फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Commission PC Live: मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर को नतीजे, भाजपा ने जारी की चौथी सूची

Mon, 09 Oct 2023 04:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

Assembly Election 2023 EC Press Conference Live News in Hindi: मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होंगे, वहीं 3 दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:26 PM, 09-Oct-2023

चुनावों की घोषणा के बाद आई भाजपा की चौथी लिस्ट
चुनावों की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद भाजपा ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। शिवराज सिंह चौहान बुधनी (सीहोर) से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा तकरीबन ज्यादातर विधायकों और मंत्रियों को टिकट दिया गया है। 
  






 

02:00 PM, 09-Oct-2023

उमा भारती बोली- हम तैयार हैं
भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री और पूर्व सीएम उमा भारती ने मध्यप्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा पर सोशल मीडिया पोस्ट किया। उन्होंने लिखा 'भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज घोषित पांच राज्यों के चुनाव की तारीखों का अभिनंदन, हम सब तैयार हैं।'

01:54 PM, 09-Oct-2023

कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मध्यप्रदेश की सम्मानित जनता पिछले कई वर्ष से जिस तारीख का इंतजार कर रही थी, आज विधिवत उसकी घोषणा हो गई। 17 नवंबर को मध्यप्रदेश में मतदान है। यह दिन लोकतंत्र का हरण करने वालों को सबक सिखाने और सत्य के शासन की पुनर्स्थापना करने का दिन होगा।

मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और मध्यप्रदेश की समस्त जनता से निवेदन करता हूं कि मध्यप्रदेश के विकास को और मध्यप्रदेश के भविष्य को निगाह में रखकर चुनाव की तैयारी करें और सही समय पर सही जगह उंगली रखकर नए मध्यप्रदेश के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें। 3 दिसंबर को मध्यप्रदेश में जनता की सरकार की विजय पर मोहर लग जाएगी।

विज्ञापन
12:30 PM, 09-Oct-2023

एमपी में 17 नवंबर को मतदान
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को देश के पांच राज्यों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा की। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा, वहीं मतगणना 3 दिसंबर को होगी। पांच राज्यों में चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।


 

12:25 PM, 09-Oct-2023

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम में इस बार 1.77 लाख मतदान केंद्र होंगे। 1.01 लाख मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। मध्यप्रदेश में 64,523 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश के 5.6 करोड़ मतदाता नई सरकार चुनेंगे।

विज्ञापन
12:05 PM, 09-Oct-2023

चुनाव आयोग की पीसी शुरू, थोड़ी देर में होगा चुनाव की तारीखों का एलान

10:49 AM, 09-Oct-2023
MP Election 2023 - फोटो : AMAR UJALA

ऐसी है वर्तमान स्थिति
वर्तमान में मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला था। कांग्रेस ने प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 114 सीटें जीतीं थीं, लेकिन सिंधिया समर्थक विधायकों के कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। 2020 में हुए उपचुनाव के बाद भाजपा के 127 विधायक हैं। कांग्रेस के 96 विधायक हैं। दो पर बसपा, एक पर सपा और चार निर्दलीय विधायक है।

10:14 AM, 09-Oct-2023
मध्यप्रदेश चुनावों में मतदाताओं का आंकड़ा - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश में मतदाताओं का आंकड़ा 
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई मतदाताओं की अंतिम सूची के अनुसार मध्यप्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 है। जिसमें मेल वोटर 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 है। जबकि महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 है। वहीं, थर्ड जेंडर 1373 है। जबकि 75 हजार 304 पोस्टल बैलेट से वोट डाले जाएंगे।

10:00 AM, 09-Oct-2023

आचार संहिता लागू होते ही क्या होगा
आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही किसी भी सरकारी संपत्ति पर दीवार लेखन, होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, पेंटिंग को हटाने की कार्रवाई 24 घंटे, सार्वजनिक स्थल के लिए 48 घंटे और निजी संपत्ति पर 72 घंटे में एक्शन लेना होगा। इसके साथ ही कानून व्यवस्था और सुरक्षा की हर दिन आयोग को जानकारी देना होगी। वोटर आईडी कार्ड वितरण कार्य की हर सप्ताह समीक्षा करना होगी। जिलों में मीडिया सर्टिफिकेशन और मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) का गठन करना होगा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत इस्तेमाल हो रही सभी ईवीएम-व्हीव्हीपीएटी को आचार संहिता लागू होते ही स्ट्रांग रूम में जमा करना होगा।  

 

09:37 AM, 09-Oct-2023

प्रदेश में आज से लागू हो जाएगी आचार संहिता 
अगर आज चुनाव आयोग मतदान की तारीखों की घोषणा कर देता हो तो मध्य प्रदेश समेत सभी पांचों राज्यों जहां चुनाव होना हैं, वहांआदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके साथ ही राजनीतिक दल और प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार का खर्चा जुड़ना भी शुरू हो जाएगा। आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही प्रदेश की कमान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के हाथों में आ जाएगी। 

09:12 AM, 09-Oct-2023

निर्णायक भूमिका में रहेंगे युवा मतदाता
मध्यप्रदेश के 2023 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश के 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 मतदाता नई सरकार चुनेंगे। इस चुनाव में युवा मतदाता जिनकी उम्र 18-19 वर्ष की है उनकी संख्या 22 लाख 36 हजार 564 है जो निर्णायक भूमिका निभाएंगे। 20 से 39 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 86 लाख 80 हजार 288 है। जाहिर ये मतदाता भी निर्णायक भूमिका में रहेंगे।

09:12 AM, 09-Oct-2023

एक चरण में हो सकते हैं चुनाव
230 सदस्यों वाली मध्यप्रदेश की विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी 2024 को खत्म हो रहा है। प्रदेश में नवंबर के अंत में चुनाव हो सकते हैं। पिछले चुनावों की तरह इस बार भी कायास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में चुनाव एक ही चरण में हो सकते हैं। इससे पहले 2018 में पिछले विधानसभा चुनाव भी एक चरण में हुए थे। 
 

09:04 AM, 09-Oct-2023

Election Commission PC Live: मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर को नतीजे, भाजपा ने जारी की चौथी सूची

मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। आज (सोमवार) दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। चुनाव आयोग दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। चुनाव की तारीखों के साथ ही सभी पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें