02:28 PM, 09-Nov-2023
कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
- अयोध्याजी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के गठन को मंजूरी दी गई है।
- अयोध्या के माझा जमथरा गांव में 25 एकड़ भूमि पर भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
- इनलैंड वाटर वे प्राधिकरण के गठन के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी।
- मां पटेश्वरी देवीपाटन विकास परिषद गठन को मंजूरी।
- मुजफ्फरनगर में 'शुकतीर्थ विकास परिषद' के गठन को मंजूरी।
- अयोध्या शोध संस्थान को अंतराष्ट्रीय रामायण वैदिक शोध संस्थान के रूप मे विस्तारित करके स्थापित करने को मंजूरी।
- हाथरस मे दाऊजी लक्खी मेला को प्रांतिकरण करने का निर्णय। अयोध्या के सभी मेलो को प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी।
- बुलंदशहर मे गंगा मेला का प्रांतीय करण व बनारस में देव दीपावली आयोजन का प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी।
- प्रदेश मे महिला स्वयंसेवी समूहों को उनके ही ब्लॉक मे प्लांट लगाने के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी।
- ड्रोन पॉलिसी को मंजूरी।
- राज्य स्तर पर नियमावली लागू करने के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी।
- शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी।