साधना और दोनों बेटों के साथ विकट्री साइन दिखाया। मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर नतीजे स्पष्ट हो गए हैं। कालापीपल में भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं रतलाम में भाजपा के चैतन्य कश्यप ने 50000 से अधिक मतों से जीत दर्ज की है।




कौन आगे-कौन पीछे

  • बड़नगर विधानसभा सीट से 8 राउंड के परिणाम के बाद भाजपा प्रत्याशी जितेन सिंह पंड्या लगभग 18000 वोटों से आगे हैं।
  • उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मोहन यादव कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव से लगभग 2000 वोटों से पीछे हैं।
  • घटिया विधानसभा क्षेत्र से 9 राउंड के परिणाम के बाद भाजपा प्रत्याशी सतीश मालवीय 13000 वोटों से आगे हैं।
  • तराना विधानसभा क्षेत्र से 8 राउंड के परिणाम के बाद कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार 3000 वोटों से आगे हैं।
  • महिदपुर विधानसभा क्षेत्र से सात राउंड के चुनावी परिणाम के बाद भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह चौहान 3000 वोटों से आगे हैं।
  • नागदा विधानसभा सीट से 5 राउंड के परिणाम के बाद भाजपा प्रत्याशी तेज बहादुर सिंह लगभग 2000 वोटों से आगे हैं।
  • भोपाल की नरेला सीट से बीजेपी के विश्वास सारंग 5999 वोट से आगे हैं।
  • भोपाल मध्य विधानसभा में पांचवें राउंड के बाद आरिफ मसूद 23242 वोटों से आगे हैं।
  • उत्तर विधानसभा में 11वां राउंड खत्म होने के बाद आतिफ अकील 19400 वोटों से आगे हैं।
  • बैरसिया सीट से विष्णु खत्री 1500 वोट से आगे हैं।
  •  गोविंदपुरा सीट से 9346 वोट से कृष्णा गौर आगे हैं।
  • हुजूर सीट से रामेश्वर शर्मा 6182 वोट से आगे हैं।
  • दक्षिण पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भगवानदास सबनानी 3506 वोट से आगे हैं।

12:34 PM, 03-Dec-2023
लाडली बहना के साथ सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला

सीएम हाउस में काम करने वाली मालिन ने शिवराज को दी बधाई
सीएम हाउस में काम करने वाली मालिन राधा बाई ने मुख्यमंत्री चौहान को फूल देकर बधाई दी। इस दौरान सीएम शिवराज भावुक हो गए।
राधा बाई सीएम हाउस में फूलों की क्यारी और बगीचे का काम देखती हैं और प्रतिदिन मुख्यमंत्री के भगवान की पूजा के लिए फूल लाकर देती हैं। 

कालापीपल में भाजपा ने दर्ज की जीत
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला नतीजा आ गया है। भाजपा ने कालापीपल विधानसभा में जीत दर्ज की है। कांग्रेस के कुणाल चौधरी भाजपा प्रत्याशी से हार गए हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की 160 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 67 सीटों पर आगे हैं। तीन सीटों पर अन्य आगे है। भोपाल की हुजूर विधानसभा से रामेश्वर शर्मा 26755 मतों से आगे हैं। नरसिंहपुर से प्रहलाद पटेल 8008 वोट से आगे चल रहे हैं। 9 राउंड की समाप्ति पर भोपाल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील 19,000 वोटों से आगे हैं।



रीवा विधानसभा
रीवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ला 11241 वोटों से आगे हैं। मनगंवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र प्रजापति करीब 10000 वोट से आगे चल रहे हैं। मऊगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल 7522 वोट से आगे हैं। देवतालाब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गिरीश गौतम 6631 वोट से आगे हैं। त्योंथर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रमाशंकर सिंह 2448 वोटों से आगे हैं। गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह 1609 वोटों से आगे हैं। सेमरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा 2299 वोटों से आगे हैं। सिरमौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह 1070 वोट से आगे हैं।


 

12:04 PM, 03-Dec-2023
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला

MP Chunav Result Live: रुझान में भाजपा की जीत तय
भाजपा को एकतरफा बढ़त मिली है। भाजपा प्रदेश की करीब 155 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है। कांग्रेस 73 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 2 सीट पर अन्य आगे है।

MP Chunav Results 2023 Live: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला नजर आ रहा है। प्रदेश की कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन पर प्रदेश के साथ ही देश के लोगों की नजर है। ऐसी ही सीटों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।



पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर जाएं: MP Election Results Live: प्रदेश की हॉट सीटों पर सबकी निगाहें, पीछे चल रहे नरेंद्र सिंह तोमर 7610 वोट से आगे

देवास विधानसभा की पांच सीटों की स्थिति

  • देवास में भाजपा की गायत्री राजे पंवार 4960 वोट से आगे
  • हाटपिपल्या में भाजपा के मनोज चौधरी 1248 वोट से आगे
  • सोनकच्छ में भाजपा के राजेश सोनकर 7936 वोट से आगे
  • बागली में भाजपा के मुरली भंवरा 13438 वोट से आगे
  • खातेगांव में भाजपा के आशीष शर्मा 2343 वोट से आगे
हरदा विधानसभा 
बीजेपी प्रत्याशी कमल पटेल - 18793
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. आर के दोगने - 16885
भाजपा 1908 वोट से आगे चल रही है।

टिमरनी विधानसभा
बीजेपी प्रत्याशी संजय शाह - 19630
कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत शाह - 16706
भाजपा 2924 वोट से आगे चल रही है।

11:52 AM, 03-Dec-2023
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला

MP Election Results 2023 Live: रहली विधानसभा

  • सात राउंड के बाद भाजपा के गोपाल भार्गव कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योति पटेल से 27413 वोट से आगे हैं।
  • सागर के नरयावली से भाजपा के प्रदीप लारिया कांग्रेस के सुरेंद्र चौधरी से 2776 वोट से 5 राउंड में आगे हैं।
भिंड जिले की लहार विधानसभा से (5) राउंड की गिनती में बीजेपी 3363 वोटों से कांग्रेस से आगे चल रही है।
  • कांग्रेस : 3547 डॉ गोविंद सिंह
  • भाजपा : 5256 अम्बरीष शर्मा
  • बसपा : 1183 रसाल सिंह

Read More: MP Election Result: भाजपा की जीत में पन्ना समिति की रही अहम भूमिका, कैसे करती है काम, यहां जानें

मंडला विधानसभा
  • मंडला विधानसभा से कांग्रेस के डॉक्टर अशोक मर्सकोले सातवें राउंड के बाद 6447 से आगे।
  • निवास विधानसभा कांग्रेस के चैन सिंह वरकडे दसवें राउंड के बाद 5553 से आगे।
  • बिछिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नारायण सिंह पट्टा आठवीं राउंड के बाद 1321 वोट से आगे।



भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई 
विधायक रामेश्वर शर्मा के मालवीय नगर स्थित युवा सदन कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है और जश्न का माहौल है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा छठवें राउंड में 25 हज़ार वोटों से आगे चल रहें हैं।

छिंदवाड़ा विधानसभा की स्थिति
छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम कमलनाथ 11616 वोट से आगे हैं। चौरई से कांग्रेस के सुजीत चौधरी 317 वोट से आगे हैं।
पांढुर्ना से कांग्रेस के नीलेश उइके 20754 वोट से आगे हैं। परासिया से भाजपा की ज्योति डेहरिया 354 वोट से आगे हैं। अमरवाड़ा से कांग्रेस के कमलेश शाह 4507 वोट से आगे हैं।

11:37 AM, 03-Dec-2023

MP Chunav Result Live: दमोह की चारों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आगे
दमोह जिले की चारों विधानसभाओं के 57 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा पॉलिटेक्निक कॉलेज में खुल रहा है। लगातार ईवीएम मशीन से मतों की गिनती जारी है। जिले की चारों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों ने लीड बना रखी है। अभी तक चार राउंड खत्म हो चुके हैं, जिसमें जयंत मलैया करीब 9000 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन से आगे चल रहे हैं।

वहीं, पथरिया में भाजपा प्रत्याशी लखन पटेल 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी राव बृजेंद्र सिंह पीछे हैं। हटा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी उमा देवी खटीक ने भी 3 हजार से अधिक मतों से आगे हैं। वहीं, जबेरा  विधानसभा में भी तीसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह लोधी 5000 मतों से आगे चल रहे हैं।
 
दमोह की सबसे चर्चित विधानसभा पथरिया से बीएसपी प्रत्याशी रामबाई सिंह परिहार तीसरे राउंड तक दूसरे नंबर पर थी, लेकिन इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने यहां से लीड ली है और अब रामबाई तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। इस प्रकार से देखा जाए तो भाजपा के चारों प्रत्याशियों ने कांग्रेस के प्रत्याशियों से लीड ले रखी है।

11:34 AM, 03-Dec-2023

MP Chunav Result Live: रुझान में भाजपा को स्पष्ट बहुमत
भाजपा को एकतरफा बढ़त मिली है। भाजपा प्रदेश की करीब 137 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है। कांग्रेस 92 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 1 सीट पर अन्य आगे है। नरसिंहपुर विधानसभा से तीसरे राउंड में भाजपा के प्रह्लाद सिंह पटेल 6402 मतों से आगे हैं।जबलपुर में छह राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के लखन घनघोरिया 2600 मतों से आगे चल रहे हैं। दिमनी विधानसभा से भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर 13568 वोट से आगे चल रहे हैं।

बड़वानी से कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह 10 हजार  वोट से पीछे चल रहे हैं। पूर्व मंत्री अंतर सिंह आर्य भी पीछे हैं। मानपुर विधानसभा से भाजपा की मीना सिंह 604 वोट से पीछे चल रही हैं। दमोह की हटा से भाजपा की उमा देवी खटीक तीसरे राउंड में 4948 मतों से आगे हैं। कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को बमोरी विधानसभा क्षेत्र में चौथे दौर के बाद 10938 मत मिले, वहीं कांग्रेस के ऋषि अग्रवाल को 25876 मत मिले हैं।

पन्ना जिले की तीनों विधानसभा में बीजेपी आगे

  • गुनौर से राजेश वर्मा 1200 वोट से आगे
  • पन्ना से बृजेंद्र प्रताप सिंह आठवें राउंड में 1702 वोट से आगे 
  • पवई में भाजपा के प्रहलाद लोधी 9799 वोट से आगे
  • मुकेश नायक लगातार पहले राउंड से पीछे चल रहे हैं।
रीवा विधानसभा: आठ में से पांच सीटों पर भाजपा आगे
  • मऊगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल 7वें राउंड में 3958 वोटों से आगे हैं।
  • देवतालाब विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गिरीश गौतम 3738 वोटों से आगे हैं।
  • रीवा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र शुक्ल 7218 वोटों से आगे हैं।
  • सिरमौर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामगरीब बनवासी 531 वोटों से आगे हैं। 
  • त्योंथर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रमाशंकर सिंह 770 वोटों से आगे हैं।
  • सेमरिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा 1790 वोटों से आगे हैं।
  • मनगंवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र प्रजापति 5863 वोट से आगे हैं।
  • गुढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह 1291 वोट से आगे हैं।

11:14 AM, 03-Dec-2023
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला

MP Chunav Result Live: 230 में से 139 सीटों पर भाजपा आगे 
भाजपा को एकतरफा बढ़त मिली है। भाजपा प्रदेश की करीब 138 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है। कांग्रेस 91 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 1 सीट पर अन्य आगे है। रुझान को देखकर भोपाल में कांग्रेस ने शटर पर ताले लगा लिए हैं। दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर आज शाम 6:30 बजे पीएम मोदी पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओ के साथ जीत का जश्न मनाएंगे।

ग्वालियर जिले की सभी 6 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। दमोह के पथरिया में दो राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। लखन पटेल 3835 वोटों से आगे चल रहे हैं। जवेरा विधानसभा में धर्मेंद्र सिंह लोधी दूसरे राउंड में 3795 मतों से आगे चल रहे हैं। हटा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी उमा देवी खटीक दूसरे राउंड में 3238 मतों से आगे चल रही हैं। बांधवगढ़ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी 1995 वोटों से आगे है।



कटनी विधानसभा: दूसरे चरण की मतगणना के बाद की स्थिति

  • मुड़वारा विधानसभा से बीजेपी के संदीप जायसवाल 300 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
  • बहोरीबंद विधानसभा से बीजेपी के प्रणय पांडे 2400 वोटों से आगे चल रहे हैं
  • बड़वारा विधानसभा से बीजेपी के धीरेंद्र प्रताप सिंह 4387 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • विजयराघवगढ़ विधानसभा से  बीजेपी के संजय पाठक 2518 वोट से आगे चल रहे हैं।

इंदौर: दूसरे राउंड के बाद इंदौर की सीटों की स्थिति
  • इंदौर एक नंबर सीट से भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय 4268 वोट से आगे हैं।
  • इंदौर 2 से बीजेपी के रमेश मेंदोला 7203 वोट से आगे
  • इंदौर तीन से कांग्रेस के पिंटू जोशी 1220 वोट से आगे
  • इंदौर चार से बीजेपी की मालिनी गौड़ 4245 वोट से आगे
  • इंदौर पांच से बीजेपी के महेंद्र हार्डिया 8689 वोट से आगे
  • राऊ से बीजेपी के मधु वर्मा 11935 वोट से आगे
  • देपालपुर से बीजेपी के मनोज पटेल 1509 वोट से आगे
  • सावेर से बीजेपी के तुलसी सिलावट 7105 वोट से आगे
  • महू से बीजेपी की उषा ठाकुर 2530 वोट से आगे


उज्जैन की सात में से पांच सीटों पर भाजपा आगे
उज्जैन की कुल सात विधानसभा सीटों में से दो पर कांग्रेस और पांच सीटों पर भाजपा आगे है। हालांकि उज्जैन दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव पीछे चल रहे हैं। वहीं, तराना विधानसभा से कांग्रेस के महेश परमार आगे चल रहे हैं।

10:47 AM, 03-Dec-2023
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला

MP Election Results 2023 Live: छतरपुर में तीसरे राउंड में भी बीजेपी को लगातार बढ़त

  • छतरपुर सीट से बीजेपी की ललिता यादव 2034 वोट से आगे
  • चंदला सीट से बीजेपी के दिलीप अहिरवार 2714 वोट से आगे
  • राजनगर सीट से बीजेपी के अरविंद पटेरिया 3846 वोट से आगे
  • बड़ामलहरा सीट से कांग्रेस की रामसिया भारती 1417 वोट से आगे
  • महाराजपुर सीट से बीजेपी के कामाख्या प्रताप सिंह 5554 वोट आगे
  • बिजावर सीट से बीजेपी के राजेश शुक्ला 3970 वोट से आगे
रीवा: पांच सीटों पर भाजपा आगे
  • रीवा-  बीजेपी राजेंद्र शुक्ला 5256 वोट से आगे
  • मनगवा - बीजेपी नरेंद्र प्रजापति तीसरे राउंड के बाद 5017 वोट से आगे
  • सिरमौर  कांग्रेस रामगरीब आदिवासी 121 वोट से आगे
  • सेमरिया - कांग्रेस अभय मिश्रा 397 वोट से आगे 
  • त्योंथर -  कांग्रेस रमाशंकर पटेल 1558 वोट से आगे
  • गुढ - बीजेपी नागेंद्र सिंह 1259 वोट से आगे 
  • मऊगंज  - बीजेपी प्रदीप पटेल 5 राउंड के बाद 2299 से आगे
  • देवतलाब - बीजेपी गिरीश गौतम 1690 वोट से आगे
नरसिंहपुर : विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम तीसरा राउंड
  • गोटेगांव- महेंद्र नागेश, भाजपा, 10,000 मतों से आगे
  • नरसिंहपुर- प्रहलाद पटेल, भाजपा, 5000 मतों से आगे
  • तेंदूखेड़ा - संजय शर्मा, कांग्रेस, 4316 मतों से आगे
  • गाडरवारा-  उदयप्रताप सिंह, भाजपा, 12000 मतों से आगे 

