04:51 PM, 26-Sep-2021
शपथ ग्रहण की सारी तैयारियां लगभग पूरी
यूपी में सात नेताओं को राजभवन में आज मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार काफी अहम माना जा रहा है।
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद सहित सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। जितिन के अलावा, मंत्री पद की शपथ लेने वालों में पलटू राम, संजीव कुमार, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार शामिल हैं।