भारी हंगामे के बीच अनुपूरक बजट विधान परिषद में पास हो गया। इस दौरान सपा के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सदन से बर्हिगमन किया। वहीं, विधान परिषद की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। सदन ने नेता विरोधी दल की टिप्पणी पर आपत्ति जताई और निंदा प्रस्ताव पारित किया।
यूपी विधानमंडल में हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष का लोकतंत्र और विकास विरोधी चेहरा सामने आया है। इन लोगों का आचरण शर्मनाक है। ये विकास विरोधी हैं।
यूपी विधानसभा में कार्यवाही के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई। प्रश्नकाल में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने अपना पक्ष रखा। वहीं, विपक्ष के लोग नारेबाजी व हंगामा करते रहे।
#WATCH | Lucknow, UP: DY CM Keshav Prasad Maurya says, "The Samajwadi Party is a political party that has never shown any regard for democratic traditions or systems; the manner in which the party conducted itself inside the Legislative Assembly yesterday is condemned in the… pic.twitter.com/gtCwWctV6W
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 5, 2026
विधानसभा अध्यक्ष की अपील और नसीहत का सदस्याओं पर असर नहीं हुआ। प्रश्नकाल शुरू होते ही सदन में फिर से हंगामा हो गया जिस पर सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई।
#WATCH | Lucknow, UP: On Samajwadi workers staging a protest against the issue of alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement and other issues, Samajwadi Party MLA Shivpal Singh Yadav says, "The people from the BJP and RSS are thieves; they have had donations stolen. They… pic.twitter.com/0F8EdNyYbm
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 5, 2026