10:36 AM, 03-Dec-2023
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला

MP Chunav Result Live: जीत की ओर भाजपा 
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा को एकतरफा बढ़त मिली है। भाजपा प्रदेश की करीब 142 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है। कांग्रेस 85 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तीन सीट पर अन्य आगे है। भाजपा एकतरफा जीत की तरफ बढ़ रही है। भोपाल भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। मिठाई बांटी जा रही है।

  • भोपाल की नरेला विधानसभा सीट से बीजेपी के विश्वास सारंग आगे चल रहे हैं। उन्हें 10747 वोट मिले हैं। कांग्रेस के रविंद्र साहू को 4748 वोट मिले हैं।
  •  सतना की सात विधानसभा सीटों में से 6 पर भाजपा आगे चल रही है, सिर्फ एक सीट अमरपाटन पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे है।
  • पथरिया से लखन पटेल 948 वोट से आगे हैं। बीजेपी प्रत्याशी लखन पटेल को 3814 वोट मिले हैं, कांग्रेस के राव बृजेंद्र को 1876 वोट मिले हैं। बीएसपी रामबाई को सिर्फ 2191 वोट मिले हैं।
  • भोपाल में तीसरे राउंड में हुजूर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा 13 हज़ार वोटों से बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।
  • पिछले आम चुनाव में महिला उम्मीदवारों में सर्वाधिक मतों से जीतने वाली इमरती देवी डबरा में 1142 मतों से आगे हैं।
  • दूसरे राउंड में सागर विधायक शैलेंद्र जैन 5200 वोट से आगे चल रहे हैं।

10:22 AM, 03-Dec-2023
भोपाल में भाजपा कार्यालय में बांटी गई मिठाई - फोटो : अमर उजाला

MP Chunav Result Live: 150 सीटों पर भाजपा आगे 
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा को एकतरफा बढ़त मिली है। भाजपा प्रदेश की करीब 150 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है। कांग्रेस 79 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एक सीट पर अन्य आगे है। रुझान को देखकर भोपाल में कांग्रेस ने शटर पर ताले लगा लिए हैं।

भोपाल: निर्वाचन आयोग के आधिकारिक रुझान बीजेपी 118 पर आगे, कांग्रेस 43 सीटों पर, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 03 पर अन्य एक सीट पर आगे

सीहोर : पहले राउंड की मतगणना की स्थिति

  • बुधनी विधानसभा- सीएम शिवराज 3023 वोट से आगे
  • आष्टा विधानसभा - कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह 241 वोट से आगे
  • इछावर विधानसभा - कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल 542 से आगे
  • सीहोर विधानसभा- भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय 1200 से आगे
 रायसेन: जिले की चारों विधानसभा सीटों पर पहले राउंड की गिनती पूरी।
  • साँची से 2800 वोट से बीजेपी के डॉ प्रभुराम चौधरी आगे, कांग्रेस के डॉ जीसी गौतम पीछे
  • भोजपुर से 4500 वोट से बीजेपी के सुरेंद्र पटवा आगे, कांग्रेस के राजकुमार पटेल पीछे
  • उदयपुरा से 832 वोट से बीजेपी के नरेद्र शिवाजी पटेल आगे, कांग्रेस के देवेंद्र सिंह पटेल पीछे
  • सिलवानी से कांग्रेस के देवेंद्र पटेल 538 वोट से आगे, बीजेपी के रामपाल सिंह राजपूत पीछे


खरगोन: पहले चरण की मतगणना के बाद स्थिति
  • खरगोन- भाजपा 421 वोटों से आगे
  • कसरावद -  भाजपा 921 वोट से आगे
  • भगवानपुरा- कांग्रेस 2531 वोट से आगे
  • महेश्वर-  कांग्रेस 2500 वोट से आगे
  • बड़वाह - भाजपा 409 वोट से आगे
  • भीकनगांव- भाजपा 347 वोट से आगे

Read More: Indore Election Live Result: देखें कौन सा नेता जीत रहा, भाजपा 8 सीट पर आगे

शाजापुर: तीन राउंड की स्थिति
शाजापुर विधानसभा
भाजपा - 4421
कांग्रेस - 4645

शुजालपुर विधानसभा
भाजपा - 5362
कांग्रेस - 4341

कालापीपल विधानसभा
भाजपा - 4037
कांग्रेस - 4964

ये भी पढ़ें: MP Election Result LIVE: शिवराज के मंत्री बचा पाएंगे अपनी प्रतिष्ठा?, शिवराज, भूपेंद्र आगे, सिलावट पिछड़े

10:07 AM, 03-Dec-2023

MP Chunav Result Live: 137 सीटों पर भाजपा आगे 
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा 137 और कांग्रेस भी 92 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 2 सीट पर अन्य आगे है। 

नरसिंहपुर: गोटेगांव से भाजपा के महेंद्र नागेश 3200 वोट से आगे, नरसिंहपुर से भाजपा के प्रह्लाद पटेल बीजेपी 1169 वोट से आगे, तेंदूखेड़ा से कांग्रेस के संजय शर्मा 1695 वोट से आगे, गाडरवारा से भाजपा के उदय प्रताप सिंह आगे चल रहे हैं।

सीहोर: पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। बुधनी विधानसभा से सीएम शिवराज सिंह 3023 वोट से आगे हैं। आष्टा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह 241 वोट से आगे हैं। इछावर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल 542 वोट से आगे हैं। सीहोर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय 1200 वोट से आगे हैं।

रीवा:  रीवा विधानसभा से बीजेपी के राजेंद्र शुक्ला 1476 वोट से आगे, मनगंवा से भाजपा के नरेंद्र प्रजापति 2364 वोट से आगे,  सिरमौर सीटे से बीजेपी के दिव्यराज सिंह आगे हैं। सेमरिया सीट से बीजेपी के प्रत्याशी त्रिपाठी 164 वोट से आगे हैं। त्योंथर सीट से कांग्रेस के रमाशंकर पटेल आगे हैं गुढ से बीजेपी के नागेंद्र सिंह 640 वोट से आगे हैं। मऊगंज में तीन राउंड की मतगणना पूरी हो गई है।  बीजेपी के प्रदीप पटेल 1530 वोट से आगे हैं, जबकि देवतलाब से बीजेपी के गिरीश गौतम 548 वोट से आगे हैं।

सतना: सतना में पहले चरण की मतगणना के बाद सतना में भाजपा, मैहर में भाजपा, चित्रकूट में भाजपा, नागौद में भाजपा, अमरपाटन में  कांग्रेस आगे, रैगांव में भाजपा, रामपुर में भाजपा आगे चल रही है।

09:53 AM, 03-Dec-2023

MP Chunav Result Live: सभी 230 सीटों पर रुझान आए सामने
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा 140 और कांग्रेस भी 86 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 4 सीट पर अन्य आगे है। छिंदवाड़ा सीट से पूर्व सीएम कमलनाथ 6978 वोटों से आगे चल रहे हैं।

सीएम शिवराज ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया।

रायसेन: रायसेन जिले की चारों विधानसभा सीटों पर पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सांची से 2800 वोट से बीजेपी के डॉ प्रभुराम चौधरी आगे, कांग्रेस के डॉ जीसी गौतम पीछे, भोजपुर से 4500 वोट से बीजेपी के सुरेंद्र पटवा आगे, कांग्रेस के राजकुमार पटेल पीछे चल रहे हैं। उदयपुरा से 832 वोट से बीजेपी के नरेंद्र शिवाजी पटेल आगे, कांग्रेस के देवेंद्र सिंह पटेल पीछे, सिलवानी से कांग्रेस के देवेंद्र पटेल 538 वोट से आगे, बीजेपी के रामपाल सिंह राजपूत पीछे चल रहे हैं।

खंडवा: खंडवा में पहले चरण की मतगणना पूरी हो गई है। खंडवा सीट पर पहले राउंड की मतगणना में बीजेपी को 5657 वोट, कांग्रेस को 4077 वोट और बीएसपी को 103 वोट मिले हैं। पंधाना में पहले राउंड की मतगणना में  कांग्रेस को 6043, बीजेपी को 4339 वोट मिले,  मांधाता में पहले राउंड में कांग्रेस को 3870, बीजेपी को 5991 वोट मिले, हरसूद में पहले राउंड में कांग्रेस को 2520 वोट, भाजपा को 5544 वोट मिले हैं।

09:44 AM, 03-Dec-2023
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला

MP Chunav Result Live: सभी 230 सीटों पर रुझान आए सामने
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। भाजपा 130 और कांग्रेस भी 96 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 4 सीट पर अन्य आगे है। राऊ सीट से भाजपा के मधु वर्मा 5200 वोटों से आगे हैं। भोपाल में पहले ही राउंड में विधायक रामेश्वर शर्मा को बड़ी बढ़त मिली हैं, वे लगभग 6500 वोटों से आगे चल रहे हैं। ग्वालियर ग्रामीण में 435 से भाजपा के भारत सिंह कुशवाहा आगे हैं, जबकि डबरा से भाजपा की इमरती देवी 1134 वोटों से आगे चल रही हैं।

मऊगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप पटेल 1400 वोटो से आगे, गुढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के नागेंद्र सिंह 640 वोटों से आगे चल रहे हैं।



इंदौर: एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से कैलाश विजयवर्गीय 4265 वोटों से, तीन से कांग्रेस के पिंटू जोशी 1405 वोटों से, पांच नंबर से महेंद्र हार्डिया 4245 वोटों से राऊ से भाजपा उम्मीदवार 5301 वोटों से आगे चल रहे हैं।

शहडोल: पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है। शहडोल की तीन सीटों में 2 में भाजपा आगे हैं, वहीं एक में कांग्रेस को बढ़त मिली है। पहले राउंड में ब्यौहारी के शरद कोल 2300 वोट से आगे हैं। वहीं जयसिंहनगर में भाजपा को पहले राउंड में 5409 मत मिले हैं। वहीं, कांग्रेस को 3707 मत मिले हैं। यहां भाजपा 1702 वोट से आगे हैं। जैतपुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार उमा धुर्वे 718 वोट से आगे चल रही हैं।

राजगढ़: पांचों सीट पर बीजेपी आगे 
डाक मत पत्रों की गणना में सारंगपुर विधानसभा से 2170 वोटों से बीजेपी आगे, नरसिंहगढ़ विधानसभा से 1368 वोटों से से बीजेपी आगे, खिलचीपुर विधानसभा से 525 वोटों से बीजेपी आगे, राजगढ़ विधानसभा से 3245 वोटों से बीजेपी आगे, ब्यावरा विधानसभा से 2400 वोटों  से बीजेपी आगे चल रही है।

09:26 AM, 03-Dec-2023
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला

MP Chunav Result Live: 209 सीटों पर रुझान आए सामने
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। मध्यप्रदेश की 215 सीटों पर रुझान आ गए हैं। भाजपा 118 और कांग्रेस भी 95 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 2 सीट पर अन्य आगे है। पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मैं 11 बजे तक कोई रुझान नहीं देखूंगा"। विजयराघौगढ़ से पहले राउंड में संजय पाठक 1000 वोटों से आगे चल रहे हैं। दतिया से नरोत्तम मिश्रा आगे, राऊ से कांग्रेस के जीतू पटवारी आगे चल रहे हैं। श्योपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बाबू जंडेल आगे, विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के रामनिवास रावत आगे चल रहे हैं।

नरसिंहपुर के गाडरवारा में बीजेपी 3067 मतों से आगे चल रही है। भाजपा के प्रहलाद पटेल 3700 वोटों से आगे चल रहे हैं। गाडरवारा से भाजपा के राव उदय प्रताप सिंह 3067 वोट से आगे हैं, गोटेगांव से महेन्द्र नागेश, तेन्दूखेड़ा से संजय शर्मा आगे हैं।

छतरपुर: पहले राउंड के बाद छतरपुर में 166 वोटों से भाजपा की ललिता यादव आगे हैं, जबकि चंदला में 1000 वोटों से भाजपा आगे चल रही है। राजनगर में भाजपा के अरविन्द पटेरिया 2650  वोट से आगे हैं। बड़ा मलेहरा से 300 वोटों से कांग्रेस के रामसिया भारती आगे हैं, बिजावर में भाजपा 2300 वोटों से आगे चल रही है।

अशोकनगर: अशोकनगर में पहले राउंड की मतगणना में कांग्रेस आगे है, जबकि मुंगावली में भाजपा के बृजेन्द्र यादव आगे चल रहे हैं। 
चंन्देरी में 2230 वोटों से भाजपा के जगन्नाथ रघुवंशी आगे चल रहे हैं।

जबलपुर: पाटन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय बिश्नोई 2811 मतों से आगे, उत्तर मध्य विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अभिलाष पांडे 3311 मतों से आगे, बरगी से भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिंह 6162 मतों आगे, कैंट सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक रोहाणी 4115 मतों से आगे, पश्चिम सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह 3086 मतों से आगे, पूर्व विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर 2251 से आगे, सीहोरा सीट से भाजपा प्रत्याशी संतोष बरकड़े 4074 मतों से आगे, पनागर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश पटेल 2047 वोट से आगे हैं।

दमोह: जबेरा विधानसभा से धर्मेंद्र सिंह 1842 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड की मतगणना में धर्मेंद्र सिंह को 4272 वोट, प्रताप सिंह को 2425 वोट, विनोद राय को 1431 मत प्राप्त हुए। दमोह भाजपा प्रत्याशी जयंत मलैया 2361 वोट से आगे। पथरिया से लखन पटेल भाजपा 1900 से आगे चल रहे हैं।

09:06 AM, 03-Dec-2023

MP Election Results 2023 Live: नतीजों को लेकर निश्चिंत दिग्विजय
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है। दिग्विजय सिंह नतीजों को लेकर निश्चिंत नजर आ रहे हैं। उन्होंने पूर्ण बहुमत से जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह किसी तरह का दल बदल का कोई डर नहीं है। पोस्टल बैलेट को लेकर कोई आशंका होगी तो कार्रवाई होगी।

MP Election Results 2023 Live: कहां कौन आगे
सीधी में डाक मतपत्रों की गिनती में चुरहट से अजय सिंह राहुल, सिहावल से कमलेश्वर पटेल, सीधी से रीती पाठक आगे चल रहीं हैं। जैतपुर से कांग्रेस की उमा धुर्वे 800 वोटों से आगे चल रही हैं। ग्वालियर विधानसभा से ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर 2613 वोट से आगे चल रहे हैं बुरहानपुर में पहले राउंड में भाजपा की प्रत्याशी अर्चना चिटनीस आगे चल रही हैं।
 

09:00 AM, 03-Dec-2023

MP Chunav Result Live: 184 सीटों पर रुझान आए सामने
पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू हो चुकी है। मध्यप्रदेश की 184 सीटों पर रुझान आ गए हैं। भाजपा 99 और कांग्रेस भी 83 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 2 सीट पर अन्य आगे है। ग्वालियर में डाक मत पत्रों में कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है, जबकि दो सीटों पर भाजपा आगे है।
ब्यौहारी में बीजेपी के शरद कोल 1570 वोटों से आगे चल रहे हैं, उज्जैन में भाजपा के मोहन यादव पीछे हैं, राऊ में मधु वर्मा आगे हैं। सतना और मैहर जिले की 7 में से 3 सीटों पर कांग्रेस आगे है, जबकि चार सीटों पर BJP आगे चल रही है।


 

08:49 AM, 03-Dec-2023

MP Election Results 2023 Live: कॉउंटिंग के साथ बीजेपी का वॉर रूम सक्रिय
मध्यप्रदेश में मतगणना जारी है। वीडी शर्मा भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव भी कुछ देर में भाजपा कार्यालय पहुंचने वाले हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में वॉर रूम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

 

08:40 AM, 03-Dec-2023

MP Chunav Result Live: 138 सीटों पर रुझान आए सामने
पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू हो चुकी है। मध्यप्रदेश की 138 सीटों पर रुझान आ गए हैं। भाजपा 75 और कांग्रेस भी 60 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 3 सीटों पर अन्य आगे है।



 

MP Election Results 2023 Live: मध्य प्रदेश में मतगणना शुरू हो चुकी है। प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने अपनी चुनावी परीक्षा दे दी है। जनादेश सामने आने के बाद उनका राजनीतिक भविष्य तय हो जाएगा। तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो जाएगी। रुझान आना शुरू हो गए हैं।

Read More: MP Election Result LIVE: शिवराज के मंत्री बचा पाएंगे अपनी प्रतिष्ठा?, जानें किसे मिल रही बढ़त और कौन पिछड़ रहा
 

08:32 AM, 03-Dec-2023
MP Election 2023 - फोटो : अमर उजाला

MP Chunav Result Live: 113 सीटों पर रुझान आए सामने
पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू हो चुकी है। मध्यप्रदेश की 113 सीटों पर रुझान आ गए हैं। भाजपा 50 और कांग्रेस भी 60 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 3 सीट पर अन्य आगे है।

MP Election Results 2023 Live: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम कुछ ही देर में साफ होने लगेंगे। प्रदेश में उन सीटों की बात करते हैं, जहां रिश्तेदार ही आमने-सामने हैं। कहीं समधी-समधन तो कहीं बहू-जेठ एक दूसरे के विरोध में हैं। इसलिए इन सीटों की चर्चा भी प्रदेश स्तर पर है। 

Read More: MP Election Result Live: समधन समधी पर पड़ेगी भारी या बहू देगी जेठ को मात, जानें रिश्ते-नातेदारों की सीट के हाल

08:27 AM, 03-Dec-2023

Madhya Pradesh Election Result Live: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला नजर आ रहा है। प्रदेश की कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन पर प्रदेश के साथ ही देश के लोगों की नजर है। ऐसी ही सीटों के बारे में हम आपको बता रहे हैं। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: MP Election Results Live: प्रदेश की हॉट सीटों पर सबकी निगाहें, भाजपा और कांग्रेस के बड़े नामों का जानें हाल

08:23 AM, 03-Dec-2023

MP Chunav Result Live: 99 सीटों पर रुझान आए सामने
पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू हो चुकी है। मध्यप्रदेश की 99 सीटों पर रुझान आ गए हैं। भाजपा 50 और कांग्रेस भी 47 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि दो सीट पर अन्य आगे है।



भोपाल की 7 सीटों के रुझान आए सामने
1.दक्षिण पश्चिम कांग्रेस आगे
2.मध्य में कांग्रेस आगे
3.उत्तर में कांग्रेस आगे
4.नरेला में बीजेपी आगे
5.हुजूर में बीजेपी आगे
6.गोविंदपुरा में बीजेपी आगे
7.बैरसिया में बीजेपी आगे

08:07 AM, 03-Dec-2023

MP Chunav Result Live: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पहुंचे अचलेश्वर मंदिर 
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर पहुंचे और यहां विधि विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। ऊर्जा मंत्री ने अपनी जीत का दावा किया और कहा कि सेवा, भाव और विकास 2018 से अधिक मतों से जनता चुनाव जीत रही है। मध्य प्रदेश में स्पष्ट बहुमत से बीजेपी की सरकार बन रही है।

08:01 AM, 03-Dec-2023

MP Election 2023 Result Live: मतगणना शुरू
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के लिए प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जा रही है। बस कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

07:59 AM, 03-Dec-2023

MP Chunav Result Live: घने कोहरे की बीत मतगणना 
शहडोल में कोहरे के बीच मतगणना का कार्य शुरू होगा। कोहरे के कारण प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को मतगणना स्थल तक पहुंचने में देर भी हुई। माइक से बार बार अधिकारी और प्रतिनिधियों को बुलाते रहे। व्यवस्था बनाने में प्रशासन के अधिकारी जुटे हुए हैं। बता दें, शहडोल के जयसिंहनगर, जैतपुर और ब्यौहारी सीट की मतगणना होगी। 

07:56 AM, 03-Dec-2023

MP Chunav Result Live: मतगणना से पहले महाकाल की शरण में विजयवर्गीय
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और इंदौर ए क से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय आज सुबह बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन भस्म आरती में पहुंचे, जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और बाबा महाकाल से विजय श्री की कामना भी की।

07:54 AM, 03-Dec-2023

MP Election 2023 Results Live: कृषि मंत्री कमल पटेल के बेटे के खिलाफ एफआईआर  
मतगणना के पहले बड़ी वारदात की तैयारी करने वाले मप्र के कृषि मंत्री कमल पटेल के बेटे सुदीप पटेल के खिलाफ हरदा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हरदा कलेक्टर ने सुदीप पटेल का मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए जारी प्रवेश पत्र भी रद्द कर दिया है।

07:50 AM, 03-Dec-2023

MP Chunav Result Live: इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना की तैयारी पूरी
उज्जैन जिले में कुल सात विधानसभा सीटें है। मतगणना स्थल इंजीनियरिंग कॉलेज में कुल 7 कक्षा में मतगणना शुरू होने वाली है। जिसमें 98 टेबल लगाई गई है प्रत्येक कक्षा में 14 टेबल लगाई गई है। जहां 500 मीटर की परिधि में प्रदर्शन व जश्न पर रोक लगा हुआ है। सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू होते ही सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। उसके बाद माइक्रो आब्जर्वर गणना पर्यवेक्षक सहायक और राजनीतिक दल के अभिकर्ता की मौजूदगी में मतगणना की शुरुआत होगी।

उज्जैन जिले के साथ विधानसभा की स्थिति
उज्जैन जिले में उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में माया त्रिवेदी और भाजपा प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा आमने-सामने हैं। उज्जैन दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चेतन यादव और भाजपा प्रत्याशी के रूप में डॉक्टर मोहन यादव आमने-सामने हैं।

07:45 AM, 03-Dec-2023

MP Election Result 2023 Live: एक स्थान पर एक समय में पांच से अधिक लोग नहीं हो सकेंगे एकत्रित 
विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है। तीन दिसम्बर को मतगणना के बाद निर्वाचन के परिणाम की घोषणा के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने, मानव जीवन की सुरक्षा तथा लोक शांति बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने 1973 की धारा 144 के तहत सीहोर जिले के लिए विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

07:42 AM, 03-Dec-2023

Madhya Pradesh Election Result Live: आयोग की वेबसाइट और वोटर हेल्पलाइन एप पर देखें नतीजे 
मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए आज 8 बजे से प्रदेश के 52 जिला मुख्यालयों में स्थापित मतगणना केन्द्रों में मतों की गिनती प्रारंभ होगी। मतगणना के राउन्ड-वाइज परिणाम प्रदर्शित किये जाएंगे। सबसे पहले 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ होगी। इसके आधे घंटे बाद 8:30 बजे ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी।
  
पोस्टल बैलेट की गणना समाप्त होने के तत्काल बाद प्रत्येक उम्मीदवार को मिले डाक मत पत्रों की घोषणा की जाएगी। विधानसभा निर्वाचन- 2023 की मतगणना के परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन एप (VHA) पर देखे जा सकेंगे। वोटर हेल्पलाइन एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा।

ये भी पढ़ें: MP Exit Poll Results: एग्जिट पोल के आंकड़ों पर BJP उत्साहित तो कांग्रेस सतर्क, शिवराज और कमलनाथ ने ये कहा

07:39 AM, 03-Dec-2023

MP Chunav Result Live: दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को दीं शुभकामनाएं 
पूर्व सीएम दिग्विजिय सिंह ने कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कंग्रेस के सभी मतगणना अभिकर्ताओं से प्रार्थना हैं कि सचेत रह कर निष्पक्ष मतगणना करवाएं।

07:01 AM, 03-Dec-2023
इंदौर में मतगणना स्थल - फोटो : अमर उजाला

MP Election 2023 Results Live: इंदौर में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्वाचन पदाधिकारियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया।

06:51 AM, 03-Dec-2023
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

MP Election 2023 Result: मतगणना से पहले कमलनाथ और शिवराज दोनों ने जताया जीत का भरोसा
मध्यप्रदेश में वोटों की गिनती से पहले कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों दलों ने विधानसभा चुनाव में जीत का भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि उनकी पार्टी भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति प्यार और विश्वास, केंद्र और राज्य की योजनाओं, मध्यप्रदेश के अभूतपूर्व विकास के कारण भाजपा को कई ज्यादा सीटें मिलेंगी।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने कहा कि उन्हें राज्य के मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। इसके साथ ही उन्होंने एग्जिट पोल में कांग्रेस की हार दिखाने पर कहा कि यह साजिश है, जो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करने और अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए किया गया है। एग्जिट पोल के अनुमानों के बारे में पूछे जाने पर, कमलनाथ ने संवाददाताओं से कहा कि मेरा (ऐसे) सर्वेक्षणों से कोई लेना-देना नहीं है। मुझे मध्यप्रदेश के मतदाताओं पर भरोसा है।

06:37 AM, 03-Dec-2023

MP Election Result Live: हरदा में कृषि मंत्री कमल पटेल के बेटे सुदीप पटेल पर FIR दर्ज

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के बेटे सुदीप पटेल के खिलाफ हरदा में FIR दर्ज की गई है। कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशोर दोगने की शिकायत पर पुलिस ने धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। सुदीप पटेल ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। जिसे लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज कराई थी।

भोपाल में मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए काउंटिंग करने वाले कर्मचारी, अधिकारी, प्रत्याशी और पोलिंग एजेंट्स की लगी लंबी कतार। भोपाली की पुरानी जेल में बनाया गया मतगणना का स्थान।

06:05 AM, 03-Dec-2023

MP Election Result Live: CM शिवराज-तोमर-विजयवर्गीय जीते, कृषि मंत्री पटेल भी हारे, कांग्रेस ने स्वीकारी हार

MP Election Result 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी तीन दिसंबर को आएंगे। ऐसे में रिजल्ट को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हर व्यक्ति रिजल्ट के दिन टीवी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर टकटकी लगाए बैठे रहता है। वहीं, कुछ लोग इंटरनेट पर यह सर्च करते दिखते हैं कि चुनाव का रिजल्ट कहां दिख रहा है।

बता दें कि मतगणना के दिन आप घर बैठे अमर उजाला पर चुनाव का लाइव रिजल्ट देख सकते हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर को मतदान हुए थे।

दरअसल, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। साढ़े आठ बजे से ईवीएम वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। इसके बार रुझान आने लगेंगे। रुझानों में कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे हैं, इसकी जानकारी आपको चुनाव आयोग के वेबसाइट पर मिल जाएगी। इसके साथ ही अमर उजाला.कॉम पर भी लाइव अपडेट देख सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